450331
बुरहानपुर में महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का विरोध
Burhanpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ बुरहानपुर में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विधायक अर्चना चिटनिस के द्वारकापुरी स्थित निवास पर ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायक से मिलने नहीं दिया गया जिसके बाद वे एक घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में ज्ञापन देने की कोशिश की गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विक्रमशिला सेतु बंद: तीन महीने के लिए ट्रस ब्रिज से बहाली का प्रयास
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब से ठीक तीन दिन बाद यानी एक अक्टूबर से सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो जाएगी। यानी अगले करीब तीन महीने तक विक्रमशिला सेतु पर लॉकडाउन जैसी स्थिति रहेगी। तीन मई की रात सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में समा गया था। इसके बाद छोटे वाहनों के आवागमन के लिए बेली ब्रिज तैयार किया गया था। अब बेली ब्रिज को हटाकर सेतु के चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज लगाया जाएगा। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर ट्रस ब्रिज के लिए गार्डर तैयार किए जा रहे हैं। करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से ट्रस ब्रिज का निर्माण होगा और करीब तीन महीने में काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती आने वाले दिनों में बढ़ने वाली मुश्किलें हैं। गंगा अभी भी उफान पर है और बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सड़क मार्ग के साथ जलमार्ग भी लोगों के लिए आसान विकल्प नहीं होगा। सेतु बंद होने के बाद भागलपुर से नवगछिया, कटिहार और पूर्णिया की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए गंगा के रास्ते बड़े जहाज चलाने की तैयारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस सेवा को निःशुल्क रखने की बात कही गई है। विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर सिर्फ यात्रियों पर नहीं, बल्कि कारोबार और खेती-किसानी पर भी पड़ने की आशंका है। मुख्य पर्व-त्योहारों के इस दौर में व्यापारीयों के लिए माल ढुलाई और बाजार तक पहुंच बड़ी चुनौती बनेगी, वहीं किसानों को भी अपनी उपज के परिवहन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सेतु के मरम्मत कार्य को तय समय में पूरा कर कब तक सामान्य परिचालन बहाल किया जाता है。0
0
Report
नेपाल की भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा
Motihari, Bihar:नेपाल में बाढ़ से हालात खराब, बिहार पर बढा खतरे की घण्टी खोला में फंसे यात्रियों का जेसबी से रेस्क्यू नेपाल में तीन दिनों से लागतार हो रही बारिश जबकि बिहार के लिए खतरे की घण्टी बन गई है। बड़ी तेजी से सैलाब नेपाल से बिहार को ओर बढ़ रहा है। नेपाल की नदियों का यह सैलाब देखकर लगता है बिहार को डुबाने पर आमादा है। बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से अब चार-चार लाख क्यूबिक पानी छोड़ा जा रहा है जिससे मोतिहारी में गंडक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मोतिहारी की अन्य नदियां भी खतरे के निशान के करीब तेजी से बढ़ रही हैं। नेपाल में तीन दिनों से लगातार भारी बारिश के बाद नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में हालात खराब हो रहे हैं। नवलपरासी जिले के सुस्ता क्षेत्र में कई गांव बाढ़ में डूब गए हैं। नेपाल पुलिस एवं रेस्क्यू टीम मिलकर बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित रेस्क्यू कर रहे हैं। रस्सी एवं लाइफ जैकेट के सहारे निकाल कर उच्चे स्थानों पर लोगो को पहुँचा रहे हैं। नारायणी नदी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ के इस रौद्र रूप के बाद उतर बिहार में एक फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातर हो रहे है भारी बारिश के बाद नेपाल के कई क्षेत्रों पर असर पड़ा है। नारायणघाट - मुग्लिंग के बीच मौआ खोला के पास सड़क धँस गया है। वही एक तस्वीर काभ्रे जिला से आई है जहाँ यात्री से भरा एक गाड़ी रोशी खोला में फंस गई। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगो के मदद से जेसीबी से सभी यात्रियों का रेस्क्यू किया है।0
0
Report
करौली के सलेमपुर में एक साथ दिखे दो लेपर्ड, वन विभाग सतर्क
