icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राज्य स्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी वितरित

Madanpur, Bihar:बीपी मंडल नगर भवन टाउन हॉल में 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन मधेपुरा के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. समापन समारोह में उपविकास आयुक्त अरुण कुमार, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा अमरपाली कुमारी तथा राज्य टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर ने सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में पटना के आयुष मिश्रा, बालिका वर्ग में पटना की रेशानी आनंद प्रथम रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में दरभंगा के आदित्य आनंद, बालिका वर्ग में पूर्णिया की सुलेखा प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में पटना के कुमार दिव्य दर्श और बालिका वर्ग में पटना की नाव्या लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
0
0
Report

नालंदा के सनबीम स्कूल में छात्र की मौत, पठन-पाठन ठप; निष्पक्ष जांच की मांग

Pariaunna, Bihar:नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद स्कूल में पठन-पाठन बंद कर दिया गया है। इससे यहां पढ़ने वाले करीब साढ़े आठ सौ छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। स्कूल में दसवीं तक पढ़ाई होती है, जिसका रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है। अभी चार माह का सिलेबस बाकी है। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बातचीत में शिक्षक स्कूल संचालन के लिए तैयार दिखे, लेकिन सुरक्षा को लेकर प्रशासन से माहौल बनाने की मांग की गई। अभिभावकों का कहना है कि पठन-पाठन जल्द चालू किया जाए, नहीं तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने थाना और प्रशासन से स्कूल को निर्बाध रूप से चालू करने और छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। शिक्षक का कहना है कि घटना दुखद है, लेकिन स्कूल बंद होने से सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई और शिक्षकों के जीविकोपार्जन पर असर पड़ रहा है। जांच चलती रहे, दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन निर्दोष न फंसें। सभी ने जिला प्रशासन से स्कूल को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।
0
0
Report

सहारनपुर: 25 हजार के इनामी शहनवाज गिरफ्तार, 3 हजार रुपए जाली नोट बरामद

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना सदर बाजार पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार किया hai। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के छह जाली नोट, कुल 3 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को भट्टा कॉलोनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जाली नोटों के अवैध कारोबार में शामिल था। पूछताछ में उसने हथियारों के अवैध कारोबार से जुड़े होने की बात भी बताई है। आरोपी थाना मिर्जापुर में दर्ज मुकदमे में भी वांछित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में सरकारी नदी-भूमि पर अवैध कब्जा: बुलडोजर से ध्वस्त, मुकदमा दर्ज

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बेहट तहसील क्षेत्र में नदी के रूप में दर्ज सरकारी भूमि पर दोबारा निर्माण करने की कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। दरअसल, पूरा मामला तहसील बेहट के ग्राम अलीपुरा भागूवाला, परगना मुजफ्फराबाद का है। यहां खसरा संख्या 497/6 मि० की कुल 8.338 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में नदी के रूप में दर्ज है। प्रशासन के मुताबिक, इस सरकारी जमीन के एक हिस्से पर कुछ बाहरी लोगों ने निर्माण सामग्री डालकर कब्जे की कोशिश की थी। इससे पहले 18 मई 2024 को प्रशासन ने पैमाइश और निशानदेही कराकर इस भूमि को कब्जामुक्त कराया था। लेकिन 27 अक्टूबर को पानीपत निवासी धनराज सैनी पुत्र रामेश्वर सैनी और उनके सहयोगियों ने इसी जमीन पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। राजस्व विभाग की ओर से मोबाइल फोन पर संपर्क कर निर्माण रोकने की हिदायत भी दी गई, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविन्द चौहान के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बेहट सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अभियोग भी पंजीकृत कराया है। एसडीएम बेहट ने साफ कहा कि नदी के रूप में दर्ज सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा。
0
0
Report

आजमगढ़ में दुकान पर युवक पर चाकू हमला, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:दुकान पर बैठे युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार। आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर निवासी गुड्डू कुमार सोनकर ने पुलिस को तहरीर में बताया कि आज 30 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे उनका भाई मनोज सोनकर अपनी दुकान पर बैठा था। उसी दौरान राहुल मोदनवाल और एक अज्ञात युवक आपस में विवाद कर रहे थे, मनोज ने दोनों को समझाकर वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ देर बाद राहुल चाकू लेकर दोबारा दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान मिंटू और अमित मोदनवाल के कहने पर राहुल ने मनोज की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसके मित्र की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने राहुल मोदनवाल, मिंटू मोदनवाल और अमित मोदनवाल समेत एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी की घटना हुई थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: बदमाश राज विश्वकर्मा घायल, गिरफ्तार

JPJai Pal30m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। लंका थाना क्षेत्र के लोटूबीर मंदिर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश राज विश्वकर्मा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश राज विश्वकर्मा को मौके से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस को आशंका है कि राज विश्वकर्मा सिपाही पर हुए जानलेवा हमले में शामिल था। शुक्रिया देर शाम नरिया तिराहे पर क्राइम सीन पर पहुंचे सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारी गई थी। कांस्टेबल अमित शुक्ला के पेट, पीठ और हाथ में तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में घायल सिपाही को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सिपाही पर हमले के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की; मुठभेड़ के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच जारी।
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में बदमाशों का तांडव: पंच पति की गोली मारकर हत्या, बेटी की शादी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन गोलीबारी और हत्या की घटनाओं से इलाके में दहशत है। ताजा मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत का है, जहां अपराधियों ने सरेराह एक पंच पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मृतक के घर में एक महीने बाद बेटी की शादी होनी थी और शादी की तैयारी चल रही थी। मृतक की पहचान रायपुर पंचायत के रसलपुर गांव, वार्ड संख्या-1 निवासी गंगो राय के पुत्र सुबोध राय (45) के रूप में हुई है। वह पंचायत के वार्ड संख्या-1 की वर्तमान पंच धर्मशिला देवी के पति थे। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम सुबोध राय किसी जरूरी काम से वार्ड संख्या-6 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

