480001
अमरवाड़ा में हुए चप्पल मामले के बाद सामने आए आरोपी पार्षद
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा नगर पालिका परिषद में लाडली बहन पट्टा वितरण कार्यक्रम में आमंत्रण ना मिलने से नाराज दो महिला पार्षद और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान एक महिला पार्षद हाथ में चप्पल लेकर CMO के पीछे तक दौड़ गई थी । CMO ने इस मामले पर शासकीय कार्य में बाधा डालने मारपीट सहित जातिगत रूप से अपमानित करने की शिकायत अमरवाड़ा थाने में दर्ज की। जिसके बाद आरोपी पार्षद सामने आई और पत्रकारवार्ता आयोजित कर अपना पक्ष रखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवंडी मच्छी मार्केट 50 लाख खर्च के बावजूद नहीं खुला, विक्रेताओं ने महापालिका पर निशाना
Thane, Maharashtra:भिवंडी | 50 लाख खर्चूनही मच्छी मार्केट बंद | विक्रेत्या महिलांचा संताप... भिवंडी महापालिका क्षेत्रातील मंडई परिसरातील मच्छी मार्केट नूतनीकरण करूनही अद्याप सुरू झालेले नाही. त्यामुळे संतप्त मच्छी विक्रेत्या महिलांनी आज महापालिकेत धाव घेत महापौरांची भेट घेतली. मच्छी विक्रेत्या महिलांचा आरोप आहे की, महापालिकेने त्यांचे मच्छी विक्रीचे सामान जप्त केले आहे. आणि वर्षभराचे भाडे करार केल्याशिवाय गाळे मिळणार नाहीत असे सांगितले जात आहे. हातावर पोट असलेल्या महिलांसाठी वर्षभराचे भाडे भरणे शक्य नाही. त्यामुळे त्या दैनंदिन पावतीवर मार्केट सुरू करण्याची मागणी करत आहेत. माजी खासदार सुरेश टावरे यांच्या कार्यकाळात बांधलेल्या या इमारतीच्या वाटपाचा तिढा लवकर सुटावा अशी मागणी विक्रेत्या महिलांनी केली आहे. महापालिका प्रशासनाने यावर लवकर निर्णय घ्यावा लागेल.0
0
Report
शहडोल के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं से साफ-सफाई, पढ़ाई प्रभावित होने के आरोप
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग स्कूलों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें मासूम बच्चे पढ़ाई करने के बजाय विद्यालय की साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। एक मामले में बच्चों ने शिक्षकों के देर से स्कूल आने का आरोप भी लगाया है। वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोलान कुआं का है। वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय बच्चों का आरोप है कि वे रोजाना खुद ही स्कूल का गेट खोलते हैं और सफाई भी करते हैं। उनका कहना है कि शिक्षक नियमित समय पर स्कूल नहीं पहुंचते और कई बार सुबह करीब 11 बजे आते हैं, जिससे पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित होती है। वहीं दूसरा मामला जयसिंहनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम सरवाही (मासयारी) स्थित एक शासकीय विद्यालय का है। यहां भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चे झाड़ू लगाते और स्कूल की साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर बच्चों से पढ़ाई की जगह श्रम क्यों कराया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर अब तक गंभीर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। दो अलग-अलग स्कूलों से सामने आए इन वीडियो ने सरकारी विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि बच्चों के आरोप सही हैं तो यह न सिर्फ शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि विद्यालय संचालन की लापरवाही का भी मामला है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
IIT मद्रास के निदेशक बोले: NEET में पारदर्शिता और भरोसा ज़रूरी
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): V KAMAKOTI (IIT MADRAS DIRECTOR & MEMBER OF HIGH-POWERED TASK FORCE) ON N HIGH-POWERED TASK FORCE FOR NTA EXAMINATION REFORMS / NEET PAPER LEAK CHALLENGES / DR RADHAKRISHNAN COMMITTEE RECOMMENDATIONS / STRUCTURAL REFORMS IN EXAMINATION SYSTEM / TRANSPARENT AND ACCOUNTABLE EXAM PROCESS / MULTIPLE SESSIONS AND QUESTION BANKS FOR NEET चेन्नई | IIT मद्रास के डायरेक्टर और NTA परीक्षा में सुधार के लिए बनी टास्क फोर्स के सदस्य, वीझीनाथन कामाकोटी कहते हैं, "NEET परीक्षा बिना किसी बड़ी दिक़त के फिर से आयोजित की गई... इससे पता चलता है कि सिस्टम ने सही काम किया है... अभी हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती भरोसे की है। हमें ऐसे शिक्षकों की ज़रूरत है जिन पर हम भरोसा कर सकें, जो प्रश्न-पत्र तैयार करें, पूरी गोपनीयता बनाए रखें और बिना जानकारी लीक किए ईमानदारी से अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं। यही हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है।" मुझे नहीं लगता कि AI अकेले प्रश्न-पत्र तैयार कर सकता है... AI भले ही सवाल बना ले, लेकिन किसी न किसी को तो उन्हें रिव्यू करना ही होगा... इस मामले में NEET परीक्षा बहुत व्यापक है। यह 12 भाषाओं में आयोजित की जाती है, इसलिए किसी को अनुवाद की भी जांच करनी होगी। AI अनुवाद में मदद तो कर सकता है, लेकिन किसी को अनुवाद को ध्यान से देखना ही होगा...0
