477001
भिंड: इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने
Bhind, Madhya Pradesh:भिण्ड की मालनपुर नगरपरिषद कर्मचारियों द्वारा मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्मचारियों द्वारा मृत गाय को ट्रैक्टर ट्राली से ले जाते हुए तस्वीर सामने आई है। जानकारी अनुसार बीते रोज NH 719 पर मालनपुर में सड़क किनारे मृत गाय के पड़ी होने की सूचना मिली। मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गोहद एसडीएम के निर्देश पर मृत गाय को ट्रैक्टर ट्राली से ले जाने वाले नगर परिषद कर्मचारी का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रांची RSS मुख्यालय हमले की जांच तेज, ATS ने अमन सैफ-शायन के ठिकानों पर छापा
Ranchi, Jharkhand:रांची स्थित आरएसएस मुख्यालय पर हमले के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस सनसनीखेज मामले में रांची पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पूरे मामले की जांच का जिम्मा एटीएस को सौंप दिया गया है। रांची से लेकर लोहरदगा तक छापेमारी और पूछताछ का दौर जारी है। सूत्रों के मुताबिक एटीएस की टीम अमन सैफ और शायन के ठिकानों तक पहुंच चुकी है। जांच में सामने आया है कि अमन हाल ही में विदेश से लौटा था और उसका पासपोर्ट भी जांच एजेंसियों के रडार पर है। शुरुआती जांच में यह भी जानकारी मिली है कि आगजनी की जिम्मेदारी अमन को सौंपी गई थी। हालांकि एटीएस अभी हर पहलू की गहन जांच कर रही है और कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है। इस पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है और जांच की परतें खुलने के साथ नए तथ्य सामने आ रहे हैं।0
0
Report
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासी घमासान, पुलिस फेलियर पर सवाल
Patna, Bihar: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा भरत तिवारी का एनकाउंटर पूरी तरीके से पुलिसिया फेलियर है। पुलिस का बयान आता है भरत तिवारी सिरफिरा है फिर उसका एनकाउंटर हो जाता है आखिर जब भारत तिवारी शास्त्र फेंक दिया था फिर एनकाउंटर कैसे कर दिया गया। पुलिस वाले पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए जो पुलिस वाले ने भारत तिवारी का हत्या किया है। वहीं जदयू प्रवक्ता ने कहा भरत तिवारी का एनकाउंटर काफी ही दुखद है। पुलिस के द्वारा जो भी कार्रवाई की गई है उसे कार्रवाई के ऊपर सरकार जांच कर रही है जो भी जांच में आएगा निष्पक्ष के साथ सरकार विधि संगत कार्रवाई करेगी। यही राजद प्रवक्ता ने कहा संविधान के अंतर्गत अपराध और अपराधियों पर आप काबू पा सकते हैं। आज NDA के नेता निंद्रा से उठकर आज इसे गलत बता रहे हैंअगर पहले गलत चीजों का विरोध किया होता तो आज इस तरह की नौबत नहीं आती। वहीं भाजपा प्रवक्ता ने कहा किसी भी अपराधी के द्वारा अपराध किया जाता है तो उसका अस्तर होता है। बिहार में चुन चुन कर अपराधियों का एनकाउंटर होगा。0
0
Report
सेन्ट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर, 800 से अधिक घर हटेंगे
मेरठ ब्रेकिंग सेन्ट्रल मार्केट में बुलडोजर लेकर निकला आवास विकास नोटिस के बाद चिह्नित इमारतों पर आवास विकास का बुलडोजर गैंगस्टर अमित मिरंडा की कोठी का सैटबैक ध्वस्त किया गया है कई घरों की दीवारें, कमर्शियल गोदाम भी ध्वस्त किया गया है सुप्रीमकोर्ट के आदेश से सेन्ट्रल मार्केट में बुलडोजर की कार्रवाई 800 से ज्यादा घरों को सैटबैक हटाने का आवास विकास का नोटिस सेन्ट्रल मार्केट में लगातार जारी है आवास विकास के खिलाफ धरना0
0
Report
Advertisement
संदिग्ध परिस्थितियों में पिता पुत्र का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Rachho Pur, Uttar Pradesh:देवरिया से एक ऐसी दर्दनाक कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर आंख नम हो जाएगी। तीन महीने पहले जिस घर से बड़े बेटे की अर्थी उठी थी..आज उसी घर से पिता और छोटे बेटे की भी अंतिम यात्रा निकली.कभी हंसते-खेलते इस परिवार में अब सिर्फ सन्नाटा है.