icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Mohammad WasimMohammad WasimFollow19 Sept 2024, 10:26 am

इच्छापुर में उधारी के 100 रुपए नहीं देने पर बहु ने सिर पर मारा पत्थर, घायल को कराया भर्ती

Burhanpur, Madhya Pradesh:

बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इच्छापुर में उधारी के 100 रुपए की बात को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी में रहने वाली बहु ने सिर पर पत्थर मार कर घायल कर दिया। सिर पर चोट लगने के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।‌ घायल राजेंद्र वाघ ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली बहु से मैंने 100 रुपए उधर दिए थे, उसने पैसे मांगे तो उस समय मेरे पास रुपए नहीं थे, मेरे द्वारा उसे बाद में रुपए देने की बात कही गई। जिसको लेकर विवाद कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ जांच शुरू की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भिवंडी-नाशिक एक्सप्रेस पर 100 मीटर स्टील पुल बना—महाराष्ट्र में पहली बार

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील मुंबई-नाशिक महामार्गावर १०० मीटर लांबीचा स्टील पूल बसवण्यात आला आहे. महाराष्ट्रातील हा पहिलाच स्टील पूल आहे. देशातील महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रकल्पातील महत्वाचा टप्पा पार पडला आहे. भिवंडी तालुक्यातील दिवे गावाजवळ मुंबई-नाशिक महामार्गावर १०० मीटर लांबीचा स्टील पूल बसवला गेला. पुलाची लांबी १०० मीटर, उंची १४ मीटर, रुंदी १४ मीटर आणि वजन १४०५ मेट्रिक टन आहे. हा पूल तामिळनाडूच्या त्रिची येथे तयार करून १३०० किलोमीटर अंतरावरून ट्रेलरने आणण्यात आला. रात्री महामार्गावरील वाहतूक बंद करून क्रेनच्या मदतीने १७.५ मीटर उंचीवर हा पूल बसवण्यात आला. यासाठी १५० टन क्षमतेच्या हायड्रॉलिक जॅकचा वापर करण्यात आला. या पुलाला C5 पेंटिंग आणि कंपनरोधक बेअरिंग्ज बसवण्यात आली आहेत. या संपूर्ण मार्गावर असे २८ स्टील पूल उभारले जाणार आहेत.
0
0
Report

पटना हाई कोर्ट ने बाराबर गुफाओं के निरीक्षण हेतु स्वतंत्र समिति का आदेश दिया

ARAarti RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:जहानाबाद जिले के मखदूमपुर ब्लॉक के दो पहाड़ियों के बीच स्थित मौर्यकालीन बाराबर गुफाओं में कथित प्रशासनिक उदासीनता और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पटना उच्च न्यायालय ने 21 सितम्बर को एक आदेश पारित करते हुए जहानाबाद के जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति को स्थल का भौतिक निरीक्षण करने और वहां मौजूद सुविधाओं और सुरक्षा उपायों की कमी पर एक रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने जहानाबाद के जिला मजिस्ट्रेट को श्रावणी और महाशिवरात्रि मेले सहित वार्षिक मेलों से एकत्रित राजस्व और पिछले पांच वर्षों में गुफाओं के विकास पर खर्च की गई राशि का पूरा रिकॉर्ड प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया। न्यायमूर्ति राजीव रॉय की एकल पीठ ने राजबल्लभ प्रसाद द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए 21 सितंबर को यह आदेश पारित किया। यह आदेश 28 सितम्बर को सामने आया। कोर्ट ने अपने 15 पृष्ठों के आदेश में कहा है कि यह न्यायालय इस बात पर विचार करने के लिए विवश है कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के मौर्य युग का यह ऐतिहासिक स्थल जो पूरे विश्व में अद्वितीय है को लेकर सरकार उदासीन है. न्यायाधीश महोदय ने कहा कि यदि यह जगह विश्व के किसी अन्य भाग में या दक्षिण/पश्चिमी भारत में स्थित होता तो क्या उसे इतनी घोर उपेक्षा का सामना करना पड़ता? कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की अजंता और एलोरा गुफाएँ तथा मध्य प्रदेश की भीमबेटका गुफाएँ और सanchi स्तूप इस बात के उत्कृष्ट उदाहरण हैं कि कैसे बुनियादी ढाँचे और पर्यटन का विकास करके सरकार के लिए पूरे वर्ष राजस्व उत्पन्न किया जा सकता है। पटना हाई कोर्ट ने विशेष रूप से यह टिप्पणी की कि जहानाबाद जिला प्रशासन निविदा शुल्क जैसे राजस्व एकत्र करने में ही विशेष रूप से रुचि रखता है, जबकि उस राजस्व का लगभग 0% ही स्थल पर बुनियादी ढांचे के विकास में पुनर्निवेश किया जाता है. न्यायमूर्ति ने अपने आदेश में कहा कि अदालतों ने यह माना है कि श्रावणी मेले से प्राप्त राजस्व का उपयोग क्षेत्र के उत्थान, स्वच्छता, सुरक्षा और स्थायी रूप से उन्नत बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए। बाराबर गुफाओं में इन सभी तत्वों का अभाव है। स्पष्ट रूप से, जिला और स्थानीय प्रशासन ने कोई सबक नहीं सीखा है, जिसके परिणामस्वरूप मौर्यकालीन यह महान स्थल आज घोर उपेक्षा की स्थिति में है。
0
0
Report

अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार,आरोपी पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई मुकदमे

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना भोजीपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गश्त के दौरान धौराटांडा से आटापट्टी सुमाली जाने वाले रास्ते से एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 302 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।रात में गश्त के दौरान हुई गिरफ्तारी थाना भोजीपुरा पुलिस चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शकील अहमद पुत्र वकील अहमद (निवासी वार्ड संख्या 06,कस्बा धौराटांडा, थाना भोजीपुरा को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 302 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।ट्रक चालक से खरीदकर फुटकर में बेचता था अफीम।पूछताछ के दौरान आरोपी शकील अहमद ने बताया कि उसने यह अफीम नैनीताल हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक चालक से खरीदी थी। वह इस अफीम को अपने घर ले जाकर अलग-अलग लोगों को ऊंचे दामों पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचता था। वह माल लेकर घर जा ही रहा था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुराना आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त शकील अहमद एक आदतन अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ थाना भोजीपुरा में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, बीएनएस और आर्म्स एक्ट से जुड़े करीब आधा दर्जन गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया।
0
0
Report
Advertisement

शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर 3 से हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आय

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow6m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगा की क्या यही वो सभ्य समाज है क्या ये उसी समाज के लोग हैं जो सभ्यता की बात करते है लेकिन यह खुद भूल जाते हैं कि किस तरीके से सभ्य समाज में रहा जाता है वीडियो में दिख रहे कन्फेक्शनरी शॉप के बाहर एक युवक की कुछ दबंग युवकों ने बेइंता लाठी डंडों से पिटाई की है युवक को पीटते हुए देखकर एक महिला भी चोटिल हुए युवक को बचाने के लिए आती है लेकिन युवक को पीट रहे दबंग उसे भी धक्का दे देते हैं और युवक को पीटते रहते हैं पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत शालीमार गार्डन थाने में की है वहीं पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के आधार पर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा फिलहाल मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है
0
0
Report

रanchi के सरकारी स्कूल में पानी-शौचालय और खेल मैदान की बदहाली, बच्चे परेशान

Ranchi, Jharkhand:राजधानी के रांची स्थित सरकारी विद्यालय में बुनियादी सुविधाएं मयस्सर नहीं। खेलने के मैदान से लेकर शौचालय के इस्तेमाल तक बच्चों को जूझना पड़ता है। वर्षों से खराब आरओ सिस्टम की वजह से जार का पानी पीने को मजबूर स्टूडेंट। स्कूल के प्रिंसिपल छुट्टी पर, प्रभारी के जिममें विद्यालय, किसी भी विषय पर बोलने से किया इनकार। पीने के पानी की समस्या रांची के कडरू स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को साफ और सुरक्षित पेयजल तक मयस्सर नहीं है। स्कूल में लगा RO सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके कारण बच्चों को बाहर से मंगाए जाने वाले जार के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वॉशरूम की बदहाली स्कूल के शौचालयों की स्थिति भी बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गंदगी और बदबू के बीच छात्र-छात्राओं को शौचालय का इस्तेमाल करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्वच्छता को लेकर सरकारी दावों के बीच स्कूल के वॉशरूम की यह तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। खेल मैदान की बदहाल स्थिति स्कूल परिसर में घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे बच्चों के खेलने-कूदने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। प्लेग्राउंड के नाम पर सिर्फ झूले का एक फ्रेम लगा हुआ नजर आता है। ऐसे में बच्चों की खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। मिड डे मील किचन की हालत बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाला किचन भी साफ-सफाई के मानकों पर सवाल खड़े करता है। किचन में जंग लगा पुराना मशीन पड़ा है, दीवारें गंदी हैं और छत भी जर्जर नजर आती है। खाना बनाने के लिए पानी भी बाल्टी से ढोकर लाना पड़ रहा है। स्कूल की समग्र बदहाली पीने के पानी से लेकर शौचालय, खेल मैदान और मिड डे मील किचन तक स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी साफ दिखाई देती है। जिस जगह बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव रखी जाती है, वहां बदहाली की ये तस्वीरें व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
0
0
Report
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: स्वर्ण पदक में छात्राओं का दबदबा, राज्यपाल उद्घाटन करते हैं

Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को 7वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 224 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा रहा। इनमें 39 पीएचडी, 132 स्नातकोत्तर (पीजी), 17 पीजी मेडिकल डिप्लोमा और 10 एमएड की उपाधियां शामिल हैं। समारोह की खास बात यह रही कि स्वर्ण पदक हासिल करने वालों में छात्राओं का दबदबा बरकरार रहा। कुल 26 स्वर्ण पदक विजेताओं में 15 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि लेने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का भी अवसर है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की अपनी अलग पहचान है और जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। आधुनिक शिक्षा के साथ जनजातीय भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बेटी की शिक्षा पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देती है। छात्रावास, छात्रवृत्ति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोल्हान की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जनजातीय समाज, कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य, स्थानीय अर्थव्यवस्था और संस्कृति से जुड़े विषयों पर शोध को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय के शोध का लाभ समाज तक पहुंचना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों का समय और भविष्य विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। सभी शैक्षणिक सत्र नियमित और परीक्षाएं समय पर हों, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी के बढ़ते अवसरों का लाभ उठाने के साथ विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक समाधान तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं के ज्ञान, कौशल, नवाचार और जिम्मेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सफलता केवल अच्छी नौकरी पाने में नहीं, बल्कि शिक्षा को समाज के लिए उपयोगी बनाने में है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जड़ों और कोल्हान की पहचान से जुड़े रहते हुए झारखंड तथा देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
0
0
Report

प्रतापगढ़ गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIr को लेकर भी आपत्तियां जताईं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस की ओर से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला, ब्लॉक, मंडल और नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने SIr के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी। रामलाल मीणा ने SIr प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से लगातार मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग SIr को मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं को शामिल करने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया बताता है। आयोग ने पहले कहा है कि प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
0
0
Report

भगत सिंह जन्मोत्सव पर रावतभाटा में एकता एवं देशभक्ति की रैली

Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - एंकर - शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने भगत सिंह के विचारों, देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा हैं। रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों और वर्गों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में DGGI की छापेमारी: तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर कागजात-स्टॉक की जांच

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर DGGI की छापेमारी, कागजात-स्टॉक की जांच फर्रुखाबाद के कायमगंज में दो तंबाकू कारोबारियों के घर DGGI का छापा मंगलवार लखनऊ से पहुंचीं टीमें, घरों के मुख्य द्वार बंद कर शुरू की जांच कारोबारी गौरव गुप्ता और संजय अग्रवाल उर्फ मुन्ना के ठिकानों पर छापेमारी की गयी कागजात और तंबाकू के स्टॉक की जांच जारी, छापेमारी से कारोबारियों में मचा हड़कंप DGGI अधिकारियों ने कार्रवाई की वजह पर नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
0
0
Report

भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया

Kota, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा कोटा आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा पर है नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा पहुंचे एयरपोर्ट पर मंत्रियों,विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सीएम का स्वागत किया यहां से वे सीधे 80 फीट रोड स्थित निर्माणाधीन भाजपा शहर जिला कार्यालय पहुंचें मुख्यमंत्री यहां कार्यालय के निर्माणकार्य का जायजा लिया यहां से मुख्यमंत्री बारां रोड स्थित एक सभागार में पहुंचे और पंचायत चुनाव को लेकर कोटा देहात और बूंदी जिले के भाजपाः कार्यकर्ताओं से संवाद किया बैठक में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों, संगठन की गतिविधियों और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोटा के महापौर, उप महापौर, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, विधायक, मंडल और जिला स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए
0
0
Report

