462038
प्रदेश में कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Bhopal, Madhya Pradesh:मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में बैतूल, भिंड, भोपाल, देवास, जबलपुर, मंडला, नर्मदापुरम, निवाड़ी, सागर, सीहोर, टीकमगढ़ और विदिशा में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र बबलू के प्रबुद्ध संवाद से 2027 की बड़ी उम्मीद
Ayodhya, Uttar Pradesh:Anchor - बीकापुर विधानसभा में बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच पर वैदिक आचार्य शंखनाद करते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की मौजूदगी रही। मीडिया से बातचीत में विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि करीब 8 से 10 हजार लोग कार्यक्रम में पहुंचे और जितेंद्र सिंह बबलू को आशीर्वाद देने का काम किया। बबलू की उम्मीदवारी को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि घोषणा जल्द कर दी जाएगी और बहन जी का आशीर्वाद मिलने के संकेत का भी जिक्र किया। चंद्रशेखर आजाद की जनसभा पर निशाना साधते हुए विश्वनाथ पाल ने मिल्कीपुर उपचुनाव का जिक्र किया और उनके राजनीतिक प्रदर्शन पर सवाल उठाए। वहीं पीडीए को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में पीडीए का विकास चाहते हैं तो बैकलॉग भर्ती, एससी आरक्षण और पदोन्नति आरक्षण जैसे मुद्दों पर काम होना चाहिए। विश्वनाथ पाल ने संविधान को लेकर कहा कि बाबा साहब का संविधान ईमानदारी से लागू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 में बसपा बड़ी संख्या में जीत हासिल करेगी और 2007 के तर्ज पर सरकार बनाने का काम किया जाएगा। Byte - विश्वनाथ पाल, प्रदेश अध्यक्ष बसपा0
0
Report
बिजनौर प्रेस कॉन्फ्रेंस: गिरफ्तार महिला रोकर कहती है मैं बेकसूर हूँ
Saharanpur, Uttar Pradesh:बिजनौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया.. जब गिरफ्तार महिला आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए... रो-रोकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस से मदद की गुहार लगाई... फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है0
0
Report
मांडल में 72वें तेजाजी मेले की धूम, पारंपरिक मारवाड़ी खेल और श्रद्धा का उत्सव
Jaipur, Rajasthan:मांडल में 72वां तेजाजी मेला शुरू, चौथमल बोहरा की पहल बनी परंपरा मांडल। कस्बे में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय 72वां वार्षिक मेला परंपरागत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ। मेले के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ लोक संस्कृति और पारंपरिक मारवाड़ी खेल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले का शुभारंभ मांडल विधायक, ग्राम पंचायत प्रशासक सीमा देवी माली, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सोनी एवं कनिष्ठ सहायक भागचंद चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। शुभारंभ के दौरान तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेजाजी मेले की शुरुआत की कहानी कस्बे के समाजसेवी स्व. चौथमल बोहरा की पहल से जुड़ी है। बोहरा ने अपने स्तर पर बैलगाड़ी से पत्थर लाकर तेजाजी महाराज के मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ करवाया था। समय के साथ यह पहल धार्मिक परंपरा में बदल गई और आज यह आयोजन क्षेत्र के प्रमुख मेलों में शामिल हो गया है। हर वर्ष मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। तेजाजी की जीवनी पर आधारित मारवाड़ी खेल बना आकर्षण तीन दिवसीय मेले के दौरान प्रतिदिन लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की जीवनी पर आधारित पारंपरिक मारवाड़ी खेल का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के तत्वावधान में भगवती वीर तेजाजी खेल पार्टी, लसाड़िया कला के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। खेल में तेजाजी महाराज, छोगाजी, सुंदर बाई गुजरी और बासकराजा सहित विभिन्न पात्रों का अभिनय कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। पारंपरिक वेशभूषा और लोक शैली में प्रस्तुत किए जा रहे खेल को देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में धार्मिक आयोजन के साथ ग्रामीण संस्कृति की झलक मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झूले, मनोरंजन के साधन और विभिन्न व्यापारिक स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में ग्रामीण जीवन और लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। शाम होते ही मेला परिसर में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भीड़ बढ़ रही है। भोपाजी रामप्रसाद कुम्हार, ग्राम मंच का संचालन महेश पाराशर ने किया। कार्यक्रम में लालकृष्ण सेन, ओम बढ़िया, सुरेंद्र प्रताप सुवालका, सावर भील, कैलाश गुर्जर, सूरज राव, महेश प्रजापत, महावीर जाट, चैनसुख माणमया, घनश्याम जोशी, राजू बलाई, मुकेश बलाई, हीरालाल गाडरी, शंकर तेली, गायत्री वैष्णव, अनीता गहलोत, ओमा स्वर्णकार, मेट संघ अध्यक्ष बालू सोनी, ललित भट्ट, रमेश भाट, ओम सारस्वत, कुलदीप व्यास, भंवर मेघवंशी, सुरेश तड़बा सहित पंचायत प्रशासकीय समिति के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्व. चौथमल बोहरा की पहल से शुरू हुई तेजाजी मेले की यह परंपरा अब मांडल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुकी है। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और लोक संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे।0
