450331
बुरहानपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा स्वच्छता अभियान, कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की तैयारी को लेकर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को अभियान के लिए दिशा-निर्देश दिए और योजना पर चर्चा की। स्वच्छता अभियान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक स्वच्छता कार्य सुनिश्चित करेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के ऑपरेशन म्यूल हंटर में साइबर ठग गिरफ्तार, 100 से अधिक ट्रांजैक्शन का खुलासा
Jaipur, Rajasthan:ऑपरेशन म्यूल हंटर में जयपुर पुलिस की कार्रवाई साइबर ठग गिरफ्तार, भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खरीदकर करता था ऑनलाइन ठगी मोबाइल से मिले 100 से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शन जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ईस्ट पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत कार्रवाई करते हुए एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे और लालच में लेकर उनके बैंक खाते हासिल करता था और फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता था। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस थाना खोह नागोरियान की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद खान निवासी मेव मोहल्ला, खोह, जिला डीग के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते अपने कब्जे में लेता था और उनमें फर्जी मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाता था। इसके बाद उन्हीं नंबरों से लोगों को कॉल कर खुद को बैंक प्रतिनिधि बताता और खाते में रुपये क्रेडिट होने के फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी करता था। ठगी की रकम फर्जी बैंक खातों में मंगवाकर ई-मित्र के माध्यम से नकद निकाल ली जाती थी। शिकायत दर्ज होने पर आरोपी बैंक खाते और मोबाइल नंबर बदलकर फिर से ठगी शुरू कर देता था। आरोपी के मोबाइल की जांच में विभिन्न बैंक खातों से जुड़े 100 से अधिक संदिग्ध ट्रांजैक्शन और 100 से ज्यादा अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर रुपये क्रेडिट होने के फर्जी संदेश मिले।0
0
Report
जयपुर: प्रताप नगर अपहरण मामला, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, रामदयाल सकुशल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस की प्रताप नगर थाना पुलिस ने दुकानदार के अपहरण और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।24 जुलाई को प्रताप नगर थाने में दर्ज परिवादिया विनोदी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी गुलाब विहार, श्योपुर रोड स्थित दुकान से 23 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे कर्मचारी रामदयाल का मनीष सैनी, अविनाश राव उर्फ बॉबी और किशन राजपूत ने जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी मनीष सैनी ने परिवादिया की बेटी के मोबाइल पर फोन कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी और पैसे नहीं देने पर रामदयाल की हत्या करने की धमकी दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। घटनास्थल से लेकर करीब 15 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और आरोपियों का लगातार पीछा किया गया। पुलिस की दबिश के चलते आरोपी अपहृत रामदयाल को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रामदयाल को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।इसके बाद तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने वाटिका, सांगानेर क्षेत्र से मनीष सैनी और अविनाश राव उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में शामिल तीसरे आरोपी किशन राजपूत की तलाश जारी है। उससे पूछताछ के बाद वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की संभावना है。0
0
Report
समझौते के दौरान पुलिस चौकी में हंगामा, चौकी प्रभारी से अभद्रता व हाथापाई का आरोप
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। बरेली के बहेड़ी क्षेत्र स्थित नारायणनगला पुलिस चौकी में शिक्षक और छात्र के बीच हुए विवाद का समझौता कराने के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि छात्र पक्ष के कुछ लोगों ने चौकी प्रभारी से अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के एक शिक्षक और छात्र के बीच हुए विवाद के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को नारायणनगला पुलिस चौकी बुलाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में समझौते की प्रक्रिया चल रही थी और समझौतानामा तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान शिक्षक से माफी मांगने की बात को लेकर छात्र का भाई नाराज हो गया। आरोप है कि उसने पहले शिक्षक पक्ष से बहस की और बाद में चौकी प्रभारी से भी अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते चौकी परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से अभद्रता और हाथापाई करने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण बंद के बाद सुरक्षा का संदेश
