450331
ग्राम सोनूद ताप्ती नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का मिली शव, मौके पर पहुंची पुलिस
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:ग्राम सोनूद की ताप्ती नदी में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील के अंतर्गत आने वाले इस गाँव में, नदी की चट्टानों में फंसा यह शव लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का बताया जा रहा है। शव को तीन से चार दिन पुराना माना जा रहा है, और स्थानीय युवकों की सहायता से ट्यूब और रस्सी के जरिए बड़ी मुश्किल से नदी से निकाला गया है। नदी के तेज बहाव की वजह से शव एक किलोमीटर तक बह गया था। मृतक का पोस्टमार्टम स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय के मटिहानी में बाढ़ से जनजीवन तहस-नहस, लोग पलायन, फसलें डूब
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच अब बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के सिहमा पंचायत में बाढ़ का पानी गांव और सड़कों पर फैल चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में पानी घुसने के बाद कई परिवार पलायन करने को मजबूर हैं, तो कुछ लोग अपने घर की छतों पर रहने को विवश हैं। वहीं, सड़कों पर घुटने से अधिक पानी जमा होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है। बाढ़ के पानी में कई एकड़ फसलें भी डूबकर बर्बाद हो गई हैं।तस्वीरें बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के सिहमा पंचायत की हैं, जहां बाढ़ का पानी अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। पिछले कई दिनों से गांव में लगातार पानी फैल रहा है और देखते ही देखते लोगों के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। हलात बिगड़ने के बाद लोग अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।गांव की सड़कों पर घुटने से अधिक पानी जमा है। यही सड़क अब लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र सहारा बनी हुई है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। सड़क पर पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है।बाढ़ के पानी ने सिर्फ लोगों के घरों को ही प्रभावित नहीं किया है, बल्कि किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर दिया है। कई एकड़ में लगी फसलें पानी में डूब चुकी हैं। किसानों के सामने अब फसल बर्बाद होने के साथ-साथ परिवार के भरण-पोषण की भी चिंता खड़ी हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी तेजी से गांव में फैल रहा है। कई घरों में पानी प्रवेश कर चुका है, जिसके बाद लोग अपना जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। वहीं, कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जो घर छोड़कर नहीं जा सके और मजबूरी में छतों पर रहने को विवश हैं।लोगों की सबसे बड़ी परेशानी गांव की जलमग्न सड़कें हैं। सड़क पर घुटने से अधिक पानी होने के बावजूद रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए लोगों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों को डर है कि अगर पानी का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो हालात और भयावह हो सकते हैं।बाढ़ की इस स्थिति ने प्रशासन के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीणों को अब राहत और सुरक्षित स्थान की जरूरत है। लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाए और जलमग्न इलाकों में जरूरी इंतजाम किए जाएं।फिलहाल सिहमा पंचायत में बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरों से लेकर खेत और सड़क तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को अब प्रशासन से राहत और मदद का इंतजार है।0
0
Report
मुंगेर में कीचड़ भरे खेतों से 103 बच्चों की पढ़ाई खतरे में
