icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
477001
PSPradeep SharmaFollow19 Jul 2024, 06:04 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार में पेपर लीक के खिलाफ भीषण प्रदर्शन, छात्रों ने इस्तीफे की मांग की

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:बिहार में पेपर लीक और छात्रों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन अब लगातार तेज होता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद अब बिहार के विभिन्न जिलों में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। औरंगाबाद में भी छात्रों ने शहर के सबसे व्यस्त रमेश चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। औरंगाबाद जिले के रमेश चौक पर शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्रों ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। छात्रों ने पुलिस बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया वही पुलिस पर जमकर रोड़ेबाजी भी की ।इधर पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रमेश चौक और आसपास के इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फिलहाल छात्रों का आंदोलन जारी है और उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

परा बाजार में रात के प्रहरी की ईंट से हत्या, इलाके में दहशत

Masaurhi, Bihar:पटना के परसा बाजार में ईंट से कुचलकर रात्रि प्रहरी की हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी मसौढ़ी।।खबर पटना से सटे परसा बाजार थाना क्षेत्र से है, जहां आज एक रात्रि प्रहरी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। परसा बाजार थाना क्षेत्र के परसा-संपतचक मार्ग के परिधीय बैंक के समीप निर्माणाधीन भवन के पास सड़क किनारे 45 वर्षीय रात्रि प्रहरी गोप यादव का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गोप यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर, आंख और कान पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों का मानना है कि बदमाशों ने ईंट से सिर कुचलकर उनकी निर्मम हत्या की है। गोप यादव परसा बाजार स्थित एक निजी विद्यालय और वाटर पार्क में कई वर्षों से रात्रि प्रहरी के रूप में कार्यरत थे। परिजनों का आरोप है कि बकाया भुगतान और पुराने विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उनका कहना है कि शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने ईंट और किसी नुकीली वस्तु से हमला कर गोप यादव की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, वहीं फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। बाईट मेनका रानी, थानाध्यक्ष परसा बाजार बाईट मृतक का भाई
0
0
Report

पैसों के विवाद में बहनोई ने साले पर चाकू से हमला, अरवल में तनाव बढ़ा

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव में पैसों के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बहनोई ने अपने साले पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल मंटू चंद्रवंशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत देखते हुए सदर अस्पताल अरवल रेफर किया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
0
0
Report

नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, इस्तीफा मांग रहा छात्र-समूह

Jehanabad, Bihar:नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा दिल्ली, पटना सहित कई स्थानों पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को आयोजित बिहार बंद का जहानाबाद में मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह 11 बजे के बाद से वामपंथी छात्र संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने शहर के ऊंटा मोड़ से निकलकर अरवल मोड़ से होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंचा जहां से पुनः शहर के अरवल मोड़ वापस आकर सभा मे तब्दील हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। हाथ में तख्तियां और बैनर लिए छात्र लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली और पटना में छात्र नौजवान अपनी आवाजो को बुलंद कर रहे थे इसी बीच पुलिस ने बर्बरता पूर्वक छात्रों पर लाठीचार्ज कर बेरहमी से पिटाई कर दी तथा कई निर्दोष छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इसी के विरोध में आज आइसा और RYA ने बिहार बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान इमरजेंसी चीजों को छोड़कर आम आवाम से बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे है। इधर बंद को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। एहतियात के तौर पर सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया, जबकि प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। गौरतलब है कि गुरुवार को जहानाबाद में प्रदर्शन के दौरान छात्रों द्वारा किए गए पथराव की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी। शहर के विभिन्न हिस्सों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement

भभुआ में माले का शांतिपूर्ण विरोध: पेपर लीक के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - छात्रों के समर्थन में माले का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा गया भभुआ में माले कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च, एसडीएम और एसडीपीओ ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में लिया ज्ञापन। वियो - देश व राज्यभर में छात्र-नौजवानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों और परीक्षा पेपर लीक मामलों के समर्थन में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने भभुआ शहर में विरोध मार्च निकाला। यह प्रदर्शन मार्च शहर के स्टेडियम एवं पटेल चौक से होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरा। भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव ने कहा कि देश भर में परीक्षाओं में हो रही धांधली, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के कारण नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार आंदोलनकारी छात्रों पर दमनकारी नीतियां बंद करे और उनसे वार्ता कर जवाबदेही तय करे। मामले को लेकर भभुआ के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अमित कुमार ने बताया कि माले संगठन द्वारा लगभग 40 से 50 लोगों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा 15 से 20 मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा गया है, जिसे उचित कार्रवाई हेतु सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रेषित कर दिया जाएगा। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भभुआ एसडीपीओ/डीएसपी ओमप्रकाश ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बाइट - अमित कुमार एसडीएम भभुआ (बादामी कलर के बुर्स्ट में) बाइट - ओम प्रकाश कुमार डीएसपी भभुआ (police vardi) बाइट - भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव(गले में लाल रंग का गमछा, चश्मा)
0
0
Report

