icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
PPINEWZ10 May 2025, 07:06 am

Damoh: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भावुक रूप, बच्चों को गोद में लेकर जताया स्नेह

Damoh, Madhya Pradesh:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सरल और सहज नेता माना जाता है, और दमोह से आई तस्वीरों ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया। शुक्रवार को सीएम यादव दमोह के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर के दौरे पर थे। वे मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्राचीन बावड़ी देखने पैदल जा रहे थे। सड़क किनारे बड़ी संख्या में महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ खड़ी थीं और "हर हर महादेव" के नारों से माहौल गूंज रहा था। तभी मुख्यमंत्री की नजर बच्चों पर पड़ी और वे सुरक्षा घेरा तोड़कर खुद उनके बीच पहुंच गए। उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया। इसी दौरान एक 'लाड़ली बहना' ने भी आकर उन्हें स्नेह जताया। मुख्यमंत्री का यह भावुक और प्रेमपूर्ण रूप कैमरे में कैद हो गया जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाईकोर्ट और जिला अदालतों में क्रेच खुलेगा; बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बना

Jodhpur, Rajasthan:जिला और हाईकोर्ट परिसरों में खुलेंगे क्रेच, वकीलों और कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित माहौल जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों, कोर्ट स्टाफ, अधिवक्ताओं और यहां तक कि दूर-दराज से आने वाले वादकारियों के बच्चों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा राजस्थान हाईकोर्ट और जिला अदालत (स्थापना, संचालन और प्रबंधन) क्रेच सुविधाएं दिशा-निर्देश, 2026 जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत हाईकोर्ट जोधपुर मुख्य पीठ और जयपुर बेंच सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, पारिवारिक न्यायालयों और अन्य अधीनस्थ अदालतों में आधुनिक क्रेच (शिशु गृह) स्थापित किए जाएंगे। 6 महीने से 8 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा प्रवेश इन नए दिशा-निर्देशन के अनुसार, क्रेच में 6 महीने से 8 वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। हालांकि, सीटों की कमी होने पर छोटे बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, कुल सीटों का 10 प्रतिशत हिस्सा दैनिक या आकस्मिक उपयोगकर्ताओं के लिए आरक्षित रहेगा, जिसमें फैमिली कोर्ट या मेडिएशन सेंटर आने वाली महिला वादकारियों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। नाममात्र शुल्क और विशेष छूट का प्रावधान क्रेच के संचालन के लिए एक बार का प्रवेश शुल्क 1,000 रुपये और मासिक शुल्क 1,500 रुपये तय किया गया है। आकस्मिक उपयोग के लिए 100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क देना होगा। हालांकि, समाज के कमजोर वर्गों को राहत देते हुए_need-based_ (इंडिजेंट) वादकारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए प्रवेश व मासिक शुल्क में छूट का प्रावधान भी रखा गया है, जिसके लिए सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन करना होगा। सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्रेच परिसरों में कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और बच्चों को केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही सौंपा जाएगा, जिनका पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज होगा। इसके अलावा, खेलकूद और पठन-पाठन की उचित सामग्री, बच्चों के अनुकूल शौचालय, शुद्ध पेयजल, और एक प्राथमिक चिकित्सा किट की अनिवार्य व्यवस्था की गई है। भोजन की व्यवस्था अभिभावकों द्वारा की जाएगी, जिसके लिए माइक्रोवेव और रेफ्रिजरेटरयुक्त पैंट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल कार्यस्थल पर काम करने वाले माता-पिता को बिना किसी चिंता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में मदद करेगी और न्यायिक प्रणाली में बाल-अनुकूल संस्कृति को बढ़ावा देगी।
0
0
Report

धनबाद के रामपुर गांव तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिवार में सदमा