0
Report
Advertisement
बिहार की एकता और विकास के लिए पांचों दल एक साथ, इतिहास रचने की तैयारी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का संबोधन 1994, 1993 और 1992 के दौर में पहले कुर्मी चेतना रैली और उसके बाद कुशवाहा सम्मेलन का आयोजन हुआ। दोनों समाजों के सम्मेलन के बाद लव-कुश सम्मेलन की शुरुआत हुई। लव-कुश एकता की शुरुआत करने वाले तमाम नेताओं को बधाई और धन्यवाद दिया। 1994 के बाद इस सामाजिक एकता का राजनीतिक स्वरूप सामने आया और आगे चलकर जनता दल यूनाइटेड को मजबूत करने में इसकी भूमिका रही। कहा कि आज हमें विकसित भारत और समृद्ध बिहार की कल्पना करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, जबकि नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है। समाज को यह समझना होगा कि उचित हिस्सेदारी और अधिकार कौन देता है। लव-कुश समाज के इतिहास और उसकी न्याय की भावना का जिक्र करते हुए भगवान श्रीराम और लव-कुश की कथा का उदाहरण दिया। कहा कि लव-कुश ने अन्याय के खिलाफ खड़े होकर न्याय के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। भगवान श्रीराम के मर्यादा और त्याग का उदाहरण देते हुए कहा कि इस समाज के पूर्वजों ने भी मर्यादा और कर्तव्य को महत्व दिया। लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजकों को इतनी बड़ी सभा आयोजित करने के लिए बधाई दी। कहा कि कार्यक्रम में निशांत कुमार, श्रवण कुमार और शीला मंडल समेत सभी को आमंत्रित किया गया, जो लव-कुश समाज की एकता को दर्शाता है। 1994 में भी लव-कुश समाज एक था और 2026 में भी एक है। कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं और न किसी के खिलाफ होना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य न्याय के साथ आगे बढ़ना और बिहार की समृद्धि का रास्ता खोलना है। भारत को विकसित बनाने की दिशा में योगदान देने का संकल्प जताया। बिहार के ऐतिहासिक गौरव का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्णिम काल में बिहार ने देश और दुनिया को ज्ञान की दिशा दिखाई। नालंदा विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी पूरी दुनिया बिहार की उस विरासत को देखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में नालंदा विश्वविद्यालय के नए स्वरूप को आगे बढ़ाने का काम हुआ है। सम्राट चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए झारखंड के गठन की बात कही थी। बिहार के पुराने आर्थिक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बिहार के बजट का बड़ा हिस्सा झारखंड से आने वाले राजस्व पर निर्भर था। 2005 में बिहार का बजट करीब 27 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज बिहार का बजट कई गुना बढ़ चुका है। कहा कि बिहार को बदलने और संवारने में नीतीश कुमार के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए हैं। कहा कि पहले बिहार में डिग्री कॉलेजों की संख्या सीमित थी, लेकिन अब नए डिग्री कॉलेज खोले गए हैं और उनमें पढ़ाई शुरू हुई है। मॉडल स्कूलों की स्थापना और उनमें बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था विकसित करने की बात कही। दावा किया कि इन संस्थानों में लाखों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कहा कि पहले बिहार के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा जाते थे, लेकिन अब बिहार में ही बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था विकसित की जा रही है। कोटा जाकर पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी बिहार वापस लाने की दिशा में काम करने की बात कही। रात में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ की व्यवस्था का जिक्र किया। कहा कि इस व्यवस्था में हजारों शिक्षकों को जोड़ा गया है, जिससे रात में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी शिक्षकों की सुविधा मिल सके। पर्यटन के क्षेत्र में बिहार की ऐतिहासिक और बौद्ध विरासत को विकसित करने पर जोर दिया। वैशाली और बोधगया के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने की दिशा में काम का जिक्र किया। कहा कि बोधगया में भव्य कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। बिहार की सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की बात कही। सम्राट अशोक का जिक्र करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र की धरती से दुनिया को शांति और मानवता का संदेश मिला। कहा कि सम्राट अशोक के जीवन में युद्ध से शांति और भगवान बुद्ध की ओर परिवर्तन महत्वपूर्ण संदेश देता है। सम्राट अशोक की विरासत और बिहार के गौरव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया। कहा कि बिहार के विकास के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक गौरव को दुनिया के सामने रखने का काम भी जारी रहेगा。 