icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

भिवंडी में रक्षाबंधन की अनूठी पहल: छात्राओं ने पुलिस को राखी बांधी

Thane, Maharashtra:भिवंडी - वाहतूक शाखेत अनोखे रक्षाबंधन... विद्यार्थिनींनी वाहतूक पोलिसांना बांधली राखी... भिवंडीमध्ये रक्षाबंधनाचा सण अनोख्या पद्धतीने साजरा करण्यात आला. विद्यालयातील रोड सेफ्टी पेट्रोलच्या विद्यार्थिनींनी वाहतूक शाखेत जाऊन पोलिसांना राखी बांधली. VO - भिवंडी वाहतूक शाखेत आज रक्षाबंधनाचा उत्साह पाहायला मिळाला. शहराची वाहतूक व्यवस्था सुरळीत ठेवण्यासाठी आणि नागरिकांच्या सुरक्षेसाठी पोलीस अधिकारी, कर्मचारी रात्रंदिवस कर्तव्य बजावत असतात. त्यांच्या याच कार्याबद्दल कृतज्ञता व्यक्त करण्यासाठी विद्यालयाच्या RSP च्या विद्यार्थिनींनी वाहतूक शाखेचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक खरात साहेब आणि सर्व अधिकारी, कर्मचाऱ्यांना राखी बांधली. यावेळी विद्यार्थिनींनी पोलिसांना रक्षाबंधनाच्या शुभेच्छा देत रस्ता सुरक्षा आणि वाहतूक शिस्तीचा संदेशही दिला. पोलिसांनीही विद्यार्थिनीचे कौतुक केले. पोलिस आणि विद्यार्थ्यांमधील हे प्रेमाचे नाते भिवंडीकरांसाठी एक वेगळा आदर्श ठरला आहे.
0
0
Report
Advertisement

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO पदभार ग्रहण की तैयारी, आरती व्यवस्था बदलेगी

Ayodhya, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सीईओ कल ही अयोध्या पहुंच चुके हैं लेकिन अभी उन्होंने अपना पदभार ग्रहण नहीं किया है. मीडिया से बात करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव महंत गोविंद देव गिरि ने कहा कि शुक्रवार को नवनिर्वाचित सीईओ के साथ बैठक है उसके बाद तय करेंगे कि उन्हें अपना पदभार कब ग्रहण करना है. हमारा प्रयास है कि वह सारी व्यवस्थाओं को अच्छे ढंग से समझ कर जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे, मीडिया से मुखातिब ट्रस्ट के महासचिव महंत गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर में आरती पूजन सहित अन्य व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है. हम एक नई परंपरा शुरू कर रहे हैं. कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व समाप्त होने के बाद शनिवार की सुबह से आरती की व्यवस्था में परिवर्तन होगा. श्रृंगार आरती के समय भगवान रामलला के सामने पद गान भी होगा. यह परिवर्तन आप सभी को देखने को मिलेगा एक बार फिर से अपनी अयोध्या को विश्व भर में हमें चमकाना है. वहीं नवनिर्वाचित सीईओ के कार्य क्षेत्र के सवाल पर महासचिव गोविंद देवगिरी महाराज ने कहा कि वह सीईओ है उनकी पूरी जिम्मेदारी है इसलिए सभी व्यवस्थाओं को वह देखेंगे सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखना भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल है.
0
0
Report

बलहैपुर में आग का वीडियो वायरल, पटाखा नष्ट करने के दावे की पुष्टि नहीं

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:बलहैपुर में आग का वीडियो वायरल, पटाखा नष्ट करने की चर्चा सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं कौशांबी के चायल ब्लॉक क्षेत्र में नदी की तरफ आग लगे होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। वायरल वीडियो पिपरी थाना इलाक़े के बलहैपुर नदी की तरफ का बताया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि महमूदपुर मनौरी स्थित गोदाम से बरामद पटाखों को नष्ट किए जाने के दौरान आग लगी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हम भी वायरल वीडियो या इससे जुड़े दावे की पुष्टि नहीं करते हैं। मामले में आधिकारिक पक्ष का इंतजार है। ऐसे में वायरल वीडियो की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा पुलिस अफसरों के तबादलों से कई जिलों में बदलाव

