Back
बैतूल मंडी में तुलाई विवाद से कारोबार थम, किसान-हम्माल में तकरार गहरा
RKRupesh Kumar
Feb 13, 2026 13:02:05
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - बैतूल की कृषि उपज मंडी में एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है, जिसके बाद मंडी का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है। तुलाई के दौरान किसान और हम्माल के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि हम्मालों ने काम बंद कर दिया, जिससे मंडी की व्यवस्था चरमरा गई है। जानकारी के मुताबिक मंडी में तुलाई के दौरान एक किसान और हम्माल के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि किसान द्वारा गाली देने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर विवाद हुआ। इसके विरोध में हम्मालों ने काम बंद कर दिया है। हम्मालों का कहना है कि वे अपमान सहकर काम नहीं करेंगे। वहीं किसानों का आरोप है कि हम्माल छोटी-छोटी बातों पर पैसों की मांग करते हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में अनाज के ढेर और बोरों के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल होता है और जब इन्हें हटाने को कहा जाता है तो हम्माल भड़क जाते हैं। दोनों पक्षों के टकराव का असर अब पूरी मंडी पर दिखाई दे रहा है। तुलाई समेत सभी काम बाधित हो गए हैं। मंडी परिसर में मक्का और सोयाबीन के ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उपज बेचने आए किसान मंडी के बाहर सड़कों पर खड़े हैं। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बैतूल कलेक्टर ने किसानों, व्यापारियों और हम्मालों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की थी, लेकिन मंडी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। फिलहाल मंडी प्रबंधन और व्यापारी दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने में जुटे हैं। अब देखना होगा कि यह गतिरोध कब खत्म होता है और मंडी का कामकाज कब पटरी पर लौटता है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJENDRA TIWARI
FollowFeb 13, 2026 14:38:00Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के सरकारी स्कूल में बच्चे के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के दो वीडियो सामने आए हैं
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 13, 2026 14:37:490
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 13, 2026 14:37:160
Report
RZRajnish zee
FollowFeb 13, 2026 14:37:010
Report
AYAmit Yadav
FollowFeb 13, 2026 14:36:480
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 13, 2026 14:36:320
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 14:36:230
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 13, 2026 14:36:090
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 13, 2026 14:36:020
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:35:490
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowFeb 13, 2026 14:35:360
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 14:35:190
Report
VKVipan Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:34:470
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 13, 2026 14:33:240
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowFeb 13, 2026 14:32:070
Report