460440
शाहपुर में 50 फीट ऊंचे रावण का पुतला भगवान राम के तीर से हुआ जलकर खाक
Shahpur, Madhya Pradesh:शाहपुर में दशहरा पर 50 फीट ऊंचे अहंकारी रावण का पुतला भगवान राम के एक तीर से जलकर खाक हो गया। रावण दहन को देखने के लिए बारिश के बावजूद हजारों लोग पहुंचे। इस दौरान भगवान राम और अधर्मी रावण की सेना के बीच नाटकीय युद्ध भी हुआ जिसमें रावण की सेना पराजित हो गई। रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया, जिसमें शानदार आतिशबाजी की गई जिससे आसमान रंगीन हो गया। जैसे ही भगवान राम ने अग्निबाण चलाया, पूरा स्टेडियम जय-जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP चुनाव आयोग ने डुप्लिकेट मतदाता पहचान के लिए नागरिकों की भागीदारी से मुहिम शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए चुनाव आयोग ने कवायद तेज कर दी है... स्पेशल रिवीजन की प्रक्रिया के बीच अब डुप्लीकेट वोटरों की पहचान के लिए एक नई मुहिम शुरू की गई है... खास बात ये है कि इस अभियान में सिर्फ बीएलओ और राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे... दरअसल, चुनाव आयोग की इस पहल का मकसद मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाना है...लेकिन खास बात ये भी है कि वोटर लिस्ट में एक से ज्यादा बार दर्ज नामों की जानकारी देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा...0
0
Report
झारखंड से जमुई लाई अंग्रेजी शराब: 211.8 लीटर बरामद, फरार चालक की तलाश
Jamui, Bihar:जमुई गढ़ी थाना क्षेत्र के हरखाड़ पंचायत अंतर्गत रोपाबेल गांव के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की स्कॉर्पियो से 211.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही वाहन चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। गढ़ी थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जमुई लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने रोपाबेल के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक उजले रंग की स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कार्पियो की तलाशी ली, जिसमें 211.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन और एक मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान गढ़ी थाना के एएसआई आशिक इकबाल पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल और वाहन के आधार पर शराब तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान करने तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच में जुटी है।0
0
Report
बोकारो में तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार सीसीएल कर्मी की मौत
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी पांच नंबर में तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा की धक्के से बाइक सवार सीसीएल कर्मी की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. वही बताया गया है कि ढोरी धोड़ा स्थित हीरक सड़क में तेज रफ्तार कोयला लदा हाइवा ने बाइक सवार को कुचला जिससे उसकी पल भर में मौत हो गई. मृतक फुसरो नगर परिषद के अम्बेडकर कॉलोनी निवासी पंप खलासी लगभग 55 वर्षीय महावीर रजवार पानी चालू करने आया था. पीछे से आ रही हाइवा ने बुरी तरह से कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवा डंपर दूसरी जगह दुर्घटना से भाग रहा था. इसी क्रम में यहां दुर्घटना हुई. महावीर रजवार अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोड़ा का रहने वाला है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सूचना पाकर बेरमो थाना पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उक्त स्थल में दो वर्ष पूर्व भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी. तब स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क में ब्रेकर लगाया गया था. फिलहाल ब्रेकर हट गया है.0
0
Report
Advertisement
करनाल CIA-2 कस्टडी मौत: पिता बोले पुलिसकर्मियों ने लिए 50-50 लाख रुपये, निष्पक्ष जाँच की मांग
Karnal, Haryana:करनाल CIA-2 की कस्टडी में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अवैध हथियार के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए बजाना निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जैकी की मौत के साथ ही घटनाक्रम में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लग गई। पुलिसकर्मी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, जबकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। एक तरफ पुलिस इसे हार्ट अटैक से हुई मौत बता रही है, तो दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।0