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बिहार बंद के शांतिपूर्ण समापन के बाद बेगूसराय पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। शनिवार शाम पुलिस अधीक्षक मनीष के नेतृत्व में शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे, जिले के कई थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे।कैंटीन चौक से शुरू हुआ यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया, वहीं असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि बेगूसराय पुलिस हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।फ्लैग मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी मनीष ने कहा कि इस मार्च का उद्देश्य आम जनता तक यह संदेश पहुंचाना है कि पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान इस फ्लैग मार्च में शामिल हुए। समय-समय पर इस तरह के फ्लैग मार्च पुलिस की तैयारियों का हिस्सा होते हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।एसपी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त रणनीति, लगातार निगरानी और बेहतर समन्वय के कारण आज का बिहार बंद बेगूसराय में पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस भविष्य में भी इसी तरह पूरी मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।एसपी मनीष ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेगूसराय पुलिस 24 घंटे जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बोकारो में AAP ने कैंडल मार्च निकाला; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में आम आदमी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च। बोकारो के गांधी चौक से निकाला गया कैंडल मार्च। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वागत करते हुए निकाला गया कैंडल मार्च। इस दौरान नेताओं ने कहा कि ये जेनजी की जीत है जहां युवा अपनी जायज मांगों के लेकर डटे रहे जहां लाठी चली, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लंबे संघर्ष के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। उक्त बाते आम आदमी पार्टी झारखण्ड के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश कुमार ने कही। ये इस्तीफा देश की जेनजी पीढ़ी की जीत है।0
0
Report
सहारनपुर मस्जिद मामले में जिला अदालत ने स्टे आवेदन पर निर्णय सुरक्षित रखा
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध निर्माण घोषित किए जाने के मामले में जिला जज की अदालत में सुनवाई जारी रही। करीब 45 मिनट तक चली सुनवाई के दौरान मस्जिद पक्ष और शासकीय पक्ष ने अपने-अपने तर्क विस्तार से अदालत के समक्ष रखे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मस्जिद पक्ष की ओर से दायर स्थगन (स्टे) आवेदन पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। मामले में अगली सुनवाई 7 अगस्त 2026 को होगी।यह विवाद 16 जुलाई 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पारित उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध निर्माण मानते हुए 30 दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही मस्जिद प्रबंधन पर 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए मस्जिद पक्ष ने जिला जज की अदालत में अपील दायर की है। अधिवक्ता जाननिसार ने सुनवाई के बाद बताया कि अदालत में यह तर्क रखा गया कि मस्जिद वर्ष 1911 से पहले से अस्तित्व में है और इसके समर्थन में पुराने अभिलेख, बिजली कनेक्शन सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध हैं। उनका कहना था कि मस्जिद अंग्रेजी शासनकाल से पहले की है और लंबे समय से वहीं स्थित है।अधिवक्ता ने यह भी दलील दी कि संबंधित भूमि के स्वामित्व को लेकर विवाद है। उनके अनुसार सरकार यह साबित नहीं कर सकी है कि भूमि का विधिवत अधिग्रहण किया गया था या उसे किसी वैध प्रक्रिया के तहत प्राप्त किया गया था। उन्होंने कहा कि भूमि पूर्व जमींदारों की थी और स्वामित्व का प्रश्न अभी न्यायिक विचाराधीन है।मस्जिद पक्ष ने अदालत से सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, शासकीय पक्ष ने अपने तर्कों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश का समर्थन किया। दोनों पक्षों की दलीלें सुनने के बाद जिला जज ने स्टे आवेदन पर निर्णय सुरक्षित रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को निर्धारित की है。0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर से वारंगल जा रही पिकअप का पहिया ब्लास्ट, खाई में फंसी
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर जगदलपुर से वारंगल जा रही पिकअप वाहन बंजारिन घाट से पहले हुई दुर्घटनाग्रस्त, पिकअप वाहन का अगला पहिया अचानक हुआ ब्लास्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में फंसी पिकअप वाहन, बाल बाल बचा चालक, चालक ने कूदकर बचाई जान, सब्जी लेकर जगदलपुर से वारंगल जा रहा था पिकअप वाहन, कोड़ेनार थाना क्षेत्र का मामला, राष्ट्रीय राजमार्ग 63 की घटना。0
0
Report
खरगोन में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च
