460001
सीएम राइज स्कूल में मटकी फोड़ के दौरान गिरा छात्र, स्कूल प्रबंधन ने नहीं करवाया इलाज
Nayegaon, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव के निर्देश पर जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन बैतूल के भीमपुर ब्लॉक के सीएम राइज स्कूल में मटका फोड़ कार्यक्रम के दौरान लापरवाही देखने को मिली। इस घटना में 6वीं कक्षा का छात्र गिर गया और उसका पैर फैक्चर हो गया। स्कूल प्रबंधन ने छात्र को अस्पताल ले जाना उचित नहीं समझा, और छात्र ने खुद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन ने छात्र को अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत का धरने का ऐलान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली, आंवला। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) तहसील शाखा आंवला ने बिजली संकट, खाद की कालाबाजारी, आवारा पशुओं की समस्या और किसानों की अन्य मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी आंवला को ज्ञापन सौंपा। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और ट्रिपिंग से किसान परेशान हैं, फसलें सूख रही हैं और लोग बीमार हो रहे हैं। खाद विक्रेताओं पर किसानों को जबरन अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया गया। संगठन ने बताया कि आवारा पशुओं से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं और किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। वहीं किसान शफी अहमद के खेत में बिना अनुमति बिजली लाइन डालने का मामला भी उठाया गया। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 26 मई 2026 को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र आंवला पर किसानों द्वारा धरना देने की घोषणा की गई है।0
0
Report
मधेपुरा के पुरैनी में ट्रैक्टर पलट हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचक्का के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बिहारीगंज रेख प्वाइंट से मकई अनलोड कर ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोरचक्का के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर पर सवार शिव नारायण के पुत्र नीतीश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं लाल शर्मा के पुत्र हरवंश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी पहुंचाया गया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने नीतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल हरवंश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारम्भिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुरैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. इस संबंध में पुरैनी थाना प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा थाना इलाके में एक पिता ने अपने पुत्र की धारदार हथियार से हमला की हत्या कर दी। घटना खांडी ओबरी निचला फला गांव की है। बतया जा रहा है कि पिता शंकरलाल की अपने बेटे राहुल के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। आवेश में आए पिता ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात को अंजाम दे कर आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आवश्यक कर्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कर پرिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता शंकरलाल को डिटेन कर लिया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भीषण गर्मी: 45 डिग्री के आसपास तापमान, रेन बसेरे राहत का वरदान
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान पिछले कई दिनों से 45° के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने भी लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में भीषण लू चल सकती है। ऐसे में बेघर गरीबों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए रेन बसेरे वरदान साबित हो सकते हैं। Zee Media की टीम पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार एक्सटेंशन में रेन बसेरे देखने पहुंची, जहाँ पर रहने वालों ने बताया कि रेन बसेरे में पंखे, कूलर के साथ ही ठंडे पानी की भी व्यवस्था है। इसके साथ ही सुबह-शाम खाना भी दिया जाता है। मयूर विहार के रेन बसेरे में 20 से 25 लोगों की रहने की व्यवस्था है, जिनमें फिलहाल 4 से 5 लोग ही रहते हैं। जिन लोगों के सिर पर छत नहीं है और इस भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं, ऐसे लोग रेन बसेरे में रह सकते हैं, जिससे भीषण गर्मी के साथ ही खाने की सुविधा का लाभ मिल सकता है।0
0
Report
बेगूं में 108 कुंडीय महायज्ञ की जलयात्रा पारसोली पहुंची, भक्तों का उत्साह चरम पर
