icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
460001
Rupesh MansureRupesh MansureFollow20 Sept 2024, 11:04 am

हाई स्कूल त्रैमासिक परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, 9वीं के छात्रों से हल करवाएं 10वीं के प्रश्न

Nayegaon, Madhya Pradesh:

बैतूल के 2 ब्लाकों के हाई स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षाओं के समय गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कक्षा 9 और 10 के छात्रों को हिंदी का एक ही प्रश्नपत्र दिया गया, जिसमें 10वीं के प्रश्न शामिल थे। यह गड़बड़ी जिले के आधा सैकड़ा हाई स्कूलों में देखी गई। प्रेस में मामला आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने इस पर पर्दा डालने की कोशिश की। इस लापरवाही के लिए आठनेर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र खाड़े और भीमपुर सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार पिंजारे पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगतपुरा की 4 कॉलोनियों में मीटर चोर गैंग, पुलिस गश्त फेल

Jaipur, Rajasthan:जगतपुरा की 4 कॉलोनियों में पानी के मीटर चोरी की गैंग सक्रिय हो गई. जयपुर-जयपुर के पॉश इलाके जगतपुरा की 4 कॉलोनियों में पानी के मीटर चोर की गैंग सक्रिय हो गई. दो महीने में 55 से 60 घरों से मीटर चोरी की वारदात हुई है. लेकिन अब तक चोरी पुलिस की पकड़ से दूर है. जिसके कारण लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर मीटर चुराकर ले जाकर दिखाई दे रहे है. जगतपुरा की आशीष विहार, रेलवे कॉलोनी, कुसुम विहार, महादेव नगर में लगातार मीटर चोरी हो रहे है. जिसमें प्रशासनिक अफसरों के मकान भी शामिल हैं. रिटायर्ड आरएएस अधिकारी का कहना है कि रामनगरिया थाने में चोरी की शिकायत दी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. ना कोई गश्त ना कोई चोरी की वारदात पर लगाम लग रही है. चोरी के मामले रोजाना बढ़ रहे है, लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही.
0
0
Report

कोटा ग्रामीण पुलिस ने सीट विवाद में चाकूबाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Kota, Rajasthan:रेस्टोरेंट में सीट को लेकर चाकूबाजी करने वाले 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, कोटा ग्रामीण पुलिस की त्वरित कार्रवाई ​SOD बार एंड रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ व हमले का मामला: आरोपी विकास और दीपक पर पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे ​लाडपुरा/कोटा। कैथून थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरा स्थित 'SOD बार एंड रेस्टोरेंट' में सीट बदलने की बात पर हंगामा, तोड़फोड़ और चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को कोटा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करतै हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विकास नरवाल और दीपक कालिया के रूप में हुई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में सीट बदलने की मामूली बात को लेकर आरोपियों का रेस्टोरेंट कर्मचारियों से विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया और रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। ​घटना की गंभीरता को देखते हुए कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार, जिला विशेष टीम (DST) और साइबर टीम ने बेहतरीन तालमेल व तकनीकी मदद से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। ​पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विकास नरवाल और दीपक कालिया आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

भूपेंद्र चौधरी ने अमरोहा में पेंशनर्स मीटिंग हॉल का उद्घाटन किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया पेंशनर्स मीटिंग हॉल का उद्घाटन, भूपेंद्र चौधरी ने सपा पर साधा निशाना कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी रविवार को अमरोहा पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्होंने हाईटेक पेंशनर्स मीटिंग हॉल का उद्घाटन किया। नए मीटिंग हॉल से जिले के करीब छह हजार पेंशनर्स को सुविधाएं मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने पेंशनर्स के अनुभवों का लाभ युवाओं तक पहुंचाने की अपील की। पीडीए को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पीडीए की परिभाषा तय नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा समाज को विभाजित करने की राजनीति करती है, जबकि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा और सपा विधायकों के विवाद पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने 2027 में भाजपा सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताई。
0
0
Report
Advertisement