बांदा में पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता की हत्या कर दी

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में पारिवारिक विवाद के चलते एक पुत्र ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घाट की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पूर्वा की है, देर शाम वारदात हुई। दिनांक 30.10.2026 को बांधा पुरवा में पारिवारिक विवाद के चलते घटना हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके का गहन अवलोकन कर इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
0
0
Report

बूंदी नगरपालिका परिषद की बैठक: आठ प्रस्ताव पास, विपक्ष ने हनुमान के वेशभूषा पर सवाल

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक सभापति भरत शर्मा की अध्यक्षता में के बीच संपन्न हुई। बैठक में आठ प्रस्ताव पारित किए गए। रामलीला में हनुमान जी का पात्र निभाने वाले कलाकार की वेशभूषा को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकम जैन ने विरोध जताया। सभापति ने आरोप को झूठा बताते हुए सबूत पेश करने को कहा। पार्षद निशांत नुवाल ने मोबाइल में फोटो दिखाया, जिसे सभापति ने एआई से बनाया हुआ बताया। बेशकीमती भूमि और हाउसिंग बोर्ड को जमीन आवंटन पर भी आपत्ति जताई गई। पार्षद मोइनुद्दीन फॉरवर्ड ने कहा कि बिना मास्टर प्लान किसी सरकारी विभाग को जमीन नहीं दी जा सकती। दशहरा मेले में मेघनाथ-कुंभकरण के पुतलों से पहले ही रावण का पुतला जलने पर जांच और संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की बात कही गई। आयुक्त के लिए बोलेरो खरीद का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली से मुंगेर: नोट डबलिंग के नाम पर ठगी के तीन युवक गिरफ्तार

Munger, Bihar:नोट डबलिंग के नाम पर ठगी करने वाले दिल्ली के तीन युवक गिरफ्तार।दिल्ली से ट्रेन के जरिए मुंगेर पहुंचे थे तीनों आरोपी, नकली नोटों की गड्डी, नकदी, मोबाइल और बिस्कुट के पैकेट बरामद। मुंगेर : नोट डबलिंग के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे दिल्ली के तीन युवकों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से नोटों जैसी दिखने वाली एक गड्डी, करीब साढ़े आठ हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और बिस्कुट के पैकेट बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद चांद, मोहम्मद तरवेज और विशाल कुमार के रूप में हुई है। तीनों दक्षिणी दिल्ली स्थित जेजे कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक ट्रेन से दिल्ली से मुंगेर पहुंचे थे। यहां बाजार में लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को उनके मुंगेर पहुंचने और नोट डबलिंग के नाम पर लोगों को ठगने की गुप्त सूचना मिली। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई की टीम और कोतवाली थाना के एसआई रतन कुमार ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान एक नंबर ट्रैफिक के पास तीनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। इसके बाद उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।पुलिस ने जब आरोपितों के पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसमें रुमाल में बंधी एक संदिग्ध गड्डी मिली। गड्डी के ऊपर और नीचे पांच-पांच सौ रुपये के नोट लगे थे, जबकि बीच में कागज के टुकड़े रखे गए थे। देखने में यह गड्डी असली नोटों जैसी प्रतीत हो रही थी। इसके अलावा पुलिस ने करीब साढ़े eight हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और बिस्कुट के पैकेट भी बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली कि तीनों युवक पहली बार मुंगेर आए थे। वे लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगने की फिराक में थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की ठगी में उनके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। साथ ही, उनके आपराधिक इतिहास और ठगी के संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

घंटियाला में दो गुटों के टकराव के बाद पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Jodhpur, Rajasthan:घंटियाला में दो गुटों के बीच टकराव के बाद पुलिस का हल्का बल प्रयोग, गांव में तनावपूर्ण माहौल उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीणों पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, मौके पर पहुंचे एसीपी नितिशा जाखड़ और थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह जोधपुर जिले की पंचायत समिति केरू क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंटियाला में चुनावी माहौल के बीच दो गुटों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। विवाद के चलते कुछ समय के लिए मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित हुई थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया, जब उपद्रव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि जिन लोगों ने गांव में माहौल बिगाड़ा, उनके खिलाफ पुलिस तत्काल कार्रवाई करे और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ गया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर प्रताप नगर एसीपी नितिशा जाखड़ और राजीव गांधी नगर थानादेशी रविन्द्र पाल सिंह भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति को संभालने और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए। हालांकि, पूरे मामले में अब तक कितने लोगों को हिरासत में लिया गया, कितनी गिरफ्तारियां हुईं और विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जब चुनावी माहौल में गांव के अंदर तनाव की स्थिति बन रही थी, तो क्या समय रहते पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी? क्या विवाद को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकता था? पुलिस की जिम्मेदारी केवल घटना के बाद भीड़ को नियंत्रित करना नहीं, बल्कि ऐसी स्थिति पैदा होने से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखना भी है। अब घंटियाला के ग्रामीण पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और गांव में शांति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि लोकतंत्र के पर्व के दौरान आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी और इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा?
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top