460001
बैतूल शहर में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों का पैदल जुलूस निकाला। कोतवाली थाने से जिला अस्पताल तक बदमाशों को पैदल ले गई पुलिस। बाज़ार के बीच से बदमाशों को ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक बदमाश शहर में खौफ फैलाना चाहते थे। इन्हें मालूम होना चाहिए कि पुलिस और कानून भी कोई चीज़ है। तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट लाया जाएगा। तीनों बदमाशों ने दो दिन पहले शहर में दहशत फैलाने का प्रयास किया था। आम राहगीरों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट: दिल्ली में दलों का धरना, BNSS धारा 163 लागू
New Delhi, Delhi:चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट का मामला दिल्ली पुलिस के मुताबिक कांग्रेस,लेफ्ट और आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन की परमिशन मांगी है दिल्ली पुलिस ने अब तक किसी को परमिशन नहीं दी है इंडियन यूथ कांग्रेस पार्टी ने 1 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक प्रदर्शन की इजाजत मांगी है लेफ्ट और आम आदमी पार्टी ने 2 अक्टूबर को प्रदर्शन करने की परमिशन मांगी है दिल्ली पुलिस के मुताबिक नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है अगर कोई भारी भीड़ के साथ इक्कठा होता है तो भीड़ गैर कानूनी मानी जाएगी..0
0
Report
झारखंड: प्रज्ञा केंद्र संचालकों के वेतन-मानदेय को लेकर राज्यपाल से मुलाकात
Ranchi, Jharkhand:रांची: झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रज्ञा केंद्र संचालक झारखंड के अलग-अलग जिलों में संचालित प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं। इनमें मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना और अबुआ आवास योजना समेत कई योजनाएं शामिल हैं। प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दावा है कि राज्य में करीब 4,345 प्रज्ञा केंद्र/सीएससी केंद्र संचालित हैं। उनका कहना है कि इन केंद्रों पर काम करने वाले संचालकों को काफी कम मानदेय मिल रहा है। प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिशिर टोप्पो ने कहा कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से पंचायत स्तर पर काम कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं एवं विभिन्न सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रज्ञा केंद्रों के लिए करीब 7,500 रुपये तक का प्रावधान किया जाता है, जबकि उन्हें मानदेय के रूप में मात्र करीब 2,475 रुपये मिलते हैं। संचालकों का कहना है कि वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंचायत में बैठकर काम करते हैं। संचालकों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और सीएससी के साथ सरकार के एमओयू की समीक्षा की जाए। उनका कहना है कि वे पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख चुके हैं, लेकिन अब तक उचित समाधान नहीं हुआ है। इसी को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की। शिशिर टोप्पो ने आरोप लगाया कि सीएससी से जुड़े अधिकारियों द्वारा प्रज्ञा केंद्र संचालकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके दो साथियों की आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं और इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं होती है, तो प्रज्ञा केंद्र संचालक आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।0
0
Report
हांसी में दूषित पेयजल समाधान के लिए 150 करोड़ का आरसीसी टैंक प्रोजेक्ट शुरू
Hansi, Haryana:हांसी में दूषित पेयजल की समस्या पर जनस्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम 15 टैंकों में से 9 आरसीसी टैंक, 6 नए टैंक बनेंगे हांसी में पेयजल समस्या से निपटने के लिए करीब 150 करोड़ का नया प्रोजेक्ट हांसी के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते भूजल स्तर के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की समस्या सामने आई है।जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले दो वर्षों में कई इलाकों में भूजल स्तर तेजी से ऊपर आया है। इसके चलते जमीन के नीचे मौजूद पानी ग्रामीण जलापूर्ति के एसएस टैंकों में रिसकर मिल रहा है, जिससे पानी पीने योग्य नहीं रह पा रहा। हांसी में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट, बढ़ते भूजल स्तर से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में आरसीसी टैंकों का निर्माण होगा। विभाग की ओर से पानी के लैबोरेटरी टेस्ट और सब-सॉइल टेस्ट करवाए गए। जांच में सामने आया कि जिन टैंकों की गहराई सामान्य तौर पर करीब 8 से 12 फीट होती है, वहां भूजल स्तर भी करीब 8 से 10 फीट तक पहुंच गया है। ऐसे में ग्राउंड वाटर टैंकों में मिक्स होकर पानी को केमिकल तौर पर अनफिट कर रहा है।समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रभावित गांवों में पुराने ईंटों के टैंकों को आरसीसी टैंकों में बदलने और नए आरसीसी टैंक बनाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर इसके एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजे हैं। हांसी क्षेत्र में बकलाना, जमावड़ी, सिंघवा खास, उगालन, मदनहेड़ी, पुथी मंगलखा, मामनपुरा, सोरखी, सुल्तानपुर और जामनीखेड़ा समेत कई गांवों में काम प्रस्तावित है। वहीं उमरा, गढ़ी, गुराना, पुट्ठी सामन और रामायण में भी मौजूदा ईंटों के टैंकों को आरसीसी टैंकों में बदलने की योजना है। संजीव त्यागी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पहले से चल रहे कार्य में 15 टैंकों में से 9 आरसीसी टैंक और 6 नए टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा पांच अलग-अलग कार्यों के तहत 10 और आरसीसी टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है। विभाग के मुताबिक सरकार ने एस्टीमेट को प्राथमिक मंजूरी दे दी है। अब सॉयल बेयरिंग कैपेसिटी टेस्ट और अन्य तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। विभाग को उम्मीद है कि अगले बरसात के सीजन से पहले ये आरसीसी टैंक तैयार हो जाएंगे, जिससे भूजल के टैंकों में मिलने की समस्या कम होगी और लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा.0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के डालमिया की ढाणी में भागवत कथा, अमरसिंह तंवर का सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:गांव—डालमिया की ढाणी, जिला—झुंझुनूं — श्रीमद्भागवत कथा के दौरान पहुंचे भाजपा नेता अमरसिंह तंवर — अमरसिंह तंवर का पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने किया सम्मान — डालमिया की ढाणी में चल रही है भागवत कथा — पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने भक्ति और अभिमान पर समझाया — ध्रुव प्रसंग के जरिए ईश्वर प्राप्ति का संदेश दिया0
0
Report
भाजपा के सह-प्रभारी कुलजीत चहल का झुंझुनूं पहुंचना, चिड़ावा में स्वागत
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—चिड़ावा, जिला—झुंझुनूं — भाजपा सह-प्रभारी कुलजीत चहल पहली बार झुंझुनूं पहुंचे — पंचायत चुनाव तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर — चिड़ावा में सुरेश भूकर, देवेन खंडेलवाल ने किया स्वागत — भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुलजीत चहल का जोरदार स्वागत किया — स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद — सुरेश भूकर और देवेन खंडेलवाल की रही प्रमुख भूमिका0
0
Report
کُلگام नगरपालिका ने जनता में घरेलू कचरे के पृथक्करण के लिए जागरूकता अभियान चलाया
Kulgam, میونسپل کمیٹی کولگाम کی جانب سے مین ٹاؤن کولگام میں عام لوگوں، بالخصوص خواتین میں ویسٹ سیگریگیشن کے حوالے سے بیداری پروگرام منعقد کیا گیا۔ اس موقع پر خواتین کو گھریلو کچرے کو مناسب طریقے سے الگ کرنے اور اسے کارآمد بنانے کے طریقوں سے آگاہ کیا گیا۔ خواتین کو بتایا گیا کہ گھروں سے نکلنے والے مختلف اقسام کے کچرے کو ایک ساتھ ضائع کرنے کے بجائے الگ الگ کیا جائے۔ سبزیوں کے چھلکے اور دیگر نامیاتی فضلے کے لیے گھر کے آنگن میں ایک چھوٹا سا گڑھا بنا کر اس سے قدرتی کھاد تیار کی جا سکتی ہے، جبکہ دیگر کچرے کو میونسپل کمیٹی کی گاڑی میں ڈالنا چاہیے۔ اس اقدام کا مقصد شہر کو صاف ستھرا رکھنے کے ساتھ ساتھ لوگوں میں صفائی اور کچرے کی مناسب تلفی کے حوالے سے شعور اجاگر کرنا ہے۔ ایریا آفیسر، میونسپل کمیٹی کولگام0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के उमेश कुमार स्वामी राजस्थान हॉकी सिलेक्शन कमेटी में नियुक्त
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए गांव—खेतड़ीनगर, जिला—झुंझुनूं के लिए खेतड़ी के उमेश कुमार स्वामी राजस्थान हॉकी सिलेक्शन कमेटी में नियुक्त 19 वर्षीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में निभाएंगे अहम जिम्मेदारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे उमेश स्वामी बूंदी में एक अक्टूबर से सात अक्टूबर तक होगी प्रतियोगिता उमेश स्वामी की नियुक्ति से खेल प्रेमियों में खुशी विद्यालय परिवार ने उमेश स्वामी को दी हार्दिक बधाई0
0
Report
मंड्रेला में सेवा भारती ने सुपोषित भारत अभियान शुरू किया