जैतसर में जिला कुश्ती महाकुंभ 20–23 सितंबर, 70 टीमों के 350 खिलाड़ियों का मुकाबला

Sri Ganganagar, Rajasthan:जैतसर (श्रीगंगानगर) जिला स्तरीय खेलों का महाकुंभ रविवार से शुरू हो गया । 70 वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर से 23 सितंबर तक अमृत बाल विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतसर के खेल मैदान में हो रहा है।प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्रधानाचार्य हरबक्श सिंह रैणा ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में लगभग 70 से अधिक टीमों के 350 खिलाड़ी (छात्र-छात्रा ) भाग ले रहें है। 50 से अधिक टीमों की एंट्री हो चुकी है। खिलाड़ियों का वजन कराकर एंट्री प्रक्रिया पूरी कर ली गई है प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित मुकाबले में ग्रामीण क्षेत्र के पहलवान विद्यार्थियों ने कुश्ती के मुकाबले जीते
0
0
Report
Advertisement

कटिहार की जर्जर सड़क: आंदोलन के बाद आश्वासन मिला

Katihar, Bihar:जर्जर सड़क और अधूरे नाले को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश, विधायक के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित बुडको के अधूरे कार्य से लोग परेशान यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा विधायक ने आश्वस्त किया है कि टेंडर जल्द अवार्ड कर दिया जाएगा और आगामी दुर्गा पूजा के बाद सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में शुरू हो जाएगा कटिहार नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुहल्ला चौक से तिनगछिया जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति और अधूरे नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। आंदोलनकर रहे स्थानीय अरमान मंजर ने कहा कि निर्माण कार्य अधूराड़ा पड़ा है। साथ ही कई स्थानों पर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का कार्य भी लंबित है। बुडको के कनीय अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बाद यह आश्वासन दिया गया है कि शिफ्टिंग और नाला निर्माण का कार्य कल से शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान सदर विधायक तार किशोर प्रसाद ने दूरभाष पर बातचीत कर स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि दुर्गा पूजा के बाद इस सड़क और नाले का पूर्ण निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू करा दिया जाएगा। आश्वासन के बाद स्थानीय लोगों ने अपने आंदोलन और सड़क जाम को समाप्त करने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन पुनः शुरू किया जाएगा। वार्ड संख्या 34 के निगम पार्षद ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जायज ठहराते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से स्थायी समाधान की मांग किया । उन्होंने आगे कहा कि बारिश के दिनों में यह सड़क पूरी तरह चलने लायक नहीं रह जाता। गड्ढों और जलजमाव के कारण टोटो पलट जाते हैं, जिससे आए दिन महिलाएं और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। निगम पार्षद के अनुसार, चुनाव से पूर्व सदर विधायक द्वारा इस सड़क का शिलान्यास किया गया था और टेंडर भी जारी हुआ था। हालांकि, सिंगल टेंडर होने के कारण तकनीकी समस्या आई और प्रक्रिया को रद्द कर री-टेंडर में भेजना पड़ा। इस बार री-टेंडर में तीन-चार एजेंसियों ने भाग लिया है। विधायक ने आश्वस्त किया है कि टेंडर जल्द अवार्ड कर दिया जाएगा और आगामी दुर्गा पूजा के बाद सड़क निर्माण का कार्य हर हाल में शुरू हो जाएगा। कनीय अभियंता ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है और वर्तमान में फाइनेंस संबंधी औपचारिक प्रक्रिया शेष है। कनीय अभियतां ने भरोसा दिलाया कि योजनाबद्ध तरीके से कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा。
0
0
Report

