Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Damoh470661

दमोह के बद्री बालों से रथ खींचते बाबा बागेश्वर की पदयात्रा वायरल

MDMahendra Dubey
Nov 10, 2025 07:53:29
Damoh, Madhya Pradesh
बाबा बागेश्वर की पदयात्रा जारी है तो इस यात्रा में एक से बढ़कर एक नजारे देखने को मिल रहे है। दमोह के बद्री विश्वकर्मा इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बद्री अपने बालों से एक रथ खींच रहे हैं और 180 किलोमीटर तक वही रथ खींचेंगे। बद्री ने पहले दिन यात्रा में रथ खींचना शुरू किया है। बाबा बागेश्वर और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के साथ बद्री का वीडियो सामने आया है जिसमें बाबा के साथ बद्री और कथावाचक दिखाई दे रहे हैं और पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बद्री की तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में दोनों की मौजूदगी में कुछ लोग बद्री के बाल पकड़कर उसे उठा रहे हैं और उनके बालों का परीक्षण कर रहे हैं। आपको बता दें कि बद्री के लिए यह पहला मौका नहीं है बल्कि बाबा की पहली पदयात्रा में भी उन्होंने ऐसे ही बालों से रथ खींचा और अयोध्या में राम लला के मंदिर के शुभारंभ के अवसर पर बद्री ने दमोह से अयोध्या तक बालों से रथ खींचा था। बद्री को दमोह के खली के नाम से जाना जाता है और वो देश के कई रियल्टी शो में अपने करतब दिखा चुके हैं।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RBRAMESH BALI
Nov 10, 2025 09:25:54
Chikri Ban, :पुंछ के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से बागवानी विभाग पुंछ ने जिले के 40 किसानों को MIDH और ATMA योजनाओं के तहत नई तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए कश्मीर रवाना किया है। केंद्रीय सरकार की किसानों की आमदनी दोगुनी करने की पहल को आगे बढ़ाते हुए, जिला बागवानी विभाग पुंछ ने जिले के 40 किसानों को बागवानी की आधुनिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण दौरे पर कश्मीर भेजा। किसानों को प्रशिक्षण दौरे पर रवाना करने से पहले डीसी ऑफिस पुंछ में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दोरे पर जाने वाले किसान और बागवानी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त पुंछ अशोक कुमार ने किसानों से मुलाकात की और उन्हें इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य व लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने किसानों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रशिक्षण दौरे के दौरान किसान उन्नत बागवानी तकनीक, आधुनिक सिंचाई प्रणाली और नई फसलों की वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी हासिल करेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों से किसानों को आधुनिक खेती अपनाने की प्रेरणा मिलेगी और इससे पुंछ जिला बागवानी उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 10, 2025 09:25:42
Noida, Uttar Pradesh:जी सलाम से ड्रैग करें वंदे मातरम को लेकर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा लोकतंत्र संविधान ने उनको आजादी दी है वह कोई भी गीत गए या ना गाएं उत्तर प्रदेश में वंदे मातरम को लेकर आदेश दिया गया है कि सभी स्कूलों में इसको अनिवार्य जाए चाहे मदरसे हो चाहे कोई भी संस्थान हो इसको लेकर लखनऊ के बड़े शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि इस देश ने उनको आजादी दी है संविधान ने उनका हक दिया है कि वह वंदे मातरम गए या ना गाएं हम जन गण मन भी गाते हैं तो क्यों हमारे ऊपर ऐसा थोपा जा रहा है जिससे माहौल खराब हो सिर्फ माहौल बनाने के लिए इस तरह की कंट्रोवर्सी करी जाती है वही वक़्फ़ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर कहा सरकार को 1 साल का समय बढ़ाना चाहिए अब मात्र 25 दिन रह गए हैं 5 दिसंबर को जो आखिरी डेट है ऐसे में संपत्तियां ज्यादा है लोगों को पता नहीं है अगर सरकार चाहती है सभी वक़्फ़ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर दर्ज हो तो एक साल समय और बढ़ाएं कर्नाटक एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर उन्होंने कहा कि जब जहां पर एयरपोर्ट पर पेयर रूम बना है तो वहां नमाज पढ़नी चाहिए मैं भी नमाज पढ़ता हूं मगर बाहर नमाज अगर पढ़ भी ली गई तो कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी इसको मुद्दा बनाया जाए TT.... मौलाना सैफ अब्बास (मुस्लिम धर्मगुरु)
