दतिया जिला अस्पताल के पार्किंग विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल
Datia, Madhya Pradesh:दतिया के जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के बाहर गाड़ी पार्किंग टिकट काटने वाले युवक और एक मरीज के अटेंडर के बीच पार्किंग टिकट को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट होने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय युवक निवासी ग्राम रेड़ा अपनी मां के लिए खाना लेकर अपने भाई के साथ जिला अस्पताल आया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के झगड़े को शांत कराया और मामले को थाना कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
