462013
भोपाल में युवक द्वारा अपनी जान लेने पर भधभधा बस्ती में प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:टीटी नगर थाना क्षेत्र की भधभधा बस्ती में युवक द्वारा खुद की जान जाने के बाद परिजनों और रहवासियों ने शव सड़क पर रखकर एसडीएम और तहसीलदार को बुलाने की मांग की। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्ती में प्रेम प्रसंग ने पति को बनाया हत्यारा
Basti, Uttar Pradesh:एक शादीशुदा रिश्ते में जब प्यार की जगह बेवफाई दस्तक देती है, तो अंजाम अक्सर खौफनाक होता है। बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के बैरीहवां में एक ऐसा ही प्रेम त्रिकोण खूनी वारदात में बदल गया। पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग का विरोध करना एक पति को इतना भारी पड़ा कि उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। अब इश्क, विश्वासघात और हत्या की इस सनसनीखेज कहानी की जांच में पुलिस जुट गई है। बस्ती शहर कोतवाली क्षेत्र के बैरिहवा धोबी टोला में रहने वाले 24 वर्षीय शिवकुमार कनौजिया को अपनी पत्नी और मोहल्ले के ही रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के बीच कथित प्रेम संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब आठ बजे रोहन उर्फ अंशुल का शिवकुमार से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद रोहन ने लाठी-डंडों से शिवकुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शिवकुमार मौके पर ही गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गया। परिजन घायल शिवकुमार को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता रामजी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी रोहन उर्फ अंशुल श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि बताया कि प्रेम प्रसंग में एक युवक पर हमला हुआ जिसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गई, तहरीर के आधार पर अभियुक्त रोहन श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 103(1), ऐसीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, बाइट1 सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ बाइट2 मृतक के पिता0
0
Report
जयपुर के TB अस्पताल में ड्यूटी के दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों पर हमला, 24x7 सुरक्षा की मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉ के साथ मारपीट के विरोध में सभी रेजिडेंट डॉ काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं, और मामले को लेकर विरोध जता रहे हैं। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के मुताबिक 24 जून को शास्त्रीनगर स्थित टीबी हॉस्पिटल में ड्यूटी के दौरान रेजिडेंट डॉ के साथ पेशेंट के परिजनों ने मारपीट की गई; डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं स्वास्थ्यकर्मियों और काम के माहौल पर सवाल खड़े करती हैं, और अब सभी रेजिडेंट मांग कर रहे हैं कि इमरजेंसी 24 घंटे चले, वहां पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। इमरजेंसी विभाग में 24X7 पुलिस पीसीआर की तैनाती, अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, और एंट्री कंट्रोल सिस्टम मजबूत करने जैसी मांगें कर रहे हैं।0
0
Report
सम्पत सिंह ने भाजपा पर गांवों में कब्जे हटाने के कदम पर सवाल उठाए
Hansi, Haryana:हांसी पहुंचे सम्पत सिंह का भाजपा सरकार पर हमला बीजेपी अब गांवों में कब्जे हटाने की कार्रवाई गलत हांसी पहुंचे हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं इनेलो के प्रधान महासचिव सम्पत सिंह ने भाजपा सरकार पर गांवों में अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार जिन लोगों को अवैध कब्जाधारी बता रही है, वे पिछले 50 वर्षों से उन जमीनों पर रह रहे हैं। कई लोगों के जमीन संबंधी दस्तावेज और रसीदें समय के साथ गुम हो चुकी हैं, जबकि पंचायतों ने उन्हें यह जमीन विधिवत अलॉट की थी। कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्पत सिंह ने कहा कि हुड्डा के पास कोई ठोस आंकड़े नहीं हैं और वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों के शासनकाल में हरियाणा की स्थिति बिगड़ी है। शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने शिक्षा के क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया और आज स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। SIR को लेकर सम्पत सिंह ने कहा कि प्रक्रिया कराना सही है, लेकिन इसे आसान बनाने की बजाय कठिन बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने SIR को जातीय समीकरणों से जोड़ दिया है, जो देश की एकता के लिए खतरनाक है। चानौत टी प्रकरण पर बोलते हुए सम्पत सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को पानी मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण ग्रामीण वर्षों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली से ऐसा लगता है कि वह ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं चाहती।0
0
Report
Advertisement
चंदा चोरी के आरोपी को अदालत में पेश, मामला गरमाने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:चंदा चोरी के आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।0
0
Report
मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया के सेप्टिक टैंक में फँसे तीनों की मौत