Khargone, Madhya Pradesh:पेपर लीक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को खरगोन में कांग्रेसजनों ने जीत के रूप में मनाते हुए आतिशबाज़ी एवं ढोल बजाते हुए शहर की प्रमुख सड़कों से विजय मार्च निकाला। और नारे दिए राहुल गांधी की जीत है। इस विजयी मार्च में विधायक श्रीमति झुना सोलंकी, विधायक केदार डाबर, काँग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रवि जोशी सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।0
0
Report
कारगिल के नायकों को रक्षा मंत्री की भावपूर्ण श्रद्धांजलि—विजय दिवस का खास कार्यक्रम
Kargil, एक दिया एक शहीद के नाम: विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल के नायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 27वें विजय दिवस पर वॉर मेमोरियल द्रास में आयोजित एक बेहद भावुक कार्यक्रम में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों, शहीदों के परिवारों और देश भर के नागरिकों के साथ मिलकर उन बहादुर सैनिकों की याद में मोमबत्तियां जलाईं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। दिया जलाने वालों की बाइट्स "हर शहीद के नाम एक दिया" के भावपूर्ण सिद्धांत का पालन करते हुए, कारगिल के हर नायक के नाम पर अलग-अलग मोमबत्तियाँ जलाई गईं। रक्षा मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया और उन शहीद योद्धाओं को नमन किया, जिनके साहस और बलिदान ने 1999 के युद्ध में भारत की जीत सुनिश्चित की थी। शहीदों के परिवार वरिष्ठ अधिकारियों और आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे, जबकि मेमोरियल का मैदान सैकड़ों मोमबत्तियों की हल्की रोशनी से जगमगा रहा था। यह गंभीर सभा देश के उस सामूहिक संकल्प को दर्शाती है कि उन लोगों की वीरता को कभी नहीं भुलाया जाएगा, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। वॉर मेमोरियल में मौजूद अधिकारियों और परिवार के सदस्यों ने मौन रखा और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि कारगिल के नायकों की भावना भारतीयों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
गन्ने के खेत में काम करने गए बुजुर्ग मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता,ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात तक चल
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम गुरसौली निवासी लगभग 70 वर्षीय गंगाराम शुक्रवार को मौलाना फार्म स्थित गन्ने के खेत में पत्ती काटने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय काम के दौरान वह अचानक लापता हो गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों और साथियों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही गुरसौली गांव के करीब 200 ग्रामीण एकजुट होकर आसपास के गन्ने के खेतों, रास्तों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी तलाश में जुट गए। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन में सहयोग किया। रात करीब 10:30 बजे तक चले तलाश अभियान के बावजूद गंगाराम का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों और परिजनों में गंगाराम के सुरक्षित मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाश की जा रही है और सभी संभावित स्थानों पर खोज अभियान जारी है। वहीं ग्रामीणों ने भी उनके जल्द से जल्द सकुशल मिलने की उम्मीद जताई है।0
0
Report
बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 67 दंपति बंधे, सहायता राशि एक लाख
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन: 67 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, 1 लाख हुई सहायता राशि बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत शनिवार को तहसील बलरामपुर स्थित एक स्थानीय होटल में भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के 67 निर्धन परिवारों के युवक-युवतियों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित रहकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद जीवन की कामना की。 **44 हिंदू और 23 मुस्लिम जोड़ों का हुआ विवाह-निकाह** कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक समरसता और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 44 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कराया गया, वहीं 23 मुस्लिम जोड़ों का काजियों द्वारा निकाह पढ़ाया गया। नवदंपतियों के परिजनों के चेहरे पर अपनी बेटियों के सम्मानजनक विवाह को लेकर खुशी साफ झलक रही थी。 **सहायता राशि बढ़ाकर ₹1 लाख की गई: सदर विधायक** समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए योजना के तहत दी जाने वाली कुल सहायता राशि को बढ़ाकर 1,00,000 कर दिया है। इससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा。 योजना के तहत कन्या के बैंक खाते में 64,000 की राशि सीधे भेजी जाती है। इसके अलावा 21,000 की आवश्यक उपहार सामग्री नवदंपति को प्रदान की जाती है, जबकि 15,000 विवाह समारोह के आयोजन व भोजन व्यवस्था पर व्यय किए जाते हैं। **अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद** समारोह में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी और जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने नवदंपतियों को उपहार सामग्री भेंट कर उनके मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन स्थल पर भोजन, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी。0
