icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाथद्वारा में भाजपा पार्षद गायब: सांसद मेवाड़-विधायक धरने पर, पुलिस पर सवाल

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में भाजपा पार्षद के गायब होने से राजनीतिक भूचाल: सांसद महिमा कुमारी और विधायक परिजनों के साथ धरने पर, SP की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल राजसमंद जिले के नाथद्वारा में नगरपालिका के भाजपा पार्षदों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों और भारी विरोध प्रदर्शन के बीच देर रात तक हंगामा जारी रहा। इस प्रदर्शन में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और नार्थद्वारा विधायक विश्वराज सिंह खुद परिजनों के साथ मौके पर डटे रहे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। SP पर सीधा निशाना और चेतावनी- धरने के दौरान सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP) को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मामले में जानबूझकर ढिलाई बरत रही है। सांसद ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि गायब पार्षदों को कुछ होता है या प्रदर्शन कर रहे परिजनों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसपी की होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से तीखी बहस - पार्षद प्रदीप काबरा के बेटे और अन्य दर्जनों पार्षदों के परिजनों ने खुलकर अपहरण के आरोप लगाए हैं। इस दौरान स्थिति उस वक्त और गरमा गई जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्षद प्रदीप काबरा के बेटे के बीच फोन पर तीखी बहस हुई। परिजनों ने आज ही सभी पार्षदों को नाथद्वारा पहुँचाने की पुरजोर माँग की। परिजनों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आज सभी भाजपा पार्षद सुरक्षित घर नहीं लौटते हैं, तो इस आंदोलन को अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया जाएगा। देर रात जब राजसमंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्थिति संभालने धरना स्थल पहुँचे, तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और परिजनों ने जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की माँग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
0
0
Report

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, राष्ट्रसेवा का सतत संकल्प

Noida, Uttar Pradesh:अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ。 कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयाँ प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।
0
0
Report

कोटा: ऑटो चालक की हत्या, सराफात अब्बासी गिरफ्तार, CCTV से बड़ा खुलासा

Kota, Rajasthan:कोटा एन्कर जेके लोन अस्पताल तिराहे के पास चाकू से वारकर ऑटो चालक की हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी सराफात हुसैन अब्बासी ऑटो चालक है और नेहरू नगर इलाके का निवासी है, ऑटो अड़ने की मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने सीने में चाकू घोपकर दूसरे ऑटो चालक की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था,। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, मृतक ऑटो चालक मुजाहिद अंसारी के शव का कल गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपर्द कर दिया गया था, फिलहाल नयापुरा थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

गंगासागर के रुद्रनगर काली मंदिर में मोदी के स्वास्थ्य की मंगलकामना के लिए भाजपा कर्मियों की पूजा

Jalabaria, West Bengal:গঙ্গাসাগরে কালী মন্দিরে পুজো দিয়ে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর সুস্থতা কামনা করে বিজেপির কর্মীরা আজ দেশজুড়ে সাড়ম্বরে পালিত হচ্ছে প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদিজীর ৭৬তম জন্মদিন। এই বিশেষ দিনটিকে কেন্দ্র করে দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার গঙ্গাসাগলের প্রাণকেন্দ্র রুদ্রনগর কালী মায়ের মন্দিরে বিশেষ পুজো দিলেন ভারতীয় জনতা পার্টির নেতা-নেত্রীরা ও স্থানীয় কর্মীবৃন্দ। ​এদিন সকালে রুদ্রনগর কালী মন্দিরে সমবেত হয়ে দলীয় কর্মী-সমর্থকরা মায়ের চরণে পুজো দেন এবং দেশবাসীর কল্যাণে মোদিজীর সুস্বাস্থ্য ও দীর্ঘায়ু কামনা করেন। এবং শেষে ঝাড়ু হাতে স্বচ্ছতাই সেবা অভিযানে নামেন কর্মী সমর্থক থেকে নেতৃবৃন্দরা।
0
0
Report

वाराणसी में नमामि गंगे ने मोदी के 76वें जन्मदिन पर 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ब्रेकिंग PM मोदी के नमामि गंगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मां गंगा को अर्पित की 76 मीटर लंबी चुनरी. मां गंगा को चढ़ाने के बाद चुनरी को प्रसाद स्वरूप जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया. वाराणसी के सामने घाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर PM मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना की गई. शांताकारं भुजगशयनम् के वैदिक पाठ और विशेष गंगा आरती से गूंजा घाट. भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी गई, लगे 'भारत माता की जय' के नारे. राजेश शुक्ला बोले— सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ देश को 2047 तक विकसित बनाना ही मुख्य उद्देश्य. नमामि गंगे संयोजक ने कहा— पिछले 12 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास एक साथ देखा. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान और 10 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए. 50 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, 90 नए एयरपोर्ट और 140 वंदे भारत ट्रेनें हुईं शुरू. राजेश शुक्ला ने कहा PM मोदी ने पिछले 12 वर्षों में एक भी दिन बिना अवकाश लिए देशवासियों की अथक सेवा की।
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाए मोहम्मद मुस्तफा कमाल पर LAHDC कर्गिल के CEC ने बधाई