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में तालाब में डूबने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याण चंद्र के रूप में हुई है। वह बीती शाम गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। आज सुबह कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से उसका शव बरामद किया गया। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। दुखद बात यह है कि कुछ साल पहले मृतक के बड़े भाई की भी सर्पदंश से मौत हो गई थी। अब मंझले बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। धनबाद के पूर्वी टुंडी स्थित रामपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कल्याण चंद्र, पिता सुरेंद्र नाथ चंद्र, बीती शाम करीब आठ बजे गांव के काली मंदिर के पास स्थित बनिया तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा और तालाब की गहराई के कारण उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद आज सुबह ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर तालाब से कल्याण का शव बरामद किया। बताया जाता है कि कल्याण चंद्र क्रेडो इंटरनेशनल स्कूल में वाहन चालक के रूप में काम करता था और अपने परिवार का सहारा था। उसके पिता हलवाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस परिवार पर पहले भी दुखों का पहाड़ टूट चुका है। कुछ साल पहले सर्पदंश से बड़े बेटे की मौत हो गई थी। अब मंझले बेटे की भी असमय मौत से परिवार में दुखों का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे रामपुर गांव में शोक की लहर है।
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत: जहर की आशंका पर जांच

Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के नगला गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई शुरुआती जांच के मुताबिक परिवार रात में मैगी खाया था और यह आशंका जताई जा रही है कि फूड प्वाइजनिंग से मौत हुई है लेकिन रिश्तेदार और महेश की सास आरोप लगा रही हैं की महेश उसकी पत्नी ललिता और तीन बच्चों की मौत मैगी नहीं बल्कि उनके खाने में जहर मिलाया गया था और उनकी हत्या खाने मे ज़हर की गई हत्या का आरोप महेश के बहन और बहनोई पर लगाया जा रहा है महेश की भाभी का कहना है की जो उनकी सास प्रॉपर्टी का ज्यादा हिस्सा अपनी बेटियों के नाम पर कर दी थी और जो प्रॉपर्टी बेची गई थी उसका पैसा नंद और नंदोई को दी थी वह लोग आए और उन्होंने ही खाने में कुछ मिला दिया होगा इस मामले में पुलिस महेश की मां से पूछताछ कर रही है पुलिस की टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा महेश उसकी पत्नी ललिता और तीन बच्चों की मौत की असली वजह क्या है इस पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है
0
0
Report

हिसार में MSP नहीं मिलने पर किसान आंदोलनों का प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

Hisar, Haryana:हिसार : MSP न मिलने पर किसानों का हल्ला बोल; बीजेपी जिला कार्यालय पर प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात। - हरियाणा की मंडियों में फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) न मिलने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मार्केट कमेटियों में तालाबंदी के बाद आज हिसार समेत प्रदेशभर में किसानों ने बीजेपी कार्यालयों के बाहर उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की। हिसार स्थित बीजेपी दफ्तर में आज स्मृति ईरानी के आगामी दौरे को लेकर जिला स्तरीय बैठक चल रही थी, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज़ से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। किसानों ने मूंग और बाजरा की सरकारी खरीद शुरू न होने के साथ-साथ धान का MSP न मिलने पर भी गहरा रोष जताया और चेतावनी दी कि यदि मांगों का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
0
0
Report

पंकज चौधरी ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया

Maharajganj, Uttar Pradesh:शिक्षक एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में महराजगंज जिला मुख्यालय पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षियों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों और कॉकरोच पार्टी देश को अस्थिर करने का काम कर रही है उनका मकसद नौजवानों के साथ खड़ा होने का नहीं था बल्कि जनता के जनादेश का अनादर करके भीड़ तंत्र से देश को उथल-पुथल करना चाहते हैं। देश की जनता और सरकार इसे बिल्कुल नहीं होने देगी। जनता इसका जवाब देगी। सपा द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 37 साल से कोई चुनाव नहीं जीत पाई। केरल तमिलनाडु कर्नाटक में जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाता है। यह लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना में बाबा साहेब की खंडित मूर्ति से आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Sikar, Rajasthan:नीमकाथана के झांकड़ा में बाबा साहेब की खंडित मूर्ति मिलने से लोगों में आक्रोश। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी। माकपा तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मूर्ति के मूल स्थान का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील, कार्यकर्ताओं ने कहा—बाबा साहेब के विचारों को मिटाया नहीं जा सकता। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के झांकड़ा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की खंडित मूर्ति मिलने से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निंदनीय बताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।घटना की जानकारी मिलने पर माकपा तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी, एसएफआई जिला महासचिव कॉमरेड विक्रम यादव, किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी और शिक्षाविद अशोक पालीवाल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।कार्यकर्ताओं ने माँग की कि मूर्ति कहाँ की है, इसे किसने खंडित किया और झांकड़ा में कौन लेकर आया, इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। उनके विचारों को मिटाया नहीं जा सकता। प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखे।
0
0
Report