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ -चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बानोड़ा बालाजी में 27 मई से 2 जून तक आयोजित होने वाले श्री रामकृष्ण कल की शक्ति 108 कुंडीय महायज्ञ से पूर्व नारायण रथ और विशाल जल कलश यात्रा पारसोली पहुंची। रथ के नगर आगमन पर श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा में हाथी, घोड़े, सजे हुए रथ और भजन-कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहे। पंजाब से आया विशेष बैंड भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं में पूरे मार्ग पर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।0
0
Report
झुंझुनूं: बकरी ईद से पहले ऊंट तस्करी रोककर 4 अभियुक्त गिरफ्तार; 6 ऊंट मुक्त
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बकरा ईद से पहले ऊंट तस्करी पर सुलताना पुलिस की कार्रवाई सुलताना पुलिस ने कंटेनर से 6 ऊंट-ऊंटनियों को कराया मुक्त ऊंट तस्करी के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार, कंटेनर जब्त किठाना गांव में दबिश देकर पुलिस ने पकड़ा तस्करी का खेल बकरीद पर बिक्री के लिए मेवात ले जाए जा रहे थे ऊंट मुक्त कराए गए सभी ऊंट श्याम गौशाला सुलताना भेजे गए ऊंट तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस थानाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता0
0
Report
Advertisement
आगरा की चौपाटी पर जीपलाइन हादसा: 16 वर्षीय कुणाल की मौत, जांच टीम बनेगी
Agra, Uttar Pradesh:दो दिन पहले आगरा में चौपाटी पर जिपलाइन एडवेंचर के दौरान हुए हादसे में एक मासूम की जान चली गई, घटना के बाद पुलिस ने मैनेजर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने 5 सदस्यीय टीम बनाकर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। रविवार को फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी परिवार सहित आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्थित चौपाटी पहुंचे थे जहां कई तरह के झूले हैं, इसी में से एक है जिपलाइनिंग। जिपलाइनिंग में 16 साल का मासूम कुणाल गया जहां सेफ्टी हुक खुल जाने से नीचे लगे जाल से टकराकर करीब 45 फुट गिर गया जिसे इलाज के लिए भेजा गया; डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार ने बच्चे का शव रखकर हंगामा किया और कंपनी पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। घटना के बाद आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मैनेजर संतोष दुबे समेत एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चौपाटी को जांच रिपोर्ट आने तक बंद कर दिया। आगरा विकास प्राधिकरण भी गंभीर है; उपाध्यक्ष अरुण मौली ने प्राधिकरण सचिव सिद्धार्थ कुमार की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई है जिसमें मुख्य अभियंता और टाउन प्लानर समेत अन्य अभियंता भी शामिल हैं जो दो दिन में इस हादसे की जांच रिपोर्ट सौंपेंगे। लगभग चार साल पहले आगरा विकास प्राधिकरण ने आगरा चौपाटी बनाई थी ताकि जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर देशभर के व्यंजन मिल सकें, लेकिन योजना सफल नहीं हो पाई। पिछले साल इसे आउटसोर्स करते हुए दिल्ली की EOD कंपनी को 9 साल के लिए टेंडर दिया गया जिससे हर साल प्राधिकरण को 1 करोड़ 80 लाख रूपये राजस्व प्राप्त होता है। नोट: मृतक के फोटो के साथ गिरफ्तार मैनेजर और कर्मचारी की फोटो भी संलग्न है。0
0
Report
हापुड़ के चितौली अंडरपास पर ऑटो की टक्कर से पिकअप दुर्घटना, दो घायल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर चितौली अंडरपास के ऊपर एक तेज रफ्तार ऑटो ने आगे चल रही पिकअप गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के चितौली अंडरपास के ऊपर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही एक पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे एक ऑटो ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ऑटो चालक गिरधारी उम्र 34 वर्ष, निवासी बुलंदशहर के सिर और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं ऑटो में सवार पैसेंजर बाबू ख़ाँ उम्र 52 वर्ष, निवासी संभल को भी चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए हापुड़ के देवनंदिनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम दोनों का उपचार कर रही है. वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कराकर दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर यातायात सुचारू कराया.0
0
Report
