460001
बैतूल जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ
Betul, Madhya Pradesh:लंबे इंतजार के बाद आज जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यह केंद्र जिलेवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। अक्सर दवाओं के महंगे दाम गरीबों के लिए मुश्किल खड़ी कर देते हैं जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने सस्ती जेनरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए जन औषधि केंद्र खोलने की पहल की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड के सीएम धामी: 2 दिन के कन्वेंशन से पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: 'ग्रेस हिंदुस्तान 2.0 उत्तराखंड' नेशनल वेडिंग प्रोफेशनल्स कन्वेंशन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मुझे भरोसा है कि 2 दिन के इस कन्वेंशन से उत्तराखंड में पर्यटन के मौकों को बढ़ावा मिलेगा और उनका विस्तार होगा। यहां की क्षमता पूरे देश और दुनिया के सामने आएगी..."0
0
Report
अमेठी: ननिहाल में किशोरी का संदिग्ध स्थिति में फंदे से लटका शव, जांच शुरू
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, किशोरी का शव देख परिजनों में मचा हड़कंप, बताया जा रहा है की ननिहाल में रह रही थी किशोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आंगन में फंदे से लटक रहे शव को लिया कब्जे में, पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म को भेजा, शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के हरखूमऊ के पास का है मामला,0
0
Report
धनला गांव में चोरी: जैन मंदिर सहित 8 मकानों के ताले टूटे, ₹11 छोड़ गए चोर
Pali, Rajasthan:चोरी की वारदात के बाद अज्ञात बदमाश घर के बाहर 11₹ रखकर गए, ये घटना दिनभर गांव में चर्चा का विषय बनी रही, सिरियारी थाना क्षेत्र की धनला गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने जैन मंदिर सहित 8 से अधिक मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसमें अधिकतर मकान मालिक प्रवासी होने की वजह से बंद थे, ऐसे में पूरे घर को खंगाल कर जो मिला वह लेकर चले गए वहीं एक सोने चांदी का काम करने वाले युवक की यहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें चोरों ने चोरी कर निकलते वक्त घर पर ₹11 रख कर चले गए, सीओ सिटी रतनाराम देवासी एवं सिरियारी SHO हुकामगिरी ने घटना स्थल का मौका देखा वही सीसीटीवी के जरिये भी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किये ।0
0
Report
Advertisement
अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: अधिकारियों की जवाबदेही और प्रोएक्टिव पुलिसिंग
Jaipur, Rajasthan:Anchor: अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अब सिर्फ एफआईआर दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगी। यदि किसी जिले में अपराधियों को पुलिस या प्रशासन का संरक्षण मिला तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। यही सख्त संदेश गृह विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने दिया। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों के साथ किसी भी स्तर पर मिलीभगत या अनुचित संरक्षण की शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसे मामलों में भी जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सख्त कार्रवाई होगी। मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को हर महीने संयुक्त समीक्षा बैठक करने, अपराध की प्रवृत्ति का विश्लेषण करने और संगठित अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही 15 दिन में जिलेवार अपराध बढ़ने और घटने की रिपोर्ट भी मांगी गई है। बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पुलिसिंग के तरीके में बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि अब पुलिस को रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव होना होगा। यानी अपराध होने के बाद नहीं, बल्कि उससे पहले रोकथाम पर पूरा फोकस रहेगा। जिन जिलों में अपराध बढ़ रहे हैं, वहां एसपी स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे और नियमित फील्ड विजिट करेंगे। बैठक में केवल पारंपरिक अपराध ही नहीं, बल्कि नए दौर की चुनौतियों पर भी फोकस रहा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, साइबर अपराधियों, मादक पदार्थों के नेटवर्क, औद्योगिक इकाइयों पर दबाव बनाने वाले स्थानीय माफिया और अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी जिला स्तर पर हर सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं जातीय तनाव की आशंका वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों की सूची तैयार करने और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने को भी कहा गया।0