0
Report
*इटियाथोक में सड़क हादसा, कार सवार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर 08 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बलरामपुर हाईवे पर नए गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार कार सवार ने पीछे से ई-रिक्शा व एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बिरमापुर गांव निवासी सैयद अली के 08 वर्षीय मासूम बेटे साहिल की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
सुंदरनगर में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से होगी असली वजह सामने
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:सुंदरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। नगर परिषद के वार्ड नंबर-10 के रोपा गांव में युवती अपने परिवार के साथ खेत में बनी झुग्गी में रहती थी। वह झुग्गी के अंदर अचेत अवस्था में मिली। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोग प्रवासी मजदूर परिवारों को रहने के लिए जगह देते हैं; रोपा गांव में ये परिवार खेतों में अस्थायी झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। नेक पाल उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसकी 18 वर्षीय बेटी रोशनी भी परिवार के साथ इसी झुग्गी में रहती थी। घटना के समय रोशनी के माता-पिता मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार্টम के लिए अस्पताल भेज दिया; परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर: छठ घाटों की बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर स्वर्णरेखा एवं दोमुहानी नदी छठ घाट बिक्री होने की शिकायत पर जिला प्रसाशन एकशन मे नजर आ रहा है, वंही जिला के उपायुक्त राजीव रंजना ने साफ कहा कि नदी किसी की जागीर नहीं है, जिला प्रशासन पूरी नजर बनाये हुए है, ताकि किसी भी हाल मे छठ घाट छेक कर उसे बेचा नहीं जा सके, उन्होंने साफ कहा कि छठ पूजा सभी का है, सही ढंग से इस पूजा को पूरा करवाना जिला प्रशासन का काम है, शहर के सभी नदी घाट मे जिला पुलिस की तैनाती की जाएगी, जिससे जो पहले आए वह कंही भी अपना पूजा कर सके, घाट को बेचना या चेकना गैर कानूनी है, इस तरह की शिकायत पर जिला प्रशासन कड़ी करवाई करेगी,। बाईट राजीव रंजन, डीसी, जमशेदपुर。 वंही डीसी के आदेश के बाद जिला के सिटी एसपी ललित मीणा पूरे दलबल के साथ शहर के छठ घाटों का निरिक्षण कर रहें है, वे मानगो के सबसे बड़े छठ घाट पहुँच कर सुनिश्चित किए कि घाट पर किसी भी तरह का आपत्ति जनक बातें ना हो, कोई घाट छेकता है या फिर घाट की घेरा बंदी करता है तो उसे इस प्रकार के काम करने से रोका जा सके, उन्होंने पुरे घाट का निरिक्षण किया, सिटी एसपी ने कहा कि घाट की घेरा बंदी या फिर घाट बेचने की शिकायत मिली तो करवाई की जाएगी。 बाईट.... ललित मीणा, सिटी एसपी, जमशेदपुर।0
0
Report
हाथरस में महिला से छेड़छाड़-मारपीट के विवाद ने हिंसक रूप लिया; 22 गिरफ्तारी
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया... देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और छतों से लेकर सड़कों तक जमकर ईंट-पत्थर चले... फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही गाँव में दोबारा विवाद न हो, इसके लिए पुलिस ने स्थिति पर नजर बना रखी है।0
0
Report
कासगंज रेलवे ट्रैक पर महिला शव: संदिग्ध मौत, जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:कासगंज में रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई... 23 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं... . फिलहाल कई पहलू जांच के दायरे में हैं... पुलिस पोस्टमै Rory टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है? और सभी आरोपों की जांच कर रही है... अब देखना होगा कि मौत का असली सच कब सामने आता है?0
0
Report
Advertisement
चतरा में अंधविश्वास की बलि: मौसी समेत तीन गिरफ्तार, मासूम की हत्या का खुलासा
