450331
बुरहानपुर में सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया विभाजन स्मृति दिवस
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में विभाजन स्मृति दिवस मनाया गया। मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख, प्रशासनिक अधिकारी और सिंधी समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानियां सुनाई गईं और एक वीडियो फिल्म दिखाई गई जिसमें विभाजन से संबंधित दृश्य और लोगों के अनुभव शामिल थे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सिंधी समाज के लोगों ने भाग लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुजुर्ग साज के साथ धुन पर नाचता रंग-बिरंगा पक्षी: आंगन महफिल
Noida, Uttar Pradesh:कभी-कभी सुकून के लिए किसी बड़ी महफिल की जरूरत नहीं होती... बस एक अच्छी धुन और उसे सुनने वाला कोई साथी काफी है! धूप से खिले आंगन में बुजुर्ग शख्स पारंपरिक SAZ बजा रहे हैं, वहीं पास रखी लकड़ी की कुर्सी पर बैठा रंग-बिरंगा LORIKEET पक्षी इस माहौल का हिस्सा बना हुआ है। उंगलियां साज के तारों पर चल रही हैं और आसपास संगीत की मधुर धुन गूंज रही है। इंसान हो या पक्षी, सुकून भरे संगीत का अपना ही मजा है! साज की धुन में खोया रंग-बिरंगा पक्षी! संगीत की महफिल में अनोखा मेहमान! बुजुर्ग के साज पर झूम उठा आंगन! संगीत, सुकून और एक प्यारा साथी! धुन बजती रही, पक्षी सुनता रहा!0
0
Report
STATIC ELECTRICITY से बच्चों के बाल उड़े, क्लास में मजेदार विज्ञान देखने को मिला
Noida, Uttar Pradesh:क्लास में पढ़ाई चल रही हो और अचानक बच्चों के बाल खड़े हो जाएं, तो हंसी तो छूटेगी ही! चीन के दो टीचर्स ने STATIC ELECTRICITY का ऐसा मजेदार प्रयोग किया कि बच्चे खुद को देखकर हंसने लगे। सिर के ऊपर लाल रंग का चार्ज किया हुआ कपड़ा रखा गया और जैसे ही बच्चे उसके नीचे से गुजरे, उनके बाल हवा में सीधे खड़े हो गए। किसी के बाल ऊपर उठे, तो किसी का पूरा लुक ही बदल गया। हंसी-मजाक के बीच बच्चों को बिजली के चार्ज का विज्ञान भी समझ आ गया। इसे कहते हैं पढ़ाई के साथ मस्ती! बिजली के चार्ज से खड़े हुए बच्चों के बाल! साइंस के प्रयोग ने बदला बच्चों का लुक! बाल खड़े हुए, क्लास में गूंजे ठहाके! खेल-खेल में समझाया STATIC ELECTRICITY! ऐसी मजेदार साइंस क्लास देखी है?0
0
Report
10 साल की बच्ची HANDPAN पर अद्वितीय धुनें बनाने लगी
Noida, Uttar Pradesh:संगीत सीखने के लिए न तो बड़े मंच की जरूरत है और न ही किसी खास माहौल की... हुनर हो तो घर का कोना भी संगीत से गूंज उठता है! देखिए, जानवरों के प्रिंट वाले नाइट सूट में बैठी ये नन्ही बच्ची HANDPAN पर अपनी उंगलियों से एक के बाद एक खूबसूरत धुनें निकाल रही है। सामने पियानो भी रखा है, लेकिन फिलहाल पूरा ध्यान इसी अनोखे वाद्य पर है। उम्र छोटी है, मगर उंगलियों का तालमेल और संगीत में डूबने का अंदाज देखने लायक है! नन्ही उंगलियों से निकली सुरीली धुन! 10 साल की बच्ची का अनोखा संगीत! HANDPAN पर दिखाया कमाल का हुनर! पजामे में बैठकर छेड़ी संगीत की धुन! छोटी उम्र, संगीत की गहरी समझ!0
0
Report
Advertisement
फ्रेम में हू-ब-हू सड़क: कलाकार हूआंग याओ ने रचा खुबसूरत जादुई कैनवास
Noida, Uttar Pradesh:कभी-कभी कलाकार तस्वीर नहीं बनाते, बल्कि हकीकत को ही कैनवास पर उतार देते हैं! देखिए, सड़क किनारे बैठे आर्टिस्ट हुआंग याओ ने एक सुनहरे फ्रेम के भीतर सामने दिख रही सड़क, फूलों से लदे पेड़ और रास्ते का ऐसा चित्र बनाना शुरू किया कि असली नजारा और पेंटिंग एक-दूसरे में घुलते नजर आने लगे। जैसे-जैसे ब्रश चलता है, फ्रेम के भीतर भी वही सड़क दिखाई देने लगती है। ऐसा लगता है मानो इस फ्रेम के पार एक दूसरी दुनिया खुल रही हो! फ्रेम के भीतर उतार दी पूरी सड़क! पेंटिंग और हकीकत का गजब मेल! कैनवास पर हूबहू उतरा सड़क का नजारा! सुनहरे फ्रेम में खुली दूसरी दुनिया! ब्रश से रचा आंखों को धोखा देने वाला जादू!0
