470661
दमोह में ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के निर्वाचित सांसद राहुल लोधी बेहद उत्साहित हैं। जी मीडिया से खास बातचीत में लोधी ने अपनी जीत को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने बताया कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की मेहनत का परिणाम है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CAG की रिपोर्ट से बिहार के विकास मॉडल पर सवाल, घोटालों के आरोपों से राजनीतिक हलचल
Patna, Bihar:CAG की ताजा रिपोर्ट ने बिहार सरकार के विकास मॉडल पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधानसभा में पेश वर्ष 2026 की रिपोर्ट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा, जल संसाधन विभाग के तटबंध निर्माण, शिक्षा विभाग और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में घोटाले, बड़े पैमाने पर सरकारी लापरवाही, वित्तीय अनियमितता और निगरानी की विफलता उजागर हुई है इसको लेकर अब राजनीति तेज हो गई है कांग्रेस के विधायक कमरुल होदा ने कहा कि CAG के रिपोर्ट लगता है मनरेगा जलसंसाधन में पूरी तरीक़े ल खास वोट हुआ है उस पर जांच करके जो पदाधिकारी हो जो सम्मिलित हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए मनरेगा के अलावा जितने विभागों पर रिपोर्ट आया उसे पर पूरी रूप से जांच होनी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए RJD के विधायक रणविजय साहू ने कहा की लगातार सरकार में भ्रष्टाचार का आलम है तमाम रिपोर्ट बता रही हैं सरकार ने हालात बिहार का खराब कर दिया पूरी तरह से घोटाला का अंबार कर दिया गया है बिहार में टेंडर घोटाला बहुत बड़ा हुआ है और सरकार चुप है बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान ने कहा कि जांच का विषय है सरकार जांच करेगी विपक्ष को बोलने का कोई अधिकार नहीं है नेता प्रतिपक्ष कहां है पहले विपक्ष या बताएं बीजेपी के विधायक विनोद नारायण झा ने कहा की CAG अपना काम करती है और लेखा समिति पूरा समीक्षा करती है जो भी होगा उसकी समीक्षा की जायेगी0
0
Report
बारां खेल संकुल के विकास के लिए 1.45 करोड़ का वर्चुअल शिलान्यास
Baran, Rajasthan:दिल्ली से सांसद दुष्यंत सिंह का वर्चुअल शिलान्यास, बारां खेल संकुल को मिली बड़ी सौगात बारां को मिली खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात, 1 करोड़ 45 लाख की लागत से खेल संकुल के विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास, दिल्ली से सांसद दुष्यंत सिंह हुए शामिल, वर्चुअल माध्यम से खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह की अध्यक्षता में खिलाड़ियों का भी हुआ सम्मान। वीओ- राजस्थान के बारां जिले को आज बड़ी सौगात मिली है जो कि बारां के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत बारां खेल संकुल में 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से गिट्टीकरण, एथलेटिक्स ट्रैक, नाला निर्माण और आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्चुअल के माध्यम से राजस्थान सरकार के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की। इस दौरान बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा और किशनगंज-शाहाबाद विधायक ललित मीणा भी मौजूद रहे。 समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, खिलाड़ी , खेल प्रेमी जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अमले के आला अधिकारी शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों में बारां- अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा ने कहा कि खेल संकुल के विकास से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा। बारां खेल संकुल में 1 करोड़ 45 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास जिले के खेल ढांचे को नई दिशा देगा। आधुनिक ट्रैक, बेहतर लाइटिंग और अन्य सुविधाएं तैयार होने के बाद यहां के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।0
0
Report
डीडवाना- कुचामन थानों में वाहन कबाड़, नीलामी की तैयारी शुरू
