icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish GuptaFollow14 Sept 2024, 09:25 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा बिसरख पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के 3 बदमाश गिरफ्तार

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से स्नैच किये हुए 05 मोबाइल फोन (01 आईफोन-18 प्रो), 02 अवैध तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस, 2500 रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंद सेकंड में मोबाइल छीनकर फरार हो जाए करते थे। अभी कुछ दिन पहले ही इन लोगों ने एक महिला से आईफोन 18 प्रो छीन लिया था。 दरअसल थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन/चैन स्नैचिंग व लूट करने वाले 3 बदमाशों सलमान उर्फ सुहैल व अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर और नईम निवासी हापुड़ को 6% एरिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि यह बड़े ही शातिर किस्म के बदमाश हैं, इनके थाना बिसरख क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल फोन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।इनके द्वारा 21.09.2026 को चैरीकاؤن्टी सोसाइटी के पास से एक महिला से आईफोन-18 प्रो मोबाइल फोन को देखने के बहाने लिया गया था और फिर मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये थे। थाना प्रभारी ने बताया कि यह शাতिर किस्म के अपराधी है। आरोपी सलमान उर्फ सुहेल मोटरसाइकिल चलाता है तथा अजाज पीछे बैठता है। यह लोग सुनसान रास्ते पर मौका पाकर घूमते हुए या ई-रिक्शा में बैठे हुए लोगो का मोबाइल देखने के बहाने या मौका पाकर स्नैच करके फरार हो जाते है। आरोपी सलमान उर्फ सुहेल पिछले 3 वर्ष से नोएडा में ऑटो चलाता था,जिससे उसे रास्तो का ज्ञान है। यह लोग लूटे/छीने हुए मोबाइल फोन को नईम को बेच देते थे। नईम फोन खरीदने के बाद दूसरे राज्य (पश्चिम बंगाल, बिहार) में सप्लाई करता है। नईम पूर्व में बडे पैमाने पर छिनैती/लूट करता था। नईम के विरूद्ध जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। फिलहाल पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बालाजी फॉर्मूला से ग्लास की पारदर्शिता और स्थायित्व बढ़ने का नया वैज्ञानिक दावा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। कमला नेहरू महिला महाविधालय के भौतिक शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ.एस.एल. मीणा ने रिसर्च के क्षेत्र में बालाजी फॉर्मूला एण्ड बालाजी-शंकर रिलेशन निकाले हैं। डॉ. मीणा ने इनर्जी बैण्ड गैप से रिफरेक्टीव इंडेक्स का मान निकाला है जिसका नाम बालाजी फॉर्मूला दिया गया है, जिसका मान लगभग 1.625 प्राप्त हुआ जो कि ग्लास की अधिकतम पारदर्शिता को दर्शाता है। डॉ मीणा ने डी टी ए थर्मोग्राम से ग्लास ट्रॉजिशन टेंपरेचर क्रिस्टलाइजेशन टेंपरेचर, ऑन सेट क्रिस्टलाइजेशन टेपरेचर और मेल्टिंग टेंपरेचर के मध्य रिलेशन स्थापित किया जिसका नाम बालाजी-शंकर रिलेशन दिया है जिसका मान 100° डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक प्राप्त हुआ जो कि ग्लास के अधिकतम स्थायित्व को दर्शाता है। डॉ. मीणा को अभी हाल ही में शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अकादमिक एण्ड रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

गल्ला व्यापारी लूट मामले में विधायक प्रतिनिधि के बेटे समेत 3 गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर भगंवा थाना क्षेत्र के ग्राम नदीखेड़ा के पास गल्ला व्यापारी से हुई लूट और मारपीट की घटना का खुलासा करते हुए पिकअप चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बडामलहरा कांग्रेस विधायक रामसिया भारती प्रतिनिधि का बेटा और एक बडामलहरा बीजेपी नगर परिषद अध्यक्ष निशा राजे आनंद सिंह का भतीजा भी शामिल है। पुलिस के अनुसार पीड़ित ललितपुर से मटर बेचकर पिकअप से बड़ा मलहरा लौट रहा था, तभी उसके साथ लूट और मारपीट की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने ललितपुर से बड़ा मलहरा मार्ग के CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इंद्रपाल उर्फ सत्येंद्र यादव (विधायक प्रतिनिधि का बेटा), प्रिंस राजा बुंदेला (नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि का भतीजा) और विश्वजीत सिंह उर्फ बड़े राजा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पिकअप चालक के भी वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी तरुण पटेल कुशवाहा की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत सिंह के खिलाफ पूर्व से चोरी और मारपीट के दो अपराध दर्ज हैं।
0
0
Report
0
0
Report

