480001
छिंदवाड़ा में विधायक के पोस्टर पर गोबर फेंकने का मामला आया सामने
Chhindwara, Madhya Pradesh:अमरवाड़ा विधानसभा के सिंगोड़ी में रक्षाबंधन और भुजरिया पर्व के मौके पर सांसद विवेक साहू, विधायक कमलेश प्रताप शाह और भाजपा नेता उत्तम ठाकुर के पोस्टर पर किसी ने गोबर फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोबर हटवाया और मामले की जांच शुरू की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना जंक्शन के पास 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म केस: पुलिस जांच जारी
Patna, Bihar:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में पटना जंक्शन के पास एक होटल में 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची ने शुक्रवार को परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की कुछ समय पहले एक लड़के से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गईं। बच्ची ने पुलिस को बताया कि लड़के ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। इसी दौरान वह लड़का उससे मिलने पटना सिटी से पहले दानापुर गई थी। वहां होटल नहीं मिलने के बाद दोनों पटना जंक्शन के पास एक होटल पहुंचे। आरोप है कि लड़के ने कमरा लिया और 31 तारीख की रात दोनों वहां रुके। बच्ची ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। घर लौटने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। होटल के कमरे की जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
कोरबा पुलिस की कड़ी चेतावनी: जन्माष्टमी-गणेश चतुर्थी से पहले अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई
Korba, Chhattisgarh:एंकर- जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्यौहार से पहले कोरबा पुलिस ने अपराधियों को साफ-साफ चेतावनी दे दी है की त्योहार की आड़ में हुड़दंग किया, कानून तोड़ा या शांति भंग करने की कोशिश की तो पुलिस सीधे एक्शन लेगी。 दरअसल त्यौह holidays में शहर में शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले के तमाम थाना एवं चौकिया में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत जिले के हर थाना और चौकी क्षेत्र में आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और पूर्व में विवाद-हुड़दंग में शामिल रहे लोगों की धरपकड़ कर उन्हें थाने बुलाया गया। करीब 200 लोगों को थाने और चौकियों में बुलाकर पुलिस ने सख्त समझाइश दी। वहीं कोरबा एसपी कार्यालय में करीब 50 लोगों को तलब किया गया, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इन लोगों को दो टूक चेतावनी देते कहा कि जन्माष्टमी या गणेश चतुर्थी में किसी ने विवाद किया, शराब पीकर हुड़दंग मचाया, मारपीट की या आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की कोशिश की... तो पुलिस किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है उन्हें उल्टा लटका के ले जाएगी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने साफ कर दिया है कि जन्माष्टमी या गणेश उत्सव की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कहां जा सकता है कि इस बार कोरबा पुलिस ने त्योहार से पहले अपना प्लान साफ कर दिया है की शांति भंग की कोशिश करने वालों पर नजर भी रहेगी और कार्रवाई भी होगी।0
0
Report
चटनियां नदी किनारे गए दोस्तों में से दो डूबे; तीसरे की तलाश जारी
Ansar Nagar, Jharkhand:पिकनिक मनाने नदी पहुंचे तीन दोस्त, दो की संदेहास्पद मौत, तीसरे की तलाश जारी चटनियां river में मिले दोनों दोस्तों के शव, पहचान के बाद अस्पताल में मची अफरातफरी. घटनास्थल से साइकिल, बैग और चप्पलें,कपड़ा बरामद, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल. चतरा : बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित चटनियां नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे दोस्तों में से दो की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अंश प्रकाश और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं उनके साथ आए तीसरे बच्चे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस और ग्रामीण जुटे हुए हैं। दरअसल तीनों दोस्त शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल से चटनियां नदी पहुंचे थे। जहां नदी किनारे तीनों ने पास्ता बनाकर खाया। इसके बाद वे नहाने के लिए नदी में उतर गए। तभी तीनों गहरे पानी में चले गए। आशंका है कि इसी क्रम में दो बच्चों डूब गए, जबकि तीसरे के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले सड़क किनारे एक बच्चे के शव पर पड़ी थी। दूसरा शव नदी किनारे बरामद किया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल के आसपास तीन साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग, कपड़े समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनमें से कौन-कौन सी वस्तुएं मृतकों और लापता तीसरे बच्चे की है। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत नहाने के दौरान नदी में डूबने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। अब दो दोस्तों के शव मिलने और तीसरे के लापता होने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या तीसरा बच्चा भी नदी में डूबा है या नदी से निकलकर चला गया। पुलिस इन दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया नदी में डूबने से मौत होने का प्रतीत हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