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा पुलिस प्रसाशन में हुआ फेरबदल प्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का हुआ तबादला करनाल, भिवानी, पानीपत, नारनौल और पलवल समेत कई जिलों के एसपी बदले गए करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणियां का हुआ तबादला STF में 2 IPS की हुई नियुक्ति IPS नरेंद्र बिजारणियां को SP STF लगाया गया IPS सुमित कुमार को भी SP STF नियुक्त किया IPS कर्ण गोयल को करनाल एसपी लगाया गया IPS दीप्ति गर्ग पानीपत और मेधा भूषण को पलवल एसपी नियुक्त किया IPS मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी लगाया गया IPS प्रबीना पी बनी नारनौल की एसपी इसके अलावा IPS संदीप खिरवार की CRPF में एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल CRPF पर पदोन्नत हुए
0
0
Report

समस्तीपुर में श्मशान भूमि पर पंचायत भवन; बेसमेंट रिपोर्ट पर घमासान

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में सरायरंजन प्रखंड की मेयारी पंचायत में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन बनाये जाने का मामला सामने आया है. जमीन जिस जगह चिन्हित किया गया है, ग्रामीण वर्षों से उसी स्थान को श्मशान के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. कार्यपालक पदाधिकारी की रिपोर्ट में इसी स्थल पर बेसमेंट का काम पूरा होने की जानकारी सदर एसडीओ को दी गई है. रिपोर्ट में निर्माण कार्य में असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा डालने की बात भी कही गई है और मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी जगह पंचायत सरकार भवन बन गया तो अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बचेगी. भूमि पूजन पिछले साल हुआ था, लेकिन निर्माण स्थल के चिन्हित होने के बारे में मुखिया को एक दिन पहले जानकारी दी गई थी, जिससे ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और दूसरे स्थान पर भवन निर्माण की मांग की. निर्माण स्थल पर गड्ढा खोदा गया, पर विरोध के चलते काम रोक दिया गया और लगभग छह महीने से ठप है. ग्रामीणों के अनुसार अगर जमीन पर काम नहीं हुआ है तो बेसमेंट का काम पूरा कैसे हो गया, यह सवाल बन रहा है. मामले में सदर एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि कार्यपालक पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती के लिए पत्र जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय मुखिया और सीओ से मिली जानकारी में अंतर है; मामले की जांच कराई जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई होगी.
0
0
Report
Advertisement

झरखंड में हाथी दल ने युवक को कुचला, गांव में दहशत

Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में हाथियों के दल ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान गांगोडीह गांव निवासी शिवकुमार मांझी के 32 वर्षीय पुत्र रामसकल मांझी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रामसकल मांझी गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गांगोडीह पीएफ के जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। इसी दौरान वह हाथियों के दल के बीच घिर गया। जान बचाने के लिए युवक ने शोर मचाया। पास में मवेशी चरा रहे चरवाहों ने उसकी आवाज सुनी और गांव में इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक लोग मौके तक पहुंच पाते, हाथियों ने युवक को कुचलकर मार डाला था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों और रंका थाना पुलिस को दी। हाथियों के मौजूद होने के कारण ग्रामीणों में इतना भय है कि वे जंगल में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण मवेशियों को चराने के लिए जंगल के आसपास जाने से भी डर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के जंगलों से कनहार नदी पार कर हाथियों के झुंड रंका, चिनियां, रमकंडा, भंडरिया और बड़गड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंचते रहे हैं। इस दौरान जंगल किनारे बसे गांवों में हाथियों के हमले से इंसानों की मौत के साथ-साथ घर, मवेशी और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कहा किया पिछले एक साल में इस इलाके में हाथियों के हमले में करीब दर्जन भर लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों घरों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त किया है। लगातार हो रहे हाथियों के हमले से ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग उठ रही है।
0
0
Report

