Back
दमोह के केवट मोहल्ले में पति-पत्नी और बेटी की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी
MDMahendra Dubey
Jan 08, 2026 14:22:10
Damoh, Madhya Pradesh
एक साथ तीन लोग मिले फांसी के फंदे पर झूलते, पति पत्नी और बेटी के शव मिलने से सनसनी.. यहां तेंदूखेड़ा नगर के वार्ड नंबर एक केवट मुहल्ले में पति पत्नी और उनकी मासूम बेटी के शव फंदे से झूलते मिले हैं जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल केवट मुहल्ले में रहने वाले मनीष केवट का घर पर जब दोपहर बाद तक कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ और जब लोगों ने देखा तो मनीष उसकी पत्नी माही और उनकी 18 महीने की बेटी आरोही फंदे से झूल रहे थे। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और शवों को अपने कब्जे में लिया। पहली नजर में ये सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक मनीष के माता पिता नहीं है और वो तेंदूखेड़ा में अपनी मौसी के घर पर रहता था और दो साल पहले उसकी शादी जबलपुर में हुई थी और इसकी एक मासूम 18 महीने की बच्ची थी। इस सामूहिक आत्महत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है और कल तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मौके पर पहुंचे जिले के एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। घटनास्थल की दीवाल पर कुछ लिखा पाया गया है लेकिन साफ नहीं किया जिसके लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच में मनीष पर कर्ज होने की बात भी सामने आ रही है लेकिन ये बात भी अभी साफ नहीं है। तमाम पहलुओं पर जांच के बाद भी इन तीन मौतों की वजह साफ हो पाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJan 09, 2026 10:27:420
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowJan 09, 2026 10:26:280
Report
ADArvind Dubey
FollowJan 09, 2026 10:25:530
Report
ASAJEET SINGH
FollowJan 09, 2026 10:25:340
Report
0
Report
प्रभारी मंत्री ने किया रैनबसेरों एवं शीतकालीन व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए क
1
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowJan 09, 2026 10:23:230
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 09, 2026 10:21:310
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowJan 09, 2026 10:20:430
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 09, 2026 10:20:010
Report
TCTanya chugh
FollowJan 09, 2026 10:19:200
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 09, 2026 10:18:550
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowJan 09, 2026 10:18:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 10:18:300
Report