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए मंड्रेला में सेवा भारती ने सुपोषित भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष विष्णुकांत अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिला मंत्री महेंद्र सैनी ने नशामुक्ति पर चर्चा की। डॉ. अशोक शर्मा ने स्वस्थ जीवन का महत्व समझाया। संतुलित भोजन को स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया गया। कार्यक्रम में विष्णुकांत, महेंद्र सैनी सहित अभिभावक मौजूद रहे。0
0
Report
खेतड़ी में 129 फव्वारा नोजल चोरी, किसानों का प्रदर्शन तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगर थाना इलाके में चोरों का आतंक लगातार तीसरे दिन 5 किसानों के खेतों को बनाया निशाना चोर 5 खेतों से 129 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दो दिन में खुलासे की मांग की पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की, गश्त बढ़ाई झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर थाना इलाके के बड़ाऊ, नंगली सलेदी सिंह, रसूलपुर गांव में फव्वारा नोजल चोरी की घटनाएं लगातार तीसरे दिन भी जारी रहीं। अज्ञात चोरों ने पांच किसानों के खेतों को निशाना बनाते हुए कुल 129 फव्वारा नोजल चोरी कर लिए। लगातार तीन दिनों से खेतों में हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार नंगली सलेदी सिंह निवासी श्योपाल मेघवाल के खेत से 60 नोजल, सुरेंद्र कुमावत के खेत से 17 नोजल, वीरेंद्र सिंह तंवर के खेत से 17 नोजल, पप्पू के खेत से 17 नोजल और बुलाराम के खेत से 18 नोजल चोरी हुए हैं। किसानों को खेतों पर पहुंचने के बाद चोरी की जानकारी मिली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि दो दिन के अंदर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। चोरी की सूचना मिलने पर खेतड़ी नगर थानाधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी हुए खेतों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी सूत्रों के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
सीकर में राज्यपाल बागड़े के दौरे पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती का 75वां जन्मदिन
Sikar, Rajasthan:सीकर: राज्यपाल हरि भाऊ बागडे का सीकर दौरा, पूर्व सांसद के जन्मदिन पर आयोजित सामाजिक समरसता कार्यक्रम में हुए शामिल सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75 में जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह से ही पिपराली वैदिक आश्रम में सामाजिक समरसता सहित धार्मिक आयोजन की धूम रही जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सहित कई जनप्रतिनिधि और नेता भी शामिल हुए। वैदिक आश्रम के सामने स्थित खेल स्टेडियम में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम में साधु संतों के सानिध्य में 75 दिवसीय 75 कुंडिय यज्ञ में पूर्ण आहुति भी हुई। पूर्णाहुति कार्यक्रम में राज्यपाल हरीभाऊ बागडे, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाडी, पूर्व विधायक रतन जलधारी सहित कई जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए भी अति आवश्यक है। इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है तो वही धार्मिक कार्य कर्मों के प्रति युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।0
0
Report
Brajesh Pathak: SP दावों पर BJP का स्पष्ट रुख, राज्यसभा के तीसरे उम्मीदवार पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brajesh Pathak (Deputy Chief Minister / BJP) on SP claim of BJP alliance MLAs in contact with SP/ SP preparing to announce third Rajya Sabha candidate समाजवादी पार्टी अपने परिवार को देखे उनको भारतीय जनता पार्टी से एक भी विधायक मिलने वाला नहीं है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिहाज़ से सबसे बड़ी पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी में ही ढेर सारे दूसरे दलों के विधायक आने को आतुर हैं और भारतीय जनता पार्टी समय आने पर ज़रूर ऐसे सभी माननीय विधायकों के बारे में विचार करेगी काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी फिर मैं दोहराता हूँ सत्ता इसमें प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। राज्यसभा पर आप इंतजार करें और भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी शीघ्र ही आपके समक्ष लिस्ट लेकर के हम आएंगे。0
0
Report
