icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
KDKailash dubeyFollow10 May 2025, 03:54 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चकाई-देवघर मार्ग पर पिकअप पलटने से 16 श्रद्धालु घायल, चार गंभीर

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब ढाई बजे धमनियां मोड़ के समीप कांवरियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 16 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल औरंगाबाद जिले के अंबा क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले हैं। बाबा धाम से पूजा करने के बाद बासुकीनाथ गए थे जहां से जल भरकर राजगीर लौट रहे थे। थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया कि श्रद्धालुओं ने पिकअप में बांस-बल्ली के सहारे डबल डेकर ढांचा तैयार किया था। इस पर कई लोग सो रहे थे। वाहन के पलटते ही ऊपर सो रहे लोग नीचे दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में इलाजरत एक घायल युवक ने बताया कि पेट्रोल पंप से तेल भराकर निकलने के कुछ ही देर बाद सामने से अचानक तेज रोशनी आई। चालक ने बचने के लिए वाहन को बायीं ओर मोड़ा, जिससे पिकअप सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से पोल टूटकर वाहन पर गिर गया और पिकअप गड्ढे में पलट गई। हादसे में धर्मेंद्र मेहता, उदय मेहता, विश्वजीत कुमार और शशि कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं चंचल मेहता, सरिता कुमारी, राजा कुमार, राहुल कुमार, चंदन कुमार, हीरा पासवान, रविरंजन कुमार, सत्या कुमारी, गुड़िया कुमारी और धनंजय पासवान का इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सीतामढ़ी के अस्पताल में मंत्री निशांत कुमार ने व्यवस्थाओं की कड़ी जाँच शुरू की

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपने दो दिवसीय दौरे के बीच रविवार की देर शाम अचानक सीतामढ़ी सदर अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अस्पताल के सभी Wardों का निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध खामियों का अवलोकन किया. इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों ने भी मंत्री निशांत कुमार से अस्पताल की कुव्यवस्था की शिकायतें की. अस्पताल निरीक्षण के बाद निशांत कुमार ने कहा कि अस्पताल में क्या क्या कमियां है क्या क्या जरूरतें हैं उसकी पूरी लिस्ट सिविल सर्जन से मांगा है, उसके बाद जो भी कमियां हैं उसे ठीक कर ली जाएगी.
0
0
Report

Muzaffarpur के लापता लैपटॉप कारोबारी दंपती की हत्या: संपत्ति विवाद में सगा भाई गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में मई 2026 में रहस्यमय ढंग से लापता हुए लैपटॉप कारोबारी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी की गुमशुदगी का प्राथमिक दर्ज किया गया था. पुलिस ने करीब 3 महीने बाद खुलासा करते हुए जमीन के अंदर से दंपति का सड़ा गला शव बरामद किया. वित्तीय संपत्ति विवाद के कारण कारोबारी दंपती की हत्या किए जाने की बात सामने आई. इस मामले में मृतक मनोज भगत के सगे भाई को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर बोचहां थाना क्षेत्र के सत्संग भवन इलाके से दंपती के शव के अवशेष जमीन में दफनाए मिले, जिसकी पहचान के लिए फोरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है. परिजनों के अनुसार दंपती की इकलौती बेटी शेफाली ने पहले से ही चाचा पर संपत्ति और जमीन-जायदाद कब्जे की नीयत से माता-पिता को अगवा करने का शक जताया था. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच शुरू की गई. कई महीनों से चल रही पुलिस टीम ने दंपती हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया: मृतक दंपति की हत्या उनके सगे भाई ने संपत्ति विवाद के कारण की थी. जब पुलिस ने मृतक के भाई अविनाश अनुज को बनारस से बरामद किया और उससे पूछताछ की, तो पता चला कि उसके और उसके भाई के बीच जमीन को लेकर विवाद था. इसके बाद अविनाश ने अपने भाई और भाभी की हत्या कर अपने गाड़ी में शव रख कर बोचहा थाना क्षेत्र के सत्संग भवन इलाके में फेंक दिए थे और खुद गायब हो गया. जब पूछताछ के दौरान अनुज को बनारस से बरामद किया गया और उसने पूरे घटनाक्रम को कबूला, तो दंपती के सड़ा गला शव बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने मृत कारोबारी के सगे भाई को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में घटना में उनकी संलिप्तता स्वीकारी गई है और संपत्ति विवाद बदनामी के पीछे हत्या का कारण बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस यह पता लगा रही है कि साजिश में कोई और तो शामिल नहीं था. डीएनए समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के साथ बरामद शवों और अवशेषों की पहचान की पुष्टि की जाएगी. इस खुलासे के बाद ब्रह्मपुरा और बोचहां इलाके में सनसनी फैल गई.
0
0
Report