Karauli, Rajasthan:करौली । सलेमपुर में लेपर्ड लेपर्ड का मूवमेंट, मस्जिद-कब्रिस्तान के सामने एक साथ दिखे दो लेपर्ड, रात करीब 12:45 बजे ग्रामीणों ने देखे दोनों लेपर्ड, घर से महज 30 मीटर दूर खड़े थे दोनों लेपर्ड, ग्रामीण याकूब ने मोबाइल से लिया लेपर्ड का फोटो, शोरगुल होने पर दोनों लेपर्ड गढ़वाली पहाड़ी की ओर भागे, सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर, क्षेत्र में मिले लेपर्ड के पगमार्क, वन विभाग ने की पुष्टि, निगरानी के लिए ट्रैक कैमरे और रेस्क्यू के लिए लगाया पिंजरा, रेंजर अनिल कुमार मीणा के अनुसार टीम कर रही है लगातार निगरानी, वन विभाग ने ग्रामीणों से की लेपर्ड के करीब नहीं जाने की अपील ,वन विभाग को सूचना देने की अपील,0
0
Report
Advertisement
जमानत पर छूटे साथी को लेने हाईवे पर हुड़दंग: 6 गिरफ्तार
Kaithal, Haryana:जमानत पर छूटे साथी को लेने पहुंचे युवकों ने हाईवे पर किया हुड़दंग, 6 गिरफ्तार, अब खुद की करवानी पड़ेगी जमानत तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर यातायात प्रभावित करने का आरोप, 5 गाड़ियां जब्त राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर यातायात व्यवस्था प्रभावित करने तथा हुड़डंगबाजी करने के मामले में सीआईए कलायत पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पांच गाड़ियों को भी जब्त किया है。 कलायत थाना प्रमुख एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे गांव खरक पांडवा के पास एनएच-152 पर कई गाड़ियां तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थीं। पुलिस के अनुसार, वाहनों में सवार लोगों द्वारा सड़क पर शोर-शराबा और हुड़दंगबाजी की जा रही थी, जिससे हाईवे पर आम वाहन चालकों, राहगीरों और एंबुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति बनी。 जांच में सामने आया कि खरक पांडवा निवासी जयप्रकाश उर्फ जेपी 22 सितंबर को जिला जेल करनाल से जमानत पर बाहर आया था। उसके साथी उसे लेने के लिए कई गाड़ियों में करनाल जेल पहुंचे थे। वापस लौटते समय तितरम से खरक पांडवा की ओर एनएच-152 पर वाहनों को तेज एवं लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाने और हुड़दंगबाजी करने का आरोप है। राहगीरों द्वारा डायल-112 पर शिकायत किए जाने की सूचना भी पुलिस को मिली。 मामले में थाना कलायत में केस दर्ज कर सीआईए कलायत की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश उर्फ जेपी, सुनील, साहिल और सुमित निवासी खरक पांडवा, नमनप्रीत निवासी कैथल तथा राजेश निवासी बलबेहड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच गाड़ियां भी जब्त की हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और ऐसी गतिविधियों से बचें, जिनसे सड़क पर दूसरों की सुरक्षा या यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।0
0
Report
थानेसर मंडी में धान की आवक तेज, किसान परेशान, खरीद प्रक्रिया सुधार उम्मीद
Kurukshetra, Haryana:थानेसर मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मंडी में किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं पूरी होने का दावा मार्केट कमेटी की ओर से किया गया है। थानेसर मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि मंडी में बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए पांच कवर शेड भी बनाए गए हैं। मंडी के गेट पर गेट पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 1519 किस्म की धान की आवक हो रही है, जिसके लिए ए-नाम पोर्टल के माध्यम से गेट पास जारी किए जा रहे हैं। परमल धान की खरीद को लेकर अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। सरकार की ओर से निर्देश मिलते ही खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सचिव के अनुसार अब तक थानेसर मंडी में 1.38 लाख क्विंटल पीआर धान पहुंच चुकी है, जबकि 1509 किस्म की 76 हजार क्विंटल धान की आवक हुई है। 1509 की खरीद खुली बोली के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि मंडी में प्रवेश से पहले गेट पास जरूर लें और धान को पूरी तरह सुखाकर ही लेकर आएं। वहीं किसान बलजीत सिंह ने बताया कि वह 5 से 7 एकड़ धान लेकर मंडी पहुंचे हैं, लेकिन उनका गेट पास नहीं कटा और न ही फसल की खरीद हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में कोई सरकारी प्रतिनिधि भी नहीं पहुंचा, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
