icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
470661
KDKailash dubeyFollow28 Apr 2025, 05:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा 70 सीटों की तैयारी, 65+ का लक्ष्य क्यों चर्चा में

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज होती जा रही है। राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं, वहीं विधानसभा सीटों पर दावेदारी को लेकर भी नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। टिकट के दावेदार अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं, तो पार्टी संगठन भी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लगा है। इस बीच भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा है। हालांकि पार्टी के नेताओं के बयानों में 70 की 70 सीटों पर जीत का दावा भी सुनाई दे रहा है। ऐसे में भाजपा की चुनावी तैयारियां किस दिशा में आगे बढ़ रही है, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का दावा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर सक्रिय करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। सितंबर माह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी का दौरा किया था। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कुछ दिन पहले देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय रहने का संदेश दिया। नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का कहना है कि भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने और जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। सांसद अजय भट्ट का कहना है कि भाजपा में 70 की 70 सीटों पर जीत हासिल करने का दम है, लेकिन लोकतंत्र में विपक्ष के लिए भी जगह रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ पार्टी ने इस बार 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ब Bite: अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल लोकसभा क्षेत्र पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता दीप्ति रावत का कहना है कि भाजपा का लक्ष्य केवल 65 सीटों तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बूथों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हालांकि चुनाव में अभी वक्त है और असली तस्वीर टिकट वितरण, उम्मीदवारों के चयन, स्थानीय मुद्दों और जनता के रुख से सामने आएगी, ब Bite: दीप्ति रावत, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा उत्तराखंड भाजपा नेताओं के इन बयानों से साफ है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। एक ओर पार्टी नेतृत्व 65 पार का लक्ष्य सामने रख रहा है, तो दूसरी ओर संगठन की ओर से सभी 70 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है।फिलहाल भाजपा ने 2027 के चुनाव के लिए अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अब देखना होगा कि 65 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी की रणनीति कितनी कारगर साबित होती है और क्या भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर पाती है।
0
0
Report

कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन चढ़ने की कोशिश में मां-बेटी घायल; RPF ने बचाई जान

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली मां-बेटी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी RPF जवान की मुस्तैदी से बची जान कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी मां-बेटी के लिए भारी पड़ गई। ट्रेन चलने के दौरान महिला और उसकी बेटी ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया, तभी महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच पटरी पर जा गिरी, जबकि बेटी प्लेटफॉर्म में गिर गई। मौके पर गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। यात्रियों से चेन पुलिंग कराने के बाद ट्रेन को रुकवाया गया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व: मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाते श्रद्धालु, आस्था की परंपरा का प्रतीक

Danapur, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ जहां आस्था के साथ-साथ शुद्धता और पवित्रता का भी विशेष महत्व है। इस महापर्व में बनने वाला प्रसाद सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। यही वजह है कि आधुनिकता के इस दौर में भी छठ का महाप्रसाद पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर ही तैयार किया जाता है। तस्वीरों में दिख रही ये महिलाएं छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी हैं। कोई मिट्टी को आकार देकर चूल्हा बना रही है, तो कोई छठ की पारंपरिक तैयारियों को पूरा करने में लगी है। साथ ही माहौल में गूंज रहे छठ के पारंपरिक गीत पर्व की आस्था और भक्ति को और खास बना रहे हैं। दरअसल, छठ महापर्व में मिट्टी के चूल्हे का अपना अलग महत्व है। मान्यता और परंपरा के अनुसार, छठ का प्रसाद पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता है। इसके लिए मिट्टी के नए चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। चूल्हे में गोइठे की आंच और आम की लकड़ियों का इस्तेमाल इस परंपरा को और खास बनाता है। समय बदला, रहन-सहन बदला और रसोई के तौर-तरीके भी बदल गए, लेकिन छठ महापर्व की यह परंपरा आज भी बरकरार है। मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाला ठेकुआ और अन्य प्रसाद सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था और संस्कृति की पहचान है।
0
0
Report
Advertisement

खुर्सीपार पुलिस ने 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है खुर्सीपार पुलिस ने 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ मोबाइल, नगदी और वाहन समेत लाखों रुपए की सामग्री जब्त की है. ट्रांसपोर्ट रोड स्थित नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ युवक हेरोइन बेचने की फिराक में थे; इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पी. तुलमा राव, मोंटी अरोरा और मोहम्मद आफताब को धर दबोचा. तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपए आंकी गई, वही तीन मोबाइल, 16,100 रुपए नगद और स्कूटी समेत कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपए की सामग्री जब्त की गई. तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है. आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है.
0
0
Report

सरपंच चुनावी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, ग्राम पंचायत में बवाल

Churu, Rajasthan:सादुलपुर, ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित लक्ष्मीचंद पुत्र श्रीराम सिंह ने पुलिस थाना राजगढ़ में लिखित शिकायत देकर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। दी गई शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर को शाम करीब पांच बजे पीड़ित किसी निजी कार्य से गांव के बस स्टैंड पर गया हुआ था। वहां बस स्टैंड के पास वह परिचित व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते गांव के शिवकांत, विकास धाणक तथा विक्रम ने कथित रूप से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। हमले में दाहिने पैर पर भी गंभीर चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच कर ओर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करेंगे
0
0
Report

भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्षे लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला; महिला समेत दो घायल

