Back
दमोह में पहली बार कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी, आदिवासी किसानों को लाभ
MDMahendra Dubey
Nov 17, 2025 05:33:33
Damoh, Madhya Pradesh
दमोह जिले में पहली दफा होगी कोदो कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी, बनाए गए उपार्जन केंद्र. आजादी के बाद ये पहला मौका होगा जब दमोह जिले में समर्थन मूल्य पर कोदों और कुटकी फसल को सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी और इसके लिए राज्य शासन के निर्देश के बाद जिले भर में उपार्जन केंद्र भी बनाए गए है। बुंदेलखंड में बड़े पैमाने पर खास तौर पर दमोह जिले के आदिवासी अंचलों में इन दोनों अनाज कोदो और कुटकी की पैदावार किसान करते है और अधिकांश फसल का उपयोग खुद आदिवासी वर्ग के लोग करते है लेकिन पिछले कुछ सालों से इन दोनों अनाज की अच्छी पैदावार के बाद मांग उठ रही थी कि इन फसलों को भी सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदे लिहाजा सरकार ने आदिवासी किसानों की मांग को मानते हुए पहली बार जिले में कोदो और कुटकी को समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि इतिहास का ये पहला मौका है जब इन फसलों को सरकार खरीदेगी जिसके लिए केंद्रों की स्थापना हो चुकी है वहीं किसानों के रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं। कलेक्टर ने बताया कि किसान मक्का की फसल को लेकर भी मांग कर रहे हैं जिसे लेकर राज्य सरकार को प्रस्ताव और मांग को भेजा गया है और निर्णय होते ही इस दिशा में भी काम किया जाएगा। बहरहाल आदिवासियों के पसंदीदा अनाज कोदो कुटकी की सरकारी खरीदी कहीं न कहीं इन अनाजों को पैदा करने वाले आदिवासियों के लिए बेहद खास होगी और उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलेगा.
120
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABDUL SATTAR
FollowNov 17, 2025 07:47:520
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 17, 2025 07:47:370
Report
DSDevendra Singh
FollowNov 17, 2025 07:47:210
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 17, 2025 07:47:090
Report
HSHarmeet Singh
FollowNov 17, 2025 07:46:330
Report
D1Deepak 1
FollowNov 17, 2025 07:45:580
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowNov 17, 2025 07:37:510
Report
ADArvind Dubey
FollowNov 17, 2025 07:37:100
Report
RMRam Mehta
FollowNov 17, 2025 07:36:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 17, 2025 07:36:340
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 17, 2025 07:36:230
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowNov 17, 2025 07:35:450
Report
AOAjay Ojha
FollowNov 17, 2025 07:35:270
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 17, 2025 07:34:580
Report
0
Report