icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजमेर दरगाह से बड़ी ताजिया की सवारी निकली, आक़ीदत ने इमाम हुसैन को याद किया

Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही की दरगाह के निज़ाम गेट से अजमेर शहर के सबसे बड़े ताजिया की सवारी निकाली गई। जहा अक़ीदत मंदो ने हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहो तआला अन्हो और शोहदाये कर्बला को याद किया और मर्सिया ख़्वानी की। इस मौके पर ताजिया शरीफ पर सेहरे भी पेश किए गए और लब्बैक या हुसैन के नारे बुलन्द किए गए। निज़ाम गेट से आशिके शोहदाये कर्बला ने ताजिया की पहली सवारी का आगाज़ किया, जिसमे कसीर तादाद में लोग हरा लिबाज़ पहने नजर आए। ताजिया की सवारी निज़ाम गेट से लंगर खाना,गेट नम्बर 4 होते हुए 16 सीढ़ी इमाम बारगाह पहुंची। जहां अक़ीदत मंदो ने ताजिया को मंज़िल देते हुए शहीदाने कर्बला को सलाम पेश किया और नज़रों नियाज़ के बाद तबर्रुक तक़सीम किया। अंजुमन सैय्यद ज़ादगान कि ज़ानिब से शहर का सबसे बड़ा ताजिया की सवारी 8,9 और 10 मोहर्रम तक निकाली जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

कश्मीर में यूम-ए-अशूरा की सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं के साथ तैयारियाँ पूरी

Srinagar, Uttarakhand:Preparations for the observance of Youm-e-Ashura (10th Muharram) are in full swing across Kashmir, with the District Administration, Jammu and Kashmir Police, CRPF, Traffic Police, and other agencies making elaborate arrangements to ensure the peaceful and smooth conduct of processions. In Srinagar, special focus has been placed on the historic Zadibal procession, regarded as one of the largest Muharram gatherings in the Valley. Thousands of mourners from different districts are expected to participate in the procession and related religious events. Authorities have put in place comprehensive security arrangements, traffic management plans, medical facilities, drinking water points, and sanitation measures along procession routes. Senior officials have reviewed preparations and directed all departments to ensure seamless coordination. Mourners and local residents have appreciated the arrangements made by the administration and security agencies. Religious leaders and civil society members have appealed to participants to maintain peace, discipline, and communal harmony during the observance of Youm-e-Ashura. The administration has also issued traffic advisories and urged commuters to follow designated routes to avoid inconvenience during the processions. Officials expressed confidence that the religious event will be observed peacefully with the cooperation of the public. Youm-e-Ashura commemorates the martyrdom of Imam Hussain (AS) and his companions at Karbala and is observed with deep reverence and devotion by mourners across Jammu and Kashmir.
0
0
Report

मीतापुर सोन नदी डूबे तीन युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मीतापुर सोन नदी में डूबे तीन युवकों के मामले में करीब 24 घंटे बाद राहत और दर्द दोनों की तस्वीर एक साथ सामने आई। नदी की गहराई में समाए तीन युवकों में से दो के शव एनडीआरएफ और SDRF की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिए हैं। शवों के बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो उठा। वहीं तीसरे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। घटना के बाद से ही नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है, जबकि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर डटे हुए हैं। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर स्थित सोन नदी उस वक्त दर्दनाक हादसे की गवाही बन गई थी जब नहाने के दौरान तीन युवक अचानक गहरे पानी में समा गए थे। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद एनडीआरफ और SDRF की संयुक्त टीम ने लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 24 घंटे चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद टीम को बड़ी सफलता मिली और दो युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। शवों को बाहर निकालते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चीख-पुकार और मातम के बीच पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस विभाग और प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा है और हर किसी की निगाहें रेस्क्यू टीम के अभियान पर टिकी हुई हैं। फिलहाल तीसरे युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ और SDRF की टीमें युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक तीसरे युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेगा। मीतापुर सोन नदी में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
0
0
Report
Advertisement

बस्ती में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस जांच

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जनपद में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना गौर थाना क्षेत्र की है, जहां बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित अंबेडकर नगर ताल के पास एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव निवासी सत्यम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सत्यम सिंह 24 जून की सुबह करीब 7 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच बुधवार सुबह स्थानीय लोगों और राहगीरों ने अंबेडकर नगर ताल के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान सत्यम सिंह के रूप में की और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची गौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
0
Report