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सीतामढ़ी की धरती पर 31 दिसंबर 2028 से पहले भव्य सीता मंदिर स्थापित करने का काम सरकार करेगी। उन्होंने प्रोग्रेसिव ग्रुप के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि सभी लोग साथ बैठते और मिलकर काम करते हैं। सम्राट चौधरी ने 2010 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सभी साथ थे, तो 266 सीटों पर जीत मिली थी। उन्होंने कहा कि 2020 में गठबंधन में कमी आने से प्रदर्शन 127 सीटों तक सीमित रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में BJP, JDU, LJP, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा—पांचों दल साथ आए, जिसके बाद बिहार में 200 से अधिक सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए लगातार काम करेंगे और सभी सहयोगी दलों को साथ रखने का प्रयास करेंगे। सम्राट चौधरी ने एकता का उदाहरण देते हुए कहा कि पांचों उंगलियां बराबर नहीं होतीं, लेकिन मुट्ठी बनने पर वही एकता और ताकत का प्रतीक बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर बिहार के निर्माण और समृद्धि के लिए काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकसित और समृद्ध होने तथा उसके गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सभी सहयोगी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगे भी एकजुट रहकर बिहार के विकास में योगदान देने की अपील की। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोगों का आशीर्वाद आगे भी मिलता रहे, यही उनकी अपेक्षा है।0
0
Report
बिहार आपदा फंड पर सवाल: PM CARES से मदद क्यों नहीं मिली?
Patna, Bihar:पटना तेजस्वी यादव प्रेस वार्ता। एक महीने बिहार बुरे वक्त से गुजर रहा है। बाढ़ और सूखा से प्रभावित है। 45 लाख लोग त्रस्त है... केंद्र सरकार और बिहार की सरकार ने अबतक क्या किया.. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर करोड़ रुपए बर्बाद हो गए... दिया बाती जलाकर पैसा बर्बाद किया गया है मे.. राहत शिविर की संख्या कम थी.... फण्ड नहीं होने की वजह से किचन बंद कर दिया गया...बिहार के लोग सवाल पूछ रहे है.... 12 साल के बच्चे को पीटा गया... खजाना पर आपदा पीड़ितों का पहला हक़ होना चाहिए .... कहाँ गया 4% फण्ड का पैसा... कितना ख़र्च हुआ.... इमरजेंसी फण्ड का पैसा जून में निकाल कर ख़र्च कर दिया गया.... इस फण्ड को नार्मल स्कीम में ख़र्च कर रहे है.... गुजरात में नाला में पानी आता है तो आपदा घोषित कर देते है... यहाँ के लिए उन्होंने राष्ट्रीय आपदाघोषणा क्यों नहीं हुआ ...मेरा सवाल है PM केयर फण्ड से बिहार को कितना दिया गया...... 4 साल 11 महिना भूल कर 1 महिना चुनाव में आकर रोना रोते है.... गोवा अरुणाचल में होने पर फ़िक्र होता है बिहार का क्यों नहीं... कृषि मंत्री बाढ़ देखकर गए सूखा इलाका को उन्होंने क्यों नहीं देखा आपने उसका ज्याजा लिया .... क्या विपक्ष को बताना होगा ... बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहारी हैं... चलिए बिहार का दौरा कीजिए देखिए क्या हाल है.... क्या नितिन नविन जी को हिम्मत है प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी को लेकर बिहार आएंगे..... या सिर्फ रोड शो में हाथ हिलाने के लिए आएंगे.... बिहार में रास्ट्रीय आपदा घोषणा किया जाए.... प्रधानमंत्री जी कब तक घृणा करते रहेंगे बिहार से... यहाँ के मुख्यमंत्री तो लायक नहीं है बरबोले है.... पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बना फिर भी कुछ मदद नहीं करवा रहे है.... सारे सांसद नालायक है किसी में हिम्मत नहीं केंद्र से कुछ लेकर आए.... एक मंत्री रो रहे थे...ये लोग गंभीर नहीं है..... सारा फण्ड दिया जलाने में चला गया ..... सारे मंत्री दिया लेकर बैठे है.... वोट खरीदने के लिए 10 हजार है इनके लिए खजाना खाली है.... दिया जलाना था तो सरकारी खजाना से क्यों... कोविड में हमने भी दिया था सैलरी ये लोग दें रहे है क्या सब मिलाकर 100 करोड़ पूरा होगा .... भाजपा के लोग नौंटकी बंद करें और काम शुरू करें..... विशेष पैकेज दें सरकार सबको 15 हजार रुपया दें....0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में 14 वर्ष आयु वर्ग की 70वीं जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र की मेघपुरा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाड़ावास पीओ मेघपुरा में 14 वर्ष आयु वर्ग की 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रभुलाल धाकड़, मेघपुरा प्रशासक ओंकारलाल धाकड़ और सीबीईओ कन्हैयालाल धाकड़ ने किया। प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 58 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें 22 बालक टीम और 36 बालिका टीम शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