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow25m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में घर के सामने भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सात लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर अंजली और निरंजन को घायल कर दिया। घायलों के मुताबिक, घर के सामने भैंस बांधने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में अंजली और निरंजन निवासी बंधवा घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने अमरनाथ पुत्र दुलारे, लवकुश, तुलसी, कमल समेत तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में चौथे चरण के मतदान के लिए चार हजार से अधिक जवान तैनात

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को जिले की आठ पंचायत समितियों के 684 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण देने के बाद रवाना किया। चौथे चरण में कुल 6 लाख 42 हजार 815 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 244 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। वहीं सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी स्वयं चुनावी व्यवस्थाओं और मतदान केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं。 वीओ - पोलिंग पार्टी
0
0
Report
Advertisement

अलवर में सूने मकान से चोर लाखों के गहने और 70 हजार नकद चोरी—हाई-वोल्टेज वारदात

Alwar, Rajasthan:अलवर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोने-चांदी के जेवरात सहित 70 हजार की नकदी पार अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी मुंगस्का में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मकान मालिक भगवान सहाय शर्मा के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई भगवान सहाय बिहार स्थित होमी भाभा हॉस्पिटल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि वह स्वयं हरीश हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं। गत 9 नवंबर को परिवार सहित अपने पुश्तैनी गांव रेणी के मुंडिया गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया。 चोर मकान से पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और दो पुराने मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। इसके साथ ही घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी भी पार कर दी। गुरुवार को परिवार के वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अरावली विहार थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है。 बाइट:पीड़ित
0
0
Report

ED कस्टडी पर यूपी मंत्री की टिप्पणी से राजनीति गरमा गई आजम खान मामला

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Narendra Kashyap (Minister, Uttar Pradesh) On ED Custody Of Azam Khan / Aimim-ASP Alliance And Formation Of 'Samajik Parivartan Morcha' Ahead Of 2027 Up Assembly Elections / Impact Of New Alliance On BJP And Its Allies / Proposed Special Parliament Session On Women's Reservation And Delimitation लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आजम खान की ED कस्टडी पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "ED अपना काम कर रही है, करेगी... अपराध बड़ा है, भ्रष्टाचार का मुद्दा बहुत बड़ा है, आजम खान के खिलाफ पहले से बहुत सारे मुकदमे चल रहे हैं। ईडी के काम में किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है।" यूपी विधानसभा चुनाव 27 को लेकर सुधवीन अवैश्या और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन किया है। दोनों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। उनका कहना है गठबंधन का मकसद बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना है के सवाल पर कहा देखिए कोई भी गठबंधन और कोई भी पार्टी लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है, तो जो नया गठबंधन चंद्रशेखर जी का ओबेसी साहब का बना है निश्चित, वो भी लोकतंत्र के लिए काम करेगा। हम इस गठबंधन की खुले कंठ से प्रशंसा करते हैं, लेकिन वो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने से रोकना ही उनका लक्ष्य अगर है, तो फिर कहीं ना कहीं एक चिंता की बात है कि उनको। विकास के बारे में बात नहीं करनी है। उन्हें उत्तर प्रदेश के उत्थान के बारे में बात नहीं करनी है, नौजवान की बात नहीं करनी है, इससे तो यह स्पष्ट हो रहा है। लेकिन एक बात फिर भी हम यह मानते हैं कि चंद्रशेखर जी और ओबेसी जी अपने मुद्दों पर अपने लोगों के लिए मुखर आवाज से अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं, लोकतंत्र के लिए अच्छा साइन है। अब ये तो जो राजनीतिक विश्लेषक हैं, राजनीतिक पंडित हैं, उन सबको मालूम है कि जो सामाजिक परिवर्तन का मोर्चा चंद्रशेखर और ओवेसी साहब ने बनाया है, वो किसका नुकसान करेगा, कितना नुकसान करेगा, ये राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मालूम है, लेकिन हमें सिर्फ इतना मालूम है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी एनडीए घटक दलों के साथ मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और 2017 से बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हमारी पार्टी हमारा गठबंधन चुनाव के मैदान में मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ेगा। Proposed Special Parliament Session On Women's Reservation And Delimitation देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प उनकी प्रतिबद्धता।देश की आधी आबादी में रहने वाली नारी शक्ति को सशक्त करने का है।उनको संवैधानिक अधिकार दिलाने का है। पूरे देश के लोग इस बात को जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी नारी शक्ति अधिनियम के माध्यम से पार्लियामेंट और प्रदेशों की असेंबलीज में 33% रिजर्वेशन नारी शक्ति को देखकर ही दम लेंगे, इसमें कोई संकोच किसी को नहीं होना चाहिए। मैं अपने भारत की नारी शक्ति को इसके लिए बधाई भी देना चाहता हूं
0
0
Report

चिकलाड़ गांव में मकान के बाहर आग, समय रहते काबू से बड़ा नुकसान टला

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के चिकलाड़ गांव में मकान के बाहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मंशाव्रत की प्रसादी बनाने के लिए जलाए गए कंडों से हवा के कारण चिंगारी और लपटें पास के खेतों और खुले मैदान की ओर फैल गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कांता पत्नी ईश्वरलाल चिकलाड़ अपने घर के पास मंशाव्रत की प्रसादी बनाने के लिए पास में ही कंडे जलाकर बाटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान हवा के कारण कंडों से निकली चिंगारी और लपटें पास के खेतों और खुले मैदान की तरफ फैल गईं, जिससे वहां आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर काफी हद तक आग बुझा दी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top