आंसू हैं... और अपनों को खोने का ऐसा दर्द, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आखिर रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र की मौत कैसे हुई? हादसा, आत्महत्या या कोई और राज. इसकी जांच पुलिस कर रही है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उद्योग नगर वार्ड नंबर-2 निवासी 60 वर्षीय श्रवण जायसवाल अपने छोटे बेटे 28 वर्षीय राकेश जायसवाल के साथ कपड़ों की खरीदारी के लिए चौरीचौरा गए थे परिवार को उम्मीद थी कि दोनों शाम तक घर लौट आएंगे.लेकिन सुबह जो खबर आई, उसने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। रेलवे ट्रैक पर पिता और पुत्र के शव पड़े थे। परिजनों के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे दोनों से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि जल्द घर पहुंच रहे हैं। लेकिन उसके बाद दोनों के मोबाइल बंद हो गए। सुबह पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर दो शव मिलने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। इस परिवार के जख्म अभी भरे भी नहीं थे। महज तीन महीने पहले बड़े बेटे श्वेतांक जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हुई थी। बेटे के जाने का गम... कारोबार में घाटा और बढ़ता कर्ज.और टूटती उम्मीदों ने श्रवण जायसवाल को अंदर से तोड़ दिया था। अब छोटे बेटे के साथ उनकी भी मौत ने परिवार को पूरी तरह बिखेर दिया। इस परिवार में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं है सिर्फ और सिर्फ बचा है तो एक बुजुर्ग मां और एक कुआरी बेटी इस बेटी का हाथ पीला करने वाला आखिर कौन पूरा मोहल्ला इस दर्दनाक मंजर का गवाह बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा था, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का हिस्सा.इसका जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। कहते हैं वक्त हर जख्म भर देता है... लेकिन इस घर के जख्म शायद कभी नहीं भर पाएंगे। तीन महीने में तीन अपनों को खो चुके इस परिवार के हिस्से अब सिर्फ यादें, आंसू और लंबा इंतजार बचा है... इंतजार इस सवाल के जवाब का कि आखिर उस रात रेलवे ट्रैक पर ऐसा क्या हुआ, जिसने एक पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। बाईट--सतेंद्र राय CO रुद्रपुर बाईट--अवंतिका मृतक श्रवण जायसवाल की पुत्री0
0
Report
जोधपुर में गुट-विवाद में युवक की मौत, आरोपियों की तलाश जारी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में शुक्रवार देर रात दो गुटों के बीच हुए हिंसक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। शहर के बॉम्बे मोटर चौराहे के पास हुई इस घटना में कार सवार दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे सन्नी हंस और विक्की फाइटर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक और स्कूटी पर पहुंचे 5 से 6 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और दोनों पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर धारदार हथियार लेकर आए थे और उन्होंने जानलेवा हमला किया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने फायरिंग की आशंका भी जताई, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। क्योंकि मौके पर कारतूस के खोल भी मिले हैं FSL में इसकी जांच कर रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सन्नी हंस और विक्की फाइटर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान विक्की फाइटर की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। विक्की फाइटर की मौत की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और समाज के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर और आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तथा आरएसी जवानों को तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। एडिशन डीसीपी वेस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 5 से 6 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों ने हमला करने के साथी फायरिंग भी की थी ऐसे में पुलिस ने टीम में बना कर अब इनके लिए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए राजीव गांधी नगर, झालामंड और प्रताप नगर सदर थाना पुलिस के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
