Back
बैतूल में कुएँ से बुजुर्ग का शव बरामद, शराब पीने की आदत संदिग्ध
RKRupesh Kumar
Dec 26, 2025 11:35:20
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम भरकावाड़ी में खेत के एक कुएँ से 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बिसराम पिता कड़क सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी चुनालोमा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिसराम ग्राम भरकावाड़ी में शाकिर अली के खेत में चौकीदारी का काम करता था। वह गुरुवार शाम से लापता था। आज सुबह खेत के कुएँ के पास उसकी चप्पल पड़ी मिली, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कुएँ में सर्चिंग कराई गई। जब कुएँ में गला डालकर देखा गया तो बुजुर्ग का शव फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार मृतक को शराब पीने की आदत थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह शराब के नशे में कुएँ में गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowDec 26, 2025 13:23:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 26, 2025 13:23:320
Report
PSPramod Sinha
FollowDec 26, 2025 13:23:030
Report
ASArvind Singh
FollowDec 26, 2025 13:22:440
Report
RJRahul Joshi
FollowDec 26, 2025 13:22:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 26, 2025 13:21:500
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 26, 2025 13:20:230
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowDec 26, 2025 13:19:060
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 26, 2025 13:18:380
Report
SNShashi Nair
FollowDec 26, 2025 13:18:210
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 26, 2025 13:18:080
Report
CRCHANDAN RAI
FollowDec 26, 2025 13:17:470
Report
ADAnup Das
FollowDec 26, 2025 13:16:510
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 26, 2025 13:16:39Noida, Uttar Pradesh:अजमेरी गेट की गली सतारा मैं दुकान में लगी आग दमकल की दो गाड़ियां मौके पर
0
Report
0
Report