दानापुर में प्रेम प्रसंग के शक पर लड़की पर गोली, ड्राइवर भी घायल

Danapur, Bihar:दानापुर में लड़की को खदेड़कर गोली मारी, रैपिडो चालक भी घायल दानापुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड में रविवार शाम बदमाशों ने एक लड़की और रैपिडो चालक को गोली मार दी। लड़की रैपिडो से आ रही थी। रास्ते में बदमाशों ने लड़की को निशाना बनाकर फायरिंग की, जिसमें रैपिडो चालक को गोली लग गयी। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, लड़की किसी तरह भागकर आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित परिचित टेलर्स की दुकान में पहुंची और टेलर मास्टर के पीछे छिप गयी。 पीछा करते पहुंचे दो बदमाशों ने टेलर मास्टर को धमकाते हुए लड़की को बाहर निकालने को कहा। एक बदमाश ने लड़की को खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान वह गिर गयी। दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी, जो उसके दाहिने कंधे में लगी। इसके बाद दोनों बदमाश पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये। घायल लड़की ने टेलर मास्टर के मोबाइल से स्वजन को घटना की सूचना दी。 सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने बताया कि मामले में प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा व बढे मानदेय के सांकेतिक प्रमाण पत्र वितरित किए गए

Deepak DixitDeepak DixitFollow5m ago
Sawaijpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर तहसील सभागार में रविवार को भरखनी सांडी हरपालपुर ब्लाक के रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा व बढे मानदेय के लिए सांकेतिक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी, एसडीएम सवायजपुर शिवानी सिंह व अनोखेलाल कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों ने योजना के लाभों की जानकारी देते हुए रसोइयों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन के खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने किया इस दौरान सुनील रावत, नीतीश कुमार, राजीव आदि मौजूद रहे.
0
0
Report

लखीसराय के अशोक धाम में सावन चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक का भारी सैलाब

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा है। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है। मंदिर में काँवरियो का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय हो गया। अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही काँवरियो की लम्बी कतार लग गयी और धीरे धीरे काँवरियो की कतार बढ़ती चली गयी; पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक दिखे। हजारों की तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की भी तगड़ी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या में महिला-पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई है। CCTV कैमरे से निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो।
0
0
Report

सावन की अंतिम सोमवारी: देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों का जलार्पण उत्साह

Deoghar, Jharkhand:देवघर। सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अहले सुबह से ही हजारों कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करते नजर आए। बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आज सुबह 3 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोला गया। इसके बाद सरदार पंडा द्वारा सरदारी पूजा संपन्न कराई गई। सुबह 4 बजे से आम कांवरियों के लिए जलार्पण की सुविधा शुरू कर दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए गर्भगृह में लगे अरघा के अलावा मंदिर परिसर में बाह्य अरघा की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रांगण में दो बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, जिन पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इससे कतार में खड़े श्रद्धालु भी बाबा का दर्शन कर पा रहे हैं। सावन की अंतिम सोमवारी पर देश के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचे हैं। मान्यता है कि सावन में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ कांवरिया बाबा के दरबार में पहुंचकर जलार्पण कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

देवघर में सावन की आखिरी सोमवारी: लाखों कांवरिया बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को पहुंचे

Deoghar, Jharkhand:देवघर में सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ की नगरी पूरी तरह शिवमय हो गई है। बाबा के दर्शन और जलार्पण के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लाखों की संख्या में कांवरिया देवघर पहुंच चुके हैं। कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक हर तरफ बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। आज अहले सुबह करीब 3 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोला गया। इसके बाद सरदार पंडा द्वारा सरदारी पूजा संपन्न कराई गई और सुबह करीब 4:15 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण शुरू हुआ। मंदिर में अरघा के माध्यम से श्रद्धालु बाबा पर जल अर्पित कर रहे हैं। वहीं, लंबी कतार में लगने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रांगण में बाह्य अरघा की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं, जहां बाबा बैद्यनाथ के पूजा-अर्चना और जलार्पण का लाइव प्रसारण कराया जा रहा है। इससे दूर खड़े श्रद्धालु भी बाबा के दर्शन कर पा रहे हैं। चौथी सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि आज देवघर में करीब 3 लाख से साढ़े 3 लाख कांवरियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भीड़ प्रबंधन को लेकर रूट लाइन की लगातार निगरानी की जा रही है। देर रात से कतार में लगे कांवरियों को आवश्यकता के अनुसार बीएड कॉलेज परिसर में बनाए गए बड़े डोम पंडाल में शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, बाबा मंदिर के सरदार पंडा ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी बेहद खास है। बाबा बैद्यनाथ पर श्रद्धा के साथ गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। चौथी सोमवारी पर पूरा देवघर आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
0
0
Report