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 4 की मौत, 2 घायल

Mandsaur, Madhya Pradesh:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत की खबर है, 2 गंभीर घायल हैं मंदसौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतामऊ थाना क्षेत्र के तीतरोद गांव के समीप ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक और घायल महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि घायल करीब एक घंटे तक कार के अंदर ही फंसे रहे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
0
0
Report

बिलासपुर एयर एम्बुलंस केस: उपभोक्ता आयोग ने 7.5 लाख लौटाने का आदेश

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। एयर एम्बुलेंस सेवा में लापरवाही के एक बड़े मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। बिलासपुर की एक महिला की शिकायत पर सुनवाई करते हुए आयोग ने एयर रेस्क्यूअर्स वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड को सेवा में कमी का दोषी माना और कंपनी को लाखों रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। मामला कैंसर पीड़ित मरीज को बिलासपुर से दिल्ली एयर एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए ले जाने से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने कंपनी को एयर एम्बुलेंस सेवा के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये अग्रिम जमा किए थे। आरोप है कि तय तारीख पर एयर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे मरीज को समय पर दिल्ली नहीं ले जाया जा सका और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। सुनवाई के दौरान आयोग ने उपलब्ध दस्तावेजों, साक्ष्यों और दोनों पक्षों के तर्कों का परीक्षण किया। आयोग ने माना कि सेवा उपलब्ध कराने में गंभीर कमी रही और उपभोक्ता को आर्थिक व मानसिक क्षति हुई। आयोग ने कंपनी को 45 दिनों के भीतर 7 लाख 50 हजार रुपये वापस करने, इस राशि पर ब्याज देने तथा मानसिक प्रताड़ना और वाद व्यय के रूप में अतिरिक्त राशि का भुगतान करने का आदेश दिया है। इस फैसले को उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिसने स्पष्ट संदेश दिया है कि सेवा में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बरुआने ठाकुरबाड़ी के पास व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच शुरू

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआने ठाकुरबाड़ी के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भूषण सिंह दूध का व्यवसाय करते थे। वे गोविंदपुर गांव के निवासी थे। बुधवार को भूषण सिंह दूध पहुंचाने के लिए बरुआने गांव की एक डेयरी में गए थे। डेयरी में दूध पहुंचाने के बाद से वह अपने घर नहीं लौटे। उनके परिजनों ने देरNight तलाश शुरू की, बरुआने ठाकुरबाड़ी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर उनका शव बरामद हुआ। उनके इकलौते पुत्र नीतीश कुमार ट्रेन दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में घटना की सूचना मिलते ही वे बक्सर स्टेशन पर उतरकर अपने गांव लौट आए। एफएसएल टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच गई है। वहीं, भदौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। बाइट नीतीश, मृतक का बेटा रामानंदन, एसआई, भदौर थाना
0
0
Report

कैमूर: बालू चोरी केस में SP ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दे दिए

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत डाकबंगला में जब्त बालू गाड़ियों से बालू चोरी करने और इस मामले को कवर कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी व मोबाइल छीनने की घटना पर कैमूर एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) शिखर चौधरी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें कुदरा थाना द्वारा पूर्व में जब्त की गई ट्रकों से अवैध रूप से बालू निकालने (चोरी करने) की बात सामने आई थी। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए सर्किल इन्स्पेक्टर (CI) को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सर्किल इंस्पेक्टर द्वारा मामले की विस्तृत जांच पूरी कर ली गई है और जल्द ही इसमें जो दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी। रिपोर्ट में जो भी पुलिसकर्मी या बाहरी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भ्रष्टाचार और पुलिसिया मनमानी के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए एसपी ने कहा कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या जनता को परेशान करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई अधिकारी एफआईआर दर्ज करने में देरी करता है या आम जनता को बेवजह प्रताड़ित करता है, तो सूचना मिलते ही उनके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में 'पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग' (जन-हितैषी पुलिसिंग) को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। थानों में आने वाले हर आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने और पीड़ितों को बार-बार थाने का चक्कर लगवाने वाली पुरानी कार्यप्रणाली पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। जांच और त्वरित न्याय प्रक्रिया पर पुलिस का विशेष फोकस रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