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में सिद्धि प्राप्ति और अंधविश्वास के चक्कर में मौसी ने ही दी मासूम भतीजी की बलि, तीन गिरफ्तार. चतरा : झارखंड के चतरा जिले से अंधविश्वास और क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और सिद्धि प्राप्त करने के चक्कर में एक महिला ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग भतीजी की निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी मौसी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि बीते 11 नवंबर को प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चन्द्रि गोविंदपुर पंचायत के चट्टी अनंतपुर गांव निवासी सिताबिया देवी ने अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद त्वरित रूप से मामला दर्ज करते हुए एसडीपीओ चतरा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जांच के दौरान 13 नवंबर 2026 को बच्ची का शव घर से महज 150 मीटर पश्चिम दिशा में झाड़ी और धान के खेत से बरामद किया गया था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अंधविश्वास जैसी कुरीति के कारण एक मासूम की जान गई है। मौके से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे के भीतर इस जघन्य ब्लाइंड हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है। एसपी नें बताया कि गहन अनुसंधान में पता चला कि पीड़िता की मौसी सोहरी देवी घर में ओझा-गुनी और झाड़-फूंक का काम करती है। उसने सिद्धि प्राप्त करने के उद्देश्य से अमावस्या की रात अपने भैसुर बिन्दु भारती और भतीजे जुगेश भारती के साथ मिलकर बच्ची की बलि दे दी। पुलिस ने घटनास्थल और अभियुक्त सोहरी देवी के घर से खून लगा हसुवा, खून लगी करणी, लोहे की छेनी, लाल रंग की टूटी चूड़ी-बाली, खून लगा पलाश का पत्ता व घास, पीड़िता का कपड़ा और तंत्र-मंत्र में प्रयुक्त होने वाला सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप व हल्दी बरामद किया है। जिसके बाद सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। एसआईटी में प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
हमीरपुर में किशोरी से मारपीट, कम दाम पर न देने पर सड़क पर हंगामा
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर :- दंपति पर सब्जी बेच रही किशोरी से मारपीट का आरोप, कम रेट में सब्जी न देने पर सब्जी की टोकरी सड़क किनारे फैलाने का आरोप, किशोरी के माता पिता के आने के बाद हुए विवाद में आरोपित महिला ने सड़क पर किया हंगामा, रोडवेज बस के सामने सड़क पर लेट कर महिला ने किया हंगामा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सड़क से हटाया, स्थानीय पुलिस मामले की जाँच और कार्रवाई में जुटी, आरोपित महिला के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील तिराहे का मामला。0
0
Report
लोकायुक्त ने संजीव शर्मा के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति बरामद की
Chhindwara, Madhya Pradesh:SDO संजीव शर्मा के घर लोकायुक्त का बड़ा खुलासा: 927 ग्राम सोना लगभग 1 करोड़, 356 ग्राम चांदी, 3 वाहन और 3 लाख नकद बरामद - आय से ढाई गुना अधिक संपत्ति मिली छिंदवाड़ा वन विभाग के एसडीओ संजीव शर्मा जो कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पचमढ़ी में पदस्थ है उनके ठिकानों पर लोकायुक्त भोपाल की टीम की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, नकदी और वाहन बरामद हुए हैं. छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर की गई कार्रवाई के बाद लोकायुक्त ने बरामदगी का खुलासा किया है. लोकायुक्त भोपाल डीएसपी अजय मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 927 ग्राम सोना और 356 ग्राम चांदी मिली है. इसके अलावा करीब 3 लाख रुपये नकद और 3 वाहन बरामद हुए हैं. बरामद वाहनों में एक बुलेट मोटरसाइकिल है, जिसकी कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपये बताई गई है. दूसरी गाड़ी करीब 1 लाख 16 हजार रुपये की है और तीसरी महिंद्रा की गाड़ी है. अधिकारियों ने बताया कि छिंदवाड़ा में 60x40 के प्लॉट पर बना मकान भी जांच के दायरे में है. इस मकान का आकलन पीडब्ल्यूडी से कराया जाएगा. इसके अलावा प्रॉपर्टी और रिसोर्ट को लेकर भी दस्तावेजों की समीक्षा चल रही है. इस बारे में जानकारी पचमढ़ी में चल रही कार्यवाही वाली टीम के माध्यम से दी जाएगी. प्रारंभिक जांच में ही मकान के अलावा करीब 1 करोड़ रुपये की संपत्ति का आकलन सामने आया है. लोकायुक्त के अनुसार संजीव शर्मा के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण पहले ही दर्ज हो चुका है और प्रथम दृष्टि में उनकी संपत्ति उनकी आय से करीब ढाई गुना अधिक पाई गई है. लोकायुक्त टीम ने बताया कि जेवर और नकदी घर में अलग-अलग स्थानों और लॉकरों में रखी गई थी, जिसे बहुत बारीकी से तलाशने के बाद बरामद किया गया है. इसके अलावा 3 से 4 बैंकों के खाते भी मिले हैं, जिनके अकाउंट नंबरों का सत्यापन कराया जाएगा. क्रय-विक्रय से जुड़े अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिनका सत्यापन करने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. अधिकारियों ने बताया कि अभी अनुसंधान जारी है और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