रांची विश्वविद्यालय में NSUI का प्रदर्शन: सत्र विलंब पर छात्रों की तेज़ नाराज़गी

Ranchi, Jharkhand:आज NSUI की ओर से रांची विश्वविद्यालय में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में लगातार चल रहे सत्र विलंब और परीक्षा में देरी का मुद्दा उठाया। NSUI नेताओं का कहना है कि जब से सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति बनी हैं, छात्रों को उम्मीद थी कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही सत्र की देरी को दूर किया जाएगा। लेकिन उनके मुताबिक, करीब छह महीने बीत जाने के बावजूद परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। NSUI ने कहा कि सत्र 2023-26 और 2027 के विद्यार्थियों की अब तक केवल तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। इसका रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया है और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि भी अब जारी की गई है। वहीं, सत्र 2024-27 और 2028 के विद्यार्थियों की अब तक केवल दो सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई हैं। NSUI का कहना है कि इस समय तक कम से कम चार सेमेस्टर की परीक्षाएं हो जानी चाहिए थीं। इसी तरह सत्र 2025-28 और 2029 के विद्यार्थियों की अब तक केवल प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई है और उसका रिजल्ट भी अभी जारी नहीं किया गया है। NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि जब भी छात्र आंदोलन की तैयारी करते हैं, विश्वविद्यालय प्रशासन आनन-फानन में रिजल्ट या परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना जारी करता है। संगठन का आरोप है कि कई परीक्षाओं के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया जाता है। NSUI ने कहा कि एक तरफ विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा नहीं करा पा रहा है और दूसरी तरफ परीक्षा देने वाले छात्रों के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र फेल हो रहे हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन की घोषणा के बाद ही चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी की गई। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संगठन का कहना है कि पिछले आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का एक टेंटेटिव शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन उसके अनुसार भी परीक्षाएं नहीं कराई जा रही हैं। NSUI ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जारी किए गए टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार समय पर परीक्षाएं आयोजित करे और सभी लंबित सत्रों को जल्द से जल्द पूरा करे। NSUI नेताओं का कहना है कि सत्र में देरी की वजह से बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तय समय के अनुसार परीक्षाएं आयोजित नहीं की गईं और पूरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया, तो संगठन दोबारा बड़ा आंदोलन करेगा। संगठन ने विश्वविद्यालय में तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी है。
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में पीएम आवास योजना के चयन के आरोपों पर ग्रामीणों का हंगामा

Nalanda, Bihar:एंकर:सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर और ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन नालंदा में ग्राम सभा के दौरान पीएम आवास योजना को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ताजा मामला हरनौत प्रखंड के सरथा पंचायत का है, जहाँ पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया को भी बंधक बना लिया। हंगामे के कारण आम सभा को स्थगित करना पड़ा। दरअसल, सरथा पंचायत में पीएम आवास योजना के लिए कुल 1650 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 482 लाभुकों का चयन किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आवास सहायक की मिलीभगत से ऐसे लोगों का चयन किया गया है, जिनके पास पहले से पक्का मकान है और कुछ लोग सरकारी नौकरी में भी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरी ओर वास्तविक जरूरतमंद, जो झुग्गी-झोपड़ी में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं, उन्हें योजना की सूची से बाहर कर दिया गया है। इसी को लेकर ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताया और मुखिया को बंधक बना लिया। हालांकि मुखिया के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और बाद में आम सभा को स्थगित कर दिया गया। इसके पूर्व ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर प्रखंड कार्यालय का भी घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीएम आवास योजना से वंचित सरथा पंचायत के दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी उदिता सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पंचायत में पीएम आवास योजना के लाभुकों की दोबारा जांच कराने की मांग की, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। वहीं जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मामले की जांच कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
0
0
Report

कोडरमा घाटी की खस्ताहाल सड़कों पर गड्ढे मौत का खतरा बन रहे

Koderma, Jharkhand:16 किलोमीटर की कोडरमा घाटी और उसमें 36 मोड मोड़ के साथ अप्रत्याशित ढलान और चढ़ाई... इन सब के बीच इन दिनों कोडरमा घाटी में बड़े-बड़े गड्ढे हर पल दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। अगर आप रांची से पटना या पटना से रांची जाने के क्रम में बिहार झारखंड की सीमा से सटे कोडरमा घाटी से गुजरते हैं, तो पूरी तरह से चौकन्ना रहिए क्योंकि कोडरमा घाटी की सड़क में घुमावदार और तीखे मोड़ के साथ सड़क में बने गढ्ढे भी आपके स्वागत के लिए तैयार है। तीखे और घुमावदार मोड़ के साथ ढलान और चढ़ाई की स्थिति में गढ्ढो का सामना करने के लिए आपकी सावधानी जरूरी है। घाटी में सड़क किनारे भी साईनेज बोर्ड में आपको धीरे चल आगे घुमावदार मोड़ है जैसे संदेश दिखेंगे लेकिन उसे संदेश में गढ्ढो का जिक्र नहीं होगा, उसका अंदाजा आपको खुद लगाना होगा। खासकर इस मौसम में गढ्ढो में अगर पानी भरा हो तो आप अपने वाहन की गति को नियंत्रित कर लीजिए, नहीं तो इन गढ्ढो के कारण दुर्घटना हो ना हो आपकी गाड़ियों को नुकसान जरूर पहुंच सकता है। बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोडरमा घाटी से प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है, ऐसे में इन गढ्ढो के कारण पिछले एक महीने में सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ गई है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों कि माने तो पहले से खतरनाक इस कोडरमा घाटी में बने इन गढ्ढे जानलेवा साबित हो रहे है। वही घाटी में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के बाद हजारों लोगों की जान बचाने वाले सड़क सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्य सागर गिरी का भी मानना है कि इन दिनों कोडरमा घाटी की सड़क जर्जर हो गई है, जिसके कारण हादसे ज्यादा हो रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top