icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट का एनकाउंटर, आर्मी के जवानों ने अलग अंदाज में क‍िया सेलिब्रेशन

SShyamFollow3m ago
Forest Block,

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) कमांडर लतीफ भट मारा गया; मस्जिद के अंदर उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद आर्मी के जवानों ने एक अलग ही अंदाज में सेल‍िब्रेशन क‍िया।

 

बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर लतीफ भट मारा गया। वह एक स्थानीय मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था और काफी देर तक चले गतिरोध के दौरान उसने बार-बार सरेंडर करने की अपील को ठुकरा दिया।

 

यह अभियान मंगलवार देर रात देवसर इलाके के जंगलपोरा गांव में चलाया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस को आतंकवादियों की गतिविधियों के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक संयुक्त टीम ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि भागने के सभी रास्ते बंद किए जा सकें।

बुधवार सुबह करीब 3:45 बजे जब सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और सख्त कर दी, तो छिपे हुए आतंकवादी ने सर्च टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। इस दौरान, भट घेराबंदी वाले इलाके के बीचों-बीच स्थित गांव की एक मस्जिद में जाकर छिप गया।

 

धार्मिक स्थल को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सुरक्षा बलों ने 'स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर' (SOP) का सख्ती से पालन किया। उन्होंने भारी गोलीबारी रोक दी और भट को सरेंडर करने के लिए मनाने की कोशिश की। अधिकारियों ने भट को एक फोन दिया और वीडियो कॉल की व्यवस्था की, जिसमें कुलगाम के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) अनायत अली चौधरी और 9 RR के कमांडिंग ऑफिसर ने उससे व्यक्तिगत रूप से हथियार डालने की अपील की।

 

सामने आए एक वीडियो में, सुरक्षाकर्मी भट से सरेंडर करने की अपील करते हुए कहते हैं, "लतीफ भाई, हम आपके साथ हैं... सरेंडर कर दीजिए, रुक जाइए, मैं अभी वहीं आ रहा हूं।" लेकिन भट ने इनकार कर दिया। उसने अरबी भाषा में प्रार्थनाएं पढ़ीं और जवाब दिया, "मैं अल्लाह से मिलने निकला हूं। मैं बहुत खुश हूं... मेरे साथ सिर्फ अल्लाह है, मेरे लिए अल्लाह ही काफी है।"

 

लाउडस्पीकर पर लगातार की गई घोषणाओं के बावजूद, भट ने सुरक्षाकर्मियों पर फिर से गोलीबारी कर दी। इसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी मुठभेड़ के दौरान बहुत संयम बरता गया, ताकि मस्जिद को कम से कम नुकसान पहुंचे।

 

जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने ऑफिशल X हैंडल पर लिखा “The body of one neutralised terrorist, along with a weapon, have been recovered from the encounter site. The killed Terrorist neutralised during the joint operation is  identified as Mohd Lateef Bhat R/o Khrewan, Kulgam.

 

SOP के तहत मारे गए आतंकी के शव की परिवार दुवारा पहचान कराई कराई गई उसके बाद ऑफ़िशाली मारे गए आतंकी की पहचान सार्वजनिक की गई।


खालिद हुसैन 
जी मीडिया, कुलगाम, जम्‍मू एंड कश्‍मीर 
 

0
0
Report

भीलवाड़ा: ग्रामीण हाट बाजार दीवार गिरने से 65 वर्षीय धापू देवी की मौत

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा - भीलवाड़ा में ग्रामीण हाट बाजार की जर्जर दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत का मामला.... सुबह सवेरे दीवार के पास कचरा डालने गई बुजुर्ग महिला की हुई मौत ..... महिला के परिजनों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप ..... जर्जर दीवार की पहले भी कॉलोनी वाशी कर चुके हैं शिकायत मगर नहीं ली गई सुध ..... ग्रामीण हाट बाजार की दीवार गिरने के बाद महिला ने मौके पर तोड़ा दम ..... 65 वर्षीय धापू देवी की हुई मौत.... सूचना पर तहसीलदार सुभाष नगर थाना पुलिस पहुंची जिला मोर्चरी के बाहर ..... परिजन कर रहे हैं प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग .... जिला मोर्चरी के बाहर बड़ी तादाद में इकट्ठा हुए माली समाज के लोग.... सुभाष नगर थाना क्षेत्र का मामला
0
0
Report