नेशनल हाईवे 52 पर लूटपाट: पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश, शिवराज कंजर गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के सदर थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 52 पर बीते कई दिनों से ट्रकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान एक कंजर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार छुरा, कुल्हाड़ी, रस्सियां और प्लास्टिक कट्टे भी बरामद किए हैं। इनमें मिट्टी भरकर ये बदमाश हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रोक देते थे और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। मामले में पुलिस अब गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी, कि नेशनल हाईवे 52 पर बदमाशों द्वारा प्लास्टिक के कट्टे हाईवे रखकर वाहनों को रोका जा रहा और ट्रकों पर चढ़कर लूट की वारदातें की जा रहीं। गत 18 जून को भी एक ट्रक चालक द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी। मामले में सदर थाना प्रभारी मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की। इस दौरान पुलिस टीम फोरलेन बाईपास के भवानीमंडी लिंक रोड पर पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति प्लास्टिक कट्टे को कंधे पर लेकर जाता नजर आया। पुलिस टीम को देखकर वह खेत में भाग निकला, तो पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके प्लास्टिक कट्टे में धारदार हथियार छुरा, कुल्हाड़ी, रस्सियां व अन्य प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। जिन्हें पुलिस ने जप्त कर आरोपी शिवराज कंजर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह उसके कुछ अन्य कंजर साथियों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पर प्लास्टिक कट्टों में मिट्टी भरकर रख देते थे और वाहनों को रोककर ट्रकों पर चढ़कर रसिया काटकर कीमती समान उतर लेते थे। चालक और खलासी बाहर निकलने का प्रयास करता, तो धारदार हथियारों से डरा कर उन्हें केबिन में भेज देते थे और लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग जाते। गत 18 जून को भी शिवराज ने उसके अन्य साथी सोनू, सलीम और राजेंद्र कंजर के साथ मिलकर ट्रक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी शिवराज कंजर को गिरफ्तार कर लिया गया है व शेष अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही।0
0
Report
Advertisement
जलसंकट से जळगांव-जामनेर में केळी-पपीता बागें मुरझाईं, किसानों को भारी नुकसान
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर जळगावच्या जामनेर तालुक्यातील पहुर, शेरी या भागांमध्ये पाण्याअभावी केळी तसेच पपईच्या बागा अक्षरशा सुकत असल्याचे चित्र पाहायला मिळत आहे जलाशय कोरडेठाक पडल्यामुळे शेतांमधल्या विहिरींनी देखील तळ गाठला आहे तसेच जलस्रोत कोरडे पडल्याने शेतकऱ्यांसमोर पाण्याची अडचण निर्माण झाली आहे केळी लागवडीसाठी हेक्टरी साडेतीन लाख रुपयांपर्यंत खर्च आला असून पाण्याअभावी बाग पूर्णपणे सुकल्याने शेतकऱ्यांचे मोठे नुकसान झाले आहे पूर्णपणे सुकून गेलेली केळीची बाग उपटून फेकण्याची वेळ शेतकऱ्यावर आली असून आता दुसऱ्या पिकाच्या लागवडीसाठी अतिरिक्त खर्च शेतकऱ्याला करावा लागणार शासनाने होणाऱ्या नुकसानीची दखल घेऊन पंचनामे करून मदत करावी अशी अपेक्षा शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली आहे शेतकऱ्यांच्या बांधावर जाऊन त्यांच्या व्यथा जाणून घेतल्या आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी..0
0
Report
पिता की मौत के बाद इलाज में लापरवाही के आरोप, बिजुरी में परिवार का धरना
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की निष्क्रियता और जांच में देरी पर सवाल उठे गए. ग्राम लोहसरा निवासी आशीष केवट ने आरोप लगाया कि उनके पिता भागीरथी केवट की मौत कथित गलत उपचार के कारण हुई, पर घटना के दो माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की. इसके बाद परिजनों ने बिजुरी उप तहसील के सामने धरना दिया. उनके अनुसार बीते 15 अप्रैल 2026 को बिजुरी थाने में शिकायत दर्ज कर डॉ. डी.के. कोरी और सहयोगियों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी. शिकायत में लापरवाही बताई गई, मौत के बाद बिना सूचना शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी लाया गया. पुलिस ने अब तक पूछताछ नहीं की, न ही शिकायत के बिंदुओं की जांच की. परिजनों का कहना है कि शव के निशान और अन्य विवरण सुराग बताते हैं; क्लिनिक से जुड़े पर्ची छीनी गईं और धमकियाँ भी दी गईं. शिकायत में आरोपों के बावजूद सफाई में देरी है. सीसीटीवी फुटेज जब्त करने और साक्ष्यों की सुरक्षा पर सवाल उठे. आशीष केवट ने कलेक्टर, SDM, तहसीलदार को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की और सात दिनों में कार्रवाई न होने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी.0