श्रावस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Shravasti, Uttar Pradesh:दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल。 यूपी के श्रावस्ती जिले में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दूसरे पक्ष पर ईंट-पत्थरों से हमला करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में गाली-गलौज के साथ ईंट-पत्थरों की बरसात होती दिखाई दे रही है। मामला इकौना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है。 तस्वीरें श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र की हैं, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दूसरे पक्ष के लोगों पर ईंट-पत्थरों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और जमकर विवाद होता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच के साथ ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मामले में जांच-पड़ताल जारी है। जांच के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

सरमथुरा में गणेश बप्पा की विदाई पर भावुक पल, जयकारे गूंजे

Dholpur, Rajasthan:गणपति बप्पा की विदाई का भावुक पल, जयकारों से गूंजी सरमथुरा की गलियां सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज गणेश उत्सव के समापन पर रविवार को सरमथुरा में गणपति बप्पा की विदाई का भावुक पल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली।गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। जगह-जगह “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी नजर आई। गणेश उत्सव के दौरान कस्बे में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
0
0
Report
Advertisement

LEP ने आयुर्वेद आधारित प्राकृतिक देखभाल से सौंदर्य की नई मिसाल पेश की

Kota, Rajasthan:आयुर्वेद से निखरेगा सौंदर्य: ब्यूटी ब्रांड 'LEP' ने पेश की प्राकृतिक देखभाल की नई मिसाल ​वैदिक ग्रंथों से प्रेरित और रसायन-मुक्त उत्पाद देंगे त्वचा व बालों को आंतरिक-बाहरी पोषण; चरक संहिता पर आधारित 'शतधौत घृत' भी हुआ लॉन्च कोटा ,,आधुनिक ब्यूटी ट्रेंड्स और केमिकल्स के दौर में ब्यूटी ब्रांड 'LEP (इंसपायर्ड बाय आयुर्वेदा)' ने 'सौंदर्य से पहले उपचार' (Healing before beauty) की अनूठी अवधारणा पेश की है। वर्ष 2021 में मिशु कथूरिया द्वारा स्थापित यह ब्रांड शुद्ध तेल, जड़ी-बूटियों, फूलों और देसी घी से निर्मित 100% रसायन-मुक्त व हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। ​बालों के झड़ने की समस्या के समाधान के लिए कंपनी ने प्राचीन सिद्धांत "वटमूलं बलस्य मूलम्" पर आधारित हेयर केयर रेजीमेन लॉन्च किया है। इसमें 'रुद्र केश क्लींजर', 'दशबूटी हेयर ऑयल', 'मैजिकल हर्ब्स' और 'कुदरत केशामृतम' शामिल हैं। बरगद की जड़ (वटमूल) के गुणों से भरपूर यह श्रृंखला स्कैल्प सर्कुलेशन को सुधारकर बालों को जड़ों से स्थाई मजबूती प्रदान करती है। ​इसके अलावा, त्वचा के निखार के लिए चरक संहिता के 5000 साल पुराने रहस्य पर आधारित 'सुमुख अमृतम् शतधौत घृत' फेस क्रीम पेश की गई है। कांसे के बर्तन में पूर्णिमा की रात मंत्रोच्चार के साथ शुद्ध घी को 100 बार धोकर तैयार की गई यह क्रीम केसर और गुलाब जल से समृद्ध है। यह त्वचा की सातों परतों तक समाकर झुर्रियों को दूर करती है और प्राकृतिक चमक लाती है。 बाइट मिशु कथुरिया ब्यूटी एक्सपर्ट
0
0
Report