उत्तराखंड सरकार महिलाओं के लिए बैंणी भुली योजना शुरू करेगी; 5 लाख महिलाओं को लाभ

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार प्रदेश में महिलाओं के लिए जल्द ही बैंणी भुली योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की 5 लाख महिलाओं को राज्य सरकार आर्थिक लाभ उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चमोली में एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की है मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि दो किस्तों में सरकार धनराशि लाभार्थी के बैंक खातों में हस्त्रांत्रित करेगी। इस योजना के लिए पहली किस्त दिसंबर महीने में महिलाओं को दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका के अवसर को विस्तारित करने का सरकार का लक्ष्य है । सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियंत्रण कार्य कर रही है। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report
Advertisement

बरेली मीरगंज मुठभेड़ में गौकशी के आरोपित गिरफ्तार, दो घायल

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। ग्राम लभारी के जंगल में कथित रूप से गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर की तड़के थाना मीरगंज पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लभारी के जंगल में कुछ लोग गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके तीन बाकी साथी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए। घायलों की पहचान नन्हे उर्फ मतिया (45) पुत्र तुलन निवासी ग्राम मंकरा, थाना मीरगंज के रूप में हुई है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे घायल आरोपी आसिफ कुरैशी (38) पुत्र इस्माइल कुरैशी निवासी मोहल्ला अफसरयान, थाना मीरगंज, हाल निवासी ग्राम इस्लामनगर, थाना मिलक, रामपुर के दाहिने पैर में गोली लगी है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशरफ (48), शेर सिंह (35) और आसन शाह (58), तीनों निवासी ग्राम मंकरा, थाना मीरगंज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, 12 बोर का एक जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस के साथ गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने 13 नवंबर को ग्राम लभारी के जंगल में पशु काटने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस मामले में थाना मीरगंज में मुकदमा संख्या 545/26 के तहत धारा 325 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस मुठभेड़ के संबंध में भी मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, आरोपी फरार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा गजरौला मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 55 वर्षीय मुकेश सैनी अपने 25 वर्षीय बेटे कौशल सैनी के साथ कैटरिंग का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों गजरौला के बैंक्विट हॉल में शादी समारोह में खाना बनाने का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे तहसील के पास कोल्ड स्टोर के नजदीक चांदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार कब्जे में ले ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

11 जोड़ों का सामूहिक विवाह 18 नवंबर को शाहपुरा गांधी वाटिका में

Noida, Uttar Pradesh:शाहपुरा ,भीलवाड़ा 18 नवंबर को गांधी वाटिका शाहपुरा में होगा 11 जोड़ो का कायमखानी समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन.... शाहपुरा में कायमखानी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 नवंबर को गांधी वाटिका में होगा। कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 11 जोड़ो का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.... सम्मेलन में निकाह की रस्म असर की नमाज के बीच अदा की जाएगी। समिति ने समाजबंधुओं से अनुरोध किया है कि वे दोपहर 3 बजे तक निकाह स्थल पर पहुंचें, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर संपन्न हो सकें.... समिति पदाधिकारियों ने समाज के सभी सरदारों, गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं से अपील की है कि इस पवित्र अवसर पर निकाह करने वाले सभी जोड़ों को अपनी दुआओं से नवाजें। समिति ने समय का ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पधारने और सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है....
0
0
Report

प पंचकुला नागरिक अस्पताल में MO-6 नर्सिंग अधिकारी सस्पेंड, दो घंटे की हड़ताल

Panchkula, Haryana:पंचकुला सरकारी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड हार्ट अटैक से मरीज की मौत के मामले में हुई कार्रवाई आज नर्सिंग स्टाफ ने की दो घंटे की हड़ताल पंचकुला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमओ-6 नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया है यह मामला हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज की मौत से जुड़ा है मामले में नर्सिंग ऑफिसर पर हुई कार्रवाई के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी देखने को मिल रही है इसके विरोध में आज नर्सिंग ऑफिसर दो घंटे की हड़ताल पर रहे नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के चलते अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई वहीं, इस कार्रवाई को लेकर नर्सिंग कर्मचारियों में रोष है
0
0
Report

योगी- मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर सरकार बनाएगी, सपा पर हमला

