Back
आठनेर किसानों का चक्का जाम: नहर पानी नहीं मिलने से खेत सूखने की चेतावनी
RKRupesh Kumar
Dec 26, 2025 09:48:50
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक से किसानों के आक्रोश की बड़ी खबर सामने आई है। पारसडोह जलाशय की नहर से रबी सीजन के लिए सिंचाई का पानी नहीं मिलने से नाराज़ आठनेर और गुजरमाल के सैकड़ो किसानों ने गोरखनाथ–मुलताई मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि नहर से पानी नहीं मिल पा रहा है। जलसंसाधन विभाग के जिम्मेदार की लापरवाही से गेहूं सहित अन्य फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस निराकरण नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। किसानों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक नहर से पानी छोड़े जाने का ठोस आश्वासन नहीं मिलता,तब तक सड़क से जाम नहीं हटाया जाएगा। वहीं मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाइश देने में जुटे हुए हैं। इधर चक्का जाम के चलते गोरखनाथ–मुलताई रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का कब और कैसे निराकरण करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DGDeepak Goyal
FollowDec 26, 2025 11:24:230
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 26, 2025 11:24:060
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 26, 2025 11:23:420
Report
ASArvind Singh
FollowDec 26, 2025 11:21:240
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 26, 2025 11:21:090
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 26, 2025 11:20:570
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 26, 2025 11:20:470
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowDec 26, 2025 11:20:290
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 26, 2025 11:20:120
Report
SVShweta Verma
FollowDec 26, 2025 11:19:490
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 26, 2025 11:19:170
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 26, 2025 11:19:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 26, 2025 11:18:520
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowDec 26, 2025 11:18:120
Report
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में पुलिस ने मुकदमे में वारंटी फरार अभियुक्तों के घर पर गाजे-बाजे के साथ पहुच कर नोटिस चस्पा किया।
0
Report