0
Report
Advertisement
जबलपुर सिहोरा बैंक डकैती: नया आरोपी गिरफ्तार, 60 लाख के सोने के साथ पिस्टल बरामद
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर मध्य प्रदेश बैंक डकैती के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार 60 लाख का सोना हुआ जप्त जबलपुर की सिहोरा में इंसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में 15 करोड़ की डकैती के मामले में आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो से 350 ग्राम सोना जप्त किया गया है जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है आरोपी के पास एक देसी पिस्टल भी जप्त की गई है। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार की जा चुके हैं जबलपुर पुलिस का कहना है कि जैसी-जैसे सूचना मिल रही है उसके आधार पर आरोपी गिरफ्तार होती जा रहे हैं आगे भी पुलिस को सफलता मिलेगी0
0
Report
गौ संरक्षण के लिए देशभर में प्रदर्शन, क्या बदलेगा कानून?
Agar, Madhya Pradesh:देशभर में चल रहे गौ सम्मान अभियान के तहत मध्यप्रदेश के सभी जिलों में गौसेवकों, साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रैलियां निकालकर कलेक्टर कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। आगर मालवा में भी सैकड़ों की संख्या में गौसेवक हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे और गौ संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसे किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं बनाया गया, बल्कि सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक मंच पर आकर अपना समर्थन दिया। अभियान से बड़ी संख्या में साधु-संत भी जुड़े और गौमाता के संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा केंद्र सरकार में अलग से गौ सेवा मंत्रालय के गठन की मांग की। आगर मालवा जिले से करीब पौने तीन लाख लोगों के हस्ताक्षरों के साथ यह ज्ञापन सौंपा गया, जिसे गौ संरक्षण के समर्थन में जिले का अब तक का सबसे बड़ा जनसमर्थन बताया जा रहा है。0
0
Report
इटावा के भरथना में चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के भरथना कस्बे में एक चाय की दुकान में अचानक तेज धमाके के साथ दो गैस सिलेंडर फट गए। सिलेंडर फटने के बाद दुकान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरी दुकान धूं-धूं कर जल उठी। आग की चपेट में आने से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुट है, जिस मकान में यह घटना हुई, उसके बाहरी हिस्से में चाय की दुकान संचालित हो रही थी, जबकि मकान के अंदर वाले हिस्से में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। घटना के बाद दमकल टीम और कस्बा चौकी प्रभारी ने मोर्चा संभाला और दुकान के अंदर रखे दोनों गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, धमाके और आग की इस घटना में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है।0
0
Report
Advertisement
जिला अस्पताल में सफाई कर्मी वेतन भुगतान कारण 48 घंटे से हड़ताल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जिला अस्पताल में वेतन भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 48 घंटे से जारी है। हड़ताल के चलते अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इमरजेंसी वार्ड सहित कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी श्रीपाल ने बताया कि 47 कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि तीन महीने का वेतन रुका हुआ था और अब भी शासनादेश के अनुसार पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें आकस्मिक अवकाश सहित अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा पिछले डेढ़ से दो वर्षों से पीएफ कटौती में भी अनियमितता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन ₹727 के हिसाब से वेतन मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उन्हें