460440
MP में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू, कलाकार जुटे मूर्ति निर्माण में
Shahpur, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी के बाद अब गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। अगले महीने होने वाली गणेश चतुर्थी के लिए शहर के कलाकार मूर्तियों के निर्माण में जुट गए हैं। घरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित की जाने वाली छोटी-बड़ी मूर्तियों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। स्थानीय कलाकार मिट्टी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसके साथ ही दुर्गा उत्सव की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में गणेश प्रतिमाओं को भव्य रूप दिया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वैशाली में हथियारबंद बदमाशों ने छात्र से 2 लाख लूटे, गोली चली
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र के सरैया घाट और महेसी के बीच हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र से 2 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां छात्र के पैरों में जा लगीं। हालांकि पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है और घटना के पीछे का कारण आपसी विवाद बताया है।दरअसल सकरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी पीड़ित छात्र 22 वर्षीय धनराज ठकुर बीबीए का छात्र है। धनराज के अनुसार वह अपने कॉलेज की फीस जमा करने जा रहा था। इसके लिए उसने वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र स्थित अपने एक दोस्त के मुर्गी फार्म से दो लाख रुपये कर्ज के रूप में लिए थे। रुपये लेकर लौटते समय रास्ते में सरैया घाट और महेसी के बीच धनराज ने अपनी बाइक सड़क किनारे रोकी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार के बल पर रुपये छीनने का प्रयास किया। धनराज ने जब रुपये देने से मना किया और विरोध जताया तो बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इनमें से दो गोलियां उसके दोनों पैरों में लगीं, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसके पास मौजूद 2 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद घायल धनराज ने तुरंत अपने दोस्तों को फोन कर गोली मारे जाने की बात बताई। सूचना मिलते ही दोस्तों ने मौके पर पहुंचकर उसे मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उसके पैर से गोलियां निकाल दी हैं। फिलहाल छात्र की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में छात्र धनराज ने हमलावरों कि पहचान बबलू मुखिया, संतोष कुमार और वरुण राय के अलावा दो अन्य अज्ञात लोगों द्वारा गोलीबारी और लूटपाट का आरोप लगाया है। छात्र के अनुसार ये आरोपी बालिगांव थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है बाइट-धनराज कुमार, घायल छात्र0
0
Report
करनाल सुसाइड केस: जीतू राम तंवर के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Karnal, Haryana:करनाल में SE जीतू राम तंवर सुसाइड मामले में बवाल, शव उठाने से परिजनों का इनकार, आरोपियों पर FIR और कड़ी कार्रवाई की मांग, पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल। करनाल में बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता यानी SE जीतू राम तंवर की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों और दलित समाज के लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक कथित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों का दावा, अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान थे जीतू राम जीतू राम तंवर के भाई सुरेश कुमार और दलित समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जीतू राम लंबे समय से कुछ अधिकारियों के व्यवहार और कथित प्रताड़ना से परेशान थे। परिजनों के मुताबिक, जीतू राम को भरोसा था कि उनकी बहाली हो जाएगी, लेकिन वह लगातार मानसिक दबाव में थे। परिवार का दावा है कि उन्होंने अपनी शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाईं, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली। ‘दलित समाज में जन्म लेना क्या गुनाह है?’ परिजनों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जीतू राम कथित जातीय उत्पीड़न को लेकर भी परेशान थे। उनका आरोप है कि उन्हें उनकी जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणियों और भेदभाव का सामना करना पड़ा। परिवार का कहना है कि अगर एक अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो आम दलित व्यक्ति के लिए परिस्थितियां कितनी मुश्किल होंगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हमने दलित समाज में जन्म ले लिया तो इस संसार में हमने बहुत बड़ा गुनाह कर दिया। आगे कोई भी दलित न तो अपने बेटे को पढ़ाएगा और न ही कोई अफसर बनाएगा। जैसे वाई पूरण कुमार ने भी यही काम किया था और मेरे भाई गीतूराम तंवर ने भी यही सुसाइड जैसा काम किया। ये लोग बार-बार हमें जातीय उत्पीड़न के लिए परेशान करते है。 शिकायतें दीं, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई? परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस और विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। भाई सुरेश कुमार का कहना है कि जीतू राम ने IG सोनीपत और विभाग के MD सहित वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतें दी थीं। अब परिवार का सवाल है कि अगर शिकायतें पहले ही दी गई थीं तो उन पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? FIR को लेकर भी परिजनों में नाराजगी परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद FIR दर्ज कराने में भी काफी देरी हुई। परिवार के मुताबिक, पुलिस को सुसाइड नोट भी सौंपा, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई में समय लगा। परिजनों का दावा है कि उन्हें दी गई FIR की प्रति में आरोपियों को नामजद नहीं किया गया है। इसी को लेकर परिवार और समाज के लोगों में भारी नाराजगी है。 पोस्टमार्टम में देरी पर पुलिस से सवाल मामले में पोस्टमार्टम में हुई देरी को लेकर भी परिजनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम करीब 12 घंटे बाद हुआ। परिवार ने सवाल किया कि आखिर ऐसी देरी की वजह क्या रही और पुलिस प्रशासन किस दबाव में काम कर रहा है? गिरफ्तारी और कार्रवाई तक अंतिम संस्कार से इनकार परिवार और दलित समाज के लोगों ने साफ कर दिया है कि वे कथित तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। उनकी मांग है कि आरोपियों को तत्काल नामजद किया जाए, निष्पक्ष जांच हो और दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे जीतू राम तंवर का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे。 अब जांच पर टिकी निगाहें फिलहाल जीतू राम तंवर की मौत का मामला कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है—क्या उन्होंने पहले जिन शिकायतों को अधिकारियों तक पहुंचाया था, उन पर कार्रवाई हुई थी? सुसाइड नोट में क्या आरोप लगाए गए हैं? FIR में किन धाराओं और किन लोगों को शामिल किया गया है? और सबसे अहम, क्या परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय मिल पाएगा? अब इन सवालों के जवाब पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई से सामने आएंगे। बाइट — सुरेश कुमार, भाई एवं दलित समाज प्रतिनिधि0
0
Report
आजमगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी आदिल खान के खिलाफ BNSS नोटिस तामीला
Azamgarh, Uttar Pradesh:दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त आदिल खान निवासी भदुली, सिधारी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा धारा 84 BNSS के अंतर्गत जारी आदेश के तामीली के लिए पुलिस टीम ने घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किया और मोहल्ले में मुनादी कर विधिक कार्रवाई की गई। स्थान - Azamgarh0
0
Report
Advertisement