0
Report
तृणमूल की सियासी हलचल तेज, तपस राय ने कहा कल्याण के लिए जल्दी उठना बेहतर
Chinsurah, West Bengal:তৃণমূল দলটা যত তাড়াতাড়ি উঠে যায় ততই মঙ্গল,মাহেশে এসে বললেন তাপস রায়。 মদন মিত্র কি এবার ঋত তৃণমূলে? মন্ত্রী তাপস রায় বলেন, তৃণমূলের মুশল পর্ব চলছে এটা দেখতে পাচ্ছি।সমাজের পশ্চিমবঙ্গের কল্যাণের জন্য তৃণমূল দলটা যত শীঘ্র উঠে যায় ততই ভালো。 কে কোথায় কার সঙ্গে দেখা করবে সে বিষয়ে আমি কি বলবো。 অভিষেকের কণ্ঠস্বর নমুনা দেওয়া প্রসঙ্গে বলেন,এতদিন ধরে যে হয়নি এটাই আশ্চর্যের।তদন্তে যেসব নিয়মকানুন রয়েছে সেগুলো মেনে চলতে হয়।কেউ আইনের ঊর্ধ্বে নয়。0
0
Report
बलरामपुर में पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 10 घायल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर ब्रेकिंग मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वाहन पलटने से 2 महिलाओं की मौत खेत में रोपा लगाकर पीकअप वाहन में सवार होकर लौट रहे थे सभी मजदूर 4 मजदूरों को आई है गंभीर चोट,सड़क हादसे में करीब 10 लोग घायल,सभी का इलाज जारी शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जारगीम गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी तेज, सुरक्षा व्यवस्था तैनात
Amroha, Uttar Pradesh:18 जुलाई को अमरोहा आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासन ने तेज की तैयारियां अमरोहा जनपद में 18 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री का नेशनल हाईवे-9 स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशक दिए। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान अमरोहा जनपद की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सकते हैं। इसी को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी संभावित है। शासन से आधिकारिक कार्यक्रम प्राप्त होते ही मीडिया को इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। फिलहाल संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।0
0
Report
बहराइच में अवैध नर्सिंग होमों के खिलाफ CMO संजय कुमार ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच के CMO का अवैध नर्सिंग होम पर तावड़तोड़ ऐक्शन, ख़बर बार्डर के जिले बहराइच से है। जहाँ भारत नेपाल की सरहद से सटे बहराइच जिले में बड़े पैमाने पर अवैध नर्सिंग होमों का मकड़जाल फैला हुआ है,जिसपर शिकंजा कसने के लिये जिले का स्वास्थ महकमा तावड़तोड़ ऐक्शन लेने का काम कर रहा है,बिना रजिस्ट्रेशन, व मानकों को ताख पर रख धड़ल्ले से चल रहे अवैध नर्सिंग होम के व्यापार पर बड़े प्रहार किया है। अवैध नर्सिंग होमों के खिलाफ अब की गयी कार्रवाई में सीएमओं बहराइच ने जिले के लगभग 80 से अधिक अवैध नर्सिंग होम को जहाँ सीज किया,वहीं तकरीबन 250 अनियमित नर्सिंग होमों को नोटिस जारी किया है। सीएमओं संजय कुमार का साफ निर्देश है किसी भी कीमत पर अवैध नर्सिंग होम व अस्पताल नहीं चलने दिया जायेगा।ज़िले में अवैध नर्सिंग होम का इतना बड़ा मकड़जाल बन गया था जिसे बाकायदा सिंडिकेट बनाकर संचालित किया जा रहा था।बड़े पैमाने में हुई अवैध अस्पताल व नर्सिंग होमों की सीजिंग की कार्रवाई से अवैध नर्सिंग होमों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।वहीं CMO संजय कुमार ने बताया की अवैध नर्सिंग होमों पर छापेमारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा,0
0
Report
बालाघाट के मानेगाव में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल
बालाघाट के मानेगाव में भीषण सड़क हादसा. सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर. ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर. ग्राम धनसुआ से भरवेली की ओर जा रहे थे बाइक सवार युवक. मृतकों की पहचान भरवेली निवासियों के रूप में हुई. हादसे के बाद ट्रक समेत चालक अरशद अली गिरफ्तार. भरवेली थाना क्षेत्र के मानेगाव की घटना.0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में पुरानी रंजिश के खूनी संघर्ष में एक की मौत, एक घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष, हमले में 1 की मौत, 1 घायल धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कमलापुरा के पास रेलवे अंडरपास के निकट 8 से 10 बदमाशों ने दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल दोनों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक अभी अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार मनियां थाना क्षेत्र के भदियाना गांव निवासी मुकेश और उसका चचेरा भाई हिम्मत कमलापुरा गांव के पास पहुंचे थे। तभी घात लगाए बैठे 8 से 10 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने दोनों को लाठी-डंडों और सरियों से बेरहमी से पीटा। दोनों घायल सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिले, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया。 प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में मुकेश ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि फेसबुक पर कमेंट को लेकर चल रहा पुराना विवाद ही इस खूनी वारदात की वजह बना。 घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को डिटेन कर लिया है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने मंडोर कैंप में सजायाफ्ता दोनो की विवाह को अनुमति दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और मानवीय आदेश पारित करते हुए मंडोर स्थित ओपन एयर कैंप में रह रहे हत्या के मामले में सजायाफ्ता बंदी को दूसरी सजायाफ्ता महिला से विवाह करने की अनुमति प्रदान की है। खंडपीठ ने कहा कि दो बालिग व्यक्तियों का अपनी इच्छा से विवाह करना संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है। अदालत ने जेल प्रशासन को विवाह समारोह शांतिपूर्ण और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने मुलाराम की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया। अधिवक्ता कालूराम भाटी ने बताया कि मुलाराम नागौर जिले के एडसिंगा गांव का निवासी है और वर्ष 2023 में हत्या, साक्ष्य मिटाने और संपत्ति के दुरुपयोग के मामले में दोषी ठहराया गया था। वर्ष 2017 से जेल में बंद रहने के बाद अच्छे आचरण के आधार पर उसे मंडोर ओपन एयर कैंप में रखा गया है। सुनवाई के दौरान बताया गया कि मुलाराम, हत्या के मामले में सजायाफ्ता सीमा से विवाह करना चाहता है। सीमा फिलहाल पैरोल पर बाहर है। दोनों की ओर से अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया कि वे आपसी सहमति से विवाह करना चाहते हैं और इससे उनके सामाजिक पुनर्वास को भी बल मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट में दोनों के विवाह करने की इच्छा की पुष्टि की गई। लोक अभियोजकों ने कोर्ट को बताया कि ओपन एयर कैंप में विवाह कराने पर राज्य को कोई आपत्ति नहीं है और नियमों के अनुरूप इसकी अनुमति दी जा सकती है। खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि विवाह समारोह में पंडित सहित दोनों पक्षों के अधिकतम 21 परिजनों को प्रवेश दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर जेल प्रशासन अपने विवेक से अतिरिक्त लोगों को भी अनुमति दे सकेगा। विवाह की तिथि पहले से प्रशासन को बतानी होगी तथा सुरक्षा, अनुशासन और ओपन एयर कैंप की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक शर्तों का पालन करना होगा। विवाह का समस्त खर्च संबंधित पक्ष स्वयं वहन करेंगे। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला बंदियों के मानवीय अधिकारों और उनके सामाजिक पुनर्वास की दिशा में राजस्थान हाईकोर्ट का एक महत्वपूर्ण और मिसाल कायम करने वाला निर्णय माना जा रहा है। 1. मुलाराम पुत्र पेमाराम, निवासी ग्राम एडसिंगा, थाना जायल, जिला नागौर। धारा 302 IPC में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वर्तमान में बंदी खुला शिविर, मंडोर, जोधपुर में निरुद्ध हैं। जेल अभिलेखों के अनुसार इनका आचरण संतोषजनक पाया गया है। 2. सीमा गड़से गुलाब, धारा 302 IPC में पति की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रही हैं। वर्तमान में यह बंदी 40 दिवस की पैरोल पर हैं और न्यायालय में उपस्थित हुईं।0
0
Report
बक्सर: शराब बरामदगी मामले में डीएम ने डीटीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा दी