राजद विधायक के बयान से राजनीतिक गर्माहट: एनकाउंटर, तुष्टीकरण और सनातनियों पर बहस

Patna, Bihar:राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा मैं अपराधियों के खिलाफ में हूँ। अपराधी की कोई जात नहीं होती है। लेकिन बिहार में एनकाउंटर इस कदर हो रहा है, सरकार को एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं है। कानून के जरिए उसको फांसी की सजा दिलाने का अधिकार है, कानून में यह प्रावधान किया गया है। लेकिन मैं देख रहा हूँ कि जब सामाजिक न्याय के लोगों की हत्या होती है, एनकाउंटर कहा- कहकर किया जाता है, तो कोई राजनीतिक करने वाला नेता वहाँ पहुँचता नहीं है। अकलियतों की हत्या होती है, तो उसे आतंकवादी कह कर कहा जाता कि आतंकवादी था, वहाँ भी कोई नेता नहीं जाता है। और जब दलित परिवार के लोगों की हत्या होती है, एनकाउंटर होता है, तो उसको नक्सल से जोड़कर दिखाया जाता है。 भाई वीरेंद्र राजद विधायक मैं पत्रकार बंधुओं से मैं कहूँगा, सारे पत्रकारों से और नेताओं से कि किसी खास लोग की जब हत्या होती है एनकाउंटर में, जो है जो भी हो, एनकाउंटर का मैं फैक एनकाउंटर का विरोधी हूँ और उसकी न्यायिक जाँच होनी चाहिए। लेकिन खास लोग की जब हत्या होती है, तो उसको राजनीतिक रूप दिया जाता है और कहा जाता है कि इसको शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। मैं तुष्टीकरण राजनीति का विरोधी हूँ। जो भी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहा है, मैं उसे च- सचेत करना चाहता हूँ कि इस देश की आजादी की लड़ाई हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब ने मिलकर किया है। भाई वीरेंद्र राजद विधायक इसलिए नेता लोग तुष्टीकरण की राजनीति छोड़ दें और जो यह जो लोग हैं, कुछ भ्रह्मचारी लोग हैं, कौन हैं, कौन हैं, जो कथावाचक हैं, वो भी कह रहे हैं कि सनातनी का हुआ है। अरे इस देश में इस धरती पर कोई सनातनी अगर कोई है, उसका नाम है यादव और बैकवर्ड। उससे ज्यादा सनातनी कोई हो ही नहीं सकता है। भाई वीरेंद्र राजद विधायक
0
0
Report

नूंह के वार्ड 5 में सीवर पानी से लोग परेशान, राहत की मांग

Nuh, Haryana:सुनो सरकार नूंह के वार्ड नंबर 5 में सीवर के गंदे पानी से लोग परेशान, घरों तक पहुंचा दूषित पानी। जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा का विशेष कार्यक्रम सुनो सरकार लगातार जनता की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा की टीम नूंह शहर के वार्ड नंबर 5 में पहुंची, जहां पिछले करीब दो महीनों से सीवर के गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 5 में अग्रवाल बुक डिपो चौक से गोंदा राम चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क पर सीवर का गंदा पानी लगातार जमा हुआ है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई घरों में भी सीवर का दूषित पानी प्रवेश कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी घरों के सामने जमा रहता है। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि गंदगी और दूषित वातावरण के कारण बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पीने के पानी की पाइपलाइन भी प्रभावित हो रही है, जिससे दूषित पानी की सप्लाई होने का खतरा बना हुआ है। वार्ड की महिलाओं ने बताया कि उन्हें बाजार जाने और दैनिक कार्यों के लिए घर से निकलते समय इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। उनका कहना है कि न तो नई नालियों का निर्माण कराया गया है और न ही सीवर के पानी की निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाए, सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूर होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। अब देखना होगा कि सुनो सरकार के माध्यम से उठाई गई इस जनसमस्या पर संबंधित विभाग और प्रशासन कब तक संज्ञान लेते हैं और वार्ड नंबर 5 के लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत दिलाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top