460001
बैतूल में एक अनोखी स्वच्छता की पाठशाला का किया आयोजन
Nayegaon, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा एक अनोखी पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस पाठशाला का नाम दिया गया है स्वच्छता की पाठशाला। यह पाठशाला बैतूल के 150 स्कूलों और आंगनबाड़ियों में आयोजित की जाएगी। लगभग पंद्रह हजार विद्यार्थियों को इस पाठशाला में स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि, समाज सेवी और अधिकारी कल शिक्षक बन स्कूल में पहुंचेंगे। यह नवाचार आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और आम लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ईद की नमाज को लेकर बोले सांसद राजकुमार चाह जब शिफ्ट में सो सकते हैं तो शिफ्ट में नमाज भीपढ़ सकते है
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे फतेहपुर सीकरी सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर बयान दिए। बकरीद और सड़क पर नमाज को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि अगर लोगों की संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में नमाज पढ़ी जा सकती है। उन्होंने कहा, "जब लोग शिफ्ट में सो सकते हैं तो शिफ्ट में नमाज भी पढ़ सकते हैं। सड़क पर नमाज पढ़ना और सड़क पर कुर्बानी करना उचित नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों को लेकर सरकार सही दिशा में काम कर रही है। वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सांसद ने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही ईंधन का इस्तेमाल करने की अपील की।0
0
Report
आतिशी ने शालीमार बाग में गरीबों के घर तोड़े जाने पर सरकार पर सवाल उठाए; आंदोलन अदालत तक पहुँचेगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व AAP नेता आतिशी ने कहा, "आज हम शालीमार बाग विधानसभा में खड़े हैं, हम सबसे चौड़ी सड़क पर खड़े हैं लेकिन इसे और चौड़ा करने के नाम पर यहाँ गरीबों के घरों को तोड़ा जा रहा है। क्यों तोड़ा जा रहा है?.. आज ऐसा लगता है कि जगह-जगह गरीबों के घरों को तोड़कर क्या यह सरकार बड़े-बड़े बिल्डरों को सस्ती ज़मीन देने का प्लान कर रही है?... प्रधानमंत्री मोदी ने झुग्गी की जगह मकान देने का वादा किया था और कहा था कि जब तक पक्का मकान नहीं मिलता तब तक एक भी घर को तोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन आज वही भाजपा इन गरीबों के हक को छीनकर बाहर करना चाहती है। यह लड़ाई सड़क पर भी चलेगी और कोर्ट में भी चलेगी। यह आम लोगों के हक की लड़ाई है और आम आदमी पार्टी इसे जरूर लड़ेगी।"0
0
Report
आंध्र प्रदेश के केंद्रीय जिलों में गर्मी के अधिक प्रकोप के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:Visakhapatnam, Andhra Pradesh: Orange alert issued as severe heat wave and humid discomfort expected over central Andhra Pradesh districts.0
0
Report
Advertisement
शाजापुर: ढाई साल की बच्ची के गले से सिक्का दूरबीन से निकल गया
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल में ढाई साल की बच्ची के गले में फंसा 5 रुपए का सिक्का दूरबीन ऑपरेशन से सफलतापूर्वक निकाला गया। बच्ची की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। यह घटना ज्योति नगर, शाजापुर निवासी आईजा अंसारी (ढाई साल) के साथ हुई। परिजनों ने बताया परिवार के सदस्य छत पर थे, जबकि बच्ची नीचे खेल रही थी। खेलते समय उसने 5 रुपए का सिक्का मुंह में डाल लिया, जिससे वह उसके गले में फंस गया। सिक्का फंसने के बाद बच्ची को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे जांच में उसके गले में सिक्का फंसा हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। अस्पताल में पदस्थ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह जादौन ने बताया कि बच्ची ने सुबह खाना खाया था, इसलिए तुरंत बेहोश कर ऑपरेशन करना संभव नहीं था। शाम करीब 6 बजे दूरबीन विधि का उपयोग कर सफल ऑपरेशन किया गया और सिक्का बाहर निकाल लिया गया। डॉ. जादौन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे छोटे बच्चों को सिक्के या अन्य छोटी वस्तुएं खेलने के लिए न दें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।0
0
Report
चंपारण रेंज में 48 घंटे में 705 वारंटी गिरफ्तार, कुर्की; डीआईजी हर किशोर राय
