icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पेपर लीक पर राजनीति, प्रताप खाचरियावास बोले सरकार कराए परीक्षा, लाखों पद खाली

Jaipur, Rajasthan:सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा पेपर लीक हुआ या नहीं, ये आगे पता लगेगा... पेपर लीक के मामले कांग्रेस सरकार ने पकड़े थे... कांग्रेस ने कानून बनाया था, कांग्रेस ने लाइन ऑफ एक्शन तय किया कि भविष्य में कभी पेपर लीक नहीं हो.... सरकार की ड्यूटी है परीक्षा कराना.... 2 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं, सारी भर्ती सरकार पूरी क्यों नहीं करती... अंदरखाने क्या हो रहा है, किसी को पता नहीं है, सरकार ही तो सारे मामले खोलती है... सरकार ने पेपर कराकर एहसान नहीं किया है, पेपर कराना सरकार की ड्यूटी है...
0
0
Report
Advertisement

JPU के 7 घंटे उपस्थिति आदेश पर शिक्षकों का भारी विरोध; धरना जारी

Chapra, Bihar:छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU) प्रशासन द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर जारी सख्त आदेश के बाद विवाद गहरा गया है। एक ओर विश्वविद्यालय ने प्रतिदिन न्यूनतम 7 घंटे उपस्थिति अनिवार्य कर दी है, वहीं दूसरी ओर इसके विरोध में शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) नारायण दास द्वारा 1 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में कहा गया कि कुलपति द्वारा विभिन्न विभागों के औचक निरीक्षण में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसके बाद 2 अप्रैल 2026 से सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई। यह आदेश विश्वविद्यालय मुख्यालय के साथ-साथ सभी अंगीभूत महाविद्यालयों पर लागू किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और कार्य संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, इस आदेश के खिलाफ सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना है कि यह आदेश राजभवन के निर्देशों की अवहेलना है। उनका तर्क है कि राजभवन, बिहार के पूर्व आदेश के अनुसार शिक्षकों के लिए प्रतिदिन 5 घंटे उपस्थिति और वर्ष में कम से कम 180 कार्य दिवस निर्धारित है, जबकि विश्वविद्यालय ने इसे बढ़ाकर 7 घंटे कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बिना किसी विचार-विमर्श के यह निर्णय थोप दिया गया है, जिससे शिक्षण और शोध कार्य प्रभावित होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदेश को जल्द वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल, इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
0
0
Report

कृषि मंत्री श्याम राणा का दावा: गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, व्यवस्था परिवर्तन

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा बोले ठीक व्यवस्थाएं करने के लिए किया गया है व्यवस्था परिवर्तन कहा कि गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि आपका एक बयान वायरल हो रहा है बारिश होने से गेहूं की पैदावार बढ़ती है तो उन्होंने इस पर तंज करते हुए कहा कि जीन इस बात का ज्ञान नहीं उनसे बात करने का क्या फायदा. कुरुक्षेत्र की थानेसर व पिपली अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए किया गया है व्यवस्था परिवर्तन। उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। भले ही किसान के ट्रैक्टर की नंबर प्लेट ना हो जांच के उपरांत यह फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि आपका एक बयान वायरल हो रहा है बारिश होने से गेहूं की पैदावार बढ़ती है तो उन्होंने इस पर तंज करते हुए कहा कि जिन्हें इस बात का ज्ञान नहीं उनसे बात करने का क्या फायदा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों की फसल की तुलाई सही हो और इसमें कोई धांधली ना हो इसे लेकर मंडियों में ई कंडों की व्यवस्था भी की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष को राम के नाम से भी नफरत है हालांकि राम का नाम जीने से लेकर मरने तक में लिया जाता है हालांकि जब किसान अपने खेत में बैल हल जोतता है तभी भगवान राम का नाम लेता है किसान और आज राम के नाम से विपक्ष को आपत्ति है।
0
0
Report
Advertisement

कौशिक ने कहा—कांग्रेस मुद्दाहीन, गुटबाज़ी और क्रॉस वोटिंग का असर

Gurugram, Haryana:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक का बयान कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही, मुद्दाहिंन पार्टी है कांग्रेस राजसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बोले प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक कांग्रेस के विधायकों ने अपनी अंतरात्मा से निर्दलीय उम्मीदवार को वोट किया जिन्होंने वास्तव में निर्दलीय उम्मीदवार को वोट किया उनको बचाने का प्रयास कर रही कांग्रेस गलत विधायकों पर आरोप लगा रही है कांग्रेस पसंद ना पसंद का खेल है कांग्रेस पार्टी में- कौशिक क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायको को क्या भाजपा में किया जाएगा शामिल, इसपर बोले मोहन लाल कौशिक भाजपा सबका स्वागत करती है, लेकिन कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को हम सपोर्ट नहीं करते- कौशिक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आज गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया सहित कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। मोहनलाल कौशिक की माने तो जन विश्वास और जन विकास के मंत्र पर चलते हुए बीजेपी आज देश में तीसरी बार सरकार चला रही है। विजय- मोहन लाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा वही कांग्रेस पार्टी में चल रही क्रॉस वोटिंग और विधायकों पर कार्रवाई की खबरों पर भी मोहन लाल कौशिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी गई। उन्होंने कांग्रेस को मुद्दा हीन पार्टी करार देते हुए कहा कि यह उनकी अंदरूनी गुटबाजी का परिणाम है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस विजन नहीं है और वे केवल मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अगर कांग्रेस से निष्कासित विधायकों का बीजेपी में स्वागत होगा, तो उन्होंने कहा, बीजेपी देश के 140 करोड़ लोगों का स्वागत करती है, लेकिन हम कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का हिस्सा नहीं हैं।
0
0
Report

