Back
भाई दूज पर दतिया के रतनगढ़ माता मंदिर में लाखों भक्त सर्पदंश से मुक्त होने की राह!
MGManoj Goswami
Oct 22, 2025 14:48:28
Datia, Madhya Pradesh
मनोज गोस्वामी दतिया भाई दूज पर सर्प दंश से मिलती है मुक्ति. लगभग 15 लाख श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान. दतिया मुख्यालय से 64 किलोमीटर दूर विंध्याचल पर्वत की श्रृंखलाओं के बीच मौजूद रतनगढ़ माता मंदिर पर भाई दूज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आज रतनगढ़ माता और कुंवर बाबा की आरती हुई जिसमें दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे और दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा शामिल हुए उन्होंने इस एक दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रतनगढ़ माता मंदिर पर आज से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। आपको बता दे रतनगढ़ माता मंदिर और कुंवर बाबा की मान्यता है जिस किसी व्यक्ति या जीव को जहरीला जीव काट लेता है उसका बंध लगाया जाता है उसके बाद आज भाई दूज के दिन उसे मरीज को आना होता है उसकी उतरी आज निकलती है। यह मंदिर भाई बहन के प्रतीक का भी मंदिर है बताया जाता है राजा रतन सेन के एक पुत्र कुंवर बाबा और एक पुत्री मंडुला देवी थी। इस मंदिर की जगह पहले इतिहास में किला था इस किले पर अलाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण कर राजा रतन सेन को मार दिया था। मंडुला देवी और कुंवर बाबा ने अग्नि में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। तभी से यह मंदिर प्रचलित है इस जगह पर शिवाजी महाराज के गुरु रामदास परम हंस ने तपस्या की थी। इस जगह पर पूर्व में भयाभय जंगल था और जंगल पर साम्राज्य नामचीन डाकुओं का कब्जा था। पुतलीबाई, माधव सिंह, मोहर सिंह, मलखान सिंह, फूलन देवी जैसे डकैतों ने यहां अपना अड्डा बना रखा था। लेकिन डाकुओं का साम्राज्य अब खत्म हो गया है अब सिर्फ माता मंदिर के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की ही भीड़ रहती है। वैसे प्रति सोमवार भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन दीपावली की दोज के दिन इस मंदिर का विशेष पर्व होता है इस पर्व में सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति आते हैं सिंध नदी पर सर्वप्रथम से पीड़ित व्यक्ति मूर्छित हो जाते हैं जिनको जिला प्रशासन स्टेचर के द्वारा मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था करता है। यह मंदिर विज्ञान की दुनिया में चुनौती पूर्ण मंदिर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Sharma
FollowOct 22, 2025 17:18:350
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowOct 22, 2025 17:17:300
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 22, 2025 17:16:490
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 22, 2025 17:16:020
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 17:15:200
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 17:05:133
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 22, 2025 17:04:420
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:04:230
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 17:04:040
Report
KKKamal Kumar
FollowOct 22, 2025 17:03:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 17:03:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 17:02:180
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 22, 2025 17:02:080
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 22, 2025 17:02:060
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:01:550
Report