Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल के मिलानपुर में 9 फीट अजगर का रेस्क्यू, स्थानीयों में हड़कंप

RKRupesh Kumar
Oct 18, 2025 06:36:43
Betul, Madhya Pradesh
बैतूल जिले के मिलानपुर गांव की ब्रजधाम कॉलोनी में बीती रात उस वक्त हड़क़ंप मच गया, जब कॉलोनी में एक विशालकाय अजगर सांप दिखाई दिया। कॉलोनीवासियों ने घबराकर तुरंत ही सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। लगभग 9 फीट लंबा यह अजगर रेस्क्यू के दौरान लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा और सर्पमित्र को जकड़ने का भी प्रयास किया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। स्थानीय लोगों ने सर्पमित्र के इस साहसिक कार्य की सराहना की और राहत की सांस ली।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NKNished Kumar
Oct 18, 2025 08:49:07
Patna, Bihar:लोकेशन पटना जनसुराज पार्टी के पूर्व प्रवक्ता रह चुके अमित विक्रम के साथ शेखपुरा हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और कई घंटों बंधक भी बनाया …बताया दे की शेखपुरा हाउस जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह का आवास है…..घटना शुक्रवार की है। अमित विक्रम को जब मारपीट कर शेखपुरा हाउस में बंधक बनाया गया तो अमित ने वीडियो बना कर अपने दोस्तों से मदद माँगा जिसके बाद अमित का एक दोस्त शेखपुरा हाउस पहुंचा , अमित के दोस्त ने पुलिस को बुलाया , पुलिस के आने के काफ़ी देर बाद अमित विक्रम को शेखपुरा हाउस से बाहर निकाला गया । अमित विक्रम ने इस दौरान जनसुराज पर आरोप लगाया । बता दे की ये पहली घटना नहीं है , बल्कि जिस दिन जनसुराज ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी उस दिन भी शेखपुरा हाउस पर टिकट ना मिलने के कारण जो विरोध कर रहे थे उनको भी पकड़ पकड़ कर रूम में ले जाया गया ….बाद में आरोप लगाया गया की मीडिया में बोलने से जबरदस्ती रोका जा रहा है । बाइट : अमित विक्रम , पूर्व प्रवक्ता , जनसुराज
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 18, 2025 08:48:52
Patna, Bihar:एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता इंजीनियर की पहचान बिहार के शिवहर जिले के रहने वाले वेणु चैतन्य के रूप में हुई है। उनके पिता रामस्वरूप राय के मुताबिक, वेणु 16 अक्टूबर की शाम बेंगलुरु से फ्लाइट से पटना पहुंचे थे। शाम करीब 6:34 बजे पिता से उनकी आखिरी बातचीत हुई थी, जिसके बाद उनका मोबाइल अचानक स्विच ऑफ हो गया। तब से अब तक परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। घटना को लेकर पिता ने एयरपोर्ट थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। बताया गया कि वेणु पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बेंगलुरु की एक कंपनी में कार्यरत थे। दिवाली मनाने के लिए वे अपने घर शिवहर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी है। साथ ही वेणु के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द उनका सुराग मिल सके।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 18, 2025 08:48:30
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर ‌, आगजनी की घटनाओं से निपटने की तैयारी को लेकर प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के गोदाम में आगजनी की स्थिति को दर्शाते हुए मॉक ड्रिल की गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम 5 मिनट में ही मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी एवं एएसपी भंवरलाल, डीएसपी अनु बिश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे आगजनी की घटना होने पर सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन चिकित्सा विभाग की एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई इस पर उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र चौधरी ने नाराजगी जताई आगजनी की घटनाओं से बचाव एवं आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभ्यास किया गया
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Oct 18, 2025 08:48:19
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 18, 2025 08:48:08