0
Report
गोरखपुर में NEET-UG 2026 के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के CPRO सुमित कुमार ने 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा की तैयारियों पर कहा, "NEET के री-एग्जाम के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा स्पेशल गाड़ियों का इंतजाम किया है। लखनऊ मंडल में हमारी 2 जोड़ी गाड़ियां चलाने की योजना है...हम कुल 7 ट्रेनें चला रहे हैं और इनमें पर्याप्त कोच लगाए गए हैं और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी...स्टेशनों पर CCTV के माध्यम से नजर रखी जा रही है और एक वॉर रूम भी बनाया गया है..."0
0
Report
Advertisement
पुंछ में सेना ने सैनिक स्कूल प्रवेश कोचिंग सेंटर का उद्घाटन; बच्चों को अवसर
Chikri Ban, पुंछ में भारतीय सेना की ओर से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। 93 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ने हरी मेमोरियल मॉडर्न पब्लिक अकादेमी, पावर हाउस पुंछ में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। यह पहल पुंछ ब्रिगेड और 12 बिहार रेजिमेंट की देखरेख में शुरू की गई है। सैनिक स्कूलों का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना है। पुंछ में भारतीय सेना की ओर से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। 93 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ने हरी मेमोरियल मॉडर्न पब्लिक अकादेमी, पावर हाउस पुंछ में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमांडर 93 इन्फैंट्री ब्रिगेड ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करना भारतीय सेना की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की गुणवत्तापूर्ण तैयारी में मदद करेगा और उन्हें देश की प्रतिष्ठित रक्षा शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचने का अवसर देगा। इस कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और प्रतियोगी परीक्षा की विशेष तैयारी करवाई जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को भी समान अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।0
0
Report
बिहार में एमवीआर-स्टांप शुल्क बढ़ोतरी से जमीन रजिस्ट्री महंगी, दस्तावेज नवीस संघ ने विरोध जताया
Sheikhpura, Bihar:बिहार सरकार ने जमीन रजिस्ट्री को महंगा किया है। साथ ही जमीन खरीद बिक्री भी महंगा हुआ है। अब अचानक सरकार के फैसला का बिहार दस्तावेज नवीस संघ ने सरकार के फैसले का विरोध किया और फैसले को वापस लेने की बात कही। दस्तावेज नवीस संघ ने एमभीआर का पुरजोर विरोध किया हैं। इस संबंध में दस्तावेज नवीस संघ के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद कहा कि अचानक से ग्रामीण क्षेत्रों का एमभीआर डेढ़ गुना और शहरी क्षेत्र में दो गुना कर दिये जाने से जमीन की खरीद बिक्री काफी प्रभावित होगी और सरकार को कम रजिस्ट्री होने पर राजस्व का भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कई लोगों का चालान पहले से ही जमा है पर अब बढ़ा हुआ चालान देने को कहा जा रहा है। इतना ही नहीं स्टांप शुल्क में भी 10 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। जमीन खरीद बिक्री महंगा हो जाने से जमीन के निवंधन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दस्तावेज नवीसों ने सरकार से एमभीआर में कमी करने की मांग की है और सरकार के इस निर्णय पर बिरोध जताया है। जिला सचिव ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के मूल्य वृद्धि से आम लोगो को खासा परेशानी झेलनी पड़ेगी। जबकि संघ के सदस्य ने कहा कि अचानक मूल्य वृद्धि के निर्णय से जिन लोगों का रजिस्ट्री की प्रक्रिया जारी है