0
Report
उम्र फीकी, जोश भारी: बुजुर्ग महिला का डांस सबको नाचने को मजबूर कर गया
Noida, Uttar Pradesh:त्योहार में डांस करने के लिए उम्र नहीं, बस दिल में जोश होना चाहिए! देखिए, सफेद बालों वाली ये बुजुर्ग महिला रंग-बिरंगे टेंट और संगीत के बीच पूरे उत्साह से थिरक रही हैं...कभी नीचे बैठकर डांस करती हैं, तो कभी घूमकर हाथों से ऐसे स्टेप्स दिखाती हैं कि आसपास मौजूद लोग भी उनका उत्साह बढ़ाने लगते हैं...जहां बाकी लोग त्योहार का आनंद ले रहे हैं, वहीं इनका डांस पूरे जश्न की जान बन गया है! डांस के आगे उम्र भी हुई बेअसर! बुजुर्ग महिला के ठुमकों ने लूटी महफिल! त्योहार में इनके डांस का जलवा! जोश ऐसा कि भीड़ भी झूम उठी! उम्र बढ़ी, डांस का जुनून नहीं!0
0
Report
बिल्ली का अजब रिएक्शन: मेट्रोनोम की टिक-टिक पकड़ने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:काले मेज पर बैठी ये बिल्ली सामने रखे METRONOME की हर टिक-टिक पर नजर गड़ाए है...जैसे ही उसका पेंडुलम झूलता है, टिक-टिक की आवाज आती है...बिल्ली गजब रिएक्शन देती है...लगता है आज इसकी पूरी कोशिश इस टिक-टिक की धुन को पकड़ने की है! टिक-टिक पर बिल्ली की नजर! पेंडुलम को पकड़ने में जुटी बिल्ली!0
0
Report
Advertisement
नन्हे भक्तों की मासूम आरती में सच्ची श्रद्धा की झलक
Noida, Uttar Pradesh:भक्ति के लिए न उम्र की जरूरत होती है और न ही बड़े-बड़े शब्दों की... कभी-कभी बच्चों की मासूमियत ही सबसे खूबसूरत पूजा बन जाती है! देखिए, नन्हा बच्चा हाथ में अगरबत्ती लिए बैठा है, तो पास में छोटी बच्ची खुशी से ताली बजाकर गणपति बप्पा की आरती में शामिल है...न कोई दिखावा, न कोई बनावट... बस अपने अंदाज में भगवान के प्रति प्यार और श्रद्धा...बच्चों की ये मासूम भक्ति चेहरे पर मुस्कान ले आती है नन्हे भक्तों की अनोखी आरती! गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे बच्चे! अगरबत्ती और तालियों से सजी आरती! मासूमियत में झलकी सच्ची श्रद्धा! नन्हे हाथों से बप्पा की आराधना!0
0
Report
पांडा पानी में मस्ती करता दिखा—ठंडे कुंड के बीच जल खेल
Noida, Uttar Pradesh:गर्मी हो या ठंडा पानी... नहाने का मजा तो बनता है! देखिए, ये पांडा चट्टानों के बीच बने पानी के कुंड में जमकर मस्ती कर रहा है...कभी दोनों पंजों से पानी उछालता है, तो कभी पूरे शरीर को घुमाकर पानी में छप-छप करने लगता है...इसकी हरकतें देखकर लगता है कि फिलहाल इसे दुनिया की किसी और चीज की फिक्र नहीं... बस पानी और मस्ती का साथ चाहिए!\n\nपांडा की पानी में जमकर मस्ती!\nपंजों से पानी उछालता पांडा!\nनहाने का ऐसा शौक, देखते रह जाएंगे!\nपानी में उतरा पांडा का मस्ती मोड!\nठंडे पानी में पांडा की छप-छप!0
0
Report
लखनऊ के इंदिरा नगर में रेस्टोरेंट में आग, दमकल ने समय रहते नियंत्रण पाया
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर की गाजीपुर थाना क्षेत्र में लेखराज मार्केट के पास.-रेस्टोरेंट में आग लगी किसी भी दुर्घटना की सूचना नहीं है.. फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते ही आग पर पाया काबू... फायर ब्रिगेड के दमकल टीमों ने समय रहते ही आग पर पाया काबू..अगल-बगल की कोई भी इमारत इस आग की चपेट नही है,किसी भी तरह का जनहानि नहीं हुआ.. दमकल की टीमों ने समय रहते ही आग पाया काबू.. सब रहते ही बड़ा हादसा टला..0
0
Report
Advertisement
एटा में शराब ओवरडोज से तीन युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप
Etah, Uttar Pradesh:एटा बिग ब्रेकिंग... एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवकों की हुई मौत, युवकों की मौत से क्षेत्र में मचा हड़कंप, शराब पीने के बाद तीनों युवकों की हालत बिगड़ी, युवकों की शराब के ओवरडोज से मौत होने की आशंका - पुलिस समर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले थे तीनों युवक, ग्रामीणों ने तीनों युवकों को आनन फानन में एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, जहां डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पुलिस ने तीनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, तीनों युवकों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, तीनों युवकों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं,पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का चल सकेगा पता, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं, थाना निधौली कलां क्षेत्र के किशोरपुर गांव का पूरा मामला। बाइट - सोमरन सिंह, मृतक के बाबा। बाइट - शिवकुमार, मृतक का भाई बाइट - डॉ. ईलामारन जि. SSP एटा। रिपोर्ट - हर्ष द्विवेदी एटा।0
0
Report
सीतामढ़ी में दीपावली पर मां काली पूजा की धूम: भक्तों की भीड़ उमड़ी
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी जिले में दीपावली के अवसर पर मां काली पूजा की धूम भी देखने को मिल रही है जिले के अलग अलग प्रखंडों में शहर से लेकर गांव तक माता काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है । परिहार प्रखंड के बराही गांव में मां काली पूजा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है पूजा पंडाल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा इस अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया जिसमें मां की महिमा का गुणगान सुनने के लिए भारी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और भक्तिमय शाम का लाभ उठाया ।0
0
Report
बाल श्रम के विरुद्ध उपवास: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जागृति और संवेदना का संदेश दिया
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बाल अधिकार कार्यकर्ता मुकुंद चौधरी की पहल पर बाल श्रम एवं बाल दुर्व्यवापर के विरुद्ध ‘मानवता के लिए उपवास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक दिवसीय सामूहिक उपवास के माध्यम से दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के भीतर मानवीय संवेदना जागृत कर बाल श्रम एवं बाल दुर्व्यापार मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। खासकर होटल, गैराज और छोटे संस्थानों के नियोजकों को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि वे बच्चों से बाल मजदूरी कराते हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। बाल तस्करी कर दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए भेजा जाता है। युवाओं ने नियोजकों में बच्चों के प्रति संवेदना जागृत करने के लिए यह पहल की।0
0
Report
Advertisement
रांची में छठ सुरक्षा: 2000 से अधिक पुलिस, ड्रोन व महिला कर्मी तैनात
Ranchi, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा की व्यापक तैयारी की गई है। छठ घाटों से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक दो हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इस बार सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती होगी। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिन तालाबों पर NDRF या SDRF की तैनाती संभव नहीं होगी, वहां स्थानीय गोताखोरों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। बड़े तालाबों पर भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर भीड़ अधिक रहती है। महिलाकर्मियों को सादे कपड़ों में भी घाटों के आसपास तैनात किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती शहर और ग्रामीण इलाकों में रहेगी, प्रमुख घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी मजबूत की जाएगी। