icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

INDIA गठबंधन के एजेंडे: शिक्षा मंत्री इस्तीफा और आर्थिक संकट, दो महीने बाद बैठक

Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DIPANKAR BHATTACHARYA (CPI-ML) ON INDIA BLOC MEETING/ DMK दिल्ली | INDIA गठबंधन की बैठक पर CPI(M-L) नेता दीपांकर भट्टाचार्य कहते हैं, "अभी सबसे ज़रूरी मुद्दा शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा है, जिस पर देश भर के युवा आवाज़ उठा रहे हैं। पूरे INDIA गठबंधन ने इस पर बात करने का फ़ैसला किया है, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा भारी आर्थिक संकट है और सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। पेट्रोल, डीज़ल और LPG की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए अर्थव्यवस्था पर चर्चा करने के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की ज़रूरत है। मेरी नज़र में ये दो सबसे अहम बातें हैं; बाकी रही बात, तो अगली बैठक दो महीने बाद होनी है और संसदीय तालमेल का भी मामला है, जिसमें झारखंड भी शामिल है..." लोकसभा स्पीकर को 20 TMC सांसदों के पत्र पर वे कहते हैं, "...सरकार बदलने के बाद पिछले एक महीने में बंगाल के हालात ऐसे हैं कि पूरे राज्य में भारी परेशानी और हाहाकार मचा हुआ है..."
0
0
Report

चिड़िंगा-सीलोड़ी मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, 2 घायल

Karnaprayag, Uttarakhand:चिडिंगा- सिलोड़ी मोटर मार्ग पर एक बुलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस तथा एक निजी वाहन से अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बीओ 1 / नारायणबगड़ ब्लाक के अंतर्गत सिलोड़ी गांव के समीप एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिलोड़ी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। दोनों घायलों को खाई से रेस्क्यू कर सडक़ मार्ग तक लाया गया। जहां से 108 एम्बुलेंस तथा एक अन्य वाहन के जरिए उन्हें उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया । सिलोड़ी गांव के बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घायलों में बुलेरो टैक्सी चालक मनीष बिष्ट (35) पुत्र कुंदनसिंह, प्रदीप गुसाईं (38) पुत्र गंगासिंह दोनों सिलोड़ी गांव के हैं। चिकित्सा प्रभारी डा0 नवीन डिमरी ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बाइट --- डॉ नवीन डिमरी। प्रभारी चिकित्साधिकारी।
0
0
Report

लिविंग पार्टनर के छोड़ने से युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या घटना, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:लिविंग रिलेशनशिप मे रह रही युवती पार्टनर के छोड़ने से परेशान हो जहरीला पदार्थ खाकर थाने पहुंची; पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका मानसी के पिता की तहरीर पर शादीशुदा लिविंग पार्टनर प्रभात सक्सेना के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया. महिला ने थाना मझोला के मिशन शक्ति केंद्र जाकर प्रभारी से Poison खाने की शिकायत की और तत्काल उसकी तबियत बिगड़ गयी. जानकारी होते ही मिशन शक्ति प्रभारी अपनी टीम के साथ महिला को लेकर नजदीकी थाने पहुंचे जहाँ इलाज के दौरान मौत हुई. करीब 5 साल से मृतका शादीशुदा प्रभात सक्सेना के साथ किराये के मकान में रह रही थीं. एसपी सिटी के मुताबिक बीती 6 तारीख को दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद दोनों थाने आये जहाँ मिशन शक्ति केंद्र परCounselling के बाद साथ रहने के निर्णय लिए गए थे. एसपी सिटी के अनुसार महिला को आज उसका शादीशुदा लिविंग पार्टनर वापस छोड़कर चला गया था जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रभात सक्सेना को गिरफ्तार किया. पुलिस मामले की आगे की कार्यवाही में जुटी. जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम मानसी है, मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का पूरा मामला. बाइट: कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी मुरादाबाद।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर में 6 मिनट 24 सेकंड में 651 नारियल फोड़कर रिकॉर्ड बना धर्मेंद्र राजभर