कार्रवाई और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई, जिसके बाद सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक कार्य बहाल नहीं किया जाएगा। वहीं जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रवि प्रकाश ने कर्मचारियों के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का भुगतान एजेंसी स्तर पर रुका हुआ था, जबकि अस्पताल की ओर से बिल पहले ही भेजे जा चुके थे। जांच के बाद एजेंसी से बात की गई, जिसने बताया कि 22 जुलाई को भुगतान प्राप्त हो चुका है और कर्मचारियों के खातों में राशि भेजी जा रही है। सीएमएस ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को धमकी नहीं दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भुगतान से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा और अस्पताल की सफाई व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
जोधपुर में जोरदार मानसून के बाद शहर-इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर शहर और जिले में मानसून लगातार मेहरबान बना हुआ है। पिछले चार-पांच दिनों से दोपहर बाद बारिश का दौर जारी है। हालांकि सुबह से दोपहर तक तेज उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती है, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो जाती है। सोमवार को भी दोपहर करीब एक बजे के बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए और शहर के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। बारिश के बाद शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं और कई जगह सड़कें नदियों में तब्दील नजर आईं। रातानाडा, पावटा, बारहवीं रोड, झालामंड, बासनी सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। खास तौर पर खतरनाक पुलिया और बासनी मंडी मोड़ पर सड़क पर पानी अधिक जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी के बीच से गुजरते नजर आए, जबकि कुछ स्थानों पर यातायात की रफ्तार भी धीमी हो गई। शहर के निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों की चौखट तक पहुंच गया। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हुई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहावना हो गया, लेकिन बारिश थमते ही चटक धूप निकलने से उमस और गर्मी फिर बढ़ गई। जलभराव के कारण लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम और प्रशासन जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था करेंगे।0
0
Report
गंगरार के निजी स्कूल में मान्यता के बावजूद 11वीं कक्षा संचालित: जांच में अनियमितता
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड के साडास स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षा विभाग की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि विद्यालय को केवल पांचवीं कक्षा तक की मान्यता होने के बावजूद यहां 11वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें मौके पर 11वीं तक की कक्षाएं संचालित होना पाया गया। जांच Team के सदस्य वरिष्ठ अध्यापक शशिकांत गरवर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन से मान्यता संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड मांगे गए, लेकिन मौके पर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने दस्तावेज बाद में प्रस्तुत करने की बात कही। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर पश्चिम पुलिस ने 161.420 किग्रा डोडा पोस्त चूरा बरामद, NDPS Act तहत मामला दर्ज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 161.420 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 24.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में झंवर थाना पुलिस ने 26 जुलाई की रात गश्त के दौरान धवा की ओर से आ रही एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया। चालक कार नहीं रोककर मेलबा से चौहानों की ढाणी रोड की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार में रखे आठ काले प्लास्टिक के कट्टों से 161.420 किलो डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने कार जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच राजीव गांधी नगर थाना प्रभारी रविंद्रपाल सिंह कर रहे हैं तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है। बाईट कमल शेखावत डीसीपी वेस्ट0
0
Report