मैनपुरी-करहल पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी,नगला खुशाल में हुआ कार्यक्रम ।

Ajay KumarAjay KumarFollow8m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल करहल। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत रिफॉर्म उत्सव एवं विकसित ग्राम पंचायत प्लान कार्यक्रम का आयोजन करहल क्षेत्र के नगला खुशाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं,रोजगार एवं आजीविका के अवसरों और ग्राम पंचायत के विकास की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने और ग्राम पंचायत के विकास में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि,अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में गांधी जयंती पर बाल विवाह रोकने का सामूहिक संकल्प

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — गांधी जयंती पर झुंझुनूं की ग्राम पंचायतों में लिया संकल्प — बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ — कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देश पर अभियान हुआ आयोजित — बाल अधिकारिता विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से कार्यक्रम — सहायक निदेशक डॉ. अरविंद आचार्य के निर्देशन में हुई जागरूकता गतिविधियां — माखर, इस्लामपुर, हरिपुरा, धनूरी में अभियान चलाया गया — चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के कॉर्डिनेटर महेश मांजू भी रहे मौजूद गांधी जयंती के अवसर पर झुंझुनूं जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं के दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत कार्मिकों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली। इस दौरान बाल अधिकारिता विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर अभियान में भाग लिया। लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अरविन्द आचार्य के निर्देशन में विभागीय कार्मिकों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने जिले की माखर, इस्लामपुर, हरिपुरा और धनूरी ग्राम पंचायतों में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने गांव और आसपास के क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अभियान के दौरान बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य को प्रभावित करता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बाल विवाह की किसी भी जानकारी को छिपाने के बजाय संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को इसकी सूचना दें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, ग्राम पंचायत कार्मिकों, बाल अधिकारिता विभाग के कर्मचारियों और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर बाल विवाह रोकने के अभियान में सहयोग का संकल्प लिया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर महेश कुमार मांजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से गांव-गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

अरावली में गोलीबारी: पुलिस ने तस्कर पकड़ा, दो पिस्तौल जब्त

Noida, Uttar Pradesh:अरावली अरावली में फिर गूंजी गोलियों की आवाज अरावली जिले में आमने-सामने गोलीबारी का मामला एसपी मनोहर सिंह जडेजा घटना स्थल पर पहुंचे घायल पीआई और पीएसआई से की मुलाकात गोलीबारी के स्थान की स्थिति की ली जानकारी ड्रग्स तस्करी करने वाले तत्वों के खिलाफ अरावली पुलिस का कड़ा रुख अलग-अलग रास्तों से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई एक ही सप्ताह में अरावली पुलिस का दूसरा रोमांचक (साहसिक) ऑपरेशन मालपुर के मोरडुंगरी के पास घटी हैरान कर देने वाली घटना पोस्त डोडा (डोडा चूरा) की तस्करी के खिलाफ अरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई पोस्त डोडा से भरी कार को रोकने पर आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली अरावली एलसीबी पीआई ने जवाबी कार्रवाई में की 3 राउंड फायरिंग आरोपियों द्वारा पुलिस पर दो राउंड फायरिंग करने की प्राथमिक जानकारी जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली (चोट आई) पकड़े गए आरोपी के पास से एक माउजर पिस्टल बरामद कार से एक और माउजर पिस्टल मिलने पर कुल दो पिस्तौल जब्त पूरे मामले में फिर बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने फायरिंग और मुठभेड़ के दौरान LCB PI एम.एच. झाला, PSI पी.पी. सोलंकी और ASI कल्पेश को आई मामूली चोटें एनडीपीएस (NDPS) के अपराधों के खिलाफ अरावली पुलिस का अभियान और आक्रामक एक सप्ताह में लगातार दूसरे ऑपरेशन से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप (दहशत) अरावली एलसीबी का साहसिक ऑपरेशन — गोलीबारी के बीच भी आरोपी को दबोचा
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर में दोस्त की गला दबाकर हत्या: गिरफ्त में आया आरोपी

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 4 दिन पहले सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खड़ोबरा ग्राम के पास एक युवक की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा करते हुये एक हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को धोबनखोरी ग्राम निवासी 40 वर्षीय दीपक रजक अपने माता पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद घर वापस लौटते समय उसने पहले गिरवल सहरिया नाम के अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी की थी । शराब पार्टी करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर वापस लौटने लगे इसी दौरान दीपक रजक द्वारा हत्यारोपी गिरबल को माँ की गालियां दी गई जिससे नाराज होकर गिरबल ने दीपक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में भरे पानी में छोड़कर मौके से फरार हो गया था । जिस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था ,जिसमें पुलिस ने आज खुलासा करते हुये हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top