बसपा का नया फोकस: बूथ नहीं सेक्टर स्तर पर चुनावी तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:बदली हुई रणनीति से चुनाव में उतरेगी बसपा, बूथ की जगह सेक्टर पर ध्यान उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूत कर रही है। बसपा अब बूथ स्तर के बजाय सेक्टर स्तर पर ध्यान केंद्रित करेगी। पिछले एक वर्ष से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया है। अब सेक्टर स्तर पर संगठन की चुनावी तैयारियों की परीक्षा होगी। राजनीतिक विश्लेषक भी मानते हैं कि बसपा ने इस बार तैयारी में तेजी दिखाई है। मायावती ने संभावित प्रत्याशियों को सेक्टर बैठकों में हर वर्ग के प्रतिनिधि जुटाने को कहा। प्रत्याशियों को प्रत्येक वर्ग से कम से कम 10 लोगों को लाना होगा। इससे सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सकेगा। उन जगहों पर सेक्टर बनाने पर अधिक ध्यान दिया जाएगा जहां बूथ स्तर की तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं। यह कम समय में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में मदद करेगा साथ ही, प्रत्याशी की काबिलियत का भी आकलन हो सकेगा। बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सितंबर महीने में अपने अधिकांश टिकट फाइनल करने की तैयारी में है ऐसे में सेक्टर पर अब बसपा फोकस करके अपनी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए नज़र आ रही है0
0
Report
मालपुरा में टिकट वितरण को लेकर विरोध, घासीलाल चौधरी का पुतला जलाया गया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से बड़ी खबर है जहां नगर पालिका चुनाव 2026 में कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट वितरण के साथ ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं देशवाली समाज को टिकट वितरण में स्थान नहीं मिलने पर समाज के लोगों ने मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी का पुतला जलाया तथा अपना विरोध प्रकट किया। समाज के लोगों ने बताया कि घासीलाल चौधरी ने सभी समाज को टिकट देने का वादा किया था।0
0
Report
उत्तराखंड: तेज बारिश में कार बहने से तीनों शव SDRF ने बरामद, पुलिस को सौंपे
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: देर रात खबर मिली कि प्रेम नगर पुलिस स्टेशन के तहत लोअर कंडोली इलाके में पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास बारिश के तेज़ बहाव में एक कार बह गई। सूचना मिलते ही, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर सुरेश तोमर की अगुवाई में डाकपत्थर की SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुँची। वहाँ पहुँचलॉक SDRF टीम ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया। बताया जा रहा है कि जब कार तेज़ बहाव में बही, तो उसमें तीन लोग—एक पुरुष और दो युवतियाँ—सवार थे। तलाशी के दौरान उनके शव भी बरामद कर लिए गए और आगे की ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिए गए। (स्रोत: SDRF)0
0
Report
Advertisement
बालाजी मोड़ पर टैंकर-ट्रेलर भिड़ंत, स्कॉर्पियो पलटी, जनहानि नहीं
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बालाजी मोड़ पर टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत तीन वाहन क्षतिग्रस्त तड़के करीब 3 बजे हुए सड़क हादसे में टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो कार को भी लिया चपेट में टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी खाकर क्षतिग्रस्त हो गई, कार सवार लोग हादसे के समय ढाबे पर चाय पी रहे थे कार में सवार लोग मौजूद होते तो हादसा और गंभीर हो सकता था, गनीमत रही हादसे में किसी तरह की नहीं हुई जनहानि vehवारों की भिड़ंत से कुछ देर यातायात रहा बाधित, सूचना पर पहुंची बालाजी पुलिस ने यातायात करवाया सुचारु मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के बालाजी मोड़ का घटनाक्रम0
0
Report
कांग्रेस ने मां-बेटे को, बीजेपी ने सास-बहू को प्रत्याशी बनाया: लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ स्थानीय संवाददाता, पूनम विशाल SKR 4 फ़ोन नम्बर - 93512743540
0
Report
4 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी: रोहिणी नक्षत्र और वृष चंद्रमा के साथ शुभ मुहूर्त