Aram Pora, Ganderbal, Chairman and Chief Executive Councillor, LAHDC Kargil, Dr Mohd Jaffer Akhoon felicitated Mohd Mustafa Kamal, recipient of the prestigious National Teachers’ Award, at the Council Secretariat, Kargil. The CEC congratulated Mohd Mustafa Kamal on receiving the national honour and appreciated his dedication, commitment and contribution to the field of education. He said that the recognition is a matter of pride not only for the awardee but for the entire Kargil district and UT Ladakh. Dr Jaffer Akhoon highlighted the crucial role of teachers in shaping the future of students and building a progressive and responsible society. He appreciated the efforts of teachers who continue to work with dedication, particularly in challenging and remote areas, and contribute towards improving the quality of education. The CEC expressed hope that the national recognition bestowed upon Mohd Mustafa Kamal would inspire other teachers and educators to continue striving for excellence and making meaningful contributions to the education sector. Mohd Mustafa Kamal expressed gratitude to the LAHDC Kargil and the CEC for the felicitation and encouragement. He said that the award would further motivate him to continue working towards the betterment of students and the education sector.
0
0
Report

गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार हादसा, दो मजदूरों की मौत

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर बेकाबू कार ने लोहे की ग्रिल लगा रहे मजदूरों को रौंदा देर रात करीब 2:15 बजे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी बिजेंद्र और पप्पू सिंह के रूप में हुई हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान सतीश चंद और राम कुमार के रूप में हुई दिल्ली यूनिवर्सिटी का 20 वर्षीय छात्र वेदान खन्ना चला रहा था कार हादसे में कार चालक वेदान खन्ना भी घायल, फोर्टिस अस्पताल रेफर पुलिस ने चालक के ब्लड सैंपल लेकर शराब सेवन की जांच शुरू की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गुरुग्राम पुलिस जांच में जुटी
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड में 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने की तैयारी तेज

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर सरकार ने अब अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। इसी सिलसिले में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे ने हल्द्वानी में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़े विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप 15 अक्टूबर की समय सीमा तक सड़कों की मरम्मत का काम पूरा किया जाए। बरसात के दौरान कई इलाकों में सड़कों पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से सामने आए हैं, ऐसे में अब विभागों ने इन्हें दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के इस अभियान में लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ पीएमजीएसवाई यानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और नगर निगम के अधिकारी भी जुटेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई और संबंधित विभागों की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा, जबकि शहर के अंदर की सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम द्वारा ली जाएगी। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडे ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अपने अधीन आने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम करेगा। वहीं, शहर के अंदर जिन सड़कों का जिम्मा नगर निगम के अंतर्गत आता है, उन्हें नगर निगम टेकअप करेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क मरम्मत के काम में किसी तरह की लापरवाही न हो और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा किया जाए।
0
0
Report

नाशिक: आवारा कुत्तों के आतंक के विरोध में नगर पंचायत के कार्यालय के सामने प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए #नाशिक के निफाड नगर पंचायत के कुछ लोग, बोरे में आवारा कुत्तों को भर के मुख्य अधिकारी धीरज भामरे के ऑफिस में गए और उनके टेबल पर उन कुत्तों को बोरे से निकल कर उड़ेल दिया. नाशिक की युवा सेना के जिला अध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में यह आक्रामक विरोध किया गया. इन नागरिकों का आरोप है कि निफाड शहर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बहुत बढ़ गई है. जिससे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ये कुत्ते कई नागरिकों को काट चुके हैं. बार-बार शिकायतें और लिखित आवेदन देने के बावजूद प्रशासन ने इस समस्या पर अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया है.
0
0
Report
Advertisement

एटा में आबकारी विभाग की छापेमारी, 6 शराब दुकानों पर छापे

Etah, Uttar Pradesh:एटा में आबकारी विभाग,पुलिस और SDM अलीगंज ने की संयुक्त छापेमारी, जांच में मिला सब कुछ सामान्य, दिए सख्त निर्देश, आबकारी विभाग और संयुक्त टीम ने 6 शराब की दुकानों पर अचानक मारा छापा, छापेमारी से दुकान संचालकों में मचा हड़कंप, एटा डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा की टीम द्वारा जिले में लगातार छापेमारी जारी, क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह चौहान, अलीगंज CO राजेश सिंह और उप जिलाधिकारी शशिशेखर की टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच, टीम ने POS मशीन व स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से की जांच, अलीगंज कस्बे में जांच के दौरान अधिकारियों ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश, तहसील अलीगंज क्षेत्र का पूरा मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top