icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Neelachand MahajanNeelachand MahajanFollow15 Oct 2024, 01:49 am

बुरहानपुर में महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, विधायक ने किया पलटवार

Burhanpur, Madhya Pradesh:

बुरहानपुर में कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश में बिगड़ती क़ानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब हो गई है और जब वे विधायक को ज्ञापन देने पहुंचे तो वह सामने नहीं आईं बल्कि अधिकारियों और पुलिस को आगे कर दिया। वहीं, विधायक अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस पार्टी का इतिहास महिलाओं के शोषण और अपराध से भरा है, वह महिलाओं के सम्मान की बात नहीं कर सकती।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर में फूड कलर मिलावट के खिलाफ FDA का 15-दिवसीय अभियान; तीन प्रतिष्ठानों से खाना नष्ट

Jagdalpur, Chhattisgarh:अगर आप चिकन बिरयानी और चिकन करी खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए, जगदलपुर में खाने को आकर्षक बनाने के लिए अधिक मात्रा में फूड कलर उपयोग करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है, दरअसल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 15 दिवसीय विशेष अभियान 'सुरक्षित आहार, हमार अधिकार' शुरू किया है, अभियान के पहले दिन तीन प्रतिष्ठानों की जांच में करीब 3 किलो चिकन बिरयानी और 2 किलो चिकन करी नष्ट कराई गई, वहीं, साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर एक होटल को तीन दिनों के लिए बंद कर डीप क्लीनिंग के निर्देश दिए गए, अगले 15 दिनों तक यह जांच अभियान जारी रहेगा。
0
0
Report

पलवल में बदमाशों ने टीम पर हमला कर एसपीओ घायल; ट्रक चालक सुरक्षित बरामद

Palwal, Haryana:बदमाशों ने पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी, एसपीओ दयाराम घायल; पुलिस की जवाबी कार्रवाई और पीछा करने पर ट्रक चालक को छोड़कर फरार हुए आरोपी पलवल में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, लेकिन पलवल पुलिस के जवानों ने भी बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया। पुलिस टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों के चंगुल से अपहृत ट्रक चालक को सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया, जिसमें एसपीओ दयाराम घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की तड़के करीब 3:30 बजे डायल-112 की ईआरवी टीम को सूचना मिली कि चार अज्ञात बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली काली महिंद्रा थार में सवार होकर ट्रक चालक वसीम का अपहरण कर लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही ईआरवी इंचार्ज उपनिरीक्षक भोजदत्त, सिपाही अनीश अहमद और एसपीओ दयाराम ने गांव रतीपुर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध थार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने रुकने के बजाय सड़क किनारे खड़े एसपीओ दयाराम को गाड़ी से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल जवान को तुरंत नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों का पीछा जारी रखा। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी केएमपी हाईवे के पास अपनी थार गाड़ी और अपहृत ट्रक चालक वसीम को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चालक को सकुशल बरामद कर थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस, घायल एसपीओ दयाराम का हालचाल जानने नागरिक अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने जवान का हौसला बढ़ाया और अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। एसपी ने पूरी ईआरवी टीम के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पलवल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। एसपी दीप्ति गर्ग ने स्पष्ट कहा कि पुलिस पर हमला करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम यूनिट सहित विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे。 पुलिस के अनुसार, आरोपी इससे पहले भी शहर थाना क्षेत्र में दो ट्रक चालकों से क्रमशः 1,000 और 5,000 रुपये की लूट कर चुके हैं। इसके अलावा हथीन थाना क्षेत्र में ट्रक चालक वसीम से लूट और अपहरण की वारदात को भी अंजाम दिया गया था। मामले में संबंधित थानों में कुल चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। थाना सदर पलवल में पुलिस टीम पर हमले सहित अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाइट :- DSP नरेंद्र खटाना
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में विवाहिता की जली लाश: दहेज प्रताड़ना के आरोप, ससुराल फरार

Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घर के कमरे में महिला का जला हुआ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने के चलते प्रताड़ित करने और बेटी को जिंदा जलाकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव कुड़ा का है। यहां विवाहिता कीर्ति पत्नी सौरभ का जला हुआ शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान कीर्ति के रूप में हुई है। मृतका के पिता रामौतार निवासी रूपपुर, जनपद बदायूं ने आरोप लगाया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपनी बेटी की शादी सौरभ पुत्र रवेंद्र गांव कुडा जनपद कासगंज के साथ की थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह शादी में मोटरसाइकिल नहीं दे पाए थे। आरोप है कि मोटरसाइकिल न मिलने के चलते ससुरालीजन उनकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करते थे। पिता के मुताबिक, शादी के पांच साल बाद भी दंपति की कोई संतान नहीं हुई थी। पिता ने बेटी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से ससुरालीजनों के फरार होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
0
0
Report

खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान बवाल, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत

Sikar, Rajasthan:खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान बूथों पर बवाल के कारण पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई और 4-5 लोग घायल हो गए। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। विजय नगर से पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की पुत्रवधू सुमन सरपंच पद के चुनाव लड़ रही थीं; उसी दौरान विवाद शुरू हुआ। मृतक शव खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। शव को नीमकाथाना से खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाने और गिरफ्तारी की मांग।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में भी मेरिट पर नियुक्ति दें

