477001
सिंध नदी में बाढ़ का खतरा, 33 गांवों में अलर्ट जारी
Bhind, Madhya Pradesh:मेहगांव और भिंड विधानसभा से होकर गुजरने वाली सिंध नदी में मड़ी खेड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर बह रही है। प्रशासन ने 33 गांवों में अलर्ट जारी कर लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह दी है। मेहगांव विधानसभा के भरौली, भरौली खुर्द और चिताबली गांव में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए गांव खाली कराए जा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सासाराम समेत जिलों में दुर्गा पूजा की धूम, प्रतिमा पट खुलते ही आराधना शुरू
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। आज सप्तमी तिथि को शुभ अभिजीत मुहूर्त में देवी की प्रतिमा का पट खुल गया। इसके साथ ही सभी पूजा पंडालो में मूर्ति स्थापित कर दी गई और इसके साथ ही दुर्गा पूजा का महोत्सव शुरू हो गया है। सभी पूजा पंडालो में विशेष आराधना शुरू हो गई है और लोग देवी का दर्शन करने लगे हैं। बता दे की सासाराम के अलावा डेहरी, बिक्रमगंज सहित विभिन्न जगहों पर सैकड़ो पूजा पंडालो में रौनक देखने को मिल रही है। भक्तों का चहलकदमी बढ़ गया है तथा भक्ति संगीत से पूरा माहौल दुर्गा पूजामय हो गया है。0
0
Report
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में सप्तमी तिथि पर माता की भव्य पूजा की परंपरा
Deoghar, Jharkhand:देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में शिव और शक्ति एक साथ विराजमान है नवरात्र को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर भीतरखंड दुर्गा बेदी मंडप में सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत माता की पूजा अर्चना होती है सप्तमी तिथि पर सर्वप्रथम बेल वृक्ष के नीचे से माता को डोली में बिठाकर पवित्र शिवगंगा तालाब के तट पर लाया गया जहां पर पुजारी सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा एवं आचार्य श्रीनाथ महाराज के द्वारा माता को सात सागर सात नदी सात झरने एवं ओलावृष्टि जल से माँ का स्नान कराया गया इसके बाद उन्हें डोली पर बिठाकर बाबा मंदिर का परिक्रमा करते हुए बाबा मंदिर प्रांगण स्थित भीतर खंड दुर्गा मंडप में पूरे विधि विधान के साथ लाया गया जिसके बाद माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना शुरू की गई इसके बाद आम भक्तों के लिए माता का पट खोल दिया गया मौके पर उपचारक भक्ति नाथ फलाहारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सप्तमी तिथि की पूजा की जाएगी और कल भी सप्तमी तिथि की पूजा किया जाएगा निशा पूजा किया जाएगा या परंपरा सरदार पांडा भव प्रीत नंद ओझा के द्वारा शुरू की गई थी जो आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता है बता दें कि यह एक शक्ति स्थल भी है जिसे लेकर मां शक्ति की आराधना विशेष रूप से तांत्रिक विधि से की जाती है0
0
Report
दबंग बनने की सनक पर गोलीबारी, दो गिरफ्तार नालंदा में
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के बिहारशरीफ में युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर वायरल होने और दबंग बनने की होड़ में कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा के पास कारगिल चौक स्थित दुखी होटल के निकट हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान चंदन कुमार और देवीदयाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने इलाके में दहशत फैलाने और दबंग बनने की चाहत में गोलीबारी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद में कांग्रेस के मदु गौड़ के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): MADHU GOUD YASKHI (INC) ON PROTEST DEMANDING RESIGNATION OF CHIEF ELECTION COMMISSIONER GYANESH KUMAR / BJP'S REMARKS ON INDIA BLOCK0
0
Report
करोड रुपए की चोरी का सच क्या है।व्यापारियों में माल बरामद होने की चर्चा तेज,आरोपी पुलिस से कोसो दूर
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... करोड़ो की चोरी का क्या सच ..... शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में सर्राफा व्यापारी के यहां पर हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में अभी तक जहा पुलिस के हाथों से आरोपी गिरफ्त से दूर है। वहीं स्थानीय सर्राफा व्यापारियों में माल बरामद होने ओर आरोपियो की गिरफ्तारी न होने की बात को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि पुलिस अधिकारी का इस मामले में साफ कहना है की जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । ..... आपको बता दे कि मामला शामली जनपद की क्षेत्र के गांधी चौक के पास स्थित नाला पटरी पर दीपक ओर हर्ष की सर्राफा व्यापारी की दुकान का है। जिसमें अज्ञात चोरों ने छत को फाड़ कर दुकान में रखें करीब 500 ग्राम सोना और करीब 40 किलो चांदी चोरी कर ली थी। घटना के बाद जहां पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे कंगाल रही है वहीं अब स्थानीय व्यापारियों में चर्चा है कि पुलिस ने माल तो बरामद कर लिया लेकिन आरोपी को आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि इस मामले में व्यापारी से हुई बातचीत के बाद पता चला कि कुछ सामान दुकान के आसपास से बरामद होने की आशंका है जबकि पुलिस आरोपियो की तलाश के मामले में कोसों दूर नजर आ रही है इस मामले में दुकान संचालक व्यापारी ने बताया कि पुलिस ने अभी हमें कुछ नहीं बताया हालांकि हम लोगों को व्यापारियों ने बताया कि कुछ माल दुकान के आसपास से ही बरामद हुआ है जबकि इस मामले में उच्च अधिकारी जल्दी घटना का खुलासा करने की बात कह रहे हैं।0
0
Report
रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियां तेज, 18 अक्टूबर को जुटेंगे दिग्गज नेता सीतापुर। रेउसा कस
Reusa, Sitapur, Uttar Pradesh:रेउसा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारियां तेज, 18 अक्टूबर को जुटेंगे दिग्गज नेता सीतापुर। रेउसा कस्बे में आगामी 18 अक्टूबर, रविवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के तत्वावधान में अन्य पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम तंबौर मार्ग स्थित रेउसा में आयोजित होगा। महासभा के पदाधिकारी रामसिंह लोधी ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद साक्षी महाराज, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह राजपूत, सांसद मुकेश राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत सहित कई प्रमुख नेताओं के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा विधायक चंद्रपाल सिंह राजपूत, हरिओम वर्मा, कैलाश राजपूत, गंगाचरण राजपूत और समाज के अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य पिछड़े समाज को एकजुट करना, राजनीतिक चेतना जागृत करना और समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया जाएगा। रामसिंह लोधी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठन के जिलाध्यक्ष रामशंकर लोधी, पीयूष लोधी समेत समाज के प्रबुद्ध लोग गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। महासभा के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं, ताकि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
Advertisement
पुणे: महाराष्ट्र के सूखे पर एकनाथ शिंदे का बयान, राहुल गांधी का स्टैंड स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:PUNE: EKNATH SHINDE (DCM MAHARASHTRA) ON DROUGHT SITUATION IN MAHARASHTRA / RAHUL GANDHI’S STAND ON SIR0
0
Report
Elon Musk पर Priyanka Chaturvedi का तेज़ जवाब: शिवसेना UBT की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): PRIYANKA CHATURVEDI (SHIV SENA UBT) ON ELON MUSK0
0
Report
बद्रीनाथ धाम: BKTC अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेटलमेंट के लिए अनशन चौथे दिन जारी
Karnaprayag, Uttarakhand:बद्रीनाथ धाम में चल रहे बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का वन टाइम सेटलमेंट की माँग को लेकर क्रमिक अनशन आज चौथे दिन भी जारी रहा। बद्रीनाथ केदार मंदिर में बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड ने अनशन पर बैठे अस्थायी कर्मचारियों से वार्ता की। सोहन सिंह रांगड ने बताया कि शासन और मुख्यमंत्री जी ने उनसे बात की है और शासन से एक लेटर भी प्राप्त हुआ है, जिसमें कर्मचारियों का डेटा मांगा गया है। हमने डेटा बनाना शुरू कर दिए हैं... कोशिश करेंगे कि दो-तीन दिन में अभिलेख तैयार करके शासन को भेज दें ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार आगे का निर्णय लिया जा सके।0
0
Report
Advertisement
लातूर जिला सहकारी बैंक: महाऐक्यती में अंदरूनी टकराव सामने, विपक्षी दल आरोप-प्रत्यारोप
Latur, Maharashtra:लातूर जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीत महायुतीतील बिघाडी आता स्पष्टपणे समोर आलीय. राज्यात भाजप आणि राष्ट्रवादी काँग्रेस सत्तेत एकत्र असले, तरी लातूरमध्ये मात्र जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीवरून दोन्ही पक्षांमध्ये मतभेद निर्माण झालेत. सहकारमंत्री बाबासाहेब पाटील आणि काँग्रेस नेते धीरज देशमुख एकाच गाडीतून दाखल झाल्यानं राजकीय चर्चांना उधाण आलंय. दुसरीकडे, भाजप आमदार संभाजी پाटील निलंगेकर यांनी सहकारमंत्र्यांना थेट राजीनाम्याचं आव्हान दिलंय. नेमकं काय घडलंय, पाहूयात हा स्पेशल रिपोर्ट. लातूर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेवर गेल्या अनेक वर्षांपासून काँग्रेस आणि देशमुख कुटुंतील वर्चस्व राहिलंय. हे वर्चस्व मोडून बँक ताब्यात घेण्यासाठी भाजप आणि राष्ट्रवादी काँग्रेसच्या महायुतीकडून प्रयत्न सुरू होते. मात्र, निवडणुकीच्या तोंडावरच महायुतीतील अंतर्गत मतभेद समोर आलेत. सहकारमंत्री बाबासाहेब पाटील आणि भाजप आमदार संभाजी पाटील निलंगेकर यांच्यातील संघर्षामुळे जिल्हा बँकेची निवडणूक आता राजकीय प्रतिष्ठेची बनलीय.0
0
Report
चार अस्पतालों की मुस्तैद चेकिंग: 7 कर्मचारी अनुपस्थित निकले, स्वास्थ्य सेवाएं सवालों के घेरे में
Karauli, Rajasthan:सीएमएचओ ने चार चिकित्सा संस्थानों का किया औचक निरीक्षण, 7 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी करौली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश चंद मीना ने चार चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन चिकित्सा अधिकारी और चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमएचओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति भी देखी गई। सीएमएचओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर धनीराम सरपंच का पुरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडर, फतेहपुर और कोटरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, जांच व्यवस्थाओं और संस्थानों में साफ-सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी मौजूद रहे। सीएमएचओ ने चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को आमजन को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार मिले और सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। उन्होंने संस्थानों में साफ-सफाई बनाए रखने, जरूरी दवाइयां उपलब्ध रखने और जांच सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी।0
0
Report
अंबागढ़ चौकी में मुरूम अवैध उत्खनन के आरोप, विभाग क्यों चुप?
