icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish GuptaFollow4 Sept 2024, 03:55 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवादा में डायल 112 के चालक की मौत: पीछे से टक्कर, आरोपी ई-रिक्शा फरार

Nawada, Bihar:नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के निकट तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने आपातकालीन सेवा 112 के ड्राइवर शिव शंकर सिंह को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. रिटायर्ड आर्मी जवान शिव शंकर सिंह नारदीगंज के रहने वाले थे. गंभीर रूप से घायल उन्हें सहयोगियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नवादा के एसपी अभिनव धीमान, एसडीपीओ हुलास कुमार और थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. एसपी ने खुद पूरे मामले की जानकारी ली. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. जिन्होंने जीवन भर दूसरों की मदद की, आज उन्हें मदद की जरूरत पड़ी तो समय रहते नहीं पहुंच सकी. पुलिस ने ई-रिक्शा को जप्त कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है आखिर ई रिक्शा के द्वारा जानबूझकर टक्कर मार गया या एक्सीडेंट फिलहाल ई रिक्शा चालक की मौके से फरार हो गया है
0
0
Report

अलीपुर-तिगरा में भीषण आग: भूसा, कैंटर और छप्पर जलकर राख

Nuh, Haryana:अलीपुर-तिगरा में आग का कहर, भूसा, कैंटर और छप्पर जलकर राख, लाखों का नुकसान नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड के गांव अलीपुर-तिगरा में रविवार को अचानक लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते भूसे के ढेर, एक आइसर कैंटर और छप्पर आग की लपटों में समा गए। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी इसराइल पुत्र नवल खां का करीब डेढ़ सौ मन पशुओं का चारा और भूसा आग की भेंट चढ़ गया। वहीं इकबाल पुत्र शहाबुदीन निवासी नीमली तिजारा (राजस्थान) का परचून के सामान और प्लास्टिक दाने से भरा आइसर कैंटर भी धू-धू कर जल उठा। आग की तेज लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कैंटर लोहे के ढांचे में तब्दील हो गया। ज़ो अपने रिस्तेदार के पास आकर रुका हुआ था ग्रामीणों के मुताबिक गांव में रखे ईंधन के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं ने आग को और अधिक खतरनाक बना दिया। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे भूसे के ढेरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की भयावहता इतनी थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने पास में बने एक छप्पर को भी नहीं छोड़ा। छप्पर में रखी चारपाइयां, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। वहीं पास में खड़ा एक पुराना डम्पर भी आग की चिंगारियों की चपेट में आ गया, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा। डम्पर का मालिक नूर मोहम्मद पुत्र नवल खां बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बाल्टियों, पाइपों और टैंकरों के सहारे आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की भीषणता के सामने उनके प्रयास कमजोर पड़ गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने कई परिवारों की मेहनत की कमाई को राख में बदल दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वही ज़ब इस मामले में सदर थाना प्रभारी रण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर जाँच अधिकारी यादराम को भेजा गया है मामले की जाँच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

सीपरी बाजार में करंट से संविदा कर्मी की मौत; धरना बढ़ा मुआवजे की मांग

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित अठौंदना रोड पर करंट लगने से एक बिजली संविदा कर्मी की पोल से गिर कर मौत हो गई। जिसका लाइव वीडियो सामने आया था, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक रोहित राजपूत का शव लेने से इनकार कर दिया और परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरु कर, हंगामा और धरने की सूचना मिलती ही विधायक राजीव सिंह पारीछा और सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे, मृतक के परिजनों से बातचीत की तो परिजनों ने 10 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की, इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया, फिर 3 घंटे की बातचीत के बाद बिजली विभाग के अफसर 10 लाख रुपये मुआवजा देने को तैयार हुए और विधायक राजीव सिंह ने भी 51 हजार रुपये देने का एलान किया, तब जाकर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया और शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए.
0
0
Report

