477001
भिंड में युवक का अपहरण: CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात!
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड में आपराधिक वरदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, जहां एक बार फिर युवक का अपहरण कर मारपीट करने की वारदात CCTV में कैद हुआ है। दरअसल यात्री बस में सवार होकर आए 2 दर्जन से अधिक बदमाशों ने चौरई बस स्टैंड पर खड़े युवक को पकड़ कर पहले मारपीट की ओर फिर उसे बस में डाला और ले जाकर युवक सहित बस को थाने में खड़ा कर दिया। बता दें कि परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तर 24 परगना में जमीन से तीन बंदूकें, अजित-सुजीत साहा पर हथियार बरामदगी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर 24 परगना अब तृणमूल नेता के भाई की ज़मीन से बरामद हुईं 3 दोनाली बंदूकें और कारतूस! अजित-सुजीत को मौके पर ले जाकर पुलिस को बड़ी सफलता। घटना कल की। पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के करीबी दबंग तृणमूल नेता अजित साहा और उनके भाई सुजीत साहा की गिरफ्तारी के बाद अब भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपियों से पूछताछ के बाद मछलंदपुर के शक्तिनगर इलाके में सुजीत साहा की एक ज़मीन से 3 दोनाली बंदूकें और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस हथियार बरामदगी की घटना को लेकर उत्तर 24 परगना के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में फिर से तेज हलचल मच गई है। उगाही, आर्थिक धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोपों में कुछ दिन पहले ही उत्तर 24 परगना जिला परिषद के स्वास्थ्य कार्याध्यक्ष अजित साहा और उनके भाई सुजीत साहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लगातार पूछताछ के दौरान सुजीत साहा टूट गए और मछलंदपुर के शक्तिनगर इलाके में अपनी एक ज़मीन में हथियार छिपाकर रखने की बात कबूल कर ली। इसके बाद आज गोबरडांगा थाने की पुलिस गिरफ्तार दोनों भाई अजित और सुजीत साहा को कड़ी सुरक्षा में सीधे उसी ज़मीन पर ले गई। वहां तय जगह पर खुदाई करते ही मिट्टी के नीचे से एक-एक कर तीन डॉनाली बंदूकें और कई राउंड जिंदा कारतूस निकले। एक तो पूरे इलाके में अजित साहा और उनके भाई के खिलाफ उगाही व सिंडिकेट राज चलाने के ढेरों आरोप हैं, ऊपर से उनकी ज़मीन से इस तरह आधुनिक हथियार बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच कर रही है कि ये हथियार आखिर किस मकसद से और किसके निर्देश पर वहां जमा किए गए थे। राजनीतिक हिंसा फैलाने के लिए या किसी अन्य बड़े अपराध के मकसद से ये हथियार छिपाए गए थे, यह जानने के लिए आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है। तृणमूल नेता के भाई की ज़मीन से इस तरह हथियार बरामद होने की घटना को लेकर इलाके में तीव्र सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद मछलंदपुर और गोबरडांगा थाना इलाकों में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है。0
0
Report
चार्जिंग के समय मोबाइल इस्तेमाल न करें—खतरे की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:DONT USE MOBILE PHONE WHILE CHARGING0
0
Report
गोड्डा के गांव में मृत गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप, पुलिस जांच शुरू
Godda, Jharkhand:गोड्डा के एक गांव में मृत गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। मामला मेहरमा थाना क्षेत्र के तुलाराम भुस्का गांव की बताई जा रही है。 ग्रामीणों के मुताबिक एक बछड़ा गुरुवार की शाम से ही लापता था।खोजबीन करने के बाद आज उसके अवशेष गांव से कुछ दूरी पर मिले थे。 इस बाबत मेहरमा थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर ने फोन पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि घटना बोआरी जोर थाना क्षेत्र की है ।हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि पशु के मालिक उनके थाना क्षेत्र के हैं । बोआरी जोर थाना प्रभारी आशीष यादव को कई बार फोन करने के बाद भी उन्होंने रिसीव नहीं किया। महगामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने फोन पर गोवंश मिलने की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में पुलिस मुठभेड़: लूट के आरोपी के पैर में गोली
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - पुलिस - बदमाश के बीच मुठभेड़ । लूट की घटना के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ । पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाएं पैर में लगी गोली, सीएचसी में भर्ती । 25 मई को लूट की घटना का आरोपी निकला बदमाश । आरोपी ने ट्रक चालक को घायल कर ट्रक लूट की वारदात को दिया था अंजाम । आरोपी छुट्टन बिहार के मोतिहारी जिले का है रहने वाला । आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद । अजगैन थाना क्षेत्र में पुलिस एसओजी से हुई मुठभेड़ ।0
0
Report
लखनऊ में निर्मित नौसेना शौर्य वाटिका राष्ट्र को समर्पित, रक्षा मंत्री उद्घाटन करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:आज माननीय रक्षा मंत्री श्री के द्वारा लखनऊ में निर्मित भव्य 'नौसेना शौर्य वाटिका' राष्ट्र को समर्पित होगी। 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला यह परिसर हमारी नौसेना के अदम्य साहस और आधुनिक सामर्थ्य का जीवंत प्रतीक है। वीर नौसैनिकों के शौर्य को उत्तर प्रदेश का भावपूर्ण नमन। जय हिंद!0
0
Report
ड्राइविंग करते समय दोनों दिशा देखें—सुरक्षा संदेश
Noida, Uttar Pradesh:look driving always look both ways when driving0
