Back
दमोह में 11 सौ के लालच से हजारों युवाओं को ठगा गया
MDMahendra Dubey
Mar 16, 2026 02:15:49
Damoh, Madhya Pradesh
ग्यारह सौ में शादी कराने का लालच देकर युवाओं के साथ धोखा, हजारों युवाओं के अरमान टूटे, मचाया हंगामा... दमोह के निजी मैरिज गार्डन में सर्व समाज का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया. आयोजन के शामिल होने के लिए सुबह से हजारों लोग यहां पहुंचे और दोपहर तक यहां हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए. इनमें न सिर्फ दमोह जिला बल्कि आसपास के लोग भी आए जो या तो खुद या फिर अपने परिजनों की शादी कराना चाहते थे. मैरिज गार्डन में भीड़भाड़ के बीच लोग परिचय सम्मलेन का इंतजार रहे थे कि अचानक बबाल शुरू हो गया और अफरातफरी मच गई. हजारों लोगों ने सड़क पर आकर जाम लगा दिया और इसके बाद यहां पुलिस पहुंची तो पुलिस को लोगों को शांत करने में मशक्कत करनी पड़ी. लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन को आपबीती बताई और बताया कि संस्था महीने भर से गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार कर रही थी पंपलेट बांटे और बताया कि 11 सौ रुपए की राशि जमा करने के साथ रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा और इसके बाद युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा और फिर यही रिश्ते जोड़े जाएंगे. शादी न होने से दुखी युवाओं को ये अच्छा मौका मिला तो सौ पचास नहीं बल्कि आठ से दस हजार लोगों ने 11 सौ की राशि जमा को और फार्म सबमिट किया. लोग बड़ी उम्मीद के साथ मैरिज गार्डन पहुंचे थे कि अब वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन ये पूरा मामला फर्जी निकला. आयोजकों के पास कोई इंतजाम नहीं थे और सिर्फ़ लोगों को दिखाने के लिए ये परिचय सम्मेलन किया गया जबकि मंशा एक एक व्यक्ति से लिए गए 11 11 सौ रुपए की थी जिसका आंकड़ा लाखों के पहुंचता है. सड़क पर आए लोगों ने पुलिस की समझाइश के बाद सड़क तो खाली कर दी लेकिन देर रात तक लोग इस संस्था के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करते रहे. जब मैरिज गार्डन में बबाल शुरू किया तो यहां से मुख्य आयोजक भाग खड़ा हुआ और पूरी समिति में सिर्फ दो युवक युवती ही यहां रह पाए जो कि आरोपी शख्स के परिजन भी है. इन लोगों ने कईं बार मीडिया के सवालों पर बदजुबानी भी की. पुलिस के मुताबिक इस संस्था ने प्रचार प्रसार के जरिए हजारों लोगों से राशि ली है और पहली नजर में उन्हें बेवकूफ बनाया गया है. मामला गंभीर है और इसे लेकर हर एंगल से जांच की जायेगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 03:22:03Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR (MAHARASHTRA): NANA PATOLE (CONGRESS) & VIJAY WADETTIWAR (CONGRESS) ON ELECTION COMMISSION OF INDIA SCHEDULES BY-ELECTIONS FOR BARAMATI & RAHURI ASSEMBLY CONSTITUENCIES ON APRIL 23
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowMar 16, 2026 03:19:52108
Report
MSManish Sharma
FollowMar 16, 2026 03:19:3635
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 16, 2026 03:19:1659
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 03:19:08117
Report
DPDharmendra Pathak
FollowMar 16, 2026 03:19:0022
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 16, 2026 03:18:5022
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 16, 2026 03:18:3918
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 16, 2026 03:18:2450
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 16, 2026 03:17:50Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): RJD MLAs STAYS AT HOTEL/ VISUALS/ RAMANAND YADAV (RJD) S/B
44
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 16, 2026 03:17:2948
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowMar 16, 2026 03:17:1280
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 16, 2026 03:16:41113
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 16, 2026 03:16:0367
Report
RMRam Mehta
FollowMar 16, 2026 03:15:29123
Report