0
comment0
Report
AAAteek Ahmed
Nov 10, 2025 09:25:24
Lucknow, Uttar Pradesh:वंदे मातरम को लेकर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा लोकतंत्र संविधान ने उनको आजादी दी है वह कोई भी गीत गए या ना गाएं उत्तर प्रदेश में वंदे मातरम को लेकर आदेश दिया गया है कि सभी स्कूलों में इसको अनिवार्य जाए चाहे मदरसे हो चाहे कोई भी संस्थान हो इसको लेकर लखनऊ के बड़े शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि इस देश ने उनको आजादी दी है संविधान ने उनका हक दिया है कि वह वंदे मातरम गए या ना गाएं हम जन गण मन भी गाते हैं तो क्यों हमारे ऊपर ऐसा थोपा जा रहा है जिससे माहौल खराब हो सिर्फ माहौल बनाने के लिए इस तरह की कंट्रोवर्सी करी जाती है वही वक़्फ़ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने को लेकर कहा सरकार को 1 साल का समय बढ़ाना चाहिए अब मात्र 25 दिन रह गए हैं 5 दिसंबर को जो आखिरी डेट है ऐसे में संपत्तियां ज्यादा है लोगों को पता नहीं है अगर सरकार चाहती है सभी वक़्फ़ संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर दर्ज हो तो एक साल समय और बढ़ाएं कर्नाटक एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर उन्होंने कहा कि जब जहां पर एयरपोर्ट पर पेयर रूम बना है तो वहां नमाज पढ़नी चाहिए मैं भी नमाज पढ़ता हूं मगर बाहर नमाज अगर पढ़ भी ली गई तो कोई इतनी बड़ी बात नहीं थी इसको मुद्दा बनाया जाए
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Nov 10, 2025 09:24:58
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी थाना पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी के मामले में बीते 2 महीने से फरार चल रहे आरोपी मध्य प्रदेश के डूंगरगांव निवासी इनायतुल्लाह मंसूरी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा बकानी के साथ करीब 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपी के द्वारा बैंक में गिरवी रखी हुई भूमि को फर्जी तरीके से अन्य व्यक्तियों को बेच दिया गया। इस मामले में बैंक मैनेजर के द्वारा आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी पिछले 2 महीने से फरार चल रहा था। मामले में बकानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज रायपुर थाना क्षेत्र के चंवली तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बकानी थाना पुलिस द्वारा अग्रिम जांच जारी है。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Nov 10, 2025 09:24:41
Bhilwara, Rajasthan:यूरिया खाद के कट्टे के साथ दिया जा रहा है नैनो यूरिया खाद किसान परेशान एंकर जिले के मंगरोप बड़लियास क्षेत्र मे इन दिनों कृषि विभाग के अधिकारीयों की अनेदखी के साथ यूरिया खाद के कट्टे के साथ नैनो तरल यूरिया देने से किसानो पर अतरिक्त भार पड़ रहा है, वही खाद विक्रेता का कहना है की किसान को जबरदस्ती नैनो खाद नहीं दे सकते है, वही क़ृषि विभाग के अधिकारियो की मनमानी हमारे को खाद के साथ नैनो यूरिया दिया जा रहा है जिससे व्यापार पर नुकसान हो रहा है, बिना नैनो के विभाग हमारे को यूरिया के कट्टे नहीं दे रहा है, विभाग के आधिकारों का कहना है की दुकानदारों को नैनो लेना अनिवार्य है, जिले इन दिनों यूरिया खाद के लिए मारामारी मची हुई है, कही गावों मे ब्लैकमेल से खाद मिल रहा है
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Nov 10, 2025 09:23:12
Udayabata, Odisha:ପାରାଦୀପ ର ଐତିହାସିକ କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରାର ଆଜି ଉଦଯାପନୀ ଉତ୍ସବ। ଯୋଗଦେବେ ମହାମହିମ ରାଜ୍ୟପାଳ ଡ୍.