Munger, Bihar:खजुआ में ‘स्कूल तक सड़क’ का इंतजार, 103 बच्चों की पढ़ाई पर कीचड़ का संकट .सड़क नहीं, खेत की पगडंडी से स्कूल पहुंचते हैं बच्चे मुंगेर : असरगंज प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम के दावों पर सवाल खड़े करती है। यहां स्कूल तो है, शिक्षक भी हैं और 103 बच्चे पढ़ने भी आते हैं, लेकिन स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। करीब 500 मीटर का रास्ता खेतों के बीच बनी पगडंडी से होकर गुजरता है। लगातार बारिश के बाद यह रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। हालात ऐसे हैं कि बच्चे गिरते-पड़ते स्कूल पहुंच रहे हैं और कई अभिभावकों को अपने बच्चों को गोद में उठाकर स्कूल तक पहुंचाना पड़ रहा है। ये तस्वीरें असरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित संजुआ की हैं। स्कूल के आसपास धान के खेत हैं और मुख्य मार्ग से विद्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 500 मीटर का रास्ता है। लेकिन इस रास्ते पर सड़क नहीं, सिर्फ खेतों के बीच बनी पगडंडी है। पूरा रास्ता कीचड़ और पानी से लबालब है। बच्चे स्कूल पहुंचते हैं तो जूते-चप्पल और कपड़े कीचड़ से सन जाते हैं। बरसात के मौसम में आने-जाने में बहुत कठिनाई होती है। कभी-कभी फिसलकर गिर भी जाते हैं। शिक्षक के साथ बच्चों को भी आने में पूरी परेशानी होती है। सड़क निर्माण को लेकर कई बार आवेदन और शिकायत की जा चुकी है। बैठकों में भी इस समस्या को उठाया गया, लेकिन वर्षों से सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है। प्रधानाध्यापिका सोनाली कुमारी भी मानती हैं कि बरसात के दिनों में हालात बेहद मुश्किल हो जाते हैं। कीचड़ और पानी के बीच बच्चों के फिसलकर गिरने का डर हमेशा बना रहता है। बारिश के मौसम में बच्चों को बहुत ज्यादा दिक्कत होती है। रास्ते में कीचड़ और पानी रहता है। बच्चे फिसलकर गिर भी जाते हैं। हम लोगों को भी बहुत दिक्कत होती है।0
0
Report
सीधी गोरियरा बांध में पानी बढ़ा, मार्ग जलमग्न, ग्रामीण चिंतित
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेक: सीधी गोरियरा बांध में हुआ क्षमता से अधिक पानी, बांध का पानी पहुंचा मुख्य मार्गों की सड़कों पर, सीधी-टिकरी मार्ग हुआ जलमग्न, ग्रामीणों हो रहे चिंतित. सीधी जिले का मुख्य बांध माना जाता है गोरियरा बांध, ग्रामीणों की लगी भीड़, किसानों के माथे पर चिंता, लगातार हो रही बरसात के जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर है गोरियारा बांध0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में उत्पाद विभाग टीम पर भीड़ का हमला; हिरासत के बाद तनाव
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला शराब बिक्री की सूचना पर पहुंचे उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने किया हमला कारोबारी के हिरासत में लेने के बाद उसे छुड़ाने के लिए किया गया था हमला स्थानीय लोगों ने आरोपी को छुड़ाकर मौके से भगाया किसी तरह उत्पाद विभाग की टीम भीड़ से निकलकर जान बचाई घटना सकरा थाना क्षेत्र के रूपन पट्टी का है उत्पाद विभाग की टीम ने सकरा थाना में हमला करने को लेकर दिया आवेदन पुलिस आवेदन मिलते हैं आरोपियों पर शुरू की कार्रवाई0
0
Report
बूंदी के गोपाल लाल जी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, रात 12 बजे जन्मोत्सव
Jaipur, Rajasthan:बूंदी में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, गोपाल लाल जी मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम बूंदी जिलेभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और पूरा माहौल कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पुष्टिमार्ग वल्लभ संप्रदाय की प्रथम पीठ श्री गोपाल लाल जी मंदिर में सवेरे से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति सदस्य पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि प्रातः मंगला आरती के पश्चात भगवान की प्रतिमाओं को पंचामृत से स्नान कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने कृष्ण भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की, वहीं श्रद्धालुओं में प्रसाद का भी वितरण किया गया। मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। रात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई देगी।0
0
Report
पटना के इस्कॉन मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की
