icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
PPINEWZ8 May 2025, 07:47 am

Damoh: कोरांसा गांव में शराब को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, 7 लोग घायल

Damoh, Madhya Pradesh:

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के कोरांसा गांव में देर रात दो पक्षों के बीच हिंसक झगड़ा हो गया। इस झगड़े में कुल 7 लोग घायल हो गए। झगड़े की वजह शराब पीना और गाली-गलौच करना बताया जा रहा है। गांव के साहू परिवार के घर के सामने कुछ युवक कई दिनों से शराब और गांजा पीकर हंगामा कर रहे थे। बीती रात जब साहू परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बात बढ़ गई। नशे में धुत युवकों ने अपने साथी बुला लिए और दोनों पक्षों में लाठियों और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष से पाँच और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार, चार बाइक और सोने की चेन समेत लाखों का सामान बरामद जौनपुर। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली, मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार से जुड़े एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के कुल 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, पीली धातु की एक चेन, 8,180 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों की टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा कोतवाली पुलिस ने पांच पुरुषों और तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 3,480 रुपये नकद, पीली धातु की एक चेन, चोरी की दो मोटरसाइकिलें और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामद चेन को कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित बताया गया है, जबकि एक मोटरसाइकिल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी है। पुलिस ने संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराओं की बढ़ौतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की। मछलीशहर पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार वहीं, मछलीशहर पुलिस ने रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और चेन बेचने से प्राप्त 4,700 रुपये बरामद किए गए। इस मामले में थाना मछलीशहर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को दबोचा इसी अभियान के तहत मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने बहोरिकपुर सड़क के पास घेराबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से सुजानगंज क्षेत्र से चोरी की गई एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ और जांच के दौरान दो अन्य महिलाओं के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मेले और बाजारों में बनाते थे लोगों को निशाना पुलिस की पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे बिहार के रहने वाले हैं और अलग-अलग जिलों में घूमकर वारदातों को अंजाम देते थे। मेला, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। गिरोह में शामिल महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन काटकर फरार हो जाती थीं। चोरी के सामान को बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांटकर अपने खर्च चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी और चार मोटरसाइकिलोें समेत अन्य सामान की बरामदगी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाईट अनंत चंदशेखर सिंह एसपी सिटी
0
0
Report

रायबरेली में धनतेरस-दीपावली दौरान SP रवि कुमार ने बाजारों में सुरक्षा का जायजा लिया

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर एसपी रायबरेली रवि कुमार ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों को बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है.
0
0
Report
Advertisement

IGNP नहर में सेब से भरे कंटेनर गिरा; चालक-Sahchalak सुरक्षित बाहर

Sri Ganganagar, Rajasthan:इंदिरा गांधी नहर में सेब से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसा IGNP के RD 236 के पास हुआ। कंटेनर के नहर में गिरने के दौरान चालक और सहचालक भी पानी में गिर गए, लेकिन दोनों सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। सूचना पर राजियासर थाना के CI चन्द्रभान और बिरधवाल चौकी पुलिस सहित बीकानेर से SDRF की टीम सूरतगढ़ पहुंची। टीम कमांडर शिवराज के नेतृत्व में 9 जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नहर के तेज बहाव में कंटेनर लगभग 100 मीटर तक बह गया था। SDRF जवानों ने लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद देर रात कंटेनर को नहर से बाहर निकाल लिया। हादसे में चालक और सहचालक के सुरक्षित बचने से बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top