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल आपराधिक मामला लंबित होने के आधार पर किसी चयनित अभ्यर्थी को सरकारी नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। एकलपीठ ने चयन प्रक्रिया पूर्ण होने और पदस्थापन आवंटित होने के बावजूद अभ्यर्थी को कार्यभार ग्रहण नहीं करवाने के विभाग के निर्णय को मनमाना एवं विधि के स्थापित सिद्धांतों के विरुद्ध करार देते हुए नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। चूरू जिले के कुलदीप सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के विज्ञापन (दिनांक 12 दिसंबर 2024) के तहत ग्रेड-चतुर्थ कर्मचारी पद के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में सफल होने और फरवरी 2026 में दस्तावेज सत्यापन पूर्ण करने के बाद उन्हें चूरू जिले में पदस्थापन आवंटित किया गया। हालांकि, पत्नी द्वारा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 85, 115(2) और 316(2) के तहत दर्ज एफआईआर के लंबित होने का हवाला देकर संबंधित विद्यालय प्रशासन ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति नहीं दी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता कुणाल सिंह राठौड़ ने सुप्रीम कोर्ट के ''अवतार सिंह बनाम भारत संघ'' और हाईकोर्ट के ''नीरज कंवर'' मामले का हवाला देते हुए तर्क दिया कि मामला वैवाहिक विवाद से जुड़ा है और अभ्यर्थी को दोषसिद्ध नहीं किया गया है। विभाग ने आरोपों की प्रकृति और पद के कर्तव्यों पर इसके प्रभाव का स्वतंत्र मूल्यांकन किए बिना ही नियुक्ति रोक दी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वैवाहिक विवादों से उत्पन्न आपराधिक मामलों में बिना उचित मूल्यांकन के नियुक्ति से इनकार करना अनुचित है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अभ्यर्थी को मेरिट एवं श्रेणी के अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए। साथ ही अभ्यर्थी को यह शपथपत्र देना होगा कि लंबित मामले में दोषसिद्ध होने पर वह इस नियुक्ति के आधार पर किसी विशेष अधिकार का दावा नहीं करेगा।
0
0
Report

हजारीबाग में लेपू रोड रवि नगर के घर में चोरी, परिवार छठ घाट पर

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। चोर अब घरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला लेपू रोड स्थित रवि नगर का है, जहां छठ महापर्व के दौरान परिवार के घाट जाने का फायदा उठाकर चोरों ने एक मकान में हाथ साफ कर दिया। घर के मालिक कमल वर्मा के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई, जब परिवार के सदस्य छठ घाट गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिए एक रास्ते का इस्तेमाल किया। घटनास्थल पर टूटे नल और आसपास बने निशान भी देखे गए। इसके बाद चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला और कब्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी और लॉकर को तोड़कर सामान बिखेर दिया तथा कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। मकान मालिक कमल वर्मा ने बताया कि घर लौटने पर उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ है और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। अलमारी और लॉकर भी तोड़ दिए गए थे। चोर कान के आभूषण, गले के जेवर, पायल, बिछिया समेत घर में रखे अन्य गहने ले गए। कुछ नकदी भी चोरी हुई है। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन नहीं हो पाया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। गौरतलब है कि शहर में चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार चिंता बढ़ रही है। इससे पहले कारगिल पेट्रोल पंप के समीप मंदिर के पास स्थित एक दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। रवि नगर के लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती के साथ-साथ सुबह के समय भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि परिवार के कुछ समय के लिए घर से बाहर जाने पर भी मकान सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
0
0
Report

गौकशी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow42m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। आज सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा मंगलौर रोड़ दुगचारा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी देवबंद की तरफ से एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सवार संदिग्धो को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु वह नही रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर ग्राम मिरगपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमाशों की स्कूटी फिसल कर गिर गयी। अपने आप को घिरता देख दोनों बदमाशों ने झाड़ियों के पीछे छिपकर पुनः पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश /अभियुक्त की पहचान मुस्तफा पुत्र सुराजुद्दीन निवासी ग्राम हासिनपुरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के रूप में हुई।
0
0
Report
Advertisement

खूँटी हादसे में छह लोग बाल-बाल बचे, बैल आ जाने से कार खेत में गिरी

Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में एक विभत्स सड़क हादसे में छठ मनाने जा रहे पूरा परिवार इस दर्दनाक हादसे से बाल बाल बच गया। घटना खूँटी थाना क्षेत्र अंतर्गत फूदी के पास हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में एक बच्चे के हल्की चोट लगी है, जिसे रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया और फिर छुट्टी दे दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या JH01GU5444 कार सिमडेगा से बिहार (पटना) की ओर जा रही थी। इसी दौरान खूँटी थाना क्षेत्र के फूदी के पास अचानक सड़क पर एक बैल आ गया। बैल को बचाने के चक्कर में चालक ने गाड़ी को मोड़ा, जिससे गाड़ी सड़क के किनारे खेत में जा गिरी। गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में किसी के जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई। इस संबंध में गाड़ी मालिक सुदीप कुमार महतो, पिता स्व. सेवन महतो, गांव + थाना + पो. सेन्दरा, जिला लोहरदगा के स्थायी निवासी ने खूँटी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज करने का अनुरोध किया है। आवेदन में उन्होंने पूरी घटना का जिक्र किया है। इसे छठी मईया और भगवान सूर्यदेव की कृपा मानी जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया。
0
0
Report