Patna, Bihar:पटना के इस्कॉन मंदिर पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार उन्होंने युवाओं से की अपील कि नशे से दूर रहे। 84 लाख में मनुष्य आते हैं.. भगवान ने आपको बनाया है... उन्होंने कहा कि युवा पढ़ाई करें इन सभी चक्कर में ना पड़े.. युवा आध्यात्मिक तपस्या करें.. चिंतन करें.. काम क्रोध लोभ मोह से बचें.. स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए मैंने बहुत लोगों को देखा है कैंसर के शिकार युवा हो रहे हैं.. बिहार में कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं तो युवाओं से आग्रह करेंगे वह नशे से दूर रहें...0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के वेंकटेश मंदिर में जन्माष्टमी 15 साल बाद खास योग के साथ मनाई गई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के प्राचीन वेंकटेश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। 15 साल बाद विशेष योग बनने की बात को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए मंदिर में आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। मंदिर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर में जन्मोत्सव का विशेष आयोजन होगा। इस दौरान भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन, पूजा-अर्चना और आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल, जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर बिलासपुर का प्राचीन वेंकटेश मंदिर कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है और श्रद्धालु आधी रात होने वाले भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
राहुल गांधी दलितों के साथ खड़े: निशु आज़ाद के मुद्दे पर कांग्रेस का दावा
Noida, Uttar Pradesh:रांची, झारखंड | कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने CJP कार्यकर्ता निशु आज़ाद को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा, "राहुल गांधी हर उस मज़लूम के साथ हैं, जो सत्ता के द्वारा प्रताड़ित किए जा रहे हैं। जिन्हें सत्ता के द्वारा सताया जा रहा है। सत्ता के द्वारा सताए जाने वाले हर व्यक्ति के साथ राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी है। निशु आज़ाद भी सत्ता के द्वारा सताई गई है। भाजपा के संरक्षण में लोगों ने उसके पिता पर हमला किया लेकिन उन लोगों की गिरफ्तारी तक नहीं हो पा रही है और वो बच्ची दर-दर भटक रही है... दलितों के नाम पर वोट की राजनीति करने वाली ये भाजपा असल में दलितों के साथ ऐसा ही व्यवहार करती है।"0
0
Report
बूंदी में मानसून फिर मेहरबान: बारिश ने खेतों-खलिहान को राहत दी
Jaipur, Rajasthan:एंकर। बुंदी बूंदी जिले में मानसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। जिले भर में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां आमजन को तेज गर्मी और उमस से राहत दी है, वहीं अन्नदाताओं के लिए यह बारिश किसी अमृत से कम नहीं है। लगातार हो रही बारिश से खेतों में फसलों को जीवनदान मिला है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बूंदी शहर में भी कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सड़कों पर पानी-पानी का नजारा देखने को मिला। बारिश के बाद जिले भर के बांधों, तालाबों और अन्य जलाशयों में पानी की आवक बढ़ने लगी है। सुहावने मौसम के बीच अच्छी बारिश से आमजन के साथ ही किसानों में भी खुशी का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
धरसींवा में शव मिलने से सनसनी, टाटा मैजिक से जुड़ा गुमनाम मामला पुलिस जांच
Begun, Rajasthan:रायपुर धरसींवा में शव मिलने से सनसनी टाटा मैजिक में चादर से बंधा मिला व्यक्ति का शव पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर भागे चालक और उसका साथी रात करीब सवा एक बजे पुलिस ने किया था वाहन का पीछा परस्तराई से शीतला मंदिर तक पुलिस ने किया पीछा वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भागे आरोपी टाटा मैजिक से चादर में बंधा मिला शव वाहन पर लिखे मोबाइल नंबर से संजय उर्फ मोरध्वज चौहान का मिला कनेक्शन शव की पहचान और मौत के कारण का अभी खुलासा नहीं हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका, पुलिस जांच जारी शाम तक पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद धरसींवा थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