लातूर अस्पताल के डॉक्टर की निजी प्रैक्टिस पर FIR, महिला मौत के बाद मामला

Latur, Maharashtra:लातूर ब्रेकिंग न्यूज.... NPA घेत खासगी प्रॅक्टिस ? वैद्यकीय अधीक्षकांविरोधात गुन्हा दाखल.... लातूर जिल्ह्यातील रेणापूर येथील ग्रामीण रुग्णालयाच्या सरकारी डॉक्टरांना खासगी प्रॅक्टिस करणं चांगलंच महागात पडलं आहे. लातूरच्या विवेकानंद चौक पोलिसांत संबंधित डॉक्टरांविरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आलाय... वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अनिता अलगुले यांच्याविरोधात हा गुन्हा दाखल करण्यात आलाय... विशेष म्हणजे खासगी रुग्णालयात सिझेरियन शस्त्रियेनंतर 30 वर्षीय महिलेचा मृत्यू झाल्याचा आरोप त्याच्यावर करण्यात आला आहे... या प्रकरणात मनुष्यवधाच्या कलमासह महाराष्ट्र नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन अॅक्ट अंतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आलाय...
0
0
Report

श्रावण सोमवार पर औंढ़ा नागनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, दर्शन रात से

Hingoli, Maharashtra:दुसरा श्रावण सोमवार असल्याने बारा ज्योतिर्लिंगांपैकी आठवे ज्योतिर्लिंग असलेल्या हिंगोलीच्या औंढा नागनाथ मंदिरात भाविकांची मोठी गर्दी झाली आहे. प्रभू नागनाथाच्या दर्शनासाठी देशभरातून भाविक औंढ़ा नागनाथ येथे दाखल झाले आहेत. रात्री दोन वाजता प्रशासकीय महापूजा पार पडल्यानंतर मंदिर भाविकांच्या दर्शनासाठी खुले करण्यात आले. रात्रीपासूनच दर्शनासाठी भाविकांच्या लांबच लांब रांगा लागलेल्या आहेत. 'हर हर महादेव', 'बम बम भोले'च्या जयघोषाने संपूर्ण मंदिर परिसर दुमदुमून गेला आहे. श्रावण सोमवारच्या पार्श्वभूमीवर मंदिर प्रशासन आणि पोलिसांकडून भाविकांच्या सुरळीत दर्शनासाठी विशेष व्यवस्था करण्यात आली आहे...
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर सीकर नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारने की पूरी तैयारी की

Sikar, Rajasthan:जिला सीकर लोकेशन फतेहपुर सीकर skr11 फतेहपुर सीकर फतेहपुर, निकाय चुनाव के तहत स्थानीय नगर परिषद के 11 सितम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से रात को कांग्रेस कमेटी सीकर की जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला की अध्यक्षता एवं विधायक हाकम अली खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं चुनाव लडने के इच्छुक लोगों सहित पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं एवं चुनाव में दावेदारी जताने वालों के समर्थक काफी संख्या में मौजूद रहे इस मौके पर पार्टी की जिलाध्यक्ष सुनिता गिठाला ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्धेश्य एवं विजन के बारे में बताते हुए कहा कि नगर परिषद चुनाव में हम सभी को निष्ठा के साथ चुनावी मैदान में पूरी तैयारी एवं संगठन के साथ उतर कर फतेहपुर नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है जो आप सभी का उत्साह ही कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय बनाएगी और हम कांग्रेस का निश्चत रुप से बोर्ड बनाएगे। उन्होने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस विकास के विजन को लेकर चुनाव लडती है। जिलाध्यक्ष ने चुनाव लडने के इच्छुक लोगों को आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजित बैठक के दौरान फतेहपुर विधायक हाकम अली खां ने नगर परिषद के चुनावों के मध्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा चुनाव लडने के इच्छुक दावेदरों को संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है इसमें अनुशासन पहले है इसलिए कोई कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी हालात में अनुशासन हीनता नही करे और संयम और धैर्य का परिचय देते हुए वार्डो में कांग्रेस पार्टी के विजन के साथ मतदाताओं के सामने जावे और पार्टी के विकास के विजन पर मत मांगे। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर किसी के उपर भी किसी भी तरह के अर्नगल शब्दों का प्रयोग नही करे यह कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति के खिलाफ है इसलिए सोशल मीडिया पर कोई शब्द लिखने के पहले मर्यादा एवं हमारी संस्कृति का पूरा पूरा ध्यान रखे ताकि आपसी सद्भावना और प्रेम स्नेह बना रहे। उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ हो कर चुनावों में भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top