LPU कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी घटना पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:रिपोर्ट्स आ रही हैं कि शनिवार देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कैंपस में स्टूडेंट्स ने बड़ा प्रोटेस्ट किया। सोशल मीडिया पर आ रही जानकारी के मुताबिक, गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी एक गंभीर घटना को लेकर स्टूडेंट्स में प्रोटेस्ट है। सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें एक स्टूडेंट के साथ कथित रेप और उसके सुसाइड का आरोप है। कुछ पोस्ट्स में इस मामले में एक वर्कर पर आरोप लगाया गया है। हालांकि, पुलिस या यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से अभी तक इन दावों की कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
नींदड़ CHC में देर रात हंगामा, महिला-युवक बहस का वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर देर रात को नींदड़ CHC में हुआ हंगामा मामला शुक्रवार देर रात का बताया जा रहा हैं मामला एक महिला और कुछ युवकों के बीच हुई बहस दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो हुआ वायरल दोनों पक्षों ने दर्ज करवाये परस्पर मामले अस्पताल आये युवक ने जातिसूचक गाली गलौच करने के लगाए आरोप अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने राजकार्य में बाधा का मुकदमा करवाया है। हरमाड़ा थाने में दर्ज हुए दोनों मामले चौमूं ACP कृष्णराज जांगिड़ कर रहे हैं मामलों की जांच हो रही है।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में 127 बदमाश पकड़े: त्योहार से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग ऑपरेशन
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा रातभर सड़कों पर पुलिस का पहरा... 127 बदमाश थाने में,,, त्योहारों से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस का देर रात बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन,,, रात से तड़के 5 बजे तक एक साथ मैदान में उतरी पुलिस की टीमें,,, निगरानी और गुंडा बदमाशों के साथ संदिग्ध ठिकानों पर पहुंची पुलिस,,, 127 बदमाशों को उठाकर थाने-चौकी लाया गया, दी गई कड़ी समझाइश,,, पुलिस ने बदमाशों का वर्तमान कामकाज और गतिविधियों का लिया हिसाब,,, फोटो और आधार कार्ड से रिकॉर्ड अपडेट, पुलिस की निगरानी हुई और मजबूत,,, संवेदनशील इलाकों और सुनसान स्थानों पर भी पुलिस ने की सघन चेकिंग,,, ASP डॉ. यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में चला जिलेभर में विशेष अभियान,,, पुलिस ने साफ कर दिया—त्योहार में हुड़दंग किया तो कार्रवाई तय,,, असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर, आगे भी जारी रहेगा अचानक चेकिंग अभियान,,, पुलिस का संदेश शांति से त्योहार मनाइए, कानून तोड़ा तो पुलिस तैयार है,,,0
0
Report
BRO ने 48 श्रमिक हटाए, उत्तरकाशी में रोजी रोटी संकट बढ़ा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:BRO ने लंबे समय से कार्य कर रहे 48 श्रमिकों को हटाया, श्रमिकों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्तरकाशी जनपद में BRO सीमा सड़क संगठन में पिछले 10-15 वर्षों से कार्य कर रहे 48 श्रमिकों को BRO ने कार्य से हटाया जिससे श्रमिकों के सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। इसके लिए श्रमिकों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी और विधायक को सौंपा और दुबारा कार्य पर रखने की मांग की है। श्रमिकों का कहना है कि BRO के अधिकारियों ने बिना कारण बताओ के 48 श्रमिकों को हटाया दिया है। जिससे हमारे परिवार के सामने अब रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसलिए हमारी मांग है कि हमें तत्काल कार्य पर रखा जाए।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग के कुरुद में जन्मदिन पर हत्या: गोपी सरदार ने अंकित सिंह को बोलेरो से कुचला
Durg, Chhattisgarh:21 वर्षीय अंकित सिंह की जन्मदिन समारोह के दौरान दुर्ग जिले के कुरुद वार्ड में उसकी बोलेरो पिकअप से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. अंकित सुंदर विहार फेस-2 के दुर्गा पंडाल गार्डन में दोस्तों संग केक काट रहा था. परिचित गोपी सरदार वहां पहुंचा और कहकर केक दोबारा काटने के लिए उसे थोड़ी दूर ले गया. विवाद के बाद दोस्तों ने बीच-बचाव किया. नाराज गोपी सरदार ने अंकित को बोलेरो पिकअप से रौंद दिया और फिर गाड़ी मोड़कर उसे कुचलने की कोशिश की. चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और police मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