धोकराहा के मिथलेश सिंह अपने घर से लापता,परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Neyaz Alam ShaiNeyaz Alam ShaiFollow5m ago
Majhaulia, Bihar:नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोकराहा गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी मिथलेश कुमार सिंह (उम्र लगभग 38 वर्ष) 5 अप्रैल 2026 की सुबह अपने घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी पता किया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार वालों ने मझौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है। मिथलेश सिंह के भाई अखिलेश सिंह ने जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7004666283 या 9472865065 पर संपर्क करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गंगा घाट पर 3 वर्षीय बालक डूबा, परिजनों ने NH 80 पर लगाया जाम

Munger, Bihar:गंगा में डूबकर तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने पंद्रह मिनट तक मुंगेर बरियारपुर एनएच 80 को जाम किया. मुंगेर के बरियारपुर प्रखंड के कल्याण टोला निवासी अभय कुमार मंडल की पत्नी चांदनी देवी सोमवार को पैरु मंडल टोला गंगा घाट पर कपड़ा धोने गई थीं. वहीं माँ को जाता देख तीन वर्षीय प्रेम कुमार गंगा घाट पहुंच गया और स्नान करने लगा, जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया. परिजनों ने प्रेम को गंगा में डूबता देखा, मगर तब तक देर हो चुकी थी और वह डूब गया. ग्रामीणों ने बालक की खोजबीन की और उसे बरियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बरियारपुर- मुंगेर एनएच 80 को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस और अंचल अधिकारी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर जाम हटाया. शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया.
0
0
Report

मढ़ौरा में जदयू नेता गामा सिंह पर कथित वीडियो से हड़कम्प, सच क्या?

Chapra, Bihar:मढ़ौरा में लड़की के साथ खेत मे जदयू नेता का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक खेत के पास दीवार की आड़ में एक व्यक्ति, जिसे स्थानीय लोग जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह बता रहे हैं, एक लड़की को अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ युवक पीछे से वीडियो बना रहे हैं और सवाल करते सुनाई दे रहे हैं कि लड़की को कौन ले जा रहा है। वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि कुछ युवक गामा सिंह का नाम ले रहे हैं। इसी बीच लड़की उन युवकों का विरोध करती है और पत्थर उठाकर उनकी ओर बढ़ती है, जिसे बाद में शांत कराया जाता है। वहीं वीडियो में दिख रहा व्यक्ति चेहरा ढककर वहां से निकलता नजर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद गामा सिंह ने अपनी सफाई में कहा है कि कुछ युवक उस लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे थे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर लड़की को बचाने का प्रयास किया। उन्होंने इसे साजिश करार दिया है, वही लड़की भी जदयू नेता के पक्ष में बोल रही है उठ रहे हैं सवाल हालांकि, इस पूरे मामले में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं— अगर नेता लड़की को बचा रहे थे, तो आरोपित युवकों की पहचान क्यों नहीं कराई गई? वीडियो में मौजूद युवक बार-बार सवाल क्यों कर रहे थे? घटना के बाद पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की गई? वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इसे गंभीर मामला बता रहा है, तो कोई नेता की सफाई पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले की सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल वायरल वीडियो और बयान के आधार पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं。
0
0
Report

कानपुर के सेक्स रैकेट सरगना रोहित वर्मा के वीडियो वायरल, पुलिस गठजोड़ पर सवाल

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग सेक्स रैकेट के सरगना के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले मुख्य आरोपी रोहित वर्मा के कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आए एक वीडियो में सरगना अपने साथी के साथ मिलकर एक किशोर के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है,दूसरे वीडियो में आरोपी का साथी किशोर के साथ अमानवीय हरकत करता नजर आया एक अन्य वीडियो में सरगना की जन्मदिन पार्टी में दो पुलिसकर्मी मौजूद दिखे पहले ही इस मामले में पुलिस 19 होटलों पर छापेमारी कर रैकेट का खुलासा कर चुकी है और मुख्य आरोपी को जेल भेजाजा चुका है जबकि एक दरोगा को निलंबित किया गया था अब नए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और अपराधियों के कथित गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top