Back
खैरा गांव के आगमन पर नाली में फँसे भाजपा उपाध्यक्ष, वीडियो वायरल
HGHarish Gupta
Feb 27, 2026 00:31:17
Chhatarpur, Madhya Pradesh
एकंर -खतुरपुर मे कहावत है कि राजनीति में कद बढ़ते ही जमीन पर पैर टिकना मुश्किल हो जाता है, और ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा में। यहां बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे। समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था और उपाध्यक्ष जी भी फूलों की भारी-भरकम मालाओं से लदे हुए विजयी मुद्रा में चल रहे थे। लेकिन शायद भारी मालाओं के कारण उन्हें नीचे का रास्ता नजर नहीं आया। जैसे ही वे स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, पैर सीधे नाली के खुले गड्ढे में जा पड़ा और उपाध्यक्ष जी धड़ाम से अंदर! चकाचक कुर्ते-पायजामे में सजे नेता जी को नाली से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है, इस बीडीओ की चर्चा पूरे क्षेत्र में चटखारे लेकर सुनी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि उपाध्यक्ष जी को पद मिलते ही विकास की जमीनी हकीकत और नाली की सफाई का जायजा सबसे पहले मिल गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 27, 2026 01:45:080
Report
0
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 01:32:160
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 27, 2026 01:31:500
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 27, 2026 01:31:280
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 27, 2026 01:31:010
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 27, 2026 01:30:430
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 27, 2026 00:45:200
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 00:32:260
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 00:32:130
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 00:31:580
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 27, 2026 00:31:490
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 27, 2026 00:31:320
Report