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर स्थित आदर्श भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में ‘कोकोनट मैन’ धर्मेंद्र राजभर ने महज 6 मिनट 24 सेकंड में 651 नारियल फोड़कर नया इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी और सुरक्षा व्यवस्था भीड़ के सामने कमजोर पड़ गई। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, उनके साथ जखनियां विधायक बेदीराम, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मुराहू राजभर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और एमएलसी रामसूरत राजभर भी मंच पर उपस्थित थे। मंत्री ने कहा कि गरीब परिवार का बेटा मेहनत और भगवान की कृपा से प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। 2027 के चुनाव को लेकर मंत्री ने बड़ा बयान दिया कि गाजीपुर में भी कमल खिलने वाला है।
0
0
Report

8 साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म: रहरा में आरोपी फरमान का मकान बुलडोजर से ध्वस्त

Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी फरमान के घर घटना के 4 घंटे के भीतर योगी आदित्यनाथ सरकार के पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर चला कर घर ध्वस्त कर दिया। अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फरमान के मकान पर बुलडोजर चला दिया। घटना सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी police बल तैनात रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, जिलाधिकारी नितिन गौड़ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी फरमान के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मामला अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

पुरैनी गोलीकांड: 70 वर्षीय जेरुन खातून की मौत, पुलिस अपराधी की तलाश तेज़

Madanpur, Bihar:जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत औराय पंचायत के दीवान टोला चंदा वार्ड संख्या-18 में सोमवार रात्रि 8 बजे को हुई गोलीबारी की घटना में 70 वर्षीय महिला जेरून खातून की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जेरून खातून अपने पुत्र मो नसीम के साथ किसी आवश्यक कार्य से स्थानीय सरपंच के यहां गई थीं। वहां से वापस लौटने के दौरान औराय एवं रसूल टोला चंदा के बीच मुसहरिया के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे。 सूचना मिलते ही पुरैनी थानाध्यक्ष रितेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस पदाधिकारी कुंदन पासवान एवं दीनानाथ सहित अन्य जवान भी मौजूद थे। पुलिस ने तत्काल सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। स्थानीय निवासी मोहम्मद फखरुद्दीन ने बताया कि गोलीकांड की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां महिला को गोली लगी हुई थी। इसके बाद पुरैनी पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर राज्यhood बहाली के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की बैठक — आगे क्या होगा?

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन कहते हैं, "आज जम्मू-कश्मीर के सभी सीनियर नेताओं को मौजूदा राजनीतिक हालात और हाल ही में हुए संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए बुलाया गया था। हमने राज्य का दर्जा (statehood) बहाल करने के मुद्दे पर भी बात की, जिसकी कांग्रेस पार्टी हमेशा से वकालत करती रही है और हमारे क्षेत्र के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाती रही है। हमने पहले भी सभी ज़िलों में बड़े विरोध-प्रदर्शन किए थे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी एक बड़ा प्रदर्शन किया था। कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी की थी, क्योंकि वहां के लोग यही चाहते हैं। राज्य का दर्जा न होने से कई तरह की मुश्किलें आ रही हैं और विकास के काम रुक गए हैं और ब्यूरोक्रेसी, पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से गवर्नर के कंट्रोल में है। हर फ़ाइल गवर्नर के पास जाती है। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर भी दूसरे राज्यों की तरह काम करे—वहां भी एक सही सरकारी और प्रशासन हो—ताकि चुनी हुई सरकार राज्य को ठीक से चला सके, न कि कोई ऐसा गवर्नर प्रशासन चलाए जिसे लोगों ने नहीं चुना है..."
0
0
Report

ब्रैडफोर्ड में पाक कब्जे वाले कश्मीर के खिलाफ प्रदर्शन, मानवाधिकार उल्लंघन की चिंताएं

Noida, Uttar Pradesh:ब्रैडफोर्ड - कश्मीरी समुदाय के लोगों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और कम्युनिटी के प्रतिनिधियों ने ब्रैडफोर्ड में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस इलाके में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ ज़रूरत से ज़्यादा बल का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के आयोजकों का दावा है कि PoJK में, खासकर रावलकोट में, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कई आम नागरिक मारे गए और घायल हुए。
0
0
Report
Advertisement

भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ मंदिर में पूजा शुरू की; महंत चंदू मुखिया से मुलाकात