यूपी कांग्रेस मुख्यालय विवाद के बाद जांच तेज, रिपोर्ट का इंतजार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह से पहले हुए विवाद की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को जांच समिति के सामने महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष ममता चौधरी ने अपना बयान दर्ज कराया, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपना लिखित जवाब भेजा है। दरअसल, 11 अक्टूबर को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पहले अजय राय के समर्थकों और ममता चौधरी के पक्ष के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी ने हंगामे का रूप ले लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ जूते-चप्पल चलने की घटना भी सामने आई थी। घटना के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में गठित समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। समिति ने दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के साथ घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल शुरू की है। जांच समिति दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी की अनुशासन समिति को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर श्यामचंद गांव के नाव हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Hajipur, Bihar:राघोपुर नाव हादसा को अभी तीन दिन ही बीते है कि राघोपुर से एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसने सिस्टम की लापरवाही और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।दरअसल जो तस्वीर हम दिखाने जा रहे है उसे देख कर आप जरूर कहेंगे कि नेता,प्रशासन और सरकार एक हादसे का इंतजार कर रही है।हादसा रोकने की बात तो दूर यहाँ तो हादसे को ही दावत दी जा रही है और तंत्र उस दावत पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के इंताजर में है।तीन दिन पहले जिस रामपुर श्यामचंद गांव में नाव ने 13 मासूम बच्चों की जान ले ली यह तस्वीर उसी गांव की है।फर्क सिर्फ कुछ सौ मीटर का ही है,13 बच्चों की जान वार्ड नंबर 8 में गई और यह तस्वीर वार्ड नंबर एक कि है।जहाँ के लोग वर्षों से एक ही परेशानी और पीड़ा झेलते झेलते थक चुके है और इसे ही अपनी नियति मान बैठे है।लोग बताते की कुछ साल पहले यहाँ दो पुलिया पास तो हुआ लेकिन वह भी सरकारी फाइलों में ही दब कर रह गया।पुजारी बताते है कि मंदिर आने जाने में ऐसे एक नही बल्कि दो सोती जान पर खेल कर पार करना पड़ता है।अब जरा सोंचिये जिस इलाके ने बिहार के दो बड़े रसजनीतिक परिवार की तीन तीन पीढ़ी को वोट दिया,सांसद बनाया,विधायक बनाया उनके रहते यह इलाका आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।ऐसे में हादसे के बाद भी जारी सिस्टम की लापरवाही लोगो पर भारी पड़ रहा है और रामपुर श्यामचंद गांव एक और हादसे के मुहाने पर खड़ा है।बता दे कि इस तरह के दो सोती है जहाँ से कई गांव के हजारो लोगो का आना जाना होता है जो सालों भर इसी तरह से जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे अपनी जिंदगी की गाड़ी खींच रहे है और शासन प्रशासन एक और हादसे का इंतजार कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा जिला परिषद नामांकन समीक्षा: 58 रद्द, भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिला परिषद सदस्य चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद समीक्षा में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए दाखिल 212 नामांकन पत्रों की समीक्षा के दौरान 58 नामांकन खारिज कर दिए गए। समीक्षा के बाद अब चुनावी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के 43, कांग्रेस के 43, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के 40, आम आदमी पार्टी के 2 और 21 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव की ओर से समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा की जाएगी। वहीं, चुनावी समीकरणों को लेकर अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report

मालगाड़ी की चपेट में आकर सीता देवी की मौत, पोस्टमार्टम जारी

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, लाइन पार करते वक्त आई महिला चपेट में, दर्दनाक मौत, मृतका सीता देवी घर से निकली थी दूध लेने, पुलिस पहुंची घटनास्थल, शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी, परिजनों की दी रिपोर्ट पर शव का करवाया पोस्टमार्टम, मृतका है हरदाकावाली निवासी, एंकर श्रीमाधोपुर थाना इलाके के कंचनपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा डीएफसी ट्रैक पर कंचनपुर फाटक 92 के पास हुआ, परिजनों ने बताया कि मृतका सीता देवी निवासी हरदाकावाली तन कंचनपुर सुबह करीब 6 बजे दूध लाने के कहकर घर से निकली थी। लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मृतका के पति मजदूरी करते है। परिवार में एक पुत्र दीपक और एक बेटी पायल है। हेड कांस्टेबल धूड़ाराम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top