गांव ने बीडीओ को घंटों तक बंधक बनाकर हंगामा मचाया; पुलिस ने मुक्त कराया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : सरिया प्रखंड के कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार की देर रात को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई कर्मियों को घंटों तक बंधक बनाए रखा. देर रात पुलिस की भारी मशक्कत के बाद उन्हें मुक्त कराया जा सका. क्या है पूरा मामला - दरअसल, कुसुमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को एसआईआर कार्य हेतु कैंप का आयोजन किया गया था. निरीक्षण के लिए सरिया के बीडीओ ललित नारायण तिवारी वहां पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान आजाद अंसारी नाम का एक युवक वहां वीडियो बना रहा था, जिसको लेकर बीडीओ द्वारा उक्त युवक का गला दबाने और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंच गए और विरोध में बीडीओ सहित अन्य कर्मियों को पंचायत सचिवालय में ही बंद कर दिया. रात 11:30 बजे तक बंधक रहे बीडीओ घटना की सूचना पर सरिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे. स्थिति बिगड़ता देख देर रात एसडीपीओ धनंजय राम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रात करीब 11:30 बजे बीडीओ को मुक्त कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

बारां में पोस्टर चिपकाने के आरोप: वार्ड 34 प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

Baran, Rajasthan:सरकारी संपत्ति पर चुनाव प्रचार के पोस्टर चिपकाने पर प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज बारां जिलें में निकाय चुनावों को देखते हुए बारां पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सरकारी संपत्ति को विरूपित करने के मामले में वार्ड प्रत्याशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बारां रोहिताश्व देवड़ा के नेतृत्व में थानाधिकारी कोतवाली हीरालाल पुनियां मत जाप्ता द्वारा गुरुवार शाम गश्त की जा रही थी。 गश्त के दौरान थाना कोतवाली परिसर के मेन गेट के दोनों तरफ 13 पोस्टर चिपके हुए मिले। उक्त सभी पोस्टरों पर फिर एक बार मिलकर बनाए हमारा शहर एक बेहतर शहर का नारा लिखा था, जो नगर परिषद बारां के वार्ड संख्या 34 के प्रत्याशी दीपक सोनी का चुनाव प्रचार का पोस्टर है। पोस्टरों पर प्रत्याशी दीपक सोनी, विरेन्द्र सिंह हाड़ा एवं पूर्व सभापति नगर परिषद बारां कमल राठौर के फोटो तथा मतदाताओं को लुभाने वाले वादे लिखे हुए थे। बिना अनुमति के थाना कोतवाली की दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर सौंदर्यीकरण को कुरूप करने और सरकारी संपत्ति का विरूपण करने पर वार्ड नं. 34 के प्रत्याशी दीपक सोनी निवासी बाराँ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामलें की जांच की जा रही है। बारां पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक व सरकारी संपत्तियों पर बिना अनुमति के किसी भी प्रकार के पोस्टर, बैनर, विज्ञापन अथवा प्रचार सामग्री न चिपकाएं। प्रचार-प्रसार के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार के दर्दनाक मौत दो घायल

MLMadan lalFollow42m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के बोझिया गोलहना मार्ग पर गुरुवार शाम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है बोझिया ग्राम सभा के गोलहना जगमोहन पुरवा निवासी निर्गुण प्रसाद 50 वर्ष पुत्र भूरा घनश्याम 60 वर्ष पुत्र जगनमोहन और अजय कुमार 30 वर्ष पुत्र रामसरीख बाइक से गोलहना की ओर जा रहे थे एकलव्य मॉडल स्कूल के पास गुरुवार शाम ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गये हादसे में निर्गुण प्रसाद की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि घनश्याम और अजय कुमार घायल हो गए ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में घनश्याम को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है जबकि अजय कुमार का सीएचसी मोतीपुर में उपचार चल रहा है मौके पर पहुंची मुर्तिहा पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ै
0
0
Report

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायपुर में स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारी अधूरी

Deepak DixitDeepak DixitFollow44m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई केसवायजपुर में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन सवायजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। सीएचसी में आइसोलेशन वार्ड के नाम पर महज खानापूर्ति दिखाई दे रही है। वहीं मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए हेल्प डेस्क भी नहीं बनाई गई है। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी किट मात्र 25 है संसाधनों की उपलब्धता का भी पता नहीं है। ऐसे में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज आने पर संक्रमण को रोकने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करा दी जाएंगी। 10 बेड का आइसोलेशन अलग बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और संक्रमण से बचाव को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top