Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

छिंदवाड़ा होटल जुआ फंड पर दबिश; 10 जुआरी गिरफ्तार, आकाश उर्फ छोटू फरार

RKRupesh Kumar
Nov 04, 2025 06:19:49
Betul, Madhya Pradesh
छिंदवाड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ कोतवाली पुलिस ने देर रात होटल में चल रहे जुआ फंड पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने होटल में रेड मारकर मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह जुआ फंड आकाश उर्फ छोटू के द्वारा संचालित किया जा रहा था। रेड की भनक लगते ही छोटू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से करीब 20 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी जुआरियों को पुलिस ने शहर में जुलूस निकालकर सबक सिखाया और सभी पर 151 की कार्यवाही के साथ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस अब फरार आरोपी आकाश उर्फ छोटू की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों पर सख्त नज़र रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PVPankaj Verma
Nov 04, 2025 11:46:52
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- जैप-09, साहिबगंज के परेड मैदान में आज नवनियुक्त चौकीदारों की पासिंग आउट परेड समारोह हुआ । इस परेड का उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि चौकीदार व्यवस्था प्रशासन की जमीनी सुरक्षा प्रणाली की रीढ़ है। चौकीदार समाज और पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदार अपने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, सूचनाओं के संकलन और जनसुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, अनुशासित और जिम्मेदार रहने की सलाह दी। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने प्रशिक्षित चौकीदारों को आत्मविश्वास, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान चौकीदारों को कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, आत्मरक्षा, प्राथमिक उपचार, संचार कौशल और सामुदायिक पुलिसिंग जैसी अनेक विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रशिक्षित बल भविष्य में जिला पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। बाइट :- अमित कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज。 बाइट :- हेमंत सती उपायुक्त, साहिबगंज。
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 04, 2025 11:46:31
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर बंगाली चौराहे का एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें दो पक्ष आपस में झगड़ा और मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा घटनाक्रम विनोबा नगर खजराना थाना क्षेत्र का है। दोनों पक्षों के बीच विवाद पुराना बताया जा रहा है, जो बढ़ते-बढ़ते सड़क पर मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान सभी आरोपी नशे की हालत में थे और आपस में एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में शुभम नामक युवक ने विकास और मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, वहीं दूसरी ओर सुगम के खिलाफ भी दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। इस तरह मामला दोनों पक्षों से क्रॉस रिपोर्ट के रूप में सामने आया है। खजराना पुलिस ने वीडियो और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, शांति भंग और सार्वजनिक जगह पर उपद्रव फैलाने के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए थाने से जुलूस निकालकर क्षेत्र में घूमाया, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न करे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जांच पूरी कर ली गई है और घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। क्षेत्र में अब शांति बनी हुई है, जबकि पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे किसी ने भी सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाई या नशे में झगड़ा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Nov 04, 2025 11:46:15
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Nov 04, 2025 11:45:41
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
PSPradeep Soni
Nov 04, 2025 11:45:31