द्वारका के कॉलोनी में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप, रेस्क्यू जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर के द्वारका परिसर स्थित कालोनी में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप की स्थिति मच गई। बताया जाता है कि मगरमच्छ लगभग तीन से चार फीट लंबा है और कॉलोनी के पास ही बने खेत में मगरमच्छ घुस गया है जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई है मामले की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है हालांकि जहां पर मगरमच्छ घुसा है वहां पर पानी ज्यादा है इस कारण उसका रेस्क्यू अभी नहीं हो रहा है लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मदद से इसको खाली कराया जा रहा है और उसके बाद इस मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। वही स्थानीय लोग द्वारका परिसर में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत में है0
0
Report
गंदरबल बीजेपी ने Er. Ajaz को दो वर्ष के लिए निलंबित किया, अधिकारीयों के साथ दुर्व्यवहार के कारण
Aram Pora, Ganderbal, The Bharatiya Janata Party (BJP) unit in central Kashmir’s Ganderbal district suspended Er. Ajaz from the party for a period of two years citing misconduct with government officials and inappropriate behaviour toward the public. An official suspension order signed by BJP District President Ganderbal, Er. Gh. Hassan Rather, stated that the disciplinary action follows several formal complaints lodged by administrative authorities. "It has been decided that Er. Ajaz is hereby suspended from the party for a period of two (2) years with effect from 03/09/2026, on account of his misbehaviour and misconduct with government employees, as well as his unfriendly and inappropriate conduct towards the public," the order read.0
0
Report
Advertisement
Nishu Azad केस में Jha बोले, राहुल गांधी cognizance से पहले एक्शन होना चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:Delhi | On the case related to CJP activist Nishu Azad, RJD leader Manoj Kumar Jha says, "... One person is openly saying how influential he is, that so-and-so person is his brother, in which he has spared no one. From the top level to the middle level, everyone is involved in this, so there is nothing left to say about it. Before Rahul Gandhi took cognizance of this, action should have been taken by taking suo motu cognizance."0
0
Report
महोबा में बारिश से कच्चे मकान ढह गए, 3 सेकंड में मलबा फैल गया
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा ब्रेकिंग कच्चे मकानों के लिए काल बनी रुक रुककर हो रही बारिश, महज तीन सेकेण्ड में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, देखते ही देखते सड़क पर बिखर गया मकान का मलबा, सुनसान सड़क होने से टला बड़ा हादसा, तीन सेकेण्ड में मलबे तब्दील होते मकान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा वायरल, जनपद वासियों के लिए बबाल-ए-जान बनी बीते एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश, चरखारी तहसील क्षेत्र के कुड़ार गांव का मामला।0
0
Report
रघुवीर घाट में फिर से दराड़ गिरा, यातायात ठप
Ratnagiri, Maharashtra:खेड-रत्नागिरी रघुवीर घाटात गुरुवारी रात्री पुन्हा मोठी दरड कोसळल्याने वाहतूक ठप्प झाली आहे.. रत्नागिरी-सातारा जिल्ह्याला जोडणाऱ्या रघुवीर घाटात गुरुवारी रात्री पुन्हा मोठी दरड कोसळल्याने वाहतूक ठप्प झाली आहे.. रस्त्यावर माती व मोठे दगड आल्याने वाहनांची ये-जा बंद झाली असून,सातारा जिल्ह्यातील सुमारे १५ ते २० गावांचा रत्नागिरीशी संपर्क विस्कळीत झाला आहे.. दरड कोसळलेल्या ठिकाणी अकलपे-खेड एसटी बस सकाळपासून अडकली असून,बसमधील विद्यार्थी,महिला आणि अन्य प्रवाशांना मोठ्या गैरसोयीला सामोरे जावे लागत आहे.. खेडकडे येणारे अनेक प्रवासीही घाटात अडकले आहेत.. दरड हटविण्यासाठी संबंधित यंत्रणेकडून काम सुरू करण्यात आले आहे.मात्र, मोठे दगड असल्याने जेसीबीच्या मदतीने मलबा हटविण्यात अडचणी येत आहेत.. त्यामुळे ब्रेकरच्या साहाय्याने मोठे दगड फोडून रस्ता मोकळा करण्याचे काम करण्यात येणार आहे.. रस्ता पूर्ववत होण्यासाठी किती वेळ लागेल, हे अद्याप स्पष्ट झालेले नाही..0
0
Report
Advertisement