बिहार से गुजरते मोदी सेवा संकल्प बाइक जत्था सासाराम पहुंचा, यूपी तक यात्रा जारी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से हैं। जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा के बाद पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म भूमि बडनगर से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक बाइक सवारों का जत्था सासाराम पहुंचेगी, 6 अक्टूबर को यह बिहार के 3 जिला से होकर गुजरेगी। औरंगाबाद, रोहतास्थ तथा कैमूर जिला में बाइक सवारों के ग्रुप का स्वागत किया जाएगा। बिहार में इस अभियान की प्रभारी बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प को देखते हुए 50 बाइक सवारों का रात्रि विश्राम सासाराम में होगा। ये जत्था गुजरात से चलकर उत्तर प्रदेश तक जाएगी। लेकिन ये लोग बिहार के तीन अलग-अलग जिला से होकर भी गुजर रहे है। जिसकी तैयारी की लगातार समीक्षा की जा रही है।0
0
Report
झारखंड आयुर्वेद दिवस: 900 करोड़ रुपए के आयुष कॉलेज प्रस्ताव से स्वास्थ्य सेवाओं में उम्मीद
Ranchi, Jharkhand:झारखंड प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के प्रथम स्थापना दिवस सह आयुर्वेद दिवस के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित पलाश सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद के क्षेत्र से जुड़े कई चिकित्सक और विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रहे। इस दौरान झारखंड में आयुर्वेद चिकित्सा के विस्तार और इसे और मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही राज्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा की संभावनाओं और आयुर्वेदिक संस्थानों के विकास पर भी मंथन हुआ।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसари ने कहा कि सरकार का फोकस राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने पर है। उन्होंने बताया कि झारखंड में आयुष मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर केंद्र सरकार को करीब 900 करोड़ रुपये की परियोजना रिपोर्ट दी गई है। मंत्री ने कहा कि वे आयुर्वेद और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खराब स्वास्थ्य के बावजूद वे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, क्योंकि आयुर्वेद से जुड़े वरिष्ठ लोगों ने उन्हें आमंत्रित किया था।जवाबदेही जनता ने दी है। मैं ग्रास रूट पर काम करता हूं। मैंने केंद्र सरकार के मंत्री से मुलाकात कर झारखंड के लिए कई मांगें रखी हैं। करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में आयुष मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट दी गई है। मेरा फोकस स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करना है और हम इसे बेहतर करके ही रहेंगे।वहीं, आयुर्वेद चिकित्सकों ने कहा कि देश के कई राज्य आयुर्वेद के क्षेत्र में झारखंड से काफी आगे निकल चुके हैं। उन्होंने बिहार, केरल, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि झारखंड में भी आयुर्वेद के विकास की काफी संभावनाएं हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, राज्य के सभी 24 जिलों में आयुर्वेद से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से देवघर में 100 बेड के पंचकर्म अस्पताल के लिए राशि स्वीकृत की गई थी, जमीन भी उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन से जुड़े मामलों के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। चिकित्सकों ने सरकार से आयुर्वेद के लिए बेहतर विजन, मजबूत डीपीआर और आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की मांग की, ताकि झारखंड आयुर्वेद के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। बाइट:डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड बाइट:आयुर्वेद चिकित्सक0
0
Report
पूर्णिया में 500 शिक्षकों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों से सम्मान