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)-हाईवे निर्माण में बाधक अतिक्रमण पर पुलिस सख्त, ASP तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई पुलिस ने सड़क किनारे के अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया, सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के काटे चालान, सिक्सलेन निर्माण में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी-ASP थानाप्रभारी हेमराज सिंह मय जाप्ता मौके पर रहे मौजूद शाहपुरा(जयपुर) जयपुर–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 के सिक्स-लेन निर्माण कार्य में बाधक बन रहे अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। शाहपुरा एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान थानाप्रभारी हेमराज सिंह पुलिस जाप्ते सहित मौजूद रहे। एडिशनल एसपी ने राजमार्ग पर किए गए अस्थाई अतिक्रमणों का निरीक्षण किया और अतिक्रमणकारियों को तत्काल कब्जा हटाने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर खड़े अवैध वाहन व रखे गए सामान न केवल निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हाईवे किनारे कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से वाहन खड़े कर व दुकानों के आगे सामान रखकर कब्जा किया हुआ था। इससे आम राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने मौके पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान भी किए और वाहन चालकों को यातायात सम्बन्धी नियमों की जानकारी भी दी। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का अवरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 04, 2025 11:45:17
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के राव जी बाजार थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धूत होकर कार चला रहे पुलिसकर्मि ने 4 से 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रहवासियों की मानें तो कार में तीन पुलिसकर्मी वर्दी में थे। लोगों ने जब उनकी लहराती हुई गाड़ी आते देखी तो घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार रोकते ही खुद को भीड़ से घिरा हुआ देख पुलिसकर्मी लोगों से विवाद कर भाग निकले। दरअसल घटना सोमवार रात 10.30 बजे रावजी बाजार थाना क्षेत्र की सफेद रंग की एक कार MP09ZB 5391 में तीन पुलिसकर्मी रहवासी क्षेत्र में शराब पी रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तीनों ने पहले शराब पी। फिर थाना क्षेत्र में दवाई की दुकान पर दवा लेने गई दो युवतियों को टक्कर मारने का प्रयास किया। दोनों युवतियों ने खुद को बचाया। वे चिल्लाई तो नशेड़ी पुलिस वाले 4 से 5 अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए कार को लहराते हुए दौड़ाने लगे। वही एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीन पुलिसकर्मी कार में मौजूद थे जिसमें संयोगितागंज थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनिल कार चला रहा था। साथ में भंवरकुआं थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल सुदर्शन हर्वे और आजाद नगर थाने पर पदस्थ कांस्टेबल वेदांत मौजूद होना पाया गया। वही पुलिस कमिश्न्नर संतोष सिंह ने कार्यवाही करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने आदेश दे दिए है।
0
comment0
Report
Nov 04, 2025 11:44:15
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 04, 2025 11:43:32
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से बड़ी खबर — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे में सीएम योगी शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान वे नगर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले CM योगी ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे विरासत गलियारे के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री शाहपुर क्षेत्र में बन रहे गोडधईया नाले के कार्य का भी निरीक्षण करेंगे। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी पूरी तैयारी में जुटे हैं, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। गोरखपुर में आज शाम CM योगी का दौरा विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Nov 04, 2025 11:43:23
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान सचिव समेत 5 लोगों को नोटिस देकर 7 दिन में जवाब मांगा गया है। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कराई गई जांच में करीब 9 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। इटावा जनपद के भरथना विकास खंड में पड़ने वाले सालिमपुर गांव में गांव के विकास के नाम पर गबन का मामला सामने आया है जिसमें शिकायतकर्ता की शिकायत पर डीएम के आदेश पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि मेंटिनेंस बीके नाम पर हुए कार्य फर्जी पाया गया,भुगतान बिल में खरीददार का नाम नहीं समेत अन्य कमियां पाने पर 5 लोगों को नोटिस दिया गया है जिसमें ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह, वर्तमान सचिव अर्चना यादव,तत्कालीन सचिव अनुष्का दुबे,तकनीकी सहायक कार्यालय बृजेंद्र कुमार, कंसल्टिंग इंजीनियर देवेंद्र यादव को नोटिस देकर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है。