New Delhi, Delhi:देश भर में जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है जिसकी तैयारी देशभर में जोरो - शोरो से किया जा रहा है. ऐसी करी में दिल्ली कई इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम अभी से देखी जा रही है और मंदिरों में इसके आयोजन को लेकर खूब सजावट देखने को मिल रहा है. इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में तारीख को लेकर असमंजस देखने को मिल रहा है की 4 सितंबर या 5 सितंबर किस दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनाये. कलकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने कृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख के बारे में जानकारी दी है. कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तारीख के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि भाद्रपद अष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है. भगवान कृष्ण के जन्म के समय रोहिणी नक्षत्र और वृष का चंद्रमा था और इस बार संयोग से शुभ मुहूर्त जो पड़ रहा है अष्टमी के दिन वृष का चंद्रमा भी है और रोहिणी नक्षत्र भी है इसलिए इस बार का जन्म उत्सव जो है वह विशेष महत्व रखता है. इस दिन भक्त लोग जो है सारे दिन उपवास रखते हुए मध्य रात्रि के समय श्री कृष्ण का पूजन करके आरती करके प्रसाद का भोग लगाकर अपने व्रत का पलायन करते हैं इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को पड़ रहा है इस दिन रोहिणी नक्षत्र भी है वृष का चंद्रमा भी है इस दिन उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के विशेष कृपा प्राप्त होगी. इस दिन भक्त पूरे दिन भगवान श्री कृष्ण के लिए उपवास रखते हैं उनका प्रसाद बनाते हैं भजन कीर्तन करते हैं और मध्य रात्रि के समय उनका पूजन करके भोग लगाकर उपवास को तोड़ते हैं. और एक विशेष संयोग है कि भगवान कृष्ण के जयंती के दिन ही भगवती काली की भी जन्मदिन मनाई जाती है इस दिन भगवती काली की भी पूजा की जाती है हवन किया जाता है और पूर्ण आहुति दी जाती है. और भगवती काली को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाता है इस दिन विशेष तौर पर कल्काजी मंदिर में भी माता कालका की पूजा विशेष की जाती है. कालकाजी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के पूजन के साथ ही भगवती काली की भी पूजा की जाएगी और मध्य रात्रि के समय पूर्ण आहुति भगवती काली को दी जाएगी. वही हम आपको बता दे पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर को रात 2 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी और 5 सितंबर को रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से 4 सितंबर को पूरे दिन अष्टमी तिथि रहेगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र रात 11 बजकर 04 मिनट तक रहेगा。 चूंकि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि में माना जाता है, इसलिए जन्माष्टमी की पूजा के लिए रात के समय अष्टमी तिथि का होना महत्वपूर्ण है। इस गणना के आधार पर 2026 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार, 4 सितंबर को मनाना अधिक उचित रहेगा।0
0
Report
Advertisement
आनंदमय बर्मन के प्रयास से नक्सलबाड़ी विधायक सीट पर इंडोर स्टेडियम बनेगा
Siliguri, West Bengal:*সরকার পালাবদল হতেই খেলার মাঠ থেকে দূরে সরেছে রাজনীতি! নেতা মন্ত্রীর পরিসর কমে মাঠে মিলছে খেলোয়াড়! এবার নিজের বিধানসভায় খেলাধুলার পরিসর বাড়াতে ইন্ডোর স্টেডিয়াম বানাতে উদ্যোগী হলেন মন্ত্রী!* শিলিগুড়ি মহকুমার নক্সলবাড়িতে এবার খেলাকে এগিয়ে নিতে নতুন সরকারের আমলে হচ্ছে স্টেডিয়াম! মাটিগাড়া- নকশালবাড়ি বিধানসভার নকশালবাড়ির মনিরাম গ্রামের পঞ্চায়েতের পাটারাম মৌজায় ইন্ডোর স্টেডিয়ামের প্রস্তাবিত জমি পরিদর্শন করলেন রাজ্যের প্রতিমন্ত্রী আনন্দময় বর্মন। সম্প্রতি রাজ্য বাজেটে প্রত্যক বিধানসভায় খেলাধুলাকে এগিয়ে নিয়ে যেতে ইন্ডোর স্টেডিয়াম তৈরির ঘোষণা করেন অর্থমন্ত্রী। সেই মতো নিজের বিধানসভায় ইন্ডোর স্টেডিয়াম তৈরির লক্ষ্যে জমি পরিদর্শন করলেন মাটিগাড়া নকশালবাড়ি বিধানসভার বিধায়ক তথা রাজ্যের অর্থ ও পরিবহন প্রতিমন্ত্রী আনন্দময় বর্মন। স্থানীয় ব্লক প্রশাসন ও ভূমি রাজস্ব দফতরের আধিকারিকদের নিয়ে প্রস্তাবিত জমি ঘুরে দেখেন মন্ত্রী। এই মৌজায় প্রায় ২ একর সরকারি জমি রয়েছে। যোগাযোগ ব্যবস্থায় উন্নত থাকায় পরিদর্শনের পরে মন্ত্রী জানান ,আমরা ক্ষমতায় আসার পর রাজ্যে জুড়েই একাধিক