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के पुलिस थानों का परिसर इन दिनों वाहनों का कबाड़खाना बनता जा रहा है। थानों में हजारों से अधिक दोपहिया, चौपहिया और भारी वाहन खुले आसमान के नीचे पड़े-पड़े सड़ रहे हैं, जिससे करोड़ों रुपए की संपत्ति कबाड़ में तब्दील हो रही है। दरअसल, मुकदमों में साक्ष्य होने, कोर्ट में मामले लंबित रहने और एफआर लगने के बाद वाहन मालिकों द्वारा इंश्योरेंस कंपनियों से क्लेम उठा लेने के कारण इन वाहनों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। चोरी की गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर खराब होने से भी पहचान मुश्किल हो जाती है, जिससे नीलामी के समय भी ये कौड़ियों के भाव बिकते हैं। इस पूरे मामले में कुचामनसिटी थाना प्रभारी राजेन्द्र खदाव का कहना है कि थानों में जब्त और लावारिस वाहनों का अंबार लगा हुआ है। कई मामलों में इंश्योरेंस कंपनियों को पत्र लिखा गया है। उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही कोर्ट प्रक्रिया के तहत नीलामी शुरू की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान में पीएम सेतु से ITI आधुनिकीकरण: युवाओं के रोजगार के नए अवसर
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण की दिशा में राजस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री की पीएम सेतु योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान उत्तर भारत का पहला और देश का पांचवां राज्य बन गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में भिवाड़ी क्लस्टर के लिए एच.जी. इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए नेशनल स्टीयरिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के साथ लाइसेंस और शेयर होल्डर्स एग्रीमेंट किए जाएंगे। इसके बाद भिवाड़ी क्लस्टर के चयनित राजकीय आईटीआई में उद्योगों की भागीदारी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। साथ ही नई प्रशिक्षण सुविधाएं, उद्योगों की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम, प्रशिक्षकों का क्षमता विकास और युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रदेश में योजना के तहत भिवाड़ी, जयपुर, जोधपुर, बालोतरा, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर और कोटा समेत आठ क्लस्टरों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। इनमें सबसे पहले भिवाड़ी क्लस्टर के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने 4 अक्टूबर 2025 को पीएम सेतु योजना शुरू की थी। योजना का उद्देश्य देशभर के एक हजार राजकीय आईटीआई को हर-एंड-स्पोक मॉडल पर उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना है। पांच वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए की इस योजना में 50% राशि केंद्र सरकार, 33% राज्य सरकार और 17% उद्योगों द्वारा वहन की जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि उद्योगों की सक्रिय भागीदारी से आईटीआई को उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जिससे युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।0
0
Report
चिड़ावा ट्रायल रूम केस: अजरूद्दीन जेल, एफएसएल से नए राज खुलेंगे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के चिड़ावा से बड़ी खबर ट्रायल रूम कांड में आरोपी अजरूद्दीन जेल भेजा एसीजेएम कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा दी मई माह का व्हाट्सएप वीडियो बना सबसे बड़ा सबूत शाहरूख और अजरूद्दीन साथ—साथ देखते थे वीडियो एक वीडियो मई माह का शाहरूख ने शेयर किया था अजरूद्दीन के साथ पुलिस ने अजरूद्दीन का भी मोबाइल किया जब्त शाहरूख—अजरूद्दीन के मोबाइलों की एफएसएल जांच से खुल सकते हैं नए राज झुंझुनूं जिले के चिड़ावा से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के बहुचर्चित ट्रायल रूम वीडियो कांड में गिरफ्तार दूसरे आरोपी को भी कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामले में मुख्य आरोपी शाहरूख शेख के ताऊ के बेटे अजरूद्दीन को गुरूवार शाम चिड़ावा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को एसीजेएम कोर्ट चिड़ावा में अजरूद्दीन को पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा, यानि कि जेल भेज दिया। एसीजेएम कोर्ट चिड़ावा के अभियोजन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा पेश किए जाने के बाद अदालत ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने अजरूद्दीन का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। जिसकी एफएसएल जांच करवाई जा सकती है। वहीं, पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी शाहरूख ने खुलासा किया था कि वह ट्रायल रूम में महिलाओं के बनाए गए वीडियो अपने ताऊ के बेटे अजरूद्दीन के साथ देखता था और उसे व्हाट्सएप पर शेयर भी करता था। जांच में सामने आया कि 6 जून को मामला उजागर होने से करीब एक महीने पहले मई माह को भी शाहरूख ने ट्रायल रूम में रिकॉर्ड किया गया एक महिला का वीडियो अजरूद्दीन को व्हाट्सएप पर भेजा था। यही वीडियो पुलिस जांच में सबसे अहम डिजिटल साक्ष्य बनकर सामने आया। जिसके आधार पर अजरूद्दीन की गिरफ्तारी हुई। अब पुलिस अजरूद्दीन के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराएगी। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो केवल उसके पास ही था या उसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को भी भेजा गया था। साथ ही डिलीट किए गए डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। गौरत है कि पिछले महीने छह जून की शाम को एक महिला ने अपने पति के साथ ट्रायल रूम में वीडियो बनाते हुए मुख्य आरोपी शाहरूख को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद से मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है और पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。 बाइट : राकेश कुमार शर्मा, अभियोजन अधिकारी, एसीजेएम कोर्ट, चिड़ावा0
0
Report
एनसीआर में प्रदूषण घटाने के लिए BS4 और पुराने वाहन स्क्रैपिंग योजना शुरू
Bagheri Kalan, Rajasthan:एनसीआर इलाके में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, अब बीएस 4 और उससे पुराने वाहनों को स्क्रेप करने और उसमें परिवर्तन को लेकर आज खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में नया सफर नामक एक आयोजन کا आगाज किया गया। इसमें अलवर आरटीओ रविंदर जोशी भिवाड़ी पहुंचे और जिले के स्कूल संचालकों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान खैरथल में वाहन संचालकों और स्कूल प्रबंधन के साथ इस परिवर्तन की जानकारी साझा करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम से अवगत करवाया। बताया जा रहा है कि खैरथल तिजारा जिले के एनसीआर क्षेत्र में 22 अगस्त 2026 से परिवर्तन योजना लागू हो जाएगी, केंद्र की योजना के तहत बीएस 4 बीएस 3 बीएस 2 और इससे पुराने वाहनों पर पाबंदी लग जाएगी, साथ ही बीएस 6 में सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने के लिए वाहन मालिकों को सरकार की तरफ से काफी छूट दी जाएगी। आरटीओ रविंदर जोशी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए वाहन मालिकों को परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा, जिसमे आवेदन जिला कलेक्टर के माध्यम से भी किया जा सकेगा। साथ ही पुराने वाहनों को अधिकृत व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी में स्क्रैप कराने की व्यवस्था भी विभाग की तरफ से की गई है, हालांकि बीएस 4 वाहनों को एनसीआर और नॉन-अटेनमेंट शहरों के बाहर बेचा जा सकता है, लेकिन इसकी जानकारी पोर्टल पर देना अनिवार्य होगा। इस योजना के तहत नए वाहन की खरीद पर मोटर वाहन कर और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत तक की छूट, वाहन ऋण पर 5 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान, प्रतिमाह फ्यूल वाउचर, पुराने वाहनों के बकाया कर में राहत और वाहन निर्माताओं की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर 8 प्रतिशत तक की छूट जैसे कई लाभ भी दिए जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन चक्रव्यूह में हिस्ट्रीशीटर जसपाल सिंह के 28 लाख रुपए के मकान पर फ्रीज
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh district police superintendent B. Aditya के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना Hanumangarh Town police ने हिस्ट्रीशीटर जसपाल सिंह उर्फ बिट्टू की नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना Hanumangarh Town के एक मुकदमे में जसपाल सिंह के कब्जे से 10.12 ग्राम हेरोइन और 2.55 लाख रुपए नकद बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशा तस्करी से अर्जित आय से संपत्ति बनाई थी। इसके आधार पर NDPS Act की धारा 68एफ के तहत आरोपी के 1112 वर्गफुट क्षेत्रफल में बने करीब 28 लाख रुपए मूल्य के मकान को फ्रीज किया गया। कार्रवाई के दौरान सीओ सिटी मीनाक्षी और थाना प्रभारी लखवीर सिंह मौके पर मौजूद रहे।0
0
Report
उदयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से लूट की कोशिश की; चेन बची