0
Report
Advertisement
बेगूं में तेज बारिश-हवा ने गर्मी उड़ा दी, लोगों को मिली राहत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में देर रात तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने लगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। नगर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। बाजार में दुकानदारों द्वारा धूप से बचाव के लिए लगाए गए त्रिपाल तेज हवा के कारण नीचे लटक गए। बारिश के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ा। वहीं मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की और देर रात तक ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए।0
0
Report
शेखपुरा में शराब बिक्री के आरोप के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा प्रदर्शन, गिरफ्तार ने जाम कराया
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के उत्पाद विभाग पर ग्रामीणों ने संगीन आरोप लगाकर शेखपुरा समाहरणालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने तेल आटा चक्की मिल संचालक को शराब बिक्री के आरोप गिरफ्तार किया, जिसे ग्रामीणों ने पैसे के लालच में बेगुनाह को शराब विक्रेता बनाकर गिरफ्तारी का विरोध जता उच्च स्तरीय जांच की मांग की। दरअसल शेखपुरा के उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलबार की देर रात मिल संचालक मनोज कुमार के मिल के पीछे साढ़े पांच लीटर चुलाई शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। मिल संचालक के गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने इस करवाई को गलत बताया और फ़साने की बात कही। समाहरणालय पहुंचे ग्रामीण ने कहा कि जिस मिल संचालक को शराब विक्रेता बता कर गिरफ्तार किया गया उसे शराब से कभी लगाव नहीं रहा लेकिन उत्पाद विभाग गलत आरोप में उसे गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण पॉलिटिक्स के चलते उत्पाद विभाग की पुलिस टीम को मिलाकर यह करवाई की गई। गिरफ्तार की पत्नी ने कहा कि फसाने के नियत से कोई भी शराब सहित अन्य चीज रख कर पुलिस बुला ले पकड़ा दे जो गलत है। उन्होंने इसके लिए वरीय अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर करवाई और निर्दोष को नहीं फ़साने की अपील किया है। जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला सिंह ने भी उत्पाद विभाग की इस करवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि मिल के पीछे कोई भी शराब रख कर किसी को फंसा देगा। बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय ने कहा कि इस मामले को लेकर डीएम से लेकर उत्पाद अधीक्षक से बात कर पूरे मामले की जानकारी की बात कही और निर्दोष को नहीं फ़साने की अपील की। उत्पाद अधीक्षक मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने में असमर्थता व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि शेखपुरा के डोवाडीह गांव निवासी मनोज कुमार को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की इस करवाई से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और बरबीघा शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग को भी जाम किया। अन्य लोगों में भी उबाल है।0
0
Report
बेगूसराय में करंट से मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर आक्रोश
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से 62 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन और मुआवजे पर सहमति बनने के बाद मामला शांत हुआ। बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या-26 स्थित गुरुदासपुर टोला में करंट लगने से 62 वर्षीय कारवो यादव की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका कारी यादव की पत्नी थीं। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार, बीती रात तेज हवा चलने के कारण बिजली का तार टूटकर खेत में गिर गया था। आरोप है कि इसकी मरम्मत नहीं की गई और न ही लोगों को किसी तरह की चेतावनी दी गई। शुक्रवार सुबह कारवो यादव पशुओं के लिए घास काटने खेत गई थीं, जहां टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक महिला घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन में जुट गए। इसी दौरान खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि रात से ही बिजली का तार खेत में गिरा हुआ था, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना से नाराज लोगों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी अंचल अधिकारी सूरजकांत तथा एफसीआई थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण कनीय अभियंता स्वीकृति रंजन को घटनास्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कनीय अभियंता स्वीकृति रंजन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसमें विभागीय नियमों के तहत मृतका के आश्रितों को चार लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। साथ ही विभागीय स्तर पर अतिरिक्त सहयोग का भी आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, वहीं इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं बेगूसराय में करंट से हुई इस दर्दनाक मौत के बाद एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़- हिट एंड रन का मामला आया सामने,एक किशोर की मौत, दंपति व बच्ची गंभीर घायल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है जहां गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। वहीं बाइक सवार दंपत्ति