0
Report
गोवर्धन मेले का भव्य शुभारंभ, इत्र-फूलों से भक्तों पर वर्षा
Mathura, Uttar Pradesh:गुरु पूर्णिमा मेले का भव्य शुभारंभ: गोवर्धन में श्रद्धालुओं पर हुई इत्र और फूलों की वर्षा, अधिकारियों ने किया स्वागत मथुरा/गोवर्धन。 धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के प्रतीक राजकीय गुरु पूर्णिमा (मुड़िया पूर्णिमा) मेले का आज से गोवर्धन में भव्य शुभारंभ हो गया है। मेले के पहले ही दिन से देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के गोवर्धन पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। गोवर्धन महाराज के जयकारों से पूरा परिक्रमा मार्ग गुंजायमान हो रहा है। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत गोवर्धन और जिला प्रशासन ने मिलकर परिक्रमा करने आए भक्तों का ऐतिहासिक और आत्मीय स्वागत किया. पुष्प और इत्र वर्षा से भक्तिमय हुआ माहौल गिरिराज जी की सप्तकोसी परिक्रमा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के स्वागत में नगर पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष तैयारियां की थीं। परिक्रमा मार्ग में भक्तों के ऊपर ड्रोन और उच्च स्थानों से फूलों की भारी पंखुड़ियों की वर्षा की गई। इसके साथ ही भीषण गर्मी और उमस के बीच श्रद्धालुओं को राहत और सुखद अहसास कराने के लिए सुगंधित इत्र का छिड़काव भी किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार किए गए आत्मीय स्वागत से भक्त गद्गद हो गए और पूरा वातावरण भक्ति भावना में सराबोर हो गया. अधिकारि और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा शर्मा, उनके प्रतिनिधि मनीष शर्मा, एसपी ग्रामीण (आईपीएस) सुरेश चंद्र रावत सहित जिला प्रशासन व नगर पंचायत के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्रीय सभासद मौके पर मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने स्वयं आगे बढ़कर श्रद्धालुओं पर पुष्प बरसाए और उन्हें सुगम परिक्रमा का भरोसा दिलाया. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 5 दिनों तक चलने वाले इस राजकीय मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और प्रकाश की व्यापक व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा शर्मा ने कहा कि गिरिराज जी की शरण में आने वाले हर एक श्रद्धालु की सेवा और सुविधा के लिए नगर पंचायत व प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.0
0
Report
Advertisement
कृष्णनगर कोतवाली के पूर्व आईसी अमलेन्दु बिस्वास सस्पेंड; पूजा के दौरान गालियाँ और लाठीचार्ज
Krishnanagar, West Bengal:ভুলে যাননি প্রাক্তন বিরোধী দলনেতা থাকা অবস্থায় কি ঘটেছিলো,আজ মুখ্যমন্ত্রী হয়ে ব্যবস্থা নিলেন। কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানার প্রাক্তন আইসি অমলেন্দু বিস্বাস কে সাসপেন্ড করা হলো, কৃষ্ণনগরে জগদ্ধাত্রী পুজোর প্রতিমা নিরঞ্জনে অকথ্য গালিগালাজ এবং দর্শনার্থীদের ওপর নির্বিচারে পুলিশ লাঠিচার্জ করেছিল, সেই ছবি দিয়ে বর্তমান মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী, সেই সময়ে বিরোধী দলনেতা ছিলেন 2025 সালে নভেম্বর মাসে 2 তারিখ তার ফেসবুক পেজে ছবি দিয়ে পোস্ট করেছিলেন তীব্র নিন্দা করে, মনে ছিল শুভেন্দু অধিকারীর, মুখ্যমন্ত্রী হয়ে উপযুক্ত ব্যবস্থা নিলো। কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানার প্রাক্তন আইসি অমলেন্দু বিস্বাস কে সাসপেন্ড করা হলো。0
0
Report
आबकारी आयुक्त की सख्ती: हरियाणा ट्रक से शराब जब्ती, दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 आबकारी आयुक्त नमित मेहता की सख्ती, अन्य राज्यों की शराब जब्त。 शाहजहांपुर थाने के जमादार धर्मपाल की टीम ने की कार्रवाई。 हरियाणा नंबर के एक ट्रक की तलाशी में बरामद की गई शराब。 अन्य राज्य की शराब जब्त करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार。 इसी तरह आबकारी थाना शाहपुरा की टीम ने एक बस में शराब बरामद की。 सिपाही सूरज ने बस से 50 बोतल BIO शराब बरामद की。 मनोहरपुर टोल प्लाजा पर की गई कार्रवाई。 अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जयपुर घनश्याम शर्मा की मॉनिटरिंग में कार्रवाई。0
0
Report
गोपालगंज में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, अस्पताल-पूर्व विधायक कार्यालय पर तोड़फोड़
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नीट पेपर लीक को लेकर आज कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया इनमें कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता के अस्पताल व भाजपा के पूर्व विधायक के ऑफिस के बाहर तोड़फोड़ की गई। शहर के कॉलेज रोड स्थित भाजपा नेता डॉ राजेश बर्णवाल के अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ की गई, प्रदर्शनकारियों ने उनका बोर्ड व बैनर उखाड़ कर फेंक दिया। वहीं ब्लॉक रोड स्थित पूर्व विधायक कुसुम देवी के ऑफिस के बाहर भी तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद सदर विधायक सुभाष सिंह ने जिला प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध करवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कई लोगों ने पुलिस से करवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