Khajuria Khurd, Bihar:मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा, योगी सरकार में हर वर्ग सुरक्षित है, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना। उत्तर प्रदेश के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है. बिहार के कैमूर जिले स्थित भभुआ में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को अपनी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश की सभी विधानसभाओं में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. उनके अनुसार, भाजपा आगामी चुनाव सुशासन, विकास और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ लड़ेगी. कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि योगी सरकार के शासन में व्यापारी समाज, गरीब, जरूरतमंद और समाज का हर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है तथा व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं. सीटों के अनुमान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियां अपने स्तर पर आकलन कर रही हैं, लेकिन एक जनप्रतिनिधि और संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी. इस दौरान उन्होंने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला. जायसवाल ने आरोप लगाया कि सपा अभी चुनावी मैदान में ठीक से उतरी भी नहीं है, लेकिन उसके नेताओं की भाषा में अराजकता झलक रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि विपक्ष के सत्ता में आने से गुंडाराज, माफियाओं का वर्चस्व और जमीन पर अवैध कब्जे जैसी समस्याएं फिर लौट सकती हैं, इसलिए जनता पुनः भाजपा पर ही विश्वास जताएगी。
0
0
Report
Advertisement

अररिया में ज्वेलरी दुकान से 1 करोड़ की चोरी, गैस कटर से ताला काटा गया

Forbesganj, Bihar:अररिया में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान में करीब 1 करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अररिया बस स्टैंड के समीप स्थित शगुन ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से ताला का शटर लॉक काटकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गैस कटर और अन्य सामान छोड़ दिया है और गहने पैसे लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना सदर पर एसडीपीओ सुशील कुमार नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व डीआईयू टीम जांच में जुट गई है। इसके पहले में भी कुछ साल पहले वही बैंक ऑफ इंडिया डकैती की घटना और गहना ज्वैल्स में चोरी वारदात हो चुकी है।
0
0
Report

भिलवाड़ा में खाद के कट्टों में पत्थर, किसान उराई नहीं कर पा रहे

Noida, Uttar Pradesh:Bhilwara रायपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति से खरीदे गए खाद के कट्टे में निकल रहे हैं पत्थर, किसान परेशान सहकारी समिति से खरीदे गए खाद के कट्टे में भी पत्थर निकालने के कारण किसान अपने फसलों की उराई भी नहीं कर पा रहे हैं मशीन में पत्थर ए जाने के कारण खेतों में उराई का कार्य भी संभव नहीं हो पा रहा है जहां एक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को हर संभव राहत देने का पयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा निर्धारित सहकारी समिति से खाद खरीदने पर किसानों को राहत की जगह दर्द और आर्थिक नुकसान हो रहा है
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी के पोखरी में 3 किलोमीटर दूरी पर सड़क नहीं, मरीज अस्पताल पहुंचा

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर पोखरी गांव में सड़क नहीं है. सड़क के अभाव में आज सुबह श्रीमती नत्थी देवी (उम्र 67 वर्ष), हार्ट अटैक आने पर सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों द्वारा डंडी-कंडी के सहारे गांव से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया. यह सिर्फ एक मरीज नहीं बल्कि वर्षों से चली आ रही गांव में सड़क नहीं होने की विफलता और पहाड़ के ग्रामीणों की पीड़ा की तस्वीर है. उत्तरकाशी जिले के पोखरी गांव के लोग अब भी बीमार बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसी तरह डंडी-कंडी से सड़क तक पहुंचाते हैं. कब तक पोखरी के ग्रामीण ऐसी जिंदगी जीना almost मजबूर होंगे? क्या सड़क जैसी बुनियादी सुविधा पाना उनका अधिकार नहीं है. ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्राम पोखरी के लिए सड़क निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की.
0
0
Report

अलवर: तेज कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर, दो गंभीर, चालक फरार

Alwar, Rajasthan:**अलवर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर, चालक फरार** अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के सामोला चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरे युवक को अंदरूनी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया。 जानकारी के अनुसार, चेतराम, यशवंत और छोटेलाल हनुमान चौराहे के पास स्थित एक मैरिज होम में आयोजित लग्न समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव मोतीवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान सामोला चौक पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चेतराम और यशवंत को गंभीर चोटें आईं, जबकि छोटेलाल को अंदरूनी चोटें लगी हैं। टक्कर से बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई。 हादसे के बाद तीनों युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से तीनों को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दुर्घटना के बाद कार चालक के मौके से फरार होने से लोगों में नाराजगी है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top