अज्ञात कारणों से आग: पांच घर जलकर राख, लाखों के जेवर और नकदी नष्ट

Balrampur, Uttar Pradesh:अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घर की गृहस्थी सहित साठ हजार नगदी व चार लाख के जेवरात जलकर राख महराजगंज तराई (बलरामपुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर निवासी मजीद ने बताया कि रविवार करीब 5 बजे दिन में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिसमें उनका बावन हजार नगद व लगभग एक लाख के जेवर सहित घर गृहस्ती में کپड़ा अनाज बर्तन साइकिल जल गया।आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते देखते आग अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसमें रिजवान का मोटरसाइकिल साइकिल मोबाइल सहित पचास हजार रुपए का जेवरात सहित साथ पूरी गृहस्थी जल कर कर राख हो गई। इनके साथ ही बादशाह के घर में रखा एक लाख का जेवर सहित दो हजार नगदी अनाज बर्तन कपड़ा आदि, अली हुसैन छःहजार नगद बर्तन अनाज, सहित 70 हजार का जेवर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वकील का गृहस्ती चारा मशीन व लगभग़ अस्सी हजार के जेवरात सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल पीयूष कुमार ने बताया है कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
0
0
Report

पद्म श्री 2026: छह कलाकारों को पद्म सम्मान

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: PADMA AWARDS 2026/ DR LARS-CHRISTIAN KOCH (PADMA SHRI AWARDEE), DR. MAHENDRA KUMAR MISHRA (PADMA SHRI AWARDEE), NILESH VINODCHANDRA MANDLEWALA (PADMA SHRI AWARDEE), MAMIDALA JAGADESH KUMAR (PADMA SHRI AWARDEE), SWAMI BRAHMDEV (PADMA SHRI AWARDEE) & DHARMIKLAL CHUNILAL PANDYA (PADMA SHRI AWARDEE) S/B कला क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित होने वाले धार्मिकलाल चुन्नीलाल पांड्या ने कहा, "पद्म श्री पुरस्कार मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई। इतने सालों में मैंने जो परिश्रम किया उसकी भारत सरकार ने कद्र की है। मेरे पास उनका आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं... मेरी उम्र 25 वर्ष थी तब से मैंने कार्य शुरू किया है और आज 94 वर्ष की आयु तक कर सकता हूं। मैं भारत सरकार का बहुत आभारी हूं।" पद्म श्री से सम्मानित होने वाले प्रो. डॉ. लार्स-क्रिश्चियन कोच ने कहा, "यह पुरस्कार पाना बहुत ही सम्मान की बात है। मुझे भारत बहुत पसंद है। मैं कई वर्षों से भारत में रह रहा हूं। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं भारत में भारतीय संगीत सीख रहा था और सामाजिक कार्यों में शामिल हो रहा था, पश्चिम बंगाल से मेरी गुरू ने मुझे भारतीय संस्कृति से परिचित कराया। इसने मेरे जीवन, मेरे व्यक्तित्व को बदल दिया इसलिए मैं इसे बढ़ावा देने और इसका प्रचार अन्य देशों में करने की कोशिश करता हूं।" पद्म श्री से सम्मानित होने वाले कलाकार अरविंद गोपाल वैद्य ने कहा, "1966 में जब मैंने पहली बार नाटक किया था और जब रगमंच का पर्दा खुला था तब जो रोमांच महसूस हुआ था। वही रोमांच महसूस हुआ जब मुझे बताया गया कि मुझे पद्म पुरस्कार दिया जा रहा है। मैं 60 सालों से रंगभूमि(नाटक) कर रहा हूं..." पद्म श्री से सम्मानित होने वाले नीलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला ने कहा, "बहुत खुशी हो रही है कि मुझे पद्म पुरस्कार मिल रहा है लेकिन एक जिम्मेदारी भी है। आज हमारे देश में लाखों लोगों की मौत समय से अंग न मिलने के कारण हो रही है। यह पुरस्कार मिलने के बाद पूरे देश में अंगदान का संदेश और फैलाएंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से अपनी बात करूं तो मेरे लिए यह पिता की पीड़ा से पद्म पुरस्कार तक का सफर है... मैंने अपने पिताजी की बीमारी देखी, उनकी पीड़ा देखी... वहां से इस सफर की शुरुआत हुई है... यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं बल्कि जितने लोग अंगदान के काम से जुड़े हैं, उन सबका पुरस्कार है..." पद्म श्री से सम्मानित होने वाले स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा, "...भारत सरकार ने यह जो सम्मान दिया है, यह केवल मेरा सम्मान नहीं। यह पूरे इलाके का सम्मान है... मैं भारत सरकार का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने दूर-दराज में बैठी संस्था को पहचाना है। इससे और लोगों को भी दिव्यांग बच्चों की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी..."
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चयन पर हाईकमान को सौंपी गई जिम्मेदारी

Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी (असम): कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भूपेश बघेल और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई उपस्थित थे। भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाने और विधायक दल का नेतृत्व कैसे करना है आदि पर मार्गदर्शन किया। एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया कि हमारे सभी असम कांग्रेस विधायक AICC पर पूरा विश्वास रखते हैं और उनके निर्धारित सिद्धांतों का पालन करेंगे। भूपेश बघेल ने मार्गदर्शन किया... उन्होंने प्रत्येक विधायक की राय ली और वह केंद्रीय नेतृत्व को एक रिपोर्ट सौंपेंगे। गुवाहाटी: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक हुई। सभी विधायक उपस्थित थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और सभी 19 विधायक उपस्थित थे। एकमत से फैसला लिया गया है कि विधायक दल का नेता, उपनेता और चीफ व्हिप कौन होगा, इसका निर्णय हाईकमान को सौंपा जाएगा।
0
0
Report

फाल्ता विधानसभा चुनाओ: भाजपा प्रत्याशी देबंगशु पांडा की जीत, सौगत राय का बयान

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SAUGATA ROY (TMC) ON BJP CANDIDATE DEBANGSHU PANDA WINS FROM FALTA LEGISLATIVE ASSEMBLY CONSTITUENCY/ TMC LEADER KAKOLI GHOSH DASTIDAR RESIGNS FROM BARASAT ORGANIZATIONAL SECRETARY POST TMC सांसद सौगत राय ने फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में भाजपा की जीत पर कहा, "परिणाम तो आना ही था क्योंकि हमारे TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने प्रचार खत्म होने से कुछ दिन पहले ही चुनाव से नाम वापस ले लिया था। उनका नाम EVM पर ही रहा, क्योंकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख निकल चुकी थी। यह जहांगीर खान द्वारा किया गया विश्वासघात था। अगर वह आखिरी तारीख से पहले नाम वापस ले लेते तो TMC एक अच्छा उम्मीदवार खड़ा कर सकती थी और एक उचित लड़ाई होती। उनके पास इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है, अभिषेक बनर्जी इस बारे में बेहतर बता पाएंगे क्योंकि वे उस इलाके के सांसद हैं।"
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली पुलिस के दो जवान आपस में भिड़े, लाइन हाजिर और ट्रांसफर के निर्देश

New Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस के दो जवान आपस में भिड़े मामला रामलीला मैदान तुर्कमान गेट के सामने का बताया जा रहा है कि दोनों पुलिस वाले किसी बात को लेकर आपस में ही भीड़ गए दोनों पुलिस वाले आईपी स्टेट थाने में तैनात है वीडियो वायरल होने के बाद इन दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है यह बात सामने आई है कि दो पुलिसवाले पर्सनल मामलों की वजह से एक पब्लिक जगह पर झगड़े में शामिल थे। ऐसा बर्ताव एक डिसिप्लिन्ड पुलिस के मेंबर के लिए ठीक नहीं है और पुलिस डिपार्टमेंट की इमेज और प्रोफेशनलिज़्म पर बुरा असर डालता है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, दोनों पुलिसवालों को तुरंत डिस्ट्रिक्ट लाइन्स में ट्रांसफर कर दिया गया है, ताकि आगे की जांच पेंडिंग रहे।
0
0
Report

