471001
छतरपुर मे थाने मे पथराव के बाद तनाव कम करने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में पुलिस ने भारी बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस बल सड़कों पर उतरे। फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से शुरू होकर मुख्य सड़कों पर होता हुआ समाप्त हुआ। यह कदम कोतवाली थाने पर मुस्लिम समाज द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव के बाद फैले तनाव के चलते उठाया गया। पथराव में टीआई सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पूरे जिले के थाना प्रभारी भी सड़कों पर निकले और तनाव कम करने की कोशिश की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यौन उत्पीड़न के आरोपों पर घिरे सांसद बिमोल अकोइजम; रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन,
Raipur, Chhattisgarh:JNU से बर्खास्तगी और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर घिरे सांसद बिमोल अकोइजम; रायपुर में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग Headline (English): Allegations of Misconduct & JNU Sacking: BJP Mahila Morcha Stages Fierce Protest in Raipur Demanding MP Bimol Akoijam’s Resignation समाचार: रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ ने इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेएनयू की आंतरिक जांच समिति द्वारा यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की पुष्टि और विश्वविद्यालय से उनकी बर्खास्तगी बेहद शर्मनाक व चिंताजनक है। महिला मोर्चा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि एक सांसद संसद की गरिमा और जनता के भरोसे का प्रतीक होता है। ऐसे आचरण के बाद अकोइजम जन प्रतिनिधि बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं, इसलिए उन्हें तत्काल लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए। # # # # # # #0
0
Report
मृत्युदंड की सजा पाए कुलदीप साहू को अंबिकापुर से रायपुर सेंट्रल जेल किया गया शिफ्ट
Raipur, Chhattisgarh:सूरजपुर दोहरे हत्याकांड: Surajpur Double Murder: Death Row Convict Kuldeep Sahu Shifted to Raipur Central Jail छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के मुख्य दोषी कुलदीप साहू को कड़ी सुरक्षा के बीच अंबिकापुर सेंट्रल जेल से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। मामले में दो अन्य दोषियों समेत कुलदीप को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अंबिकापुर जेल अधीक्षक अक्षय कुमार राजपूत के अनुसार, जेल मैनुअल के तहत आगामी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अंबिकापुर जेल में फांसी की व्यवस्था न होने के कारण उसे रायपुर भेजा गया है।0
0
Report
विमान में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर बघेल के सवाल, सीएम साय ने सुरक्षा कदमों को बताया जायज
Raipur, Chhattisgarh:Baghel Questions Delhi Police Aircraft Action; CM Sai Defends Precautionary Measures रायपुर: छत्तीसगढ़ में विमान के भीतर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विमान में घुसकर गिरफ्तारी करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि विमानन सुरक्षा नियमों की अनदेखी हुई है, जबकि सीआईएसएफ/सीआरपीएफ को भी प्लेन में जाने की अनुमति नहीं होती। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली में कड़ी सुरक्षा का बचाव करते हुए कहा कि पूर्व में प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों के घुसपैठ की घटनाओं को देखते हुए माहौल बिगड़ने से रोकने के लिए सरकार ने जरूरी व उचित कदम उठाए हैं।0
0
Report
Advertisement
रायपुर के दुर्गा पंडाल में आतिशबाजी से लगी आग, टला बड़ा हादसा; पुलिस ने जारी किया अलर्ट Fire Breaks
Raipur, Chhattisgarh:Fire Breaks Out at Raipur Durga Pandal Due to Fireworks, Major Mishap Averted; Police Issue Alert रायपुर के शारदा चौक स्थित दुर्गा उत्सव पंडाल में आतिशबाजी के दौरान अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। नवरात्रि में उमड़ रही भारी भीड़ और दुर्ग के फूल चौक की पूर्व घटना को देखते हुए रायपुर पुलिस ने तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने सभी समितियों को पंडाल के 100 मीटर के दायरे में आतिशबाजी व ज्वलनशील सजावट पर रोक लगाने तथा अनिवार्य रूप से अग्निशामक यंत्र रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।0
0
Report
बांदा मेडिकल कॉलेज चोरी: अन्तर्राज्जीय अभियुक्त गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद
Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस ने मेडिकल कॉलेज आवास में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अन्तर्राज्जीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 11 लाख रुपए के माल और 4160 रुपए नगद बरामद हुए। अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18/19.08.2026 की रात मेडिकल कॉलेज में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद थाना कोतवाली नगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुखबिर की सूचना पर राजेश पुत्र कालू निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा, धार मध्य प्रदेश को जंगल से गिरफ्तार किया। चोरियों में दो आवासों में कुंडी तोड़कर घुसना और बाउंड्री फांदना शामिल था; वे अन्य राज्यों में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देते थे। आगे की जांच में उनके अपराधिक इतिहास और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। बाइट – सौरभ सिंह (डीएसपी)।0
0
Report
दुर्गा पूजा 2026 के लिए बिहार पुलिस ने छुट्टियाँ कैंसिल कर दीं
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार पुलिस प्रमुखालय से बड़ा आदेश जारी आगामी दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल 10/10/26 से 24/10/26 तक छुट्टी हुई कैंसिल बिहार पुलिस मुख्यालय के सभी जिले के SSP और SP को भेजा पत्र विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला0
0
Report
Advertisement
CM सम्राट चौधरी ने मां सीता महिला विश्वविद्यालय पर विचार-विमर्श के निर्देश दिए
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *बिहार में आज प्रोफेसरों के प्रदर्शन के बाद CM सम्राट का बड़ा निर्देश जारी* आज बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों,टीचर्स ने किया था प्रदर्शन बिहार के मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय टाइगर को दिया निर्देश मुख्यमंत्री सचिवालय ने फेसबुक पोस्ट से दी जानकारी,माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर जी को निर्देश दिया है कि बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय के संबंध में सभी संबंधित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर उनके सुझावों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि वर्तमान में चल रही बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही हितधारकों के साथ बैठक और विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सभी संबंधित पक्षों के विचारों एवं सुझावों पर विचार करने के बाद ही इस संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।0
0
Report
परिहारपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी ने जेसीबी से अभियान चलाया
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ी रणपाल पंचायत के परिहारपुर वार्ड संख्या-10 में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष के निर्देश पर दंडाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, परिहारपुर वार्ड संख्या-10 में जागेश्वर मुखिया के पुत्र शिवनंदन मुखिया द्वारा करीब 17.575 डिसमिल जमीन पर फूसनुमा एवं चदरे का घर बनाकर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई थी। बताया जाता है कि संबंधित परिवार करीब 15- 20 वर्षों से उक्त घर में सपरिवार रह रहा था। पंचायत की ओर से इस जमीन पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत विवाह भवन निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि जमीन से संबंधित मामला वर्षों से न्यायालय में चल रहा था। सरकारी आदेश के आलोक में अनुमंडल कार्यालय, उदाकिशुनगंज के निर्देश पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रभारी अंचलाधिकारी सह वरीय दंडाधिकारी ओमप्रकाश राजपूत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अतुल कुमार तथा बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, बादशाह तिवारी, संजय कुमार एवं आशीष भारती सहित करीब दो दर्जन पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर शिवनंदन मुखिया की मां चंद्रिका देवी ने आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि संबंधित जमीन उनकी निजी संपत्ति है, जिसे उन्होंने चानो मुखिया से खरीदा था। चंद्रिका देवी के अनुसार, जमीन से संबंधित टाइटल मुकदमा न्यायालय में लंबित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला था। हालांकि प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी प्रयास किया गया था । लेकिन शिवनंदन मुखिया द्वारा सात दिन की मोहलत मांगी गई थी और कहा था कि वह स्वयं से जगह को खाली कर देंगे बावजूद इसके खाली नहीं होने पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई। बाइट : ओमप्रकाश राजपूत,अंचलाधिकारी सह वरीय दंडाधिकारी0
