Back
बागेश्वर धाम में सत्यनारायण कथा तीन दिन संगीत के साथ
HGHarish Gupta
Oct 26, 2025 03:30:38
Chhatarpur, Madhya Pradesh
छतरपुर के बागेश्वर धाम में पीठाधािश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की जन्मस्थली में श्री सत्यनारायण की कथा चल रही है। पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने मुखारविंद से ही श्री सत्यनारायण की कथा श्रवण करा रहे हैं । यह शायद देश का पहला अवसर होगा जहां संगीत के साथ तीन दिनों तक श्री सत्यनारायण की कथा की जा रही है। दूसरे दिन की कथा में बाबा बागेश्वर ने कहा कि जीत भीड़ के साथ नहीं भगवान के साथ होती है। उन्होंने महाभारत युद्ध के प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि भीड़ कौरवों के साथ थी लेकिन भगवान पांडवों के साथ थे इसलिए पांडवों की विजय हुई। मंगल आरती के साथ शुरू हुई दूसरे दिन बाबा बागेश्वर ने कथा क्रम में कहा कि सत्य ही ईश्वर है इसीलिए सत्यनारायण कहा जाता है। उन्होंने कथा का विस्तार करते हुए कहा कि सत्य की अवधारणा पर ही पृथ्वी टिकी है, सूर्य तप रहा है। जिसने सत्य को जान लिया उसने ईश्वर को जान लिया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस में भगवान शिव स्वयं माता पार्वती से कहते हैं कि भगवान का भजन ही सत्य है बाकी जगत मिथ्या है। स्वयं को सत्य पर उतरना होगा तभी जगत का सत्य दिखाई देगा। महाराज जी अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि उस समय बड़ा आनंद था, सुबह से उठकर धाम पहुंचना हैंडपंप में स्नान करने के बाद खूब पूजा पाठ करना, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करना, लेकिन अब समय बदल गया है इतनी व्यस्तता हो गई की नियम करना कठिन हो गया है। बाईट - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री-पीठाधीश्वर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowOct 26, 2025 06:30:460
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 26, 2025 06:30:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 26, 2025 06:30:230
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 26, 2025 06:30:120
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 26, 2025 06:23:500
Report
FWFAROOQ WANI
FollowOct 26, 2025 06:23:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 26, 2025 06:23:260
Report
VCVikash Choudhary
FollowOct 26, 2025 06:23:030
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowOct 26, 2025 06:22:550
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 26, 2025 06:22:430
Report
RSRahul shukla
FollowOct 26, 2025 06:21:360
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowOct 26, 2025 06:21:240
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 26, 2025 06:21:120
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 26, 2025 06:21:000
Report
ASAJEET SINGH
FollowOct 26, 2025 06:20:480
Report