मुजफ्फरपुर में भवन के बरामदे का प्लास्टर गिरने से कई घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में अचानक भरभरा कर गिरा सामुदायिक भवन के बरामदा का प्लास्टर. घटना में आधा दर्जन से ऊपर बच्चे और लोग बुरी तरह जख्मी. घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप. पूरा घटना मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के भवानीपुर में स्थित सामुदायिक भवन केंद्र का है, जहाँ एक युवती के द्वारा निजी तौर पर बच्चों को बैठा कर पढ़ाया जा रहा था ट्यूशन. तभी सामुदायिक भवन के छत का प्लास्टर टूट कर बच्चों और वहां पर बैठे लोगों के ऊपर गिर पड़ा. घटना में घायल सभी लोगों का स्थानीय स्तर पर हो रहा है इलाज. हथौड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर रही मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
टोंक रोड के शोरूम में 3 करोड़ कीमत की राडो घड़ियाँ चोरी, पुलिस जाँच
Jaipur, Rajasthan:टोंक रोड पर स्थित घड़ी शोरूम में बड़ी चोरी द वॉच फैक्ट्री में हुई चोरी, रेडो वॉच का है शोरूम चोरों ने राडो घड़ी के शोरूम को बनाया निशाना करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की राडो घड़ियां चोरी वारदात के बाद शोरूम और पुलिस में मचा हड़कंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस चोरों की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें शोरूम से चोरी हुई घड़ियों की कीमत और संख्या का मिलान जारी0
0
Report
नीतीश कुमार के आवास पहुंचे नेता, जेडीयू की उच्चस्तरीय बैठक ने हलचल मचाई
Patna, Bihar:*पटना ब्रेकिंग* पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी पहुंचे विधान परिषद चुनाव के बीच नेताओं की अहम बैठक जेडीयू MLC नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच चल रहे विवाद को लेकर चर्चा की संभावना पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक को विवाद के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है0
0
Report
Breaking -विक्रमशिला सेतु मरम्मत के लिए सिक्किम से पहुंची BRO की टीम,बेली ब्रिज हटाने का काम शुरु
Mainpura, Bihar:राजीव राम की रिपोर्ट। विक्रमशिला सेतु मरम्मत : सिक्किम से पहुंची BRO की टीम, बेली ब्रिज हटाने का काम शुरु।भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत को लेकर अब बड़े स्तर पर काम शुरू हो गया है। सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद किए जाने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए गए चार स्पैन के बेली ब्रिज को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बेली ब्रिज हटाने के लिए सिक्किम से बीआरओ यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम भागलपुर पहुंची है। बीआरओ की टीम बड़े-बड़े क्रेन की मदद से बेली ब्रिज के हिस्सों को खोलकर सुरक्षित तरीके से हटाने में जुटी है। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर कुल चार स्पैन में बेली ब्रिज तैयार किया गया था। इसी के जरिए सात जून 2026 से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई थी। लेकिन अब स्थायी मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर इस हिस्से को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। बेली ब्रिज हटने के बाद इन्हीं चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसमें वह स्पैन भी शामिल है, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। यानी अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर उसी स्थान पर स्थायी संरचना तैयार करने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। मौके पर बड़े क्रेन लगाए गए हैं और बीआरओ की टीम बेली ब्रिज के अलग-अलग हिस्सों को खोलकर एक-एक कर हटा रही है। दरअसल, तीन मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गंगा में गिर गया था। इसके बाद सेतु पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। छोटे वाहनों के परिचालन को जारी रखने के लिए क्षतिग्रस्त हिस्से पर बेली ब्रिज बनाया गया था। अब स्थायी समाधान के लिए सेतु पर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। विक्रमशिला सेतु पर करीब तीन महीने तक परिचालन बंद रहने के दौरान गंगा में जलमार्ग को भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शुरू किया गया है। आज से बड़े जहाजों के जरिए लोगों की आवाजाही कराई जा रही है। ऐसे में सेतु के बंद रहने के दौरान जलमार्ग लोगों के लिए एक वैकल्पिक सफर का माध्यम बनेगा। फिलहाल विक्रमशिला सेतु पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। एक तरफ बीआरओ की टीम बेली ब्रिज हटाने में जुटी है, तो दूसरी तरफ चार स्पैन पर ट्रस ब्रिज निर्माण की तैयारी चल रही है। करीब तीन महीने में मरम्मत और ट्रस ब्रिज का निर्माण पूरा कर सेतु पर दोबारा परिचालन बहाल करने की योजना है।0
0
Report
Advertisement