उनपर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जिससे उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न होने की बात कही है जबकि स्टांप मूल्य पर भी एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो गलत है। इसके लिए उन्होंने समय देने की मांग किया है। जिला में ग्रामीण क्षेत्रों में 13 साल बाद एभीआर में बढ़ोतरी हुई है। वही शहरी क्षेत्र में तीन साल बाद एमभीआर में बढ़ोतरी की गई है। जमीन खरीद बिक्री की बात करे तो अभी औसतन प्रतिदिन 50 से 60 जमीन का निवंधन होता है और पूरे साल में रजिस्ट्री आंफिस सरकार को 63 करोड़ रुपये की आमदनी देती है। गौरतलब है कि जिले में कुल 324 मौजा है जिसमें जमीन की खरीद - बिक्री की जाती है। जमीन की इस खरीद बिक्री में पूरे जिला में सबसे अधिक जमीन का भैल्युएशन शेखपुरा के चांदनी चौक का है। चांदनी चैक पर अभी एमभीआर 13 लाख रुपये डिसमिल हैं। अब यहाँ एमभीआर सीधे 26 लाख रुपये डिसमिल हो गया है। एमभीआर का नौ फीसदी निवंधन शुल्क देना होता है। एभीआर और स्टांप शुल्क बढ़ोतरी से सरकार को तो राजस्व का फायदा होगा पर जमीन खरीद बिक्री करने वालों को पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जमीन खरीद बिक्री से रजिस्ट्री आंफिस का सालाना राजस्व की आमदनी 63 करोड़ है।0
0
Report
पलोहा में जमीन विवाद चलते बड़े भाई ने पत्नी की हत्या कर दी, गिरफ्तारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरिर्या से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीन बिक्री से मिले पैसों के विवाद में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
Advertisement
करपावंड सीमांकन विवाद: 21 के खिलाफ कार्रवाई, 12 गिरफ्तार; दो आरोपियों पर आरोप
Jagdalpur, Chhattisgarh:करपावंड में जमीन सीमांकन को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने अब बड़ी कार्रवाई की है, तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर पांच आवेदकों की जमीन का सीमांकन करने शुक्रवार को तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया और सीमांकन प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने लोक शांति भंग होने के मद्देनजर 21 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, जिनमें से 12 लोगों को जेल भेज दिया गया है, वहीं मामले में दो लोगों डाकीन नेताम और मनीराम बघेल पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ हुज्जतबाजी करने का आरोप लगा है, इन्हीं दो आरोपियों पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप है,दोनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है, पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है और विवेचना के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ट्रक-बाइक टक्कर में तीन युवकों की मौत, ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगाई
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर ट्रक में बाइक की टक्कर से तीन युवकों के मौत का मामला नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई थी आग और डायल 112 की टीम पर किया हमला डायल 112 के चालक और पुलिसकर्मी से पिटाई करने का वीडियो आय सामने कई लोगों ने मिलकर किया बेदम पिटाई पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की कर रही तलाश प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खजुरी रामपुर इलाके की घटना0
0
Report
जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क लागू, सात मिनट फ्री, दरें बढ़ेंगी
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर पर आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग के नए नियम लागू कर दिए गए हैं, जिसके तहत अब वाहनों के प्रवेश और पार्किंग के लिए शुल्क दरें निर्धारित की गई हैं। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने लगने वाले जाम को नियंत्रित करना और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। नियमों के अनुसार एयरपोर्ट परिसर में किसी भी वाहन के लिए शुरुआती 7 मिनट की एंट्री पूरी तरह से फ्री रहेगी, जिसका लाभ उठाकर लोग यात्रियों को आसानी से ड्रॉप या पिक कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