नैनीताल में ईद शांतिपूर्ण, सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Haldwani, Uttarakhand:आगामी बकरीद ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी को लेकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी बैठक हुईं हैं, प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. पुलिस ने साफ कहा है कि ईद के पर्व के दौरान किसी भी ऐसी चीज को सोशल मीडिया पर डालने से बचें जिससे समाज में अराजकता का माहौल पैदा हो, पूरे जिले में ईद को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, त्योहार सकुशल संपन्न हो इसको लेकर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित हुईं, बैठक में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, नगर आयुक्त हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने बैठक में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस गश्त, बिजली और पानी की व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, प्रशासन ने बताया कि चिन्हित 12 स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति दी जाएगी। नगर निगम को नालियों की सफाई और कुर्बानी स्थलों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही कुर्बानी के अवशेषों को खुले में न छोड़ने और उनका निर्धारित स्थानों पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया है, प्रशासन और पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो साझा न करने की अपील की. अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और बकरीद ईद पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया. मोहम्मद गुफरान पार्षद0
0
Report
Advertisement
NEET पेपर लीक केस: अदालत में आरोपी शिवराज मोटेगांवकर से पूछताछ
Noida, Uttar Pradesh:NEET PAPER LEAK - Accused shivraj motegaonkar produced in court we ask questions on so many days passes what he has tp say he has been accused fo destroying future of so many students0
0
Report
रितु जायसवाल ने बीजेपी में शामिल होकर सियासी भूचाल मचा दिया
Patna, Bihar:रितु जायसवाल ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया.. रितु जायसवाल शिवहर लोकसभा सीट से आरजेडी का चुनाव लड़ चुकी हैं जबकि परिहार से आरजेडी ने टिकट न देकर परोस के विधानसभा से उन्हें टिकट देने की पेशकश की तो रितु जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़कर अपना दमखम दिखाया..हालांकि वे चुनाव हार गई लेकिन आरजेडी के उम्मीदवार से वे बहुत बढ़िया प्रदर्शन की.. बीजेपी में शामिल हुई रितु जायसवाल से खास बातचीत की0
0
Report
कोलकाता ऑरेंज लाइन: 20 किमी शेष, निर्माण तेज़ गति से आगे
Noida, Uttar Pradesh:Kolkata: The official planned length of the entire Orange Line (Line 6) from Kavi Subhash (New Garia) to Jai Hind (NSCBI Airport) is 29.87 kilometers (often rounded up to 32 km). The main problem or hindrances of competition is due to the 366 meters of girder laying on pillar 217 to 219 over Chingraghata crossing since one and a half years due to Mamata government’s not allowing traffic suspension in this part to do construction work. After Suvendu became chief minister this 366 metres of work was done in only 2 days. The New Garia–Airport Metro project (Orange Line) has a long and complicated timeline. The project officially began layout and preparation work in March 2010, when it was formally sanctioned and entrusted to Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) under the 2010–11 Railway Budget. Initial soil testing and structural alignment design began right after, with major civil construction tenders for the elevated viaduct packages being awarded sequentially throughout 2011. Why Has It Taken So Long? While physical piling and pillar work along parts of the EM Bypass started over a decade ago, the project has faced unprecedented timeline extensions due to several complex structural and bureaucratic bottlenecks: Severe Land Acquisition Delays: Getting the clear Right of Way (ROW) across different pockets of the city required extensive negotiation. The Chingrighata Traffic Deadlock: The gap at Chingrighata remained a massive hurdle for years because it required shutting down sections of the incredibly busy EM Bypass. Kolkata Police and Metro authorities spent years negotiating safe windows for traffic diversions before giving the final green light for the recent girder launching work. Airport Alignment Overhauls: The final stretch heading into the Netaji Subhas Chandra Bose International Airport underwent multiple revisions to seamlessly integrate with airport authority guidelines and the underground terminal facilities. With these structural deadlocks successfully cleared, the remaining 20 km section is finally on a fast track toward completion.0
0
Report
Advertisement
NH-333A पर बकरी आ जाने से दुर्घटना; दरोगा-सिपाही समेत 4 घायल