ହరି ବାବୁ କମ୍ବଭପାଟି। ଏନେଇ ସମସ୍ତ ଙ୍କ ମନରେ ଭରି ରହିଛି ଉତ୍ସାହ। ମହାମହିମ ରାଜ୍ୟପାଳ ଙ୍କ ଗ୍ରସ୍ତ କୁ ନେଇ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ଓ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବନ୍ଦୋବସ୍ତ କରାଯାଇଛି। ୭ଦିନ ଧରି ଚାଲିବାକୁ ଥିବା କଳିଙ୍ଗ ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ୬ଷ୍ଠ ଦିନରେ ଲକ୍ଷାଧିକ ଲୋକଙ୍କ ବହୁ ଜନ ସମାଗମ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ଆଜିମଧ୍ୟ ଉଦଯାପନୀ ଉତ୍ସବ ରେ ଆଶାତୀତ ଭିଡ ହେବ ବୋଲି ଆଶା କରାଯାଉଛି। ରାଜ୍ୟ ତଥା ରାଜ୍ୟ ବାହାରୁ ଆସିଥିବା ସମସ୍ତ ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନେ ଭଲ ବ୍ୟବସାୟ କରିଥିବା ବେଳେ ବାଲିଯାତ୍ରାରେ ୫ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଷ୍ଟଲ୍ ଓ ଉଠାଦୋକାନୀ ମଧ୍ୟ ଭଲ ବ୍ୟବସାୟ କରିଛନ୍ତି। ବିଭିନ୍ନ ଘରକରଣା ସାମଗ୍ରୀ ସହିତ ମୀନାବଜାର, ଓରମାସ୍, ପଲ୍ଲିଶ୍ରୀମେଳାରେ ଭିଡ ଜମୁଛି, ବିଶେଷ କରି ମହିଳା ମାନଙ୍କୁ ଆକର୍ଷିତ କରୁଛି ଓରମାସ୍ ପଲ୍ଲିଶ୍ରୀମେଳା, ଓଡିଶା ବାହାରୁ ବ୍ୟବସାୟୀ ମାନେ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରକାର ଘରକରଣା ସାମଗ୍ରୀ ପ୍ରଭୃତିକୁ କିଣିବା ଓ ଦେଖିବାକୁ ସପରିବାର ଛୁଟି ଆସୁଛନ୍ତି ଲୋକେ। ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଓଡ଼ିଶାର ସୁନାମଧନ୍ୟ କଣ୍ଥଶିଳ୍ପୀ ମାନେ ସଂଗୀତ ପରିବେଷଣ କରି ଦର୍ଶକ ଙ୍କ ମନ ଜିଣିଥିବା ବେଳେ ଆଜି ଉଦଯାପନୀ ଦିବସରେ ବଲିଉଡ ନାଇଟ୍ କଳାକାର ଅଙ୍କିତ ତିଓ୍ବାରୀ ସଙ୍ଗୀତ ପରିବେଷଣ କରିବାକୁ ନେଇ ଲୋକେ ଉତ୍ସାହିତ ଅଛନ୍ତି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ପାରାଦୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Nov 10, 2025 09:21:01
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर के श्री बिश्नोई मंदिर सभा में अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद में आज बड़ी संख्या में समाजजन के लोगों बिश्नोई मंदिर में इकट्ठा हुए वहां से विरोध स्वरूप रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचे। मिनी सचिवालय के आगे अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। मामले को लेकर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी को समाज के नागरिकों द्वारा एक ज्ञापन सोपा गया। तत्कालीन अध्यक्ष हरिप्रकाश उर्फ बबलू कालीराणा पर मंदिर भूमि अवैध रूप से बेचने के आरोप हैं। जिसे एसडीएम रिपोर्ट में भी अवैध ठहराया गया। समिति ने भूमि बिक्री निरस्त करने, एफआईआर दर्ज करने और नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपने की मांग की है। प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर पुलिस बल तैनात किया है, जबकि मंदिर में पूजा-अर्चना सामान्य रूप से जारी है। समाजजनों ने कहना कि धरना अब अनिश्चितकालीन रहेगा。
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Nov 10, 2025 09:20:45
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद् सभापति रामकन्या गुर्जर ने आज अपने निजी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिला कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। गुर्जर ने कहा कि जिला कलेक्टर विकास कार्यों में अड़ंगा डाल रही हैं, जबकि नगर परिषद् के कामों में उनका कोई अधिकार नहीं है। सभापति ने साफ कहा कि यह जनता के हित के काम हैं, मगर कलेक्टर की वजह से योजनाएं रुकी हुई हैं। उन्होंने कलेक्टर पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कलेक्टर उन्हें धमका कर विकास काम को रोक रहे हैं। सभापति रामकन्या ने चुनौती दी अगर तीन दिन में एफओ नहीं हुआ तो मैं नगर परिषद् गेट के बाहर बैठकर जनता का काम खुद करूंगी। सभापति के बीच खींचतान अब खुले टकराव में बदल गई है। सभापति के पति प्रह्लाद गुर्जर ने कुछ दिन पहले भी विकास कार्यों में देरी के लिए कलेक्टर को जिम्मेदार बताया था। बयान के बाद कुछ कामों की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर दोष मढ़ा था, लेकिन अब मामला फिर से बिगड़ गया है। नगर परिषद् की टेंडर प्रक्रिया में देरी और परियोजनाओं में ठहराव से नाराज होकर सभापति ने नगर परिषद् कार्यालय आना तक बंद कर दिया है। इससे प्रशासनिक तंत्र और परिषद् में ठंडी जंग तेज हो गई है। रामकन्या गुर्जर ने कहा कि शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन प्रशासनिक रोक और स्वीकृति में देरी से उन्हें कई योजनाएं ठेकेदारों के सहयोग से स्वयं शुरू करनी पड़ी हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन नगर परिषद् के रोजमर्रा के कामों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहा है। इस वजह से स्थानीय स्तर पर लिए गए निर्णय लागू नहीं हो पा रहे हैं। गुर्जर का आरोप है कि इस दखलंदाजी से शहर के बुनियादी प्रोजेक्ट सड़क, पेयजल और नाले जैसे कार्य अधर में लटके हैं, जबकि जनता को परेशानी हो रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top