भीनमाल में स्कॉर्पियो टक्कर से हमला: मुख्य षड्यंत्रकारी गिरफ्तार

Jalore, Rajasthan:भीनमाल-जालोर भीनमाल कस्बे में युवक पर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य षड्यंत्रकारी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 22 मई की शाम हाई स्कूल रोड स्थित महेश्वरजी महादेव मंदिर के पास कृष्ण कुमार उर्फ कस्तुराराम देवासी पर बदमाशों ने हमला किया था। रिपोर्ट के मुताबिक सफेद स्कॉर्पियो में आए आरोपियों ने युवक को चार बार टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया तथा लोहे के सरियों से हमला किया। घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अलग-अलग टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए जांच शुरू की गई। पुलिस ने पुनासा क्षेत्र से 5 संदिग्ध कैम्पर और पिकअप वाहन जब्त किए। जांच में सरकारी अध्यापक शिवलाल सोलंकी की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों व साजिश से जुड़े पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर: वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के लिए आवेदन पोर्टल खुला; ट्रेन-यात्रा में धरोहरों की झलक

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना से जुड़ी बड़ी खबर। 27 मई से 10 जून तक खुलेगा आवेदन के लिए पोर्टल। 10 जून तक आवेदनों की संख्या रही ज्यादा तो नहीं बढ़ेगी तारीख। आवेदनों की संख्या रही कम तो आवेदन की तारीख बढ़ सकती। 50 हजार बुजुर्ग AC ट्रेन से करेंगे तीर्थ यात्रा। ट्रेन से 15 धार्मिक सर्किटों की यात्रा करवाई जाएगी। 6 हजार बुजुर्गों को हवाई जहाज से पशुपतिनाथ दर्शन। पहली बार ट्रेन के कोच पर दिखेंगी राजस्थान की धरोहरें। गोविंददेवजी से लेकर खाटूश्यामजी मंदिर तक की झलक ट्रेन में दिखेगी। सालासर बालाजी समेत 20 से ज्यादा धरोहरों की थीम पर सजेंगे कोच। 15 दिन तक ऑनलाइन आवेदन का मौका।
0
0
Report

छपरा रेलवे में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Chapra, Bihar:train में विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार सुरेमनपुर-छपरा रेलखंड पर RPF, CIB और CPDS टीम की संयुक्त कार्रवाई, करीब 89 हजार रुपये की शराब जब्त छपरा। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गाड़ी संख्या 15232 में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान CPDS टीम, CIB एवं RPF छपरा पोस्ट की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 106.915 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 88,890 रुपये है। जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के मार्गदर्शन में CPDS टीम द्वारा सुरेमनपुर से छपरा जंक्शन के बीच ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी संख्या 15232 के कोच संख्या EC/227257 में कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में पिट्ठू बैग और थैला लेकर खड़े दिखाई दिए। संदेह होने पर टीम ने तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में रॉयल स्टैग, सिग्नेचर, ब्लेंडर प्राइड, मैजिक मोमेंट, आफ्टर डार्क, ऑफिसर चॉइस, किंगफिशर और बडवाइजर जैसे ब्रांड शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली निवासी सदर कुमार, नयागांव निवासी सुजीत कुमार ओझा, सरोज कुमार, अमनौर निवासी श्याम सुंदर कुमार तथा सोनपुर निवासी हिमांशु पांडे के रूप में हुई है। रेल थाना छपरा में सभी आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस अभियान में उप निरीक्षक विशाल, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार शाह, एएसआई विजय रंजन मिश्रा, एचसी रामसूरत कुमार, सीटी दिलीप कुमार तथा एएसआई लल्लन कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top