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को लूट का शिकार बनाए की कोशिश की। लेकिन दम्पत्ति की सजगता से वे अपने मंसूबे में इसमे सफल नही हो पाए। बताया जा रहा है कि घटना भूपालपुरा थाना क्षेत्र के केशव नगर की है। जहां आनंदी लाल चित्तोड़ा अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार हो जैन मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि हाल ही में एक महिला से सोने की चेन लूटने और उस पर हमला करने की घटना हुई है। उन्होंने दंपति को डराते हुए कहा कि वे अपनी सोने की चेन उतारकर सुरक्षित रख लें। आनंदी लाल चित्तौड़ा ने जब दोनों युवकों से उनकी पहचान पूछी तो उन्होंने पुलिस पहचान पत्र दिखाते हुए लोगों को जागरूक करने की बात कही। लेकिन उनकी गतिविधियों पर आनंदी लाल को संदेह हो गया। उन्होंने चेन उतारने से इनकार करते हुए कहा कि वे घर पहुंचकर स्वयं चेन सुरक्षित रख लेंगे। इस दौरान वहां लोग आ गए तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। इसीकी जानकारी पुलिस को दी गई। चित्तौड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी की तलाश कर रही है。0
0
Report
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरी; इस्तीफे की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-NEET पेपर लीक मामले और दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अब कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में फुआरा चौक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज और सांसद राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम संघमित्रा गौतम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने 6 प्रमुख माँगें रखी हैं, जिनमें NEET पेपर लीक की निष्पक्ष जाँच, पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जाँच, बेरोजगारों को रोज़गार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने की मांग शामिल है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा: ATS के साथ तीन स्तर की तैनाती
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज एसएसपी अभिनंदन ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, ट्रैफिक वार्डन्स, स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) और डिजिटल वॉलंटियर्स के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। एसएसपी अभिनन्दन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। वहीं 4 अगस्त को चहलूम का पर्व भी है, जिसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। सभी स्वयंसेवकों के अनुभव साझा किए गए और उन्हें भीड़ प्रबंधन्, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अस्थायी पुलिस चौकियों पर एसपीओ और ट्रैफिक वार्डन्स की तैनाती की जाएगी, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है और यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिए लगभग तीन कंपनियां पीएसी, आरएएफ, जनपद पुलिस के अलावा बाहरी जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। पूरे कांवड़ मार्ग पर एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) की यूनिट भी तैनात रहेगी, जो संभावित आतंकी गतिविधियों और संवेदनशील इनपुट पर नजर रखेगी। इसके अलावा विभिन्न खुफिया एजेंसियों से लगातार इंटेलिजेंस इनपुट लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्दीधारी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, माहौल बिगाड़ने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।0
0
Report
बद्रीनाथ मंदिर में बिना जेब कुर्ता प्रथा पर पुजारियों का सख्त विरोध
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली/ उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के महालक्ष्मी मंदिर के पुजारियों ने बिना जेब का कुर्ता पहनने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए इसे अपमानक बताया है और साफ इनकार कर दिया है। दिनेश डिमरी ने कहा कि ऐसा फैसला पुजारियों की गरिमा के खिलाफ है और चेतावनी दी कि यदि ऐसा निर्णय लागू किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह नियम बीकेटीसी अपने कर्मचारियों पर लागू करे, जो भगवान बद्रीनाथ के चढ़ावे की गिनती करते हैं। पुजारियों या तीर्थ पुरोहितों का इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर कोई गड़बड़ी होती है तो कार्रवाई उन्हीं पर होनी चाहिए। पुजारियों को इस तरह अपमानित करना गलत है। बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में एसआईटी अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के पीए प्रमोद नौटियाल और पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान शामिल हैं। CCTV फुटेज में दोनों को नोटों की गड्डियां जेब में छिपाते हुए देखा गया था। इस घटना के बाद सख्ती से बिना जेब वाले कुर्ते का प्रस्ताव सामने आया था, लेकिन पुजारियों ने इसके खिलाफ एकजुट होकर विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि यह नियम बीकेटीसी के कर्मचारियों पर ही लागू किया जाना चाहिए।0