Khordha, Odisha:ଦୀପାବଳୀ (ଦୀୱାଲୀ) ଷ୍ଟଲ୍ ଉଦଘାଟିତ ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ଜିଲ୍ଲା ସଦର୍ ମହକୁମା ହାବେଳୀ ପଡିଆଠାରେ ଓଡ଼ିଶା ସରକାରଙ୍କ ପଞ୍ଚାୟତିରାଜ ଓ ପାନୀୟ ଜଳ ବିଭାଗ ଏବଂ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ, ଓର୍ମାଷ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ମିଳିତ ଆନୁକୁଲ୍ୟରେ ପବିତ୍ର ଆଲୋକର ପର୍ବ ଦୀପାବଳୀ -୨୦୨୫ ପାଳନ ଉପଲକ୍ଷେ ଆଜି ପୂର୍ବାହ୍ନରେ ମୁଖ୍ୟ ଉନ୍ନୟନ ଅଧିକାରୀ ତଥା ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ, ଜିଲ୍ଲା ପରିଷଦ ଶ୍ରୀ ଜ୍ୟୋତି ଶଙ୍କର ସାହୁ ମୁଖ୍ୟ ଅତିଥિ ଭାବେ ଯୋଗଦେଇ ଦୀପାବଳୀ (ଦୀୱାଲୀ) ଷ୍ଟଲ କୁ ଉଦ୍ଘାଟନ କରିଛନ୍ତି ଏହାକୁ ପରିଚାଳନା କରିବା ପାଇଁ ସାଇବାବା ଉତ୍ପାଦକ ଗୋଷ୍ଠୀ, ଗୋଡ଼ିପଡ଼ା, ଖୋର୍ଦ୍ଧାଙ୍କୁ ଦାୟିତ୍ବ ଦିଆଯାଇଅଛି ଏହି ଷ୍ଟଲ ଟି ଆସନ୍ତା ଦୀପାବଳୀ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଚାଲୁ ରହିବ ଆଜିର ଏହି ଦୀପାବଳୀ (ଦୀୱାଲୀ) ଷ୍ଟଲ ର ଉଦ୍ଘାଟନୀ ସମୟରେ ଓର୍ମାସ୍, ଖୋର୍ଦ୍ଧାର ଯୁଗ୍ମ ମୁଖ୍ୟ କାର୍ଯ୍ୟ ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ.sh୍ରୀ ନୀଳକଣ୍ଠ ରଥ ଓ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ଅଧିକାରୀ ଏବଂ କର୍ମଚାରୀ ବୃନ୍ଦ ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 18, 2025 08:47:33
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां 01 वाल्मीकीनगर विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने नामांकन किया है रिंकू सिंह ने बताया है की इस बार महागठबंधन से कोई लड़ाई नहीं है विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकीनगर में विकास के काफी कार्य किए है इस बार क्षेत्र में महागठबंधन से कोई लड़ाई नहीं है जनता का आशीर्वाद है बिहार में सबसे अधिक काम वाल्मीकीनगर विधानसभा में हुआ है विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुकी है वही जदयू के एमएलसी भीष्म साहनी ने कहा की एनडीए एक जुट था एक जुट रहेगा 14 तारीख को विपक्ष का नामो निशान मिट जायेगा महागठबंधन में अभी तक टिकट बटवारा तक नही हुआ है नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर एक बार बिहार में एनडीए सरकार बनाएगी
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 18, 2025 08:47:21
Jasa, Bihar:चैनपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह उर्फ भान सिंह ने भभुआ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वे हाथी पर सवार होकर समर्थकों के साथ नॉमिनेशन कार्यालय तक पहुंचे, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा। रास्ते भर बसपा कार्यकर्ता पार्टी के नारे लगाते रहे और “जय भीम” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भान सिंह ने नामांकन के बाद कहा कि इस विधानसभा में अब तक जितने भी नेता जीतकर मंत्री बने, उन्होंने केवल सायरन बजाने का काम किया। विकास सिर्फ कागजों और होर्डिंग तक ही सीमित रहा। उन्होंने कहा, “मैं अपने ही विधानसभा का बेटा हूं, यहां की समस्याओं को भली भांति जानता हूं। जनता को अब झूठे वादों से नहीं, ठोस काम की ज़रूरत है।” उन्होंने कहा कि चैनपुर विधानसभा में अब भी कई पंचायतों में लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, यहां तक कि आठ पंचायतों में आज भी लोग पानी की कमी और विकास कार्यों के ठप रहने के कारण वोट बहिष्कार की बात करते हैं। भान सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के रोजगार, किसानों की सिंचाई व्यवस्था, और लोगों की सुरक्षा होगी। बसपा प्रत्याशी ने कहा कि जिन लोगों को अब तक जनता ने दो या तीन बार मौका दिया, उन्होंने जनता से गद्दारी की है। “वे लोग केवल सायरन बजाकर चले गए, न सड़क बनी, न मेडिकल कॉलेज, न रोजगार मिला। इस बार जनता सब समझ चुकी है और अब बदलाव तय है।” उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी चैनपुर में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता इस बार बहुजन समाज पार्टी को आशीर्वाद देगी। नामांकन से पहले भान सिंह पटेल कॉलेज छात्रावास से हाथी पर बैठकर जुलूस की शक्ल में निकले, जिसे देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 18, 2025 08:47:01
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता ने सासाराम विधानसभा क्षेत्र से अपने नामांकन का परिचय दाखिल किया है। सासाराम के एसडीएम आशुतोष रंजन के कार्यालय में उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। दोनों पति-पत्नी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी से स्नेहलता ने बताई कि वह विकास के मुद्दे पर राजनीति करने पहुंची है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि स्नेहलता को इलाके में भरपूर समर्थन मिलेगा。 बाइट -- स्नेहलता (एनडीए प्रत्याशी) सासाराम। बाइट -- उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम सुप्रीमो)
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 18, 2025 08:46:52
Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे के बाद नेताओं के बागी तेवर सामने आने लगे हैं। समस्तीपुर जिले में हसनपुर और सरायरंजन विधानसभा सीटों पर ऐसे ही तस्वीर देखने को मिल रहा है जहां जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, वे या तो पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं या निर्दलीय उम्मीदवार बनकर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवारों को चुनौती दे रहे हैं।हसनपुर विधानसभा से राजद की वरिष्ठ नेत्री, जो पिछले 20 सालों से पार्टी में सक्रिय रहीं और तेजप्रताप यादव की विधानसभा प्रतिनिधि भी रह चुकी हैं, टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे चुकी हैं। अब वे बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं।वहीं सरायरंजन विधानसभा से वीआईपी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने भी पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। पार्टी में रहते हुए उनके इस कदम से संगठन में हलचल तेज हो गई है।जिले की दोनों सीटों पर बागी नेताओं की सक्रियता से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे मुख्य दलों के उम्मीदवारों की राह मुश्किल हो सकती है और मतों का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Oct 18, 2025 08:46:05
Latehar, Jharkhand:लातेहार धनतेरस व दीपावली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन है साथ ही इस दौरान कोई आपराधिक घटना न हो इसके लिये लातेहार एसपी कुमार गौरव ने सुरक्षा को लेकर खुद कमान संभाल ली है और सड़क पर उतर कर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया साथ पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया है। वहीं लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि दीपावली और धनतेरस में लोगों की भीड़ रहती हैं इस दौरान कोई परेशानी नहीं इसको लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात की व्यवस्था ठीक रहे ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो सके साथ ही मार्केट में भीड़ रहने के कारण किसी भी अपराधी तत्व या अपराधी घटना ना हो सके इसके लिए पुलिस प्रशासन कड़ाई से निपटने के पक्ष में है। पुलिस के अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Oct 18, 2025 08:45:47
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:2025 के विधानसभा चुनाव का पहले चरण का नामांकन समाप्त हो चुका है मगर महागठबंधन के घटक दलों की खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही हैं . इंडी से जुड़े दल एक ही विधानसभा के लिये दो दो प्रत्याशी की घोषणा भी करते हुए दिख रहे हैं . औरंगाबाद की कुटुंबा विधानसभा में भी कुछ यही नजारा दिख रहा है और कांग्रेस और राजद दोनों ही इस सीट की दावेदारी कर रहे हैं .जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष राजेश राम चुनावी ताल ठोक रहे हैं वही राजद के पूर्व मंत्री भी इस सीट के लिये दावेदारी करते दिख रहे हैं और पार्टी सिंबल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं .इस बारे में कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष राजेश राम ने बताया कि यह फैसला कॉर्डिनेशन कमिटी के अधिकार क्षेत्र का है और अंतिम फैसला उन्हीं का मान्य होता है .
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 18, 2025 08:45:15
Bihar:समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित, अपर समाहर्ता ने दिलाई शपथ। कहा वोट देना नागरिक का अधिकार समस्तीपुर समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में निजी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने सभी मौजूद लोगों को मतदान के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और यह देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। अपने मत का प्रयोग करके देश के विकास में योगदान करें। मतदान के माध्यम से ही हम ऐसे प्रतिनिधियों का चयन कर सकते हैं जो हमारे क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे। समस्तीपुर जिले में 6 नवंबर को मतदान होगा। इस शपथ कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य मतदान प्रतिशत को अधिकतम करना है। अपर समाहर्ता बृजेश कुमार ने यह भी कहा कि यहां से निकलने के बाद सभी प्रतिभागी घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। इस मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम में सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार के साथ-साथ समाहरणालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी सरकारी कर्मी, निजी संस्थाओं के सदस्य और स्कूली बच्चे-बच्चीा मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top