खटाजी रिज से पिस्टल, ग्रेनेड और 184 राउंड की बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता
Jammu, रियासी के खटाजी रिज घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी terrain वाला इलाका है। यह महोरे बेल्ट राजौरी-पुंछ और उधमपुर के पहाड़ी वन क्षेत्रों से जुड़ता है। इस इलाके का आतंकी इतिहास भी पुराना रहा है। 2009 में कलवा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जबकि 2010 में लार और अदबाइस के जंगलों में भी encounters सामने आए। 2022 में कोट बुधन के जंगल से आतंकी ठिकाना बरामद हुआ था। फरवरी 2025 में सिंबली जमसलान जंगल से AK-47 ammunition, grenades और IED batteries मिली थीं। अब खटाजी रिज से pistol, grenade और 184 rounds की बरामदगी ने फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ाई है。0
0
Report
इंदौर में प्रेम विवाह के 25 दिन बाद महिला की हत्या, पति-जेठानी हिरासत में
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर के राऊ इलाके में प्रेम विवाह के महज 25 दिन बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। नेहरू नगर में महिला का शव घर के हौज में मिला है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने महिला के पति और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 वीओ- मामला इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है। यहाँ 11 अगस्त को प्रेम विवाह करने वाली वंदना कुशवाह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के हौज में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हौज से शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए मृतका के पति उपेंद्र और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वंदना हौज में पड़ी मिली। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर मौत की असली वजह साफ होगी। फिलहाल पुलिस पति और जेठानी से पूछताछ कर रही है。 फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। बाइट - राजेश दंडोतिया बाइट - मृतिका के परिजन0
0
Report
जशपुर के जंगल में हाथियों के बीच फंसे परिवार का अमले ने रेस्क्यू किया
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - जंगल में हाथियों के बीच फंसे परिवार का वन अमले ने किया रेस्क्यू, ट्रैक्टर से परिवार के सदस्यों को निकाला गया जंगल में स्थित घर से बाहर, जंगल से दूर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया परिवार को, जंगल में 29 हाथियों के दल से कुछ दूरी पर स्थित घर में फंसा था परिवार, तपकरा वन परिक्षेत्र के सिंगीबहार का मामला।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर जेल में जन्माष्टमी धूमधाम, कैदियों को राखी बांधी
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला जेल शाजापुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं और बहनों ने जेल पहुंचकर कैदियों को राखी बांधी। उन्होंने कैदियों से अनैतिक कार्यों से दूर रहने और भविष्य में गलत रास्ते पर नहीं चलने का संकल्प भी दिलाया। जन्माष्टमी के अवसर पर जेल परिसर में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में नजर आए। बच्चों की कृष्ण वेशभूषा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं गायक कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। जिला जेल अधीक्षक दुष्यंत पगारे ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। शासन के निर्देशानुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला जेल में जन्माष्टमी पर्व धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना भी रहा。0
0
Report
फरीदाबाद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल एक महीना, 11 कर्मचारियों का मुंडन
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। हड़ताल के प्रमुख बिंदु और मांगें हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 3 साल की पॉलिसी बनाई जाए और हरियाणा में ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो। ये सांकेतिक मुंडन इस बात का प्रतीक है कि सरकार की ओर से सकारात्मक कदम न उठने पर कदम उठाने की तैयारी है। 14 मांगों के लिखित मंजूरी का दावा विधानसभा में किया गया, किन्तु कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लिखित चिट्ठी चाहिए। कल मंत्री के कार्यालय पर आकर लिखित प्रतिनिधित्व की मांग की जाएगी। फिलहाल 6 सितंबर तक हड़ताल चलीगी; यदि चंडीगढ़ में बातचीत के लिए बुलावा नहीं मिला तो हड़ताल बढ़ सकती है।0
0
Report