0
Report
अमेठी में पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह पकड़ा; 15 मोटरसाइकिलें बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- पुलिस को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी मिली सफलता। गौरीगंज, जामो और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कुल 15 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 8 पूरी मोटरसाइकिलें और 7 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पुर्जे है शामिल। आरोपी पहले विभिन्न इलाकों से करते थे बाइक चोरी। इसके बाद चोरी की बाइक कबाड़ी को बेच दी जाती थी, जहां उन्हें खोलकर इंजन, चेसिस, टायर और अन्य पुर्जे अलग-अलग कर कानपुर में बेचा जाता था। इस सराहनीय कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार देने की की घोषणा।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में मोटरसाइकिल चोरी: आरोपी विकास गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के बीच कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने 20 जुलाई को बेरछा थाना क्षेत्र के रुलकी स्थित कंजर डेरे में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने पांच बाइक चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने आरोपी से पांच चोरी की मोटरसाइकिल जप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेंगी। थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि आरोपी से पांच चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी से पूछताछ जारी है।0
0
Report
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 5 गिरफ्तार, विक्रमजीत सिंह शामिल
Noida, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रुपईडीहा चेकपोस्ट के पास की गई। जानकारी के मुताबिक, सभी लोग एक वाहन में सवार होकर नेपाल की ओर जा रहे थे। जांच के दौरान उनके पास कथित तौर पर वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार लोगों में पंजाब के रूपनगर निवासी विक्रमजीत सिंह भी शामिल बताया जा रहा है। विक्रमजीत सिंह 2023 में अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में लंबे समय से वांछित बताया जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, विक्रमजीत सिंह कथित तौर पर नेपाल में फर्जी पहचान और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर छिपा हुआ था। वहीं, गिरफ्तार किए गए लोगों में अमेरिकी नागरिक मनवीर सिंह ढिल्लों भी शामिल है, जो मोगा, पंजाब का मूल निवासी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह बिना वैध वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। मनवीर सिंह की अमेरिकी नागरिक पत्नी और बच्ची के पास वैध दस्तावेज होने के कारण उन्हें इमिग्रेशन नियमों के तहत भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मामले में वाहन के चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर जिले के किसी अधिकारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है。0
0
Report
पांजी गांव में बिजली समस्या पर ग्रामीण SDM से समाधान मांग, आंदोलन चेतावनी
Damoh, Madhya Pradesh:बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों ने एसडीएम से कहा समस्या का समाधान करा दो नहीं तो आयेंगे सड़को पर.. दमोह जिले के पांजी गांव में कई महीनों से बिजली आपूर्ति ठीक न होने से ग्रामीण नाराज नजर आ रहे हैं और उन्होंने सड़क पर आकर आंदोलन की चेतावनी दी है। तेंदूखेड़ा शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पांजी में किसी भी ग्रामीण का एक रुपए भी बिल बकाया नहीं है। बिजली विभाग ने तीन ट्रांसफार्मर भी यहाँ लगा रखे हैं लेकिन कई दिनों तक बिजली गुल रहती है और जब सप्लाई शुरू होती है तो वोल्टेज की समस्या रहती है; ऐसे में कई घरों के टीवी फ्रिज कूलर पंखे सहित दूसरे उपकरण खराब हो चुके हैं और गांव वालों का लाखों का नुकसान हो चुका है। आज बड़ी संख्या में यहां के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर जल्दी समस्या समाधान की मांग की है और न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं ग्रामीणों के ज्ञापन के बाद एसडीएम ने तुरंत बिजली अधिकारियों से बात की तो उन्होंने सुधार कार्य का भरोसा दिया है।0
0
Report
Advertisement