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Nov 04, 2025 11:42:28
Mathura, Uttar Pradesh:दो घंटे बाद तोड़े सात फेरों के सात वचन शादी डॉट कॉम पर तय हुआ था रिश्ता, दूल्हे को रातभर बंधक बनाए रखा मथुरा। दुल्हन पर जेवर नहीं चढ़ाने पर सूरत से आई दुल्हन ने शादी के दो घंटे बाद ही सात फेरों के सातों वचन तोड़ दिए। वधू पक्ष ने दूल्हे पर हकीकत छुपाकर रिश्ता करने का आरोप लगाकर जमकर पिटाई लगाई। उसके कपड़े तक फाड़ दिए। रातभर विवाद चला। सुबह दो लाख रुपये दुल्हन पक्ष ने समझौता किया और बरात बैरंग लौट गई। वाकया होली गेट इलाके का है। होली गेट क्षेत्र के एक होटल में सूरत से बेटी की शादी करने आए दुल्हन पक्ष के लोग चार दिन से ठहरे हुए थे। रविवार को कानपुर के रहने वाला दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। विवाह की सभी रस्में पूरी हो गईं। तभी दुल्हन के लिए लाई गई पोटली (डाला) खोला गया तो उसमें जेवर नहीं देखकर दुल्हन पक्ष के लोग सकते में आ गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे की मां से पूछा तो उन्होंने कहा कि हमने जेवरों की बात नहीं की थी। इसी पर विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि वह 4 दिन से मथुरा में होटल लेकर ठहरे हुए हैं। दूल्हे ने मथुरा में खुद का घर बताया था, लेकिन वह किराये के कमरे में रह रहा है। उसने अच्छी नौकरी बताई थी, लेकिन प्राइवेट जॉब करता है। रिश्ते के समय दूल्हा पक्ष ने अपनी हकीकत छुपाई। इसी पर दुल्हन पक्ष के लोग आगबबूला हो गए। सभी ने दूल्हे को पीटना शुरू कर दिया। दूल्हे के कपड़े तक फाड़ डाले। किसी तरह दूल्हे के दो बहनोई ने उसे बचाया, लेकिन वधू पक्ष वालों ने रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया। खर्च हुए पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद रातभर दूल्हे को बंधक बनाकर रखा। दोनों बहनोई ने किसी तरह दो लाख रुपये का इंतजाम करके दुल्हन पक्ष को दिया, तब कहीं जाकर दूल्हे को छोड़ा गया। इसके बाद भी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की दोबारा पिटाई लगाई। वहीं दूल्हे का कहना था कि शादी से पहले उसकी लड़की से फोन पर बातचीत होती थी। उसने बताया था कि वह मथुरा में अपनी मां व भाई के साथ किराये पर रहता है।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 04, 2025 11:42:12
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद केथाना देवबंद क्षेत्र के ग्राम केंदुकी में खेल के दौरान हुए विवाद में एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में 16 वर्षीय शोएब मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है, जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खेल के दौरान दो पक्षों में खेल को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक ने गुस्से में आकर तमंचे से गोली चला दी, जिससे शोएब मलिक की जांघ में गोली लग गई। गोली लगने से काफी खून बह गया, जिससे परिवारजन और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर थाना देवबंद पुलिस और चौकी गोपाली की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल की जांच की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 04, 2025 11:41:21
Keonjhar, Odisha:ସ୍ଲଗ - କେନ୍ଦୁଝର ରେ ବୃନ୍ଦାବତୀ ଓ ସାଳଗ୍ରାମ ବିବାହ ଆଙ୍କର - ହିନ୍ଦୁ ତଥା oଡ଼ିଆ ସମାଜ ର ମୁଖ୍ୟ ପର୍ବ ତୁଳସୀ ବିବାହ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି। କେନ୍ଦୁଝର ସହର ଉପକଣ୍ଠ ଢେଙ୍କାପୁର ଶାସନ ସ୍ଥିତ ଶ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ବିଶେଶ୍ୱର ମହେଶ୍ୱର ମନ୍ଦିର ପ୍ରାଙ୍ଗଣ ରେ ବୃନ୍ଦାବତୀ ଓ ସାଳଗ୍ରାମ ବିବାହ କାର୍ଯ୍ୟ ସମ୍ପନ୍ନ হୋଇଯାଇଛି। ପ୍ରତିବର୍ଷ ଭଳି କାର୍ତିକ ମାସ ରେ ହବିଷ୍ୟାଳି ଓ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଏହି ପବିତ୍ର ପୂଜା କରାଯାଇଥାଏ। ଏହି ପୂଜା ରେ ମୁଖ୍ୟତଃ ସ୍ଥାନୀୟ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ବୃନ୍ଦାବତୀ ଙ୍କ ସହିତ ସାଳଗ୍ରାମ ଭଗବାନ ଙ୍କ ସହିତ ବିବାହ ଉତ୍ସବ ପାଳନ କରିଥାନ୍ତି। ରୀତି ନୀତି ସହିତ ଉଭୟ କନ୍ୟା ଓ ବର ପକ୍ଷ ଉପସ୍ଥିତ ଥାଇ ମନ୍ଦିର ପୂଜକଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ବିବାହ ସମ୍ପନ୍ନ କରାଯାଇଅଛି। ସମସ୍ତେ ପାରମ୍ପରିକ ରୂପେ ପୂଜା ଅର୍ଚନ୍ନା କରି ବିବାହ ସମ୍ପନ୍ନ କରିଥିଲେ। ବାଇଟ -- ଅରୁନ୍ଧତୀ ନନ୍ଦ,ବୃନ୍ଦାବତୀ ଙ୍କ ମାତା。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top