गणेश विसर्जन के दौरान बुजुर्ग की हत्या: 4 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा, गणेश विसर्जन की खुशी में खूनी खेल... 74 साल के बुजुर्ग की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार, गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरन हुआ था विवाद, विवाद के बाद चौकी जाने के दौरान रास्ते में घेरकर किया, बुजुर्ग जोत राम कश्यप (74) को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा, सिर और छाती में गंभीर चोट लगने से जोत राम की मौत, घटना के बाद गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने तत्काल शुरू की कार्रवाई, पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में शिव कुमार कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप गिरफ्तार, चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, पंतोरा चौकी क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
जांजगीर-चांपा में पुरानी रंजिश: चाकू-डंडे से हमला, 5 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला... चाकू, स्टील पाइप और डंडे से किया वार, 5 आरोपी गिरफ्तार,, सिवनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 45 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला,,, हमले में संत कुमार बरैठ के सिर, कंधे और हाथ में आई गंभीर चोटें,,, गंभीर हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में कराया गया भर्ती,,, घटना की सूचना मिलते ही नैला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की,,, पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चाकू, स्टील पाइप और लकड़ी का डंडा किया बरामद,,, मामले में एक विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल,,, पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया,,, गिरफ्तार आरोपियों में समीर उर्फ राजू, रंजीत उर्फ विक्की, प्रमोद यादव, संदीप सारथी और दीपक रोहिदास शामिल,,, सबही आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,, नैला पुलिस की कार्रवाई से इलाके में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती का संदेश।0
0
Report
Advertisement
म्यूअल अकाउंट के फरार आरोपी शुभम भारद्वाज गिरफ्तार, साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा म्यूल अकाउंट का फरार आरोपी गिरफ्तार, कमीशन के लालच में साइबर ठगों को देता था बैंक खाता,,, चांपा पुलिस ने साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया,,, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम भारद्वाज, उम्र 22 वर्ष, निवासी छोटेकोट, थाना मालखरौदा के रूप में हुई,,, पुलिस जांच में सामने आया कि कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराए जाते थे,,, इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की जाती थी,,, समन्वय पोर्टल से मिले इनपुट के बाद तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की गई,,, जांच में करीब 18 लाख 17 हजार 216 रुपये की ठगी की रकम म्यूल खातों में पहुंचने की जानकारी सामने आई,,, मामले में पहले ही एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है,,, अब फरार चल रहे शुभम भारद्वाज को भी पुलिस ने पकड़ लिया,,, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया,,, चांपा पुलिस टीम ने की कार्रवाई,,0
0
Report
जांजगीर-चांपा में 450 किलो तार चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा 11 KV सिल्वर तार चोरी का खुलासा... 450 किलो तार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार कुरियारी इलाके में पोल्ट्री फार्म के लिए बिछाया गया 11 KV का तार चोरी... चोरों ने करीब 450 किलो सिल्वर विद्युत तार पर किया हाथ साफ... शिवरीनारायण पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से चोरों तक पहुंच बनाई... चोरी के तार को रायपुर के उरकुरा में बेचने की थी तैयारी, पुलिस ने चोरी का पूरा 450 किलो तार बरामद किया... चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा... मामले में चोरी और चोरी का माल खरीदने वाले कुल 5 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... शिवरीनारायण पुलिस टीम की कार्यवाही0
0
Report
आरएसी लाइन पर जवान ने आत्महत्या; Tonk में जांच कर रही पुलिस
Tonk, Rajasthan:टोंक नवी बटालियन आरएसी जवान ने की आत्महत्या, आरएसी लाईन में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस सहित पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे आरएसी लाईन, घटना को लेकर आरएसी अधिकारियो से ली जानकारी, एमओयू टीम भी पहुंची मौके पर, घटना स्थल से उठाए जा रहे हैं साक्ष्य मृतक जवान का नाम हीरालाल गुर्जर बताया जा रहा हैआरएसी लाईन में जवान BHM के पद पर था तैनात फिलहाल पुलिस जुटी हुई है मामले की जांच में0
0
Report
Advertisement