जी हां, हम बात कर रहे हैं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की, जहां अंबागढ़ चौकी से मानपुर तक निर्माणाधीन सड़क के लिए मुरूम बिछाने के नाम पर मनमाने तरीके से खुदाई किए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। आरोप है कि कहीं तालाब बनाने तो कहीं खेत समतल करने का लालच देकर निजी जमीनों से मुरूम निकाली जा रही है। इतना ही नहीं, जमीन पर लगे सागौन के पेड़ों को भी गिराए जाने की बात सामने आई है। अब सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह पूरा खेल? जब खनिज विभाग खुद कह रहा है कि मुरूम उत्खनन की अनुमति नहीं है, तो फिर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मुरूम आ कहां से रही है? अगर विभाग को इसकी जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या सड़क निर्माण एजेंसी को नियमों का पालन नहीं करना चाहिए? क्या प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और पेड़ों की कटाई पर जिम्मेदारी तय नहीं होनी चाहिए? आखिर विभाग कब तोड़ेगा अपनी चुप्पी? क्या अवैध उत्खनन के आरोपों की जांच होगी? क्या दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, या फिर जिम्मेदारों की खामोशी के बीच यह कथित खेल यूं ही चलता रहेगा?0
0
Report
Advertisement
अररिया के फारबिसगंज के दुर्गा मंदिर मार्ग की पुल-जर्जरता से खतरा बना
Forbesganj, Bihar:अररिया के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के मधुबनी दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क मार्ग में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इस मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर रोजाना हजारों श्रद्धालु आते हैं लेकिन सड़क मार्ग में बना पुल दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे इस मार्ग से आने जाने वाले लोग भी हादसे का शिकार हो सकते हैं. दुर्गा पूजा के विसर्जन के वक्त हजारों महिलाएं समेत बच्चे माता के मूर्ति के पीछे पीछे पैदल इसी सड़क मार्ग से चलते हैं लेकिन पुल के पास जिस तरह का गड्ढा बना हुआ है उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. पुल की जर्जर हालत को देखते हुए भी पूरे मामले पर ग्रामीण कार्य विभाग असंवेदनशील बना हुआ है.0
0
Report
संभल में मकान निर्माण के दौरान सरिये से करंट लगने से चार झुलसे
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । मकान निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा । विजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती समेत चार लोग झुलसे । विजली के करंट की चपेट में आने से झुलसे चारों लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए CHC में भर्ती कराया गया । मकान निर्माण के दौरान लोहे का सरिया बिजली के हाइवोल्टेज तार से टकरा जाने से सरिया में आये करंट की चपेट में आने हुआ हादसा । हादसे की सूचना पर CO अंकित मिश्र CHC पहुंचे , हादसे की जानकारी ली । जुनावई थाना क्षेत्र के भोना नगला गांव का हादसा । अंकित मिश्र , सीओ गुन्नौर0
0
Report
सीतापुर: बाढ़ के मामले में डीएम ने केशव ग्रीन सिटी सात के विरुद्ध FIR
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक डीएम राजा गणपति यार का बड़ा एक्शन। केशव ग्रीन सिटी के डेवलपर मुकेश अग्रवाल सहित सात लोगों पर डीएम ने दर्ज कराई FIR। कॉलोनी में बाढ़ का पानी भर जाने के चलते डीएम ने दर्ज कराई FIR। रजिस्ट्री ऑफिस के बाबू की पत्नी पर भी FIR दर्ज। केशव ग्रीन सिटी कॉलोनी में बाढ़ का पानी भरने के बाद डीएम ने तीन सदस्य समिति बनाकर कराई थी जांच। जांच के बाद हुई कार्रवाई रामकोट थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
Advertisement