উন্নয়নমূলক কাজের জন্য উদ্যোগ নিয়েছি। রাজ্য বাজেটে প্রত্যেক বিধানসভায় একটি করে ইন্ডোর স্টেডিয়াম তৈরির घोषणा করা হয়েছে। এলাকার যুবক যুবতীরা যাতে খেলাধুলায় প্রশিক্ষণ নিতে পারে তাই উদ্যোগ নেওয়া হয়েছে। নকশালবাড়ি থেকে ছেলেমেয়েরা জাতীয় স্তর থেকে সোনা নিয়ে এসেছে। এই স্টেডিয়াম তৈরি হলে আগামী দিনে আরো খেলাধুলায় মান বাড়বে মতো প্রতিমন্ত্রী আনন্দময় বর্মনের। এই ইন্ডোর স্টেডিয়ামে টেবিল টেনিস সহ একাধিক প্রশিক্ষণের সুবিধা মিলবে। এছাড়াও অ্যাথলেটকেও নিয়মিত প্রশিক্ষণ নিতে পারার পরিকাঠামো উন্নততর করা হবে বলে প্রশাসন সূত্রে খবর। পাশাপাশি এলাকায় ইন্ডোর স্টেডিয়াম হতে চলেছে ,নতুন government's এই উদ্যোগ কে সাধু বাদ জানাচ্ছেন এলাকার স্বর্ণজয়ী খেলোয়াড় থেকে ক্রীড়া প্রেমি ও সাধারণ মানুষেরা।0
0
Report
डिण्डौरी जेल में शिकायतों के बाद जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस; 7 दिन में जवाब जरूरी
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर— डिण्डौरी जिला जेल में लापरवाही और गंभीर शिकायतों के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया ने जेल अधीक्षक लव सिंह कटिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है。 जेल अधीक्षक पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में उदासीनता और अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने के आरोप लगाए गए हैं। जेल से जुड़ी दो शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है。 एक शिकायत में पैसे नहीं देने पर भोजन ठीक से नहीं दिए जाने का आरोप है, जबकि दूसरी शिकायत में करीब 13 हजार रुपये वापस किए जाने का भी उल्लेख है。 जेल अधीक्षक को 7 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने या समय पर जवाब नहीं देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
पथसाथी रेस्टहाउसों की कड़ी उपेक्षा: बंगाल के तीन केंद्र अब वीरान
Ranaghat, West Bengal:*অবহেলায় ধ্বংসের মুখে ‘পথসাথী’, হরিণঘাটা-পায়রাডাঙা-শান্তিপুরে পান্থশালা এখন হানাবাড়ি* দীর্ঘ যাত্রাপথে যাত্রীদের বিশ্রাম ও স্বাচ্ছন্দ্যের কথা মাথায় রেখে রাজ্য সরকারের উদ্যোগে গড়ে ওঠা ‘পথসাথী’ প্রকল্প আজ চূড়ান্ত অবহেলার শিকার। একসময় যাত্রী ও পর্যটকদের প্রশংসা কুড়োনো এই পান্থশালাগুলির অধিকাংশই এখনও জরাজীর্ণ। নদিয়ারের হরিণঘাটা, পায়রাডাঙা ও শান্তিপুরের পথসাথী কেন্দ্রগুলির বর্তমান চেহারা রীতিমতো ভয় ধরানোর মতো。 দীর্ঘ পথ পাড়ি দেওয়া যাত্রীদের কিছুটা স্বস্তি দিতে রাজ্যজুড়ে বিভিন্ন জাতীয় সড়ক, রাজ্য সড়ক এবং গুরুত্বপূর্ণ রাস্তার পাশে তৈরি করা হয়েছিল ‘পথসাথী’ বিশ্রামাগার। তৎকালীন মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের মস্তিষ্কপ্রসূত এই প্রকল্প ইতিমধ্যেই রাজ্যের পাশাপাশি ভিন্রাজ্য থেকে আসা পর্যটক ও যাত্রীদের প্রশংসা অর্জন করেছিল。 পূর্ত দপ্তর ও আবাসন দপ্তরের যৌথ উদ্যোগে গোটা রাজ্যে সত্তরেরও বেশি পথসাথী পান্থশালা তৈরি করা হয়। এগুলির পরিচালনার দায়িত্ব দেওয়া হয়েছিল মূলত স্বনির্ভর গোষ্ঠীর মহিলাদের হাতে। যাত্রীদের সুবিধার কথা মাথায় রেখে সেখানে বসার জায়গা, পরিচ্ছন্ন শৌচাগার, খাওয়া-দাওয়ার ব্যবস্থা এবং প্রয়োজনে রাত্রিবাসের উপযুক্ত পরিকাঠামোও গড়ে তোলা হয়েছিল。 কিন্তু সময়ের সঙ্গে সঙ্গে রক্ষণাবেক্ষণের অভাব ও প্রশাসনিক উদাসীনতার অভিযোগে একের পর এক পথসাথী কেন্দ্র কার্যত অচল হয়ে পড়ে। সংস্কারের অভাবে কোথাও ভেঙে পড়ছে ছাদ, কোথাও নষ্ট হয়ে যাচ্ছে শৌচাগার ও অন্যান্য পরিকাঠামো। দীর্ঘদিন অব্যবহৃত অবস্থায় পড়ে থাকায় বহু জায়গায় আগাছা ও জঙ্গল ঘিরে ফেলেছে গোটা চত্বর。 নদিয়ার হরিণঘাটা, পায়রাডাঙা এবং শান্তিপুরের পথসাথী কেন্দ্রগুলির চিত্র আরও করুণ। স্থানীয় বাসিন্দাদের অভিযোগ, দীর্ঘদিন ধরে অবহেলার সুযোগ নিয়ে দুষ্কৃতীরা পান্থশালাগুলির জানালা-দরজার কাঠ, লোহার গ্রিল-সহ একাধিক মূল্যবান সামগ্রী চুরি করে নিয়ে গিয়েছে। ফলে একসময়ের যাত্রীবান্ধব বিশ্রামাগারগুলি এখন কার্যত ‘হানাবাড়ি’তে পরিণত হয়েছে。 