सोनिया विहार में बदमाशों की फायरिंग से इलाके में हड़कंप

New Delhi, Delhi:सोनिया विहार जीरो पुस्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने चलाईं कई राउंड गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप कपिल मिश्रा भाजपा मंत्री के कैंप कार्यालय के पास कई राउंड गोलियां चलाई गई एक युवक के लगी पांच गोली अस्पताल में चल रहा है इलाज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास क्षेत्र के सोनिया विहार स्थित जीरो पुस्ता पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा कई राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में एक युवक के गोली लगने की आशंका जताई जा रही है। उसे आनन-फानन में घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के समय मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग में कितने लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से अभी तक घटना को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में युवक की मौत या किसी अन्य के हताहत होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर, सार्वजनिक रास्ता खुला; FIR की चेतावनी

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अलीगढ़ में अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध गेट को किया ध्वस्त, धौर्रा माफी में सार्वजनिक रास्ते पर लगाए गए अवैध गेट पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लिया एक्शन, जांच में अवैध पाया गया था सार्वजनिक रास्ते पर लगाया गया गेट, नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम ने की बुलडोजर कार्रवाई, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव के नेतृत्व में संपत्ति विभाग और प्रवर्तन टीम ने चलाया अभियान, जेसीबी से अवैध गेट ध्वस्त कराकर आम जनता के लिए खुलवाया गया सार्वजनिक रास्ता, कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी रहा मौजूद, पूरी कार्रवाई की कराई गई वीडियोग्राफी, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की चेतावनी—दोबारा अतिक्रमण करने पर नगर निगम अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर होगी कार्रवाई, नगर निगम की कार्रवाई से सार्वजनिक रास्ते की रुकावट हुई दूर, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके धौर्रा माफी का मामला।
0
0
Report

मेरठ में पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने दोस्तों संग चोरी से हड़कंप मचाया

पूर्व क्रिकेटर के घर चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पिता बनाना चाहता था बेटे को क्रिकेटर -बेटे ने ही रची थी अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की साजिश मेरठ में पूर्व रणजी खिलाड़ी और रेलवे में टीटी के घर हुई करीब 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। चोरी की इस वारदात को किसी बाहरी चोर ने नहीं, बल्कि पूर्व क्रिकेटर के बेटे ने ही अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिलवाया था। पिता की ओर से क्रिकेटर बनाए जाने और डांट से नाराज बेटे ने घर में चोरी की पूरी साजिश रच डाली। चोरी की चार घंटों के बाद एसएसपी मेरठ ने खुलासा कर दिया । पुलिस ने पीड़ित के आरोपी बेटे समर शर्मा उसके दोस्त रोहित, ओमसरीन, अंकित को गिरफ्तार कर लिया । इनके पास से चोरी किए गए 8 लाख 50 हजार रुपये नगदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल, मामला मेरठ के थाना क्षेत्र नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर-13 का है। यहां रहने वाले पूर्व रणजी खिलाड़ी आशु शर्मा रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में टीटी हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती हापुड़ रेलवे स्टेशन पर है । रविवार दोपहर आशु शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ खरीदारी करने गए थे। घर के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था, जबकि उनका बेटा घर की दूसरी मंजिल पर मौजूद था। इसी दौरान बेटे के दोस्त घर पहुंचे। बेटे ने उन्हें घर की चाबी दे दी, जिसके बाद दोनों ने घर में रखे दस लाख रुपये नकद और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए । वारदात को अंजाम देने के बाद बेटे ने खुद ही अपने पिता को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। उसने पिता को बताया कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली हुई है। सूचना मिलते ही आशु शर्मा घर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध लड़के घर में जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो शक की सुई घर के ही बेटे समर पर पहुंच गई। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिता अपने बेटे को क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन बेटा क्रिकेट में रुचि नहीं रखता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि पिता ने गुस्से में बेटे को संपत्ति से बेदखल करने की चेतावनी भी दी थी। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर घर में चोरी की योजना बना डाली। पुलिस ने बेटे की निशानदेही पर उसके तीन दोस्तों को भी हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 11 लाख 50 हजार रुपये नकद और जेवरात बरामद कर लिए गए। SSP ने बताया कि शुरुआती जांच में पिता की डांट और क्रिकेटर बनाने के दबाव से नाराजगी की बात सामने आई है। चारों को हिरासत में लेकर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने चोरी की पूरी रकम और जेवरात बरामद कर लिए हैं। महज तीन से चार घंटे के भीतर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद और बच्चों पर अपनी पसंद थोपने जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट - BBGTS मूर्ति, SSP मेरठ
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top