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय एक्शन मोड़ में हैं। डीआईजी हर किशोर राय के निर्देश पर बेतिया, मोतिहारी और बगहा में समकालीन अभियान चला गया जिसमें 48 घंटे के अंदर 705 वारंटी गिरफ्तार किए गए और 105 कुर्की का निष्पादन हुआ। इस अभियान से जिले में हड़कंप मच गया है; वारंटियों और अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ा है। बेतिया, मोतिहारी और बगहा में फरार वारंटी और अपराधियों की गिरफ्तारी, कुर्की निष्पादन के लिए महाअभियान चला। मोतिहारी पुलिस ने 503 गिरफ्तार किए, 437 जेल भेजे गए, लंबित कांडों में 302 गिरफ्तार, वारंटों में 201 गिरफ्तार; सबसे ज्यादा 63 कुर्की, 28 इश्तihar आदि। बगहा पुलिस ने 68 गिरफ्तार किए, 31 कुर्की निष्पादन किया। पुलिस के इस समकालीन अभियान से फरार अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है; चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने 48 घंटे के भीतर 705 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार किए, 105 कुर्की निष्पादन हुआ।0
0
Report
यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम प्रधान ही प्रशासक होंगे, ओपी राजभर का बड़ा बयान
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- यूपी में ग्राम प्रधान ही नियुक्त होंगे प्रशासक- राजभर। एंकर- खबर, उन्नाव से है जहां ,उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना अंतर्गत हसनगंज तहसील के गांव कमालपुर में आयोजित कला प्रशिक्षण केंद्र समारोह में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए । कैबिनेट मंत्री का विधायक ब्रजेश रावत समेत आयोजकों व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने स्वागत अभिनंदन किया है। कैबिनेट मंत्री ने मेधावियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया और अफसरों से सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। Vo-यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने बड़ा बयान दिया है। ग्राम पंचायत प्रधानों का कार्यकाल 26 मई यानी कल समाप्त हो रहा है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री ने तस्वीर साफ करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ही प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे और इसके लिए मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है। ओपी राजभर के मुताबिक आज ही आदेश जारी कर दिया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मदरसों में राष्ट्रगान और वंदेमातरम को लेकर स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान वंदेमातरम सिर्फ मदरसों में नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र को गाना होगा। बाईट- ओपी राजभर, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार。0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट वांछित दो शातिर गिरफ्तार किए
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी संगठित अपराध और चोरी की घटनाओं में सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। VO: दरअसल पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी ह Harsh पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में कहुवानाला पाइप लाइन निवासी राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर और कहुवानाला शिव मंदिर के पास निवासी रमजान अली उर्फ रमजान खान शामिल हैं। दोनों आरोपियों पर चोरी समेत विभिन्न आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं और संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। अनपरा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा0
0
Report
भारत को 1,75,025 तीर्थयात्रियों का हज कोटा मिला; जेद्दा CGI ने जानकारी दी
Noida, Uttar Pradesh:मीना, सऊदी अरब: जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूत (CGI) फहद अहमद सूरी कहते हैं, "तो इस साल भारत को 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा दिया गया है। पिछले साल भी भारत को यही कोटा आवंटित किया गया था। और इस 1,75,025 के अंतर्गत, हमारे पास दो मुख्य श्रेणियां हैं: 1,22,518 तीर्थयात्री भारत की हज समिति के अंतर्गत आते हैं, और 52,507 तीर्थयात्री निजी क्षेत्र को, यानी हज समूह संचालकों के क्षेत्र को आवंटित किए गए हैं..."0
0
Report
शहीद सैनिक के आश्रित को सरकारी जमीन: नई बंदोबस्ती प्रणाली लागू
Noida, Uttar Pradesh:राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का बड़ा फैसला... शहीद सैनिक के आश्रित को राज्य में मिलेगी सरकारी जमीन... नई बंदोबस्ती प्रणाली लागू की गई है जिसमें गृह जिला के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि हेतु एक एकड़ या आवास हेतु 5 डिसमिल भूमि देने का निर्णय लिया गया है...0
0
Report
Advertisement
भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में समर्थ सिंह को पुलिस घर पर ले गई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्वीशा शर्मा मौत मामले में गिरफ्तार समर्थ सिंह को पुलिस उसके घर घटनास्थल पर लेकर पहुंची बयानों के आधार पर स्पॉट वेरिफिकेशन करवाने पहुंची0