Jamui, Bihar:जमुई जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग NH-333A पर टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. शेखपुरा जिले के कसार थाना की पुलिस वाहन बकरी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में दरोगा, सिपाही, दो चौकीदार समेत दो नाबालिग कैदी घायल हो गए. जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र में 16 तारीख को हुए हत्या मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया था. दोनों को पर्यवेक्षण गृह जमुई लाया जा रहा था. इसी दौरान टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव के पास अचानक सड़क पर बकरी आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कसार थाना के दरोगा संतोष कुमार, सिपाही रवि कुमार, चौकीदार अलख निरंजन और श्रवण कुमार सहित दो नाबालिग कैदी घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.0
0
Report
समस्तीपुर में अभद्र टिप्पणी पर युवक की पिटाई, पेड़ से बांधकर घुमाया गया
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में लड़की पर अभद्र टिप्पणी युवक को पड़ी भारी, परिजनों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई; गले में कुत्ते का पट्टा डाल गांव में घुमाया, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज। समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर गांव की लड़की को लेकर गलत टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की। इसके बाद गले में कुत्ते का पट्टा पहनाकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा चंदौली गांव की है। जहां पेड़ से बांधकर पीटा और गांव में घुमाया। जानकारी के अनुसार प्रिंस ने एक सप्ताह पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर गांव की एक लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन भड़क गए। रविवार को रास्ते में उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पेड़ से बांध दिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गांव के लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रिंस नशे का आदी है। दिन भर इधर-उधर भटकता रहता है। वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान तीन-चार लोग डंडा और हॉकी स्टिक से पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स हाथ में स्टील का हथौड़ा लिए दिख रहा है, जो घुटने पर वार करता है। पूछता है कि किसके कहने पर तुमने इस तरह की हरकत की है। उसका नाम बताओ, नहीं तो गोली मार देंगे। पास खड़े युवक से कहता है कि पिस्टल लेकर आओ। काफी देर बाद गांव के लोगों की भीड़ जुटने पर माफीनामा लिखवाया गया, जिसके बाद उसे छोड़ दिया। घटना के संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर प्रिंस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें आईटी एक्ट की धारा लगाई गई है। वहीं, प्रिंस के आवेदन पर गांव के ही प्रवीन चौधरी समेत कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी गई है। आरोप है कि पेड़ से बांधकर पिटाई की गई है। गले में कुत्ते का पट्टा भी डाला गया है। दोनों ओर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
गर्मी में खरबूजे के जूस से एक ही परिवार की तबीयत बिगड़ी, इलाज जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नवलगढ़ में खरबूजे का जूस पीने से बिगड़ी तबीयत उल्टियां और घबराहट होने पर 5 जनों को कराया अस्पताल में भर्ती परिवार के सदस्यों की जूस पीने के करीब दो घंटे बाद बिगड़ी तबीयत बच्चों और महिला को उपचार के बाद मिली छुट्टी बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार जारी फूड पॉइजनिंग परिवार के सदस्यों तबियत बिगड़ने की आशंका झुंझुनूं भीषण गर्मी के दौर में लोग राहत पाने के लिए शीतल पेय, जूस और फलों का सेवन कर रहे हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। नवलगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 36 में खरबूजे का जूस पीने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार वार्ड 36 निवासी श्रीराम शर्मा के परिवार ने घर पर खरबूजे का जूस बनाकर पिया था। जूस पीने के करीब दो घंटे बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। सभी को लगातार उल्टियां होने लगीं और कुछ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी महसूस हुई। श्रीराम शर्मा ने बताया कि जूस पीने के बाद बच्चों, उनकी पत्नी, माता और स्वयं उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी माता की हालत सबसे ज्यादा गंभीर हो गई, क्योंकि जूस पीने के बाद उन्होंने भोजन भी कर लिया था। इसके बाद उन्हें तेज फूड पॉइजनिंग जैसी शिकायतें होने लगीं। परिवार के सभी सदस्यों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। उन्होंने बताया कि बच्चों और उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि उनकी माता का अस्पताल में उपचार जारी है।0
0
Report
Advertisement