Buxar, Bihar:बक्सर के जिला परिवहन कार्यालय से शराब बरामदगी मामले में जिलाधिकारी साहिला ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है। 14 मई को डीटीओ कार्यालय की सरकारी अलमारी से शराब बरामद होने के बाद तत्कालीन परिवहन पदाधिकारी से डीएम द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई के लिए प्रपत्र 'क' के साथ विभाग को अनुशंसा भेज दी गई है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं, विभाग ने राजकुमार प्रसाद को बक्सर के जिला परिवहन पदाधिकारी के पद से हटाते हुए नए डीटीओ की पोस्टिंग कर दी है। अब माना जा रहा है कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है। गौरतलब है कि 14 मई को पुलिस और मद्य निषेध विभाग की संयुक्त छापेमारी में डीटीओ कार्यालय की सरकारी अलमारियों और रसोईघर से शराब की भरी और खाली बोतलें बरामद हुई थीं। इस मामले में पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन अब डीएम की सख्त कार्रवाई के बाद पूरे मामले ने एक बार फिर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस सांसद का संस्कृत-उर्दू बयान बवाल, सनातनी समाज में आक्रोश
Kishanganj, Bihar:कांग्रेस सांसद डॉ. मुहम्मद जावेद आजाद ने 13 जुलाई यानी सोमवार को किशनगंज के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप कांग्रेस सेवा दल के धरने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में संस्कृत भाषा को लेकर विवादित बयान दिया है। सांसद ने उर्दूर को हिंदुस्तान की अपनी भाषा बताते हुए संस्कृत और अंग्रेजी को बाहर से आई विदेशी भाषा करार दिया। सांसद के इस विवादित बयान से सनातनी समाज में तीव्र आक्रोश का माहौल है। सांसद ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय हटाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि बिहार में उर्दू को द्वितीय भाषा का दर्जा दिया गया है। हम उर्दू को ऐसे खत्म होने नहीं देंगे। उन्होंने दावा किया कि उर्दू हिंदुस्तानियों की जुबान है, ये बाहर से नहीं आई है। जबकि संस्कृत और अंग्रेजी भाषा बाहर से आई हैं। सांसद ने कहा कि उर्दू हमारी जुबान हैं जो हिंदुस्तान में पैदा हुई हैं। गौरतलब हो कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है, जिसकी जड़ें भारतीय उपमहाद्वीप में ही हैं। वैदिक संस्कृत की रचनाएं ऋग्वेद लगभग 1500 ईसा पूर्व की मानी जाती हैं। महर्षि वाल्मीकि की रामायण, महर्षि वेदव्यास की महाभारत तथा भगवद गीता जैसी अमर कृतियां संस्कृत में ही रचित हैं। ये ग्रंथ हजारों वर्षों से सनातन धर्म, दर्शन, विज्ञान, खगोलशास्त्र और साहित्य की आधारशिला रहे हैं। बाइट : डॉ मुहम्मद जावेद आजाद सांसद कांग्रेस0
0
Report
डीआईजी और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सहारनपुर परिक्षेत्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर ने पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रभारी यातायात, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने काली नदी, बड़कला, गागलहेड़ी, राकेश केमिकल, घंटाघर, नकुड़ तिराहा चौकी, सरसावा, सरसावा कट, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा हरियाणा सीमा स्थित शाहजहांपुर चौकी सहित विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, पार्किंग स्थल, पुलिस पिकेट, ड्यूटी प्वाइंट, कंट्रोल रूम, आपातकालीन सेवाओं, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी और एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की यातायात बाधा, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
सिद्धार्थनगर जिले में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
Naugarh, Uttar Pradesh:भाजपा पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का सिद्धार्थनगर जिले में पहली बार आगमन पर जिले भर के जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। जिले के बॉर्डर से ही जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, बांसी विधायक व पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह,सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक सतीश दिवेदी,पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इत्यादि समेत कार्यकर्ता रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