Siwan में छात्र प्रदर्शन पर गोलीबारी, अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:SIWAN, BIHAR - SIWAN में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई। SP पूरन कुमार झा ने कहा, "जिस पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई, उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।" DM विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा, "उसे ऐसा करने का कोई आदेश नहीं था। हवा में गोली नहीं चलानी चाहिए थी। उसे सार्वजनिक जगह पर ऐसा हथियार नहीं लाना चाहिए था। वह अधिकारी वहां से जा रहा था, तभी हंगामे के बीच फंस गया।"0
0
Report
गोंडा में अवैध कब्ज़ा हटाने के लिए बुलडोजर से सरकारी तालाब पर बना मकान ध्वस्त
Gonda, Uttar Pradesh:यूपी के गोंडा में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर गांव के रहने वाले पूर्व BSP नेता अब्दुल राजिक उस्मानी के पिता अब्दुल खालिक द्वारा लगभग ढाई बीघा सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाए दो मंजिला मकान, तीन कमरे और बाउंड्री वॉल को खुद बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर अवैध कब्जा हटा दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ महल का कायाकल्प: डेढ़ करोड़ से ईको-पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व स्थित ऐतिहासिक रामगढ़ महल का जल्द ही कायाकल्प होगा। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से महल का रिनोवेशन कराया जाएगा। सोमवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। महल के विकास से ईको-पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।0
0
Report
नागौर में गौसम्मान अभियान: 4,21,101 हस्ताक्षर के साथ ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम
Nagaur, Rajasthan:नागौर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आज नागौर शहर में बड़ी संख्या में गौसेवक एक जुटे हुए। इस दौरान सैंकड़ों गौसेवक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और 4,21,101 हस्ताक्षरयुक्त पत्र प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार को सौंपे। ज्ञापन के दौरान साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि पशु प्रदर्शनी मैदान से जुलूस के रूप में पहुंचे कलेक्टर कार्यालय अभियान के तहत गौसेवक नागौर के पशु प्रदर्शनी मैदान में एकत्र होना शुरू हो गए थे। यहां से सभी लोग जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। जुलूस के दौरान गौसेवकों ने गाय के सम्मान के नारे लगाए और गायत्री मंत्र का जाप किया। गौ सम्मान आह्वान अभियान में साधु-संतों की भी भारी संख्या में मौजूदगी रही। उनके साथ शहर के विभिन्न इलाकों से पहुंचे गौसेवकों और शहरवासियों ने भाग लिया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं ज्ञापन के दौरान गाय का बच्छडा भी ज्ञापन में शामिल रहा। 4 लाख 21 हजार 101 हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपे अभियान के तहत 4,21,101 हस्ताक्षरयुक्त पत्र एकत्र किए गए थे। इन पत्रों को प्रधानमंत्री के नाम सौंपते हुए गाय को सम्मान दिलाने की मांग रखी गई। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गाय के सम्मान और संरक्षण को लेकर लोगों की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाना है। अभियान के चलते मौके पर पुलिस की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान पांचला सिद्धा योगी सूरज नाथ, श्रीबालाजी धाम महत बजरंग दास, मेडता से महाराज गोरधन दास नागौर से जानकी दास महाराज, जानकीदास जी महाराज, बजरंग दास जी, दौलत सारण, भोजराज सास्वत शामिल, श्रवण सेन , कामधेनु सेना जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह भाटी सहित सैकड़ों गौ सेवक मौजूद रहे। बाइट - जानकी दास महाराज (पहचान गले में केसरिया गमछा) बाइट - ओमदास महाराज ( पहचान पिंक ड्रेस ) बाइट - योगी सुरजनाथ महाराज ( पहचान गले में मोतियों की माला )0
0
Report
जम्मू-कश्मीर सरकार ने रामबन के Sarvadhar Chaumanda Mata Mandir के पुनर्विकास के लिए 10.31 करोड़ मंजूर
Aram Pora, Ganderbal, The Government of Jammu & Kashmir has approved the project for the revival and restoration of the Sarvadhar Chaumanda Mata Mandir in Ramban at a cost of ₹10.31 crore. The project reflects the Government’s commitment to preserving important religious and cultural heritage sites across Jammu & Kashmir.0
0
Report
Advertisement