0
Report
जुनवानी: खसरा नं. 199 की सरकारी जमीन पर लगा बोर्ड, अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का शिकंजा
Durg, Chhattisgarh:Bhilai: Govt Installs Ownership Board on Khasra No. 199 in Junwani to Curb Illegal Plotting भिलाई के जुनवानी क्षेत्र में शासकीय भूमि को हड़पने की साजिश पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खसरा नंबर 199 की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। शिकायत मिलते ही राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध सीमांकन को ध्वस्त कर दिया और आधिकारिक बोर्ड लगा दिया कि यह शासकीय भूमि है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री अवैध है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी से आशा बहुओं ने मांगना पूरी होने पर लखनऊ करने की दी चेतावनी।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी के बिलौबी मैदान में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर लखनऊ कूच की चेतावनी लखीमपुर-खीरी, उत्तर प्रदेश। लखीमपुर-खीरी के बिलौबी मैदान में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर सरकार से जल्द समाधान की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे लखनऊ स्थित ईको गार्डन पहुंचकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों पर क्या कदम उठाती है।0
0
Report
AIKYAM 2026: वड़ोदरा के लक्ष्मी विलास महल में पांच देशों के कलाकार थिएटर प्रस्तुति
Noida, Uttar Pradesh:VADODARA (GUJARAT): AIKYAM 2026 AT LAKSHMI VILAS PALACE CELEBRATES RAJA RAVI VARMA’S ARTISTIC LEGACY THROUGH THEATRE PRESENTATION ‘MYTH MADE MANIFEST’, WITH ARTISTS FROM FIVE COUNTRIES / VISUALS / MONIKA KAPIL MOHATA (FOUNDER, SOPAAN), RASESHWARI RAJYA LAXMI (RAJMATA, JAISALMER), NICK BOOKER (BRITISH ENTREPRENEUR AND DIGITAL STORYTELLER), AGNESHKA HADAWA (TRAVEL CREATOR), RADHIKA RAJE GAEKWAD (MAHARANI, VADODARA) S/B0
0
Report
दिल्ली प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारे में प्रवेश किया
New Delhi, Delhi:delhi protest, protesters enter gurudwara0
0
Report
Advertisement
गुरु घर की पवित्रता पर सियासी हमला: केजरीवाल-समर्थकों को माफी की मांग
New Delhi, Delhi:गुरु घर की पवित्रता पर सियासी हमला कतई बर्दाश्त नहीं!\n\nयह पवित्र परिसर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब जी का है, गुरबाणी, सेवा, अरदास और सिख मर्यादा का पावन स्थान। लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल के लोग गुरु घर के पवित्र आंगन को अपने राजनीतिक प्रदर्शन और नारेबाजी का मंच बना रहे हैं और केजरीवाल जी इस कृत्य को सही ठहराने में लगे हैं।\n\nराजनीति की भी एक सीमा और मर्यादा होती है। गुरु घर किसी राजनीतिक दल का अखाड़ा नहीं है। सत्ता की भूख में गुरु घर की मर्यादा और संगत की आस्था को चोट पहुँचाना न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरी सिख संगत की भावनाओं का अपमान है।\n\nकेजरीवाल जी और इस कृत्य का समर्थन करने वाले तमाम नेताओं को सिख समाज और संगत से तत्काल बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।\n\nसियासत कहीं और कीजिए, गुरु घर की पवित्रता और मर्यादा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं होगा।\n\nगुरु की मर्यादा सर्वोपरि है!0
0
Report
आरिफ मसूद का सिंगरौली पहला दौरा: मुस्लिम एकता सम्मेलन में भारी भीड़
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का पहला सिंगरौली दौरा। बिलौंजी में आयोजित हुआ 'मुस्लिम एकता सम्मेलन', भारी संख्या में पहुंचे प्रतिनिधि। आरिफ मसूद का बड़ा बयान- सबसे ज्यादा राजस्व देने के बावजूद सिंगरौली विकास से महरूम। विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा, सिंगरौली की समस्याओं को सदन में उठाएंगे विधायक आरिफ मसूद। आरक्षण पर घेरा, मौजूदा सरकार कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने में नाकाम रही: आरिफ मसूद।0
0
Report
निशांत कुमार ने मां श्यामा माई दर्शन कर आशीर्वाद लिया, NDA के पक्ष में मतदान
Darbhanga, Bihar:मां श्यामा माई के दरबार अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद, कार्यकर्ता ने चांदी का मुकुट देकर किया सम्मानित, NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और जीत का दावा किया । दरभंगा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक मिथिला के प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ता नजारे आलम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि वे मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