यूपी मंत्री संजय निषाद: कानून-नियम से ही देश चलेगा, वंदे मातरम बिल का पालन जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने कहा, "देश कानून से चलता है, अधिनियम और नियम से चलता है। जब सदन में यह अधिनियम(वंदे मातरम बिल) पारित हो गया है, तो उसका पालन कराना राज्य सरकार का काम है और मुझे लगता है कि जब कड़े कानून होंगे तभी पालन होता है..."0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में RSS की केशव सायं शाखा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, मटकी फोड़ कार्यक्रम सम्पन्न
Newal Garh, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलरामपुर द्वारा आज रमनापार्क में केशव सायं शाखा का आयोजन किया गया। शाखा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विशेष मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक जितेंद्र जी, नगर कार्यवाह के.के. सिंह एवं नगर प्रचारक रणबीर जी उपस्थित रहे। शाखा में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक खेलों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का स्मरण किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन हमें धर्म की रक्षा, कर्मयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए और अनुशासन, चरित्र और संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। जानकारी के अनुसार इस सायं शाखा में कुल 114 स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही, जिसमें छात्रावास के 17 विद्यार्थी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।0
0
Report
धनबाद ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ टोटो-ऑटो चालक सड़कों पर उग्र विरोध
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को टोटो और ऑटो चालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वाहन चालकों का आरोप है कि पिछले दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने करीब 300 टोटो और ऑटो को पकड़कर धनबाद थाना में खड़ा करा दिया है। चालकों का कहना है कि वाहन जब्त किए जाने के बाद पूछताछ करने पर भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है और चालान कटवाने के बाद भी वाहन नहीं छोड़े जा रहे हैं। गुस्साए वाहन मालिकों और चालकों ने धनबाद थाना के पास मुख्य सड़क को जाम कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे चालकों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस सड़क पर टोटो और ऑटो को रोककर सीधे थाना भेज रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही वाहन चालकों ने ट्रैफिक पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई पर रोक लगाने और जब्त वाहनों को तत्काल छोड़ने की मांग की है। सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।0
0
Report
गंगा-सरयू के उफान से सारण में बाढ़ का खतरा, 30 हजार लोग प्रभावित
Chapra, Bihar:गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और सरयू नदी के उफान से सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सदर प्रखंड की करीब पांच पंचायतों की लगभग 30 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित बताई जा रही है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और लगातार अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब आसपास के इलाकों में साफ दिखाई देने लगा है। सरी नदी के उफान पर आने से सदर प्रखंड की करीब पांच पंचायतों में बाढ़ का पानी फैल गया है। करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का रियलिटी चेक किया गया और कई जगह लोगों की परेशानी सामने आई। बाढ़ के पानी से घरों के डूबने के बाद लोग सड़क किनारे अपना आशियाना बनाने को मजबूर हैं। कई जगह स्कूलों में भी पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ का पानी अब अवतार नगर थाने तक पहुंच गया है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों के सामने भी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एसडीएम ने कहा कि फिलहाल बाढ़ का पानी पिछले वर्ष के स्तर के आसपास ही है और अभी इसमें कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि जलस्तर बढ़ने की सूचना मिल रही है, जिसके कारण लगातार पंचायतों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। एसडीएम के मुताबिक प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों का आकलन करने के बाद जरूरतमंद परिवारों को सरकार के प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बाढ़ के दौरान गहरे पानी में जाने, पानी में खेलने-कूदने और स्नान करने से बचने को कहा गया है। साथ ही लोगों को नदियों और तेज बहाव वाले पानी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रशासन की नजर बाढ़ प्रभावित पंचायतों पर बनी हुई है। पानी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में पुलिस पर परिवार के साथ मारपीट, वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Fatehpur, Uttar Pradesh:अगली खबर फर्रुखाबाद से है, जहाँ पुलिस पर एक परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद एएसपी ने जांच के निर्देश दे दिए हैं, और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।0