Purnia, Bihar:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल रविवार को पूर्णिया पहुंचे। इस दौरान शहर के आर्ट गैलरी में सीमांचल प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, पूर्णिया प्रमंडल के तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से चयनित करीब 500 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके बाद मंत्री लेशी सिंह, विधायक विजय खेमका और डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह में चारों जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे। आर्ट गैलरी परिसर में शिक्षकों की मौजूदगी से कार्यक्रम का माहौल उत्सवी रहा। समारोह का उद्देश्य निजी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे शिक्षकों के योगदान को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम में शिक्षक, निजी विद्यालय संचालक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नवादा: मौर्य प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित 380 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
Nawada, Bihar:मौर्य प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित 380 विद्यार्थियों को मिला सम्मान 14 प्रखंडों की 182 पंचायतों से पहुंचे प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को किया गया पुरस्कृत सांसद अभय कुशवाहा बोले- ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की देते हैं प्रेरणा नवादा जिले के गोनावां में अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक-सह-शिक्षा मंच, जिला इकाई नवादा की ओर से मौर्य प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा के पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 380 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा में नवादा जिले के सभी 14 प्रखंडों की 182 पंचायतों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। करीब 1500 विद्यार्थियों ने परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 380 विद्यार्थियों का चयन पुरस्कार एवं सम्मान के लिए किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में छात्राओं की भी बड़ी संख्या रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन मिले। ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। समारोह के दौरान सांसद अभय कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे जिले में आयोजित इस प्रतियोगिता परीक्षा में करीब 1500 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इनमें 380 विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान समारोह आने वाले समय में बच्चों और बच्चियों के लिए बड़ी प्रेरणा का काम करेगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा और हुनर को सामने लाना है, ताकि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में मंच से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मेहनत करने और अपने गांव, क्षेत्र तथा बिहार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। बाइट_ अभय कुशवाहा सांसद0
0
Report
खूँटी में प्रतिबंधित गौ मांस बेचने का प्रयास गिरफ्तार, जेल की तैयारी
Khunti, Jharkhand:खंड - खूँटी। प्रतिबंधित मांस बिक्री को लेकर खूँटी जिले के रनिया थानांतर्गत मरचा बाजार अटांड में स्थानीय लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया; साइकिल से प्रतिबंधित गौ मांस बेचने पहुंचे एक व्यक्ति को रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पकड़कर रनिया पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, साइकिल सवार रनिया थाना क्षेत्र के टुटीकेल चुरदाग गिरजा टोली गांव निवासी 30 वर्षीय रसिका नमित मड़की रविवार की सुबह 8 बजे के आसपास साइकिल में सवार होकर एक महिला के घर के अंदर बेचने के लिए लेडिस बैग के अंदर एक किलो प्रतिबंधित मांस लेकर घुसा था। इसी दौरान मौजूद स्थानीय लोगों को शक हुआ; बैग की तलाशी ली गई, और युवक बैग को छुपाकर मौके से भगाने का प्रयास करने लगा। इसके बाद मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दिया। रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार और रनिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुलदीप रोशन बाड़ी घटनास्थल पहुंचे कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर प्रतिबंध गौ मांस के कारोबार में शामिल लोगों की जानकारी जुटाकर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दिया है। पुलिस प्रतिबंधित मांस का सैंपल पशुपालन पदाधिकारी को बुलाकर संग्रहित करने के बाद अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दिया है।0
0
Report
Dal-Baati diplomacy in Kumbhalgarh hotel amid barricades goes viral