বিশেষ করে সন্ধ্যার পর হরিণঘাটার পথসাথী কেন্দ্র সংলগ্ন এলাকা নিয়ে আতঙ্কে থাকেন স্থানীয়রা। রাস্তার পাশে পর্যাপ্ত আলো না থাকায় অন্ধকারে যাতায়াত করতে গিয়ে সাধারণ মানুষকে সমস্যায় পড়তে হচ্ছে। নিরাপত্তার অভাবের পাশাপাশি পরিত্যক্ত ভবনগুলির বর্তমান অবস্থাও উদ্বেগ বাড়াচ্ছে。 স্থানীয় বাসিন্দাদের দাবি, দ্রুত এই পথসাথী কেন্দ্রগুলির সংস্কার করা হোক। পরিষ্কার-পরিচ্ছন্নতা, আলো, নিরাপত্তা এবং প্রয়োজনীয় পরিকাঠামো ফিরিয়ে এনে ফের চালু করা হলে একদিকে যেমন যাত্রীদের সুবিধা হবে, অন্যদিকে এলাকার মানুষেরও উপকার হবে。 একসময় যে প্রকল্প যাত্রীদের পথের ক্লান্তি দূর করার আশ্রয় হয়ে উঠেছিল, রক্ষণাবেক্ষণের অভাবে আজ সেই পথসাথীই যেন নিজেই ক্লান্ত ও পরিত্যক্ত। এখন দেখার, প্রশাসনের উদ্যোগে ফের কবে প্রাণ ফিরে পায় এই পান্থশালাগুলি.0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय गैस एजेंसी में चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर नकद-सामान चुरा लिया
Begusarai, Bihar:एंकर- बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है। इस बार चोरों ने गैस एजेंसी के कार्यालय को निशाना बनाया है। चोर वेंटिलेटर तोड़कर कार्यालय के अंदर दाखिल हुए और करीब 45 हजार रुपये की नकदी और सामान लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। यह पूरा मामला बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां वीरपुर इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के कार्यालय में चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने कार्यालय का वेंटिलेटर तोड़ा और अंदर दाखिल होकर गल्ले में रखे करीब 14 हजार रुपये नकद, लावा कंपनी का एक मोबाइल और सैमसंग के दो टैब लेकर फरार हो गए। चोरी किए गए नकदी और सामान की कुल कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। चोरी की वारदात का पता सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उस वक्त चला, जब कार्यालय खोलने के लिए कर्मचारी पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। गैस एजेंसी के प्रबंधक विकास कुमार ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर कार्यालय के अंदर घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान जिंदपुर गांव के एक युवक के रूप में की जा रही है। वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि चोरी को लेकर आवेदन मिला है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
जालौन पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट: कार सवारों के खिलाफ जांच शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बोतल में पेट्रोल न देने पर कार सवारों की दबंगई आई सामने, कार सवारों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से की गाली-गलौज और मारपीट, पेट्रोल पंप कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत कार सवारों पर गाली गलौज मारपीट और कपड़े फाड़ने का लगाया आरोप, पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव कराने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी, पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी नगर का मामला।0
0
Report
रजौली चेक पोस्ट पर 5 लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Nawada, Bihar:रजौली चेक पोस्ट पर 5 लाख की शराब बरामद लग्जरी कार से 125.750 लीटर शराब-बियर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, कोडरमा से बिहारशरीफ ले जाई जा रही थी शराब की खेप बिहार के नवादा जिले में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रजौली जांच चौकी पर एक लग्जरी कार से 125.750 लीटर विदेशी शराब और कैन बीयर बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि झारखंड की ओर से आ रही लग्जरी कार को जांच के लिए रोका गया था। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट पर रखे बोरे और डिक्की में रखे बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नालंदा जिले के बिहारशरीफ निवासी अमन सेठ और पंकज कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने शराब कोडरमा से लेकर बिहारशरीफ जाने की बात स्वीकार की है। उत्पाद विभाग ने कार को जब्त कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