Bharatpur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज डीग के पूंछरी के लौठा पहुंचे ,जहां उन्होंने श्रीनाथ जी मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की और गिरराज गोवर्धन जी की पत्नी गीता शर्मा के साथ पैदल परिक्रमा शुरू की। इस अवसर पर उन्होंने श्रीनाथ जी मन्दिर के महंत चंदू मुखिया जी को जड़ित की बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम भी मौजूद रहे। गृह राज्य मंत्री बेढम ने श्रीनाथजी मंदिर के महंत चंदू मुखिया जी को राधे राधे का दुपट्टा पहनाकर बधाई दी। इस दौरान चंदू मुखिया व जवाहर सिंह बेढम से ZEE MEDIA ने खास बातचीत की। आइये आपको सुनवाते है क्या कहा चंदू मुखिया और मंत्री जवाहर बेढम से。
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के माइनिंग कारोबारी पर हमला: दो अभियुक्त घायल, हथियार बरामद

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र जिले में माइनिंग कारोबारी सुनील भाटिया उर्फ बंटी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी रोबिन उर्फ मोनू निवासी शहजादपुर और मुख्य शूटर अमन निवासी बड़ोत (करनाल) पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करते हुए घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों की टांग में गोली लगी। घटना पिपली बस स्टैंड के पीछे की है। दोनों आरोपियों को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए CIA-1 की टीम पिपली बस स्टैंड के पीछे लेकर गई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने वहीं हथियार छिपा रखे थे। सीआईए-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि मामले में पकड़ गए आरोपियों का रिमांड चल रहा है। आज पुलिस टीम मोनू और अमन को हथियार की निशानदेही के लिए पिपली बस स्टैंड के पीछे लेकर आई थी। रिमांड के दौरान इन्होंने कबूल किया था कि वारदात के बाद यहां हथियार छिपाए थे। वेपन से टीम पर फायरिंग की टीम ने उनसे छुपाए हथियारों की निशानदेही करवाई तो दोनों ने उसी वेपन से टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। टीम ने उनको रोकने की कोशिश की। हालात को देखते हुए टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान रोबिन उर्फ मोनू और अमन के पैर में गोली लगी। दोनों को पहुंचाया अस्पताल। उससे बाद दोनों को काबू कर लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहाबाद के माइनिंग कारोबारी सुनील भाटिया पर रोबिन उर्फ मोनू ने पुरानी रंजिश में हमला करवाया था। उसी ने अपने जीजा विजय और तुर्की में अपने भाई साहिल और यूके में एक दोस्त की मदद से साजिश रची थी। अमन ने राहुल के साथ मारी गोलियां। इस मामले में पुलिस पुलिस इन घायल आरोपियों के साथ-साथ राहुल और विजय को पकड़ चुकी है। घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना देकर बुलाया है। पहले से चल रही थी रंजिश रोबिन का सुनील भाटिया के साथ लंबे समय से कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। इसी दौरान सुनील की शिकायत पर माइनिंग विभाग ने रोबिन की एक गाड़ी जब्त कर ली थी। इस घटना के बाद रोबिन की रंजिश और गहरी हो गई। रीकी कर जुटाई जानकारी पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात से पहले सुनील भाटिया की पूरी रेकी करवाई गई थी। आरोपियों ने उसकी दिनचर्या, आने-जाने के रास्ते और ठिकानों की जानकारी जुटाई। रेकी के दौरान एक मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया, जबकि हमले वाले दिन दूसरी बाइक लेकर आरोपी मौके पर पहुंचे, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। मिट्‌टी डलवाने के बहाने आए शूटर 31 मई को दोनों शूटर सुनील भाटिया का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने मिट्टी डलवाने के बहाने सुनील से बातचीत शुरू की। चूंकि वे उसे जानते और पहचानते नहीं थे, इसलिए पहले उसका नाम पूछा गया और मोबाइल नंबर लेकर पहचान की गई। जब उन्हें यकीन हो गया कि सामने खड़ा व्यक्ति सुनील भाटिया ही है, तब उन्होंने बातचीत बंद कर दी। जाते हुए मारी गोलियां सुनील जैसे ही वहां से वापस मुड़कर जाने लगा तो आरोपियों ने उसे दोबारा आवाज देकर बुलाया। पीछे मुड़ते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में एक गोली उसकी जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली गर्दन में जा फंसी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top