जमीन बंटवारे के मामले में वकील भरोसे पर याचिका खारिज, हाईकोर्ट
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जमीन के बंटवारे से जुड़े पुराने मुकदमे में वकील के भरोसे रहना सरगुजा निवासी भरोष दास को भारी पड़ गया। करीब 30 साल पुराने जमीन विवाद में पहले निचली अदालत से हार मिली और फिर अपील में भी राहत नहीं मिली। इसके बाद भरोष दास ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन यहां भी उनकी याचिका खारिज हो गई। जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकल पीठ ने 16 अक्टूबर 2026 को दिए आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता अदालत में पेश नहीं होने का पर्याप्त कारण साबित नहीं कर सका। भरोष दास का तर्क था कि उसने मुकदमे की पैरवी के लिए वकील नियुक्त किया था और वकील ने भरोसा दिलाया था कि जरूरत पड़ने पर उसे बुला लिया जाएगा। लेकिन सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि वह खुद कभी अदालत में उपस्थित नहीं हुआ और न ही उसने अपने वकील से मुकदमे की स्थिति जानने की कोशिश की। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल वकील की लापरवाही का हवाला देकर एकतरफा फैसले को निरस्त कराने की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसलों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।0
0
Report
सीवान के शिवव्रत साह छठ घाट पर कैंप हटाने पर समिति ने पुनर्विचार मांगा
Siwan, Bihar:सीवान के ऐतिहासिक शिवव्रत साह छठ घाट पर जिला प्रशासन की एक कार्रवाई को लेकर छठ घाट समिति के लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला घाट के किनारे वर्षों से लगने वाले कैंप को हटाने का है। समिति का दावा है कि पिछले करीब 30 वर्षों से यहां कैंप लगाया जाता रहा है, लेकिन इस बार जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कैंप को हटवा दिया गया है। समिति के लोगों ने प्रशासन के इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। दरअसल, लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सीवान के ऐतिहासिक शिवव्रत साह छठ घाट पर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच घाट के पास पानी के किनारे लगाए जाने वाले कैंप को हटाए जाने के बाद नाराजगी देखी जा रही है। छठ घाट समिति के लोगों का आरोप है कि करीब तीन दशकों से इस स्थान पर कैंप लगाया جاتا रहा है, लेकिन इस बार सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशासन ने इसे हटवा दिया। समिति के सदस्यों का कहना है कि जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की ओर से कैंप लगाने के लिए दूसरे स्थान का सुझाव दिया गया है, लेकिन शिवव्रत साह घाट पर छठ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कैंप लगाने के लिए दूसरा उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है। समिति के लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन अपने फैसले पर पुनर्विचार करे और वर्षों से निर्धारित स्थान पर कैंप लगाने की अनुमति दे, ताकि छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था से जुड़े कार्य सुचारू रूप से किए जा सकें। वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। अब देखना होगा कि समिति की मांग पर जिला प्रशासन क्या निर्णय लेता है।0
0
Report
छठ पूजा सुरक्षा: 1000 जवान, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी के बीच तैयारी पूरी
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है. कई ऐसे खतरनाक गहरे तालाबों को चिन्हित किया गया है जहाँ किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गोताखोर की व्यवस्था की गई है. कई प्रमुख छठ घाट जहाँ भारी संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती है ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 1000 पुलिस जवानों और अधिकारियों की तैनाती की जा रही है. साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी. कई छठ घाट के मार्ग पर नो एंट्री भी रहेगी जिसमे किसी भी तरह के वाहनों का परिचालन नहीं होगा.गहरे तालाबों में बैरिकेडिंग भी कर दी गई है. वही वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जैसे सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से बिता छठ भी शांतिपूर्ण बीते इसके लिए प्रमुख घाटों पर डीएसपी तैनात रहेगे और छठ महापर्व के लिए विशेष तौर पर जिले के अलावा 500 जवान मंगवाया गया है जो हर छठ घाट पर तैनात रहेगे।0
0
Report
Advertisement
