Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470661

फर्जी कार्डियोलिस्ट केस: मिशन अस्पताल के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

MDMahendra Dubey
Mar 16, 2026 07:32:38
Damoh, Madhya Pradesh
फिर उछला मिशन अस्पताल का मुद्दा, हिंदू संगठन सड़क पर, फरार मिशनरी संचालक सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग.. एंकर/ एमपी के दमोह में बीते साल फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एन जान केम उर्फ विक्रमादित्य यादव द्वारा की गई हार्ट सर्जरी से हुई सात मौतों के आरोपों के बाद जहाँ पुलिस ने आरोपी डाक्टर एन जान केम को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया और अभी भी उसे जमानत नहीं मिली है वहीं इस मामले से जुड़े फर्जी कैथ लेब के मामले में आरोपी बनाए गए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठन सड़कों पर आ गए है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने फिर प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल चर्चित मिशन अस्पताल के फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर के मामले के खुलासे के बाद मिशन अस्पताल में फर्जी तरीके से कैथ लेब लगाए जाने का मामला भी सामने आया था और पुलिस ने मिशन अस्पताल के संचालकों पर आपराधिक मामला दर्ज किया था इस मामले में मुख्य आरोपी अस्पताल के साथ इलाके में ईसाई मिशनरी का संचालन करने वाले डॉ अजय लाल उनकी पत्नी इंदू लाल सहित चार आरोपी फरार है। पुलिस ने इन आरोपियों पर ईनाम भी घोषित किया है लेकिन लम्बा वक्त बीत जाने के बाद भी इनकी गिरफ़्तारी नहीं हुई है। इस बीच खबर आई है कि डॉ लाल और उनकी पत्नी अमेरिका में है वहीं दो अन्य आरोपी भारत में ही है। इस बात को लेकर हिंदू संगठन नाराज है। उनकी माने तो पुलिस इन गिरफ्तारियों को लेकर सक्रिय नहीं है वहीं आरोपियों के फरार होने के बाद भी उनकी संपत्तियों को बेचा जा रहा है और यदि सारी प्रापर्टी बिक गई तो आरोपी वापस भारत नहीं आएंगे। संगठन के लोगों के मुताबिक लाल परिवार की संपत्ति की बिक्री पर रोक के साथ उन्हें कुर्क करने का काम सरकार को करना चाहिए वहीं पुलिस की माने तो प्रकरण से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो चार आरोपी फरार है उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है और नियमानुसार कुर्की ईनाम जैसी प्रक्रियाएं भी हो रही है। बाइट/ राम मिश्रा ( नेता विश्व हिंदू परिषद दमोह) बाइट/ शंभू विश्वकर्मा ( नेता बजरंगदल दमोह) बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Mar 16, 2026 08:37:02
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur, बिहार: भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टेज शो के दौरान उन्होंने एक महिला डांसर को उठाकर भीड़ की ओर फेंक दिया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है. गायक ने वीडियो जारी कर सफाई दी कि घटनाक्रम हंसी-मजाक का हिस्सा था और नर्तकी की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. बताया गया कि कार्यक्रम मौना गाँव, साहेबगंज के शादी समारोह में था; गायक और टीम के साथ मंच पर थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शो-फ्लोर पर घटी. पुलिस ने वीडियो की जांच की है और नर्तकी के बयान के अनुसार भी कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर आवेदन मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी.
104
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 16, 2026 08:36:28
118
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 16, 2026 08:35:47
Noida, Uttar Pradesh:आ आबकारी नीति मामले में अरविन्द केजरीवाल , मनीष सिसोदिया और बाकी को आरोप मुक्त करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई टली। दिल्ली HC ने केजरीवाल और बाकी को जवाब दाखिल करने के लिए और वक़्त दिया।6 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी अगली सुनवाई तक दिल्ली हाई कोर्ट का पिछला अंतरिम आदेश जारी रहेगा यानि सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ निचली अदालत की ओर से की गई टिप्पणी पर रोक जारी रहेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में दर्ज किया कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। SG तुषार मेहता ने केजरीवाल के जज बदलने की मांग के साथ SC का रुख करने पर एतराज़ जाहिर करते हुए कहा कि इनका यह रवैया ठीक नहीं है। आरोप लगाकर भागना इनकी फितरत रही है। वही केजरीवाल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपनी अर्जी पर जल्द सुनवाई की मांग नहीं की गई।केजरीवाल ने इस केस में CBI की अपील पर अभी सुनवाई कर रही दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच से दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की मांग की है। केजरीवाल का कहना कि अगर यही जज सुनवाई करती है तो निष्पक्ष सुनवाई संभव नहीं हो पाएगी। इससे पहले केजरीवाल ने बेंच बदलने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी पत्र लिखा था। उन्होंने इस अनुरोध को ठुकरा दिया था। कल यही मामला दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा की बेंच के सामने लगा भी है। केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के 9 मार्च के उस आदेश को भी चुनौती दी है जिसमें बेंच ने बिना उनका पक्ष सुने CBI के जांच अधिकारी को लेकर निचली अदालत की ओर से की गई टिप्पणी पर रोक लगा दी थी।
99
comment0
Report
Mar 16, 2026 08:35:06
Chahaniya, Uttar Pradesh:डिसीएम ट्रक के चपेट में आने से अधेड़ बुरी तरह घायल।ज़िला अस्पताल रेफर चहनिया। स्थानीय कस्बा के सैदपुर रोड पर भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के पास डीसीएम ट्रक के चपेट में आने पर समुदपुर निवासी सुरेन्द्र सिंह (६५ वर्ष)बुरी तरह घायल हो गए। जहा बलुआ पुलिस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सकलडीहा कि तरफ से चहनिया चौराहे से होते हुए मारुफपुर की तरफ डीसीएम ट्रक जा रही थी वहीं सैदपुर मार्ग के एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सांप‌ पर अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर सुरेन्दर सिंह डिवाइडर पार करते समय डीसीएम ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों कि सुचना पर तत्काल पहुंचे बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने अपने वाहन में घायल वृद्ध को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डाक्टरों उपचार करते हुए हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहा १०८ नंबर एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया
84
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 16, 2026 08:34:44
Panna, Madhya Pradesh:प्रतिबंध के बाद भी हर्ष फायरिंग , शादी समारोह में जनपद सदस्य द्वारा खुलेआम असलहा चलाने का वीडियो वायरल , पुलिस जांच में जुटी पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र से आया है जहां एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना एक शादी कार्यक्रम में हुई, जिसमें जनपद सदस्य दयाशंकर लोधी भी मौजूद थे। समारोह के दौरान उन्होंने हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हर्ष फायरिंग पर प्रशासन पहले ही सख्त प्रतिबंध लगा चुका है। इसके बावजूद सार्वजनिक समारोह में इस तरह से नियमों की अवहेलना होने से सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
30
comment0
Report
Advertisement
Back to top