डबलमनी ठगी नेटवर्क: 20 करोड़ संपत्ति के दस्तावेज मिले, ठगी 500 करोड़ से ऊपर

Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट के बहुचर्चित डबलमनी निवेश ठगी मामले में पुलिस जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। मुख्य आरोपी सोमेंद्र कांकरायने की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियों के हाथ ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जो इस पूरे आर्थिक नेटवर्क की परतें खोल सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों से करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों के दस्तावेज, विभिन्न बैंकों के रिकॉर्ड, आयकर और जीएसटी से जुड़ी फाइलें समेत बड़ी संख्या में अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। इससे पहले इस मामले में 63 से अधिक एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और ठगी की राशि करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं आरोपी रामप्रसाद मन्सुरे के कब्जे से 54 विक्रय रजिस्ट्रियां जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित और बैंक ऑफ महाराष्ट्र की चेक बुक, बैंक पासबुक, जीएसटी रिटर्न फाइल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसियां इन दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की संपत्तियों और वित्तीय गतिविधियों का पूरा ब्यौरा जुटाने में लगी हैं। वहीं आरोपी दिनेश कंकरायने से भी बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इनमें विक्रय हेतु शेष रजिस्ट्रियां, विभिन्न बैंकों की 22 चेक बुक, 22 आयकर रिटर्न फाइल, 13 भू-अधिकार ऋण पुस्तिकाएं, 154 चेक और आधार कार्ड की छायाप्रतियां शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि इन दस्तावेजों की जांच से निवेशकों के पैसे के इस्तेमाल, चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का खुलासा हो सकता है। मुख्य आरोपी सोमेंद्र कांकरायने सहित आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच और तेज कर दी गई है। पुलिस अब जब्त दस्तावेजों की फॉरेंसिक और वित्तीय जांच के आधार पर पूरे डबलमनी नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस बहुचर्चित मामले में कई और बड़े खुलासे और नई कार्रवाई सामने आ सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement

बल्लभगढ़ अनाज मंडी में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती आज धूमधाम से

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ अनाज मंडी में कल धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत कई दिग्गज होंगे शामिल।फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में 26 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ओबीसी वर्ग मोर्चा, भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस वर्ष पहली बार महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को इतने बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक पंडित मूलचंद शर्मा सहित प्रजापति समाज के अनेक प्रमुख नेता एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि इस आयोजन में प्रजापति समाज के हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान समाज के मेधावी विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रजापति समाज सामाजिक एकता और विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। समाज द्वारा कई सामूहिक विवाह सम्मेलनों का सफल आयोजन किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से समाज के युवाओं को रोजगार और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए गए हैं।उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती को सफल बनाने की अपील की。
0
0
Report

टोंक में EWS जन-जागृति मंच की चर्चा: आरक्षण शर्तों में संशोधन की मांग

Tonk, Rajasthan:टोंक में 27 जुलाई को EWS जन-जागृति मंच की विचार गोष्ठी, आरक्षण की पात्रता शर्तों में संशोधन की उठेगी मांग धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ के आतिथ्य में होगा कार्यक्रम, राजपूत समाज की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप एंकर..टोंक में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) आरक्षण की पात्रता शर्तों में संशोधन की मांग को लेकर 27 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला, टोंक में EWS जन-जागृति मंच के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ के आतिथ्य में होगा, जिसमें EWS वर्ग के सैकड़ों लोग एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भाग लेकर अपने विचार और मांगें रखेंगे। मंच की प्रमुख मांगों में राजस्थान मॉडल को पूरे देश में लागू करना, EWS प्रमाण पत्र की वैधता एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करना, महिलाओं को 10 वर्ष एवं पुरुषों को 5 वर्ष की आयु सीमा में छूट देना, वार्षिक आय सीमा ₹8 लाख से बढ़ाकर ₹15 लाख करना तथा पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में EWS वर्ग को अन्य वर्गों की भांति आरक्षण सुनिश्चित करना शामिल है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राजपूत समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता श्री राजपूत सभा के जिला उपाध्यक्ष हनुमान सिंह सोलंकी ने की। जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह राणावत ने बताया कि कार्यक्रम में सभी EWS श्रेणी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। बैठक में कुलदीप सिंह राजावत, गंभीर सिंह, हनुमान सिंह शेखावत, उम्मेद सिंह सोलंकी, उमराव सिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, जयदीप सिंह सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।
0
0
Report

रींगस में खाटूश्यामजी दर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम भारी, व्यवस्था कमजोर

Sikar, Rajasthan:रींगस में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी: देवशयनी एकादशी पर सुबह से जगह-जगह जाम, रेंगते रहे श्याम भक्तों के वाहन देवशयनी एकादशी पर खाटूश्यामजी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर रींगस शहर की यातायात व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर लंबा जाम लगा रहा। हालात ऐसे रहे कि खाटूश्यामजी की ओर जाने वाले वाहन कई स्थानों पर रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते नजर आए, जिससे श्रद्धालुओं और_local लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खाटूश्यामजी में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की आवक के बीच रींगस शहर में प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन नजर नहीं आया। शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया और जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही सिटी बस स्टैंड, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, मिल तिराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को और अधिक गंभीर बनाने का कारण बाइपास पुलिया पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य भी रहा। पुलिया पर निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों को शहर के अंदर से होकर निकाला जा रहा है, जिससे पहले से व्यस्त सड़कों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया। भारी वाहनों और श्रद्धालुओं के वाहनों के एक साथ आने से कई स्थानों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवशयनी एकादशी जैसे बड़े धार्मिक अवसर पर पहले से व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया जाना चाहिए था, लेकिन शहर में ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आई। वहीं ट्रैफिक पुलिस में पर्याप्त नफरी नहीं होने के कारण भी यातायात नियंत्रण प्रभावित रहा और कई स्थानों पर पुलिसकर्मी सीमित संसाधनों के साथ व्यवस्था संभालते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं को जाम के कारण घंटों तक वाहनों में इंतजार करना पड़ा। कई जगह एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के Vehicles को भी निकलने में कठिनाई हुई। लोगों का कहना है कि आगामी मेलों और बड़े आयोजनों को देखते हुए रींगस शहर के लिए स्थायी और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन योजना बनाना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं और_local नागरिकों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन, धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन... कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का पुतला... उत्तराखंड मे पेपर लीक मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सामने जाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, आरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. यूनिवर्सिटी के बाहर प्रशासन के द्वारा किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए. भारी संख्या में पुलिस फोर्स यूनिवर्सिटी के पास मौजूद रहा. प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूकते हुए कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफा की मांग की है.
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top