Delhi, Delhi:दिल्ली दमकल विभाग को मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर पहुँचें और लोगों को सेप्टिक टैंक में उतारे जहाँ ज़हरीली गैस भी थी; तीनों को मृत अवस्था में सेप्टिक टैंक से निकाला गया। तीनों मृत लोग अरुण, संदीप और चांद थे, जो सुल्तानपुरी की इंद्रा झील इलाके के रहने वाले थे।0
0
Report
दिलीप घोष NDRF के लिए 200 रिज़र्व फोर्स; राम मंदिर चंदे मामले की जांच
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम मेदिनीपुर: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष कहते हैं, "जिस सरकार ने यहां 15 साल तक राज किया, उसने यहां NDRF की कोई टीम भी नहीं बनाई। टीम ओडिशा से आती थी... अब CM ने घोषणा की है कि NDRF के लिए 200 लोगों की रिज़र्व फ़ोर्स बनाई जाएगी। एक टीम सुंदरबन में तैनात की जाएगी, जहां चक्रवात आते हैं। एक टीम कोलकाता में और एक तटीय इलाके में भी होगी। हम इस पर काम कर रहे हैं।" अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में FIR पर वे कहते हैं, "पूरी जांच ज़रूर होगी। लोगों द्वारा दिए गए पवित्र चंदे में कोई भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
बरेली में मोहर्रम के मौक़े पर शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकाला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए शुक्रवार को मुस्लिम शिया समुदाय ने मोहर्रम को चाकू छुरी का मातम करते हुए जुलूस निकाला गया। इसमें लहराते अलम परचम जहां कर्बला की जंग का एहसास कर रहे थे। किला जामा मस्जिद पर एकत्र अजादारों ने जंजीरों, छुरियों से मातम किया। जिस्म लहूलुहान था, जुबां पर या हुसैन की सदाएं गूंज रही थीं। जुलूस किला, जामा मस्जिद रोड, जखीरा, जसोली से मलुकपुर इमामबाड़ा फतेह निशान पहुंचा, जहां अंजुमनों ने नौहख्वानी की। बाईट इमाम शिया समुदाय0
0
Report
बीजेपी ने नई टीम से सपा के PDA की काट खोजी, ओबीसी-दलित-महिलाओं को जिम्मेदारी
Noida, Uttar Pradesh:बाईट- विजय उपाध्याय। राजनीतिक विश्लेषकये इनपुट शाम के बुलेटिन के लिये है (बीजेपी ने नई टीम के सहारे कहीं ना कहीं सपा के पीडीए की काट खोजी है, बीजेपी ने ओबीसी, दलितों के साथ साथ महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी है)0
0
Report
कॉलकाता: पूर्व टीएमसी सांसद डॉ. शांतनु सेन ने आंतरिक विवाद, ECI दस्तावेज, ABHAYA केस, तारातला घटना
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): DR. SHANTANU SEN (FORMER TMC MP) ON TMC INTERNAL DISPUTE AND SUBMISSION OF DOCUMENTS TO ECI REGARDING PARTY SYMBOL/ REOPENING OF ABHAYA CASE/ INCREASE IN HOSPITAL MEAL ALLOCATION/ TARATALA INCIDENT0
0
Report
Advertisement
झींडा का हंगामा: नांदेड़ गुरुद्वारा एक्ट पर सरकार के दखल के खिलाफ नाराज़गी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :- HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने श्री नांदेड़ साहिब गुरुद्वारा एक्ट को लेकर नाराजगी जताई। महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है और इस परिवर्तन के विरोध में नाराजगी व्यक्त की है। 1956 एक्ट को बदलने को लेकर भी नाराजगी है। उत्तराखंड और हिमाचल के बॉर्डर पर निहंग सिंहों द्वारा मामला काफी तूल पकड़ चुका है; इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 5 सदस्यीय कमेटी कल ही कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और पूरे मामले की जानकारी देगी। श्री नांदेड़ साहिब गुरुद्वारा एक्ट को लेकर उनका कहना है कि श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश के बिना एक्ट को बदला नहीं जा सकता, जबकि पुराने एक्ट में पांच तख्त साहिब के सभी सिंह सभा में सिंह साहिबान को लिया गया है। एचएसजीपीसी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि नांदेड़ साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है और इसके प्रबंधन से जुड़ा कोई भी फैसला सभी तख्तों के जत्थेदारों, अकाल तख्त, SGPC, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, चीफ खालसा दीवान और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सलाह लेकर ही होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार अपने स्तर पर बोर्ड का गठन कर तख्त को सरकारी नियंत्रण में लेना चाहती है। अब सरकार इसमें दखलअंदازي दे रही है; सिख समुदाय इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार की मंशा गुरु घरों पर कब्जा कर सरकारीकरण करने की है और इसे वहन नहीं किया जाएगा। गुरु घर की मर्यादा होती है, जिसे सरकारी कानून से ऊपर माना जाता है। गुरुद्वारे में प्रवेश करने वाला हर व्यक्ति गुरु मर्यादा का पालन करता है और तख्त साहिबों का संचालन इसी परंपरा के अनुसार होना चाहिए। कल रात उत्तराखंड और हिमाचल के बॉर्डर पर निहंग सिंघो के मामले ने तूल पकड़ा; 5 सदस्यीय कमेटी कल ही कुरुक्षेत्र से रवाना होगी और पूरे मामले की जानकारी देगी; hemkund sahib यात्रा चल रही है और कुछ शरारती तत्व बाधा डाल रहे हैं, यह गलत है। हमारे पांच कार सिख के लिए पांच कार केवल पवित्र आचार हैं और इनके साथ किसी छेड़खानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिख यात्री श्री hemkund Sahib की यात्रा कर रहे हैं और इस मुद्दे पर पांच सदस्यीय कमेटी कल हरियाणा के गुरुद्वारा छठी पातशाही से रवाना होगी, प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात होगी; प्रशासनिक अधिकारी इस मसले का तुरंत समाधान करें। सिख समुदाय सेवा के लिए तत्पर रहता है। बाइट – HSGMC प्रधान जगदीश सिंह झींडा0
0
Report
सीसीटीवी वीडियो में हमले की घटना: एक युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला
Delhi, Delhi:सोशल मीडिया पर इन दोनों एक सीसीटीवी जमकर वायरल हो रहा है वायरल सीसीटीवी में कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल है एक युवक को लाठी डंडे और चाकू मारते हुए नजर आ रहे हैं जी मीडिया ने वायरल सीसीटीवी की पड़ताल की तो पता चला कि वायरल सीसीटीवी थाना कल्याणपुरी इलाके के त्रिलोकपुरी दो ब्लॉक का है जिस युवक की पिटाई हो रही है पीड़ित का नाम सुरेंद्र सिंह है जब जी मीडिया पीड़ित युवक के घर पहुंचा तो पता चला कि सुरेंद्र सिंह बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे अपने घर पर मौजूद था इसके बाद दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी युवक ने जैसे ही दरवाजा खोला तो कुछ लोग उसे पर झपट पड़े और घर से खींचते हुए घर के बाहर ले और लाठी डंडों से हमला कर दिया युवक का आरोप है कि उनके किसी रिश्तेदार ने एक लड़की को भागकर शादी की है जो की थाना तिलक नगर इलाके में रहती है लड़की बालिग है बताया जा रहा है की लड़की के परिवार वालों को शक था कि सुरेंद्र सिंह को लड़की और शादी करने वाले लड़के के बारे में पता है जो कि अभी तक नहीं मिल पाए हैं इसी शक के चलते लड़की का परिवार पीड़ित सुरेंद्र सिंह के घर पहुंचा और लड़की के बारे में पूछने लगा जब उसने कहा कि उसे मालूम नहीं है तो सभी लोग उसे पर झपट पड़े काठी डंडे के साथ ही चाकू से वार कर दिया और फरार हो गए सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि युवक को ईंट और लाठी से पीटा जा रहा है और एक युवक के हाथ में चाकू भी नजर आ रहा है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
दुर्ग में मुहर्रम के लिए पुलिस ने चाकचौबंद सुरक्षा के साथ फ्लैग मार्च निकाला
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने फ्लैग marcher निकाला इस दौरान लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील भी की गई. छावनी थाना से निकले इस फ्लैग marcher में एसएसपी विजय अग्रवाल, एसपी सुखनंदन राठौर, ग्रामीण एसपी मणिशंकर चंद्र, सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए फ्लैग marcher पावर हाउस से शुरू होकर खुर्सीपार, कैंप, कैनाल रोड और थाना क्षेत्र के अन्य प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांतिपूर्ण ढंग से मुहर्रम मनाने की अपील की वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर जिले में बड़ी संख्या में ताजिए निकाले जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर अखाड़ों का प्रदर्शन भी होगा इसे देखते हुए करीब 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जबकि 10 से अधिक राजपत्रित अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे ताजिया मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है तो वही असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी छावनी थाने में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए पूरे आयोजन की निगरानी की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
शहडोल के बेडरा में हाईवा-ऑटो हादसा: एक की मौत, 6 से अधिक घायल, चक्काजाम
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बेडरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ब्यौहारी से सवारी लेकर हिंडवाह पतेरा टोला जा रहे ऑटो चालक ललन सिंह गोंड को सवारी उतारते समय रेत लोड करने जा रही तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक ललन सिंह गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार 6 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन के चलते शहडोल–मानपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
छतरपुर: कुएं में युवक की मौत, हत्या की आशंका फैल गई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर । राजनगर के लालपुरवा गांव के पास कुएं में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी मृतक की पहचान करिया बिजा निवासी 32 वर्षीय सीताराम पाल उर्फ बबलू के रूप में हुई मौत को लेकर हत्या की आशंका,इलाके में मचा हड़कंप। सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची घटनास्थल को 경찰 ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी। मौत की वजह अभी साफ नहीं,हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस,एसपी का दावा युवक की हत्या हुई है ,आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया ।0
0
Report
अररिया में 101 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NH-327E पर बड़ी कार्रवाई
Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मालूम हो कि आरएस थाना अंतर्गत 101 ग्राम के साथ दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गुरुवार को आरएस थाना की पुलिस टीम द्वारा अररिया-रानीगंज NH-327E स्थित स्टार ग्लोबल स्कूल के पास नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान अररिया की ओर से आ रही एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। जिसके बाद जब दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक प्लास्टिक बॉक्स में छिपाकर रखा गया 101 ग्राम भूरे रंग का नशीला पदार्थ (स्मैक) बरामद किया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