0
Report
रामपुर बाढ़ राहत सामग्री सप्लाई में लापरवाही, 400 पैकेट के ऑर्डर पर केस दर्ज
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन की तैयारी के बीच राहत सामग्री की आपूर्ति में लापरवाही का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाने में गोन्डा की फर्म मैसर्स बंसल ओवरसीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अपर जिलाधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रभावित परिवारों को समय से राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा कराई गई थी और जिसने सबसे कम बोली लगाई, उसी फर्म को क्रय आदेश जारी किया गया। दस्तावेजों के अनुसार फर्म को दो सितंबर को 400 पैकेट राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, पर निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं की गई। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना है कि निविदा प्रक्रिया में शामिल होते समय सही तथ्यों को छिपाकर गलत मंशा से भाग लिया गया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जबकि संभावित बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव की तैयारियाँ चल रही थीं। पुलिस की जांच से यह देखा जाएगा कि फर्म ने राहत सामग्री की आपूर्ति क्यों नहीं की और निविदा प्रक्रिया के दौरान किन तथ्यों को छिपाया गया था।0
0
Report
Chenab Valley में Janmashtami धूम: सुरक्षा के बीच धार्मिक उत्साह
Bhaderwah, Like other parts of the country, the festival of Krishna Janmashtami was celebrated with traditional religious fervour and devotion across the Chenab Valley on Friday. Elaborate security arrangements were put in place to ensure the peaceful conduct of the celebrations. Devotees took out colourful Jhankis and religious processions at several places across Doda, Bhaderwah, Kishtwar and Ramban districts. People, particularly women devotees, visited temples in large numbers to offer prayers and seek the blessings of Lord Krishna on his birth anniversary. In Bhaderwah, beautifully decorated Jhankis depicting Lord Krishna were taken out by devotees from the historic Lakshmi Narayan Temple, Vasuki Nag Temple, Vasak Dera, Shankhoja, Mathola, Bhejja and other areas. The celebrations began with traditional Pooja Archana at the respective temples, performed in the presence of religious scholars and devotees. The procession in Bhaderwah witnessed the participation of hundreds of devotees, including prominent citizens, social workers and leaders of various political and social organisations. The Jhanki passed through Chobia Link Road, Seri Bazaar, Ganpat Bazaar, Jaie Road, Takiya Chowk and Eidgah Road before culminating at Geeta Bhavan School, where a special religious programme was organised. Along the route, people welcomed the procession by showering flowers from rooftops and offering prayers. Many residents also arranged drinking water for the devotees. Devotees danced to the beats of traditional drums while singing Bhajans and Kirtans in praise of Lord Krishna, creating a vibrant religious atmosphere across the town. Members of the Muslim community also extended greetings to their Hindu brethren on the auspicious occasion, highlighting the longstanding tradition of communal harmony and brotherhood in the Chenab Valley. Ex-MLC Naresh Kumar Gupta, President Sanatan Dharam Sabha Bhaderwah Satish Kotwal, Neeraj Singh Manhas, ADC Bhaderwah Sunil Kumar Bhutiyal, SP Bhaderwah Vinod Sharma, Tehsildar Kamalpreet Singh, Naib Tehsildar Parampreet Singh, SDPO Bhaderwah Naveed Shoket Qazi and SHO Bhaderwah were among those accompanying the Jhanki. The local administration and police made elaborate security and traffic arrangements to facilitate the smooth and peaceful conduct of the celebrations. Similar religious processions and Jhankis were also taken out at Doda, Ramban, Kishtwar, Drabshalla, Batote, Assar, Bagger, Khellani, Seri, Bhalla, Lehota, Kulhand and other parts of the Chenab Valley. Religious leader Neeraj Singh said that Janmashtami conveys a message of brotherhood, communal harmony, peace and love, and reflects the region's tradition of people from different communities celebrating festivals together. Meanwhile, former Vice Chairperson DDC Doda Sangeeta Bhagat extended greetings to the people on the auspicious occasion and expressed hope that Janmashtami would usher in peace, harmony and development across Jammu and Kashmir, particularly in Doda district.0
0
Report
Advertisement