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। त्योहार के दौरान बाहर जाने वाले परिवारों के खाली घरों की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाई गई है ताकि चोरी और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बड़े तालाबों और डैमों में दुर्घटनाओं की आशंका के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीमों और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती रहेगी। गहरे पानी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्याकालीन अर्घ्य और 16 नवंबर को प्रातःकालीन अर्घ्य दिए जाएंगे; इन दिनों पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और अपराध पर अंकुश संभव हो सके।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में 14 हजार के जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार; नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन चर्चा
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर पुलिस ने जाली नोट के कारोबार का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर जोड़ाकांही गांव से जाली नोट के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से 500 रुपये के 28 जाली नोट बरामद किए गए हैं, जिसकी कुल कीमत 14 हजार रुपये है. जाली नोट के साथ गिरफ्तार युवक साहेबगंज थाना क्षेत्र के मुशहरी का निवासी है. जाली नोट के साथ गिरफ्तार युवक करीब 20 हजार रुपये के जाली नोट लेकर आया था, जिसमें छह हजार रुपये बाजार में खपा चुका था, जबकि शेष 14 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए. जाली नोट के साथ गिरफ्तार युवक का नेपाल और बांग्लादेश कनेक्शन की भी बात सामने आ रही है. अब पूरे नेटवर्क की जांच SIT कर रही है. गिरफ्तार युवक से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इसे जाली नोटों की आपूर्ति नेपाल और बांग्लादेश से हो रहा है, जिसमें कई अन्य लोगों के शामिल है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे संगठित गिरोह काम कर रहा है. पुलिस अब सभी तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस इस बात की भी पता लगाने में जुटी है कि जाली नोट को किन-किन लोगों के माध्यम से स्थानीय बाजार में खपाये जा रहे थे. इस संगठित गिरोह दूसरे राज्यों में भी अपना नेटवर्क फैलाए हुए हैं. जिसके संबंध में जानकारी जुटा रही है, पुलिस तकनीकी जांच के साथ गिरोह के नेटवर्क और नोटों की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी हुई. पूरा मामला को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुस्सेपुर जोड़ाकांही गांव में एक व्यक्ति जाली नोट का इस्तेमाल कर स्थानीय लोगों को दे रहा है. सूचना के जांच के बाद एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में साहेबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं और जाली नोट के साथ उस युवक को गिरफ्तार कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसडीपीओ सरैया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरे नेटवर्क की जांच कर कार्रवाई कर सके और इसमें शामिल अन्य लोग को गिरफ्तार कर सके. फिलहाल पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.0
0
Report
नालंदा के मॉडल अस्पताल SNCU में शॉर्ट सर्किट से आग, 13 नवजात सुरक्षित
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल के शिशु वार्ड SNCU में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्टाफ की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। शिशु वार्ड में भर्ती 13 नवजात सुरक्षित बचे हैं। घटना बिहार थाना क्षेत्र स्थित मॉडल अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में हुई। सुरक्षा सुपरवाइजर नारज कुमार मिश्रा के अनुसार वार्ड में लगे एक बेड के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगी, लपटें उठीं। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड व अस्पतालकर्मियों ने आग पर काबू पाते हुए बेड को वार्ड से बाहर निकाल दिया।0
0
Report
Advertisement