व एक बच्ची घायल बताए जा रहा है। गढ़ कस्बे में मंडी के सामने बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रौंदने के बाद मौके से फरार हो गया है। जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक सवार दंपति व एक बच्ची गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है जिन्हें उपचार के लिए गढ़ सीएससी में भर्ती कराया गया है। वही बताया जा रहा है इस घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है। पुलिस इस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। पूरी घटना गढ़ कस्बे के मंडी के सामने की बताई जा रही है बताया जा रहा है। फिलहाल इस भीषण सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई है। व बाइक सवार दंपति व बच्ची गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है।0
0
Report
लखीसराय में तीन पुलिस अधिकारी निलंबित, विभाग में हड़कंप
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय पुलिस विभाग में एक साथ दो थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। सभी पुलिस पदाधिकारियों पर अलग-अलग आरोपों में कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि दो थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में ट्रैफिक थाना प्रभारी अमित कुमार, महिला थाना प्रभारी अनामिका कुमारी और पुलिस लाइन स्थित उपस्कर शाखा में पदस्थापित सार्जेंट सीतेश कुमार मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक ट्रेनी कांस्टेबल के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी प्रेरणा कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष अमित कुमार और पुलिस लाइन के उपस्कर शाखा के सार्जेंट सीतेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर डीआईजी मुंगेर को अनुशंसा भेजी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने स्पष्ट किया है कि तीनों पदाधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों और अलग-अलग आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी एक घटना या एक ही तरह की लापरवाही से जुड़ी नहीं है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान जहां भी कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता या विभागीय नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आते हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक थाना प्रभारी अमित कुमार और सार्जेंट सीतेश कुमार मिश्रा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी को अनुशंसा भेजी गई था। इसके बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया। वहीं महिला थाना प्रभारी अनामिका कुमारी के खिलाफ भी विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कहा कि पुलिसिंग में लापरवाही और जवाबदेही से समझौता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक साथ तीन पुलिस पदाधिकारी on के हुई कार्रवाई को जिले में पुलिस प्रशासन की बड़ी विभागीय कार्रवाई माना जा रहा है। एसपी ने बताया जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।0
0
Report
मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर भीषण हादसा, 2 मृत, 5 घायल
Noida, Uttar Pradesh:संभल। मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर बड़ा सड़क हादसा। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की सवारों से भरे ऑटो में भीषण टक्कर से ऑटो चालक और एक युवती समेत दो की मौत; पांच लोग गंभीर घायल। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहजोई CHC में भर्ती कराया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी पुलिस। बनियाठेर थाना क्षेत्र के मझावली गांव के समीप मुरादाबाद-आगरा हाइवे का हादसा।0
0
Report
Advertisement
सासाराम में आकाशदीप ने वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियों की प्रशंसा की
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप ने वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा की है तथा कहा है कि इतने कम उम्र में वैभव ने जो कर दिखाया है। वह काबिले तारीफ है। दुनिया में कहीं भी जहां क्रिकेट खेला और देखा जा रहा है। वहां वैभव सूर्यवंशी की तारीफ हो रही है। वैभव ने साबित किया है कि अगर लगन और मेहनत से प्रयास किया जाए और बढ़िया प्लेटफार्म मिले तो उम्र मायने नहीं रखता। चाहे आप 15 साल के हो या फिर 45 साल के। बता दे कि प्रणाली सूर्यवंशी ने निजी तौर पर आईपीएल में बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पूरे दुनिया में पहचान बनाई है; ऐसे में सासाराम के रहने वाले आकाशदीप ने भी उनकी प्रशंसा की है। बता दे सासाराम में आकाशदीप के द्वारा एक क्रिकेट अकादमी चलाया जाता है। जहां उनके पिता रामजी सिंह के नाम पर एक नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उन्होंने खुद किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
महिलाओं की बदतमीजी चरम सीमा पर? विवादित बयान सामने
Noida, Uttar Pradesh:WOMEN STUPIDITY AT ITS PEAK0
0
Report
भोपाल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने आग पर काबू पाया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल ने आग पर काबू पाया गोविंदपुरा के इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित है फैक्ट्री मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची थी फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे आग लगने के कारण अज्ञात0
0
Report
Advertisement