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के कुम्भलगढ़ में सियासी बाड़ाबंदी के बीच कुंभलगढ़ के होटल में 'दाल-बाटी डिप्लोमेसी' की तस्वीरें वायरल कुम्भलगढ़ विधायक की बाड़ेबंदी में पार्षदों से मुलाकात, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी पत्नी ने आमेट नगरपालिका के पार्षदों से की मुलाकात विधायक ने साथ बैठकर लिया पारंपरिक दाल-बाटी का आनंद, बाड़ाबंदी के बीच नेताओं की आवाजाही और गुप्तगू से सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल आमेट नगरपालिका के भाजपा के कुल 25 वार्डों में से भाजपा ने 14 वार्डों को जीता, कुम्भलगढ़ क्षेत्र के होटल में बाड़ेबंदी में रखा हुआ है ।0
0
Report
Advertisement
बाम्बोली में चोरी: घर घुसकर 8 तोला सोना और 13 हजार नकद फरार
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बाम्बोली गांव में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और कमरे के पास बने जंगले से अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर में ही सो रहे थे, लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। मकान मालिक ठेकेदार बच्चू सिंह चौधरी ने बताया कि रात को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और कमरे के पास बने जंगले से अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने बड़ी संदूक के ऊपर रखी छोटी लोहे की संदूक को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब आठ तोला सोना ले गए हैं। चोरी हुए आभूषणों में तीन जोड़ी सोने की झुमकी और एक सोने की चेन शामिल है। इसके अलावा करीब 13 हजार रुपये की नकदी भी चोरी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार ने उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना अधिकारी रामेश्वर चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की स्पेशल टीम और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सके। लगातार चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि बाम्बोली गांव में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव में कई मकानों और अन्य स्थानों पर चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुई कुछ चोरियों के मामलों में भी पुलिस अब तक चोरी का माल बरामद नहीं कर सकी है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।0
0
Report
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी
Khandwari, Uttar Pradesh:*शादीसुदा युवक ने साड़ी का फंदा लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों में कोहराम* चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर चौकी अंतर्गत सोनबरसा में शनिवार की देर शाम को 32 वर्षीय युवक अवधेश निषाद ने शनिवार रात्रि 7बजे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दिया । रात्रि में परिजनों ने बाहर सड़क पर गुमती दुकान से घर पर जा कर दरवाजा खोला तो फांसी पर लटकते देख सन्न रह गये । पत्नी मायके गई थी । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना से आसपास तरह तरह की चर्चा रही । सोनबरसा ( टांडाकला ) गांव के रहने वाले अवधेश निषाद पुत्र रविन्द्र निषाद नाव बनाने व मछ्ली मारकर जीविकोपार्जन करता था । पत्नी रक्षा बंधन के दिन से ही मायके गई है । इनके तीन संतान 8 वर्षीय प्रिमल,5 वर्षीय तृप्ति,1 वर्षीय विभान है । शनिवार की देर शाम को अपने करकट के घर में अंदर से दरवाजा चिपका कर बांस के सहारे साड़ी के फंदे से झूल गया । अन्य परिजन जब रात को घर लौटे तो दरवाजा खोला तो अवधेश फांसी के फंदे पर लटक रहा था । उसकी जान जा चुकीं थी । घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । रात्रि में मौके पर मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल किया । घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा रही । गृह कलह के कारण युवक ने फांसी लगाई है । इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि युवक अवधेश पहले भी दो तीन बार ऐसी हरकत कर चुका है । जिसे ग्रामीणों और परिजनों ने बचा लिया था । जांच पड़ताल किया जा रहा है । घटना के बाद पिता रविन्द्र,माता मनोरमा देवी,पत्नी सावित्री और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा ।0
0
Report
राकेश राठौर ने ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन में शिरकत करने आये सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा, सांसद राकेश राठौर ने कहा कि आज भाजपा शासन में हर तरफ उत्पीड़न की बयार बह रही है, प्रदेश के थाना के अंदर लोगो को मारा जा रहा है, सभी थाना उत्पीड़न का केंद्र बने हुए हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि आज ओबीसी और दलित समाज के साथ बहुत ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है, उन्होंने कहा कि 2027 में जनता बदला चाहती है, आपको बता दे कि ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था, बाइट राकेश राठौर, कांग्रेस सांसद0
0
Report
Advertisement