वारिस पठान अजमेर दरगाह पहुंचे, राजस्थान में दो पार्षद जीत पर अमन की दुआ

Ajmer, Rajasthan:AIMIM के कौमी तर्जुमान वारिस पठान अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे, जहां उन्होंने सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेही की दरगाह में अपनी पार्टी के राजस्थान में ओहदेदारान और सूबे में नगर निकाय इलेक्शन में कामयाब हुए दो पार्षदों के साथ हजारी दी। वारिस पठान ने दरगाह शरीफ में पार्टी के सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की जानिब से अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए, जहां उन्होंने खास तौर पर पार्टी की मजबूती के साथ मुल्क में अमन अमान की दुआ भी मांगी। राजस्थान नगर निकाय इलेक्शन में AIMIM को दो पार्षद बनाने में कामयाबी हासिल हुई है जिसका शुक्राना भी अदा किया गया है। दरगाह जियारत के बाद वारिस पठान ने मुल्क के हालातों पर मीडिया से गुफ्तगू की और ओवैसी का पैगाम भी मुल्क के नाम दिया। इस मौके पर राजस्थान के सदर जमील अहमद खान और कौमी तर्जुमान एडवोकेट आदिल हसन समेत पार्टी के कारकूनान भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

महनार के सूखे नशा मामले में 8 पुलिसकर्मियों के निलंबन, माफिया गठजोड़ पर जांच तेज

Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार में पुलिस की वर्दी और पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया जब पुलिस मुख्यालय ने महनार थाना के थानाध्यक्ष, डायल 112 प्रभारी,एक दरोगा,दो सिपाही और चार चौकीदार को निलंबित कर दिया।दरअसल सूखा नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस ही अब सवालों के घेरे में है क्योंकि जिस थाने पर इलाके को नशामुक्त रखने और नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की जिम्मेदारी थी उसी थाने के थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मियों पर नशा कारोबारियों से कथित सांठगांठ के आरोप में निलंबन की कार्रवाई ने पूरे पुलिस तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है।इतना ही नहीं कई अन्य पदाधिकारीयों के भूमिका की भी जांच की जा रही है।ऐसे में पुलिस मुख्यालय स्तर पर हुई जांच और कार्रवाई के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि महनार में सूखा नशा कारोबार आखिर पुलिस की नजर से बच कर चल रहा था या पुलिस के संरक्षण के में?बताया जा रहा है कि आरोपो की जांच के दौरान पीली डायरी, कॉल डिटेल और CCTV फुटेज जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल की गई और इन साक्ष्यों में सामने आए कथित संपर्क और गतिविधियों ने पुलिसकर्मियों तथा नशा कारोबारियों के बीच संबंधों को लेकर गंभीर संदेह पैदा किया जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने यह कार्रवाई की। कारवाई की पुष्टी करते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों में महनार थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह, डायल-112 प्रभारी, एएसआई राजेश कुमार, सिपाही राजीव कुमार,महिला सिपाही निशा कुमारी तथा चौकीदार रौशन कुमार,राजन पासवान,रघुनाथ कुशवाहा और पुतलेश कुमार शामिल हैं। ऐसे में अहम सवाल यह कि सूखे नशे के इस अवैध कारोबार में पुलिस माफिया गठजोड़ की जड़े कहाँ तक फैली हुई है।
0
0
Report

कोटा में 14 साल के बच्चे का अपहरण, परिजन कहते- पुलिस कार्रवाई धीमी

Kota, Rajasthan:कोटा.. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में 14 साल के नाबालिग बच्चे के अपहरण और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि दो युवक बच्चे को मोबाइल शॉप दिखाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद उसे दाढ़ देवी के जंगल में ले जाकर मारपीट की गई और बच्चे के मोबाइल से उसकी मां को फोन करवाकर 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मारपीट के बच्चे को उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पास छोड़कर चले गए। परिजनों ने 18 सितंबर को दादाबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दी। परिवार का आरोप है कि तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिजनों के मुताबिक, पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने के बीच आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है। वहीं, दादाबाड़ी थाना अधिकारी बलदेव सिंह चौधरी का कहना है कि यह अपहरण का मामला नहीं है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जबकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। कार्रवाई के इंतजार में परिवार लगातार थाने के चक्कर काट रहा है, जबकि दूसरी ओर धमकी भरे फोन अभी भी आ रहे हैं। बाइट - जिसका अपहरण हुआ वो बालक और माता-पिता तीनों की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top