0
Report
कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर से छात्रा घायल, इलाज के दौरान मौत
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग घर से कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर छात्रा हुई गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत नशे की हालत में जेके कॉलोनी के पास हुआ हादसा क्षेत्रीय ने ड्राइवर को पकड़ के किया पुलिस के हवाले जाजमऊ थाना क्षेत्र का पूरा मामला0
0
Report
औरैया के दिबियापुर में पुलिया हटाने को लेकर विवाद, JE राजीव कुमार घायल
Auraiya, Uttar Pradesh:Auraya -दिबियापुर थाना क्षेत्र में पुलिया हटाने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम और ग्रामीणों में बवाल हो गया। हरचंदपुर रजवाहा पर निर्माणाधीन पुलिया तोड़ने को लेकर हुआ विवाद। पुलिस हटाने का विरोध करने के दौरान सिंचाई कर्मियों और ग्रामीणों में हाथापाई हो गई। झड़प में जूनियर इंजीनियर राजीव कुमार के मुंह में आई गंभीर चोट। ग्रामीणों का आरोप, आने-जाने की समस्या से चंदा जुटाकर बनाई थी पुलिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराय। जेई राजीव कुमार की तहरीर पर हरिओम सहित 10 -15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है जबकि घायल अवर अभियंता को सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइट:अशोक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी औरैया0
0
Report
Advertisement
बांके बिहारी मंदिर के पास तीन नई रजिस्ट्री, क्षेत्र में सुविधाओं का बड़ा विस्तार
Mathura, Uttar Pradesh:श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर का कायाकल्प की दिशा में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सुरक्षा और जनसुविधाओं के लिए जिला प्रशासन ने तीन और भू-संपत्तियों की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी की। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में कुल 444.30 वर्ग मीटर भूमि मंदिर के नाम निष्पादित की गई, जिसमें अब तक 17 रजिस्ट्री हो चुकी हैं और लगभग 1831.12 वर्ग मीटर भूमि मंदिर के नाम हस्तांतरित हो चुकी है। हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र के निवासियों के लिए मुआवजा, दुकान बदलना, तथा MVDA द्वारा फ्लैट आवंटन जैसी पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। परियोजना के अंतर्गत प्रवेश-निकास द्वार, बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और सुरक्षित वातावरण जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा ताकि त्योहारों और सप्ताहांत पर भीड़-भाड़ के बीच सुगम दर्शन संभव हो। प्रशासन ने कहा कि सरकार और समिति श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं दर्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं और ब्रज में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उच्च स्तरीय समिति की निगरानी में चल रही इस महापरियोजना के सदस्य प्रशासनिक और तकनीकी दल शामिल हैं, ताकि भविष्य में करोड़ों श्रद्धालुओं को विश्वसनीय सुविधाएं मिल सकें।0
0
Report
झालावाड़ के फोरलेन बायपास पर दुर्घटना, एक की मौत, पांच घायल
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ फोरलेन बायपास पर सोमवार शाम एक कार और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल झालावाड़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि फोरलेन बायपास के पास चेतना केंद्र के नजदीक रुडंजी स्थित कोटा स्टोन की खान से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों के ऑटो रिक्शा की तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार झालरापाड़न निवासी फूलचंद गुर्जर की मौत हो गई जबकि कार में सवार 5 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।0
0
Report
दूदू पंचायत में खराब हैंडपंप ठीक कराने के लिए प्रधान ने मांगी प्रगति रिपोर्ट
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू प्रधान रवि चौधरी ने ली पंचायत समिति में मीटिंग, खराब हैंडपंपों को ठीक करने की मांगी प्रगति रिपोर्ट। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने सौंपी रिपोर्ट, प्रधान ने पानी की समस्या को देखते हुए ली मीटिंग। दूदू पंचायत समिति में कई गांवों में खराब है हैंडपंप, प्रधान ने दिया सख़्त निर्देश। पंचायत समिति में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा लेकर विकास अधिकारी के साथ की